आपको अमेरिका की जनसंख्या कितनी है? (America Ki Jansankhya Kitni Hai 2023) पता नहीं है तो आपके लिए यह पोस्ट बहुत मददगार साबित होने वाली है। क्योंकि इस पोस्ट में हम अमेरिका की आबादी कितनी है के बारे में जानने वाले है। यदि आप अमेरिका की जनसंख्या के बारे में जानना चाहते है तो इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े।

अमेरिका का पूरा नाम संयुक्त राज्य अमेरिका है और इस देश का नाम सबसे शक्तिशाली देशों के साथ आता है। अमेरिका बहुत ही विकसित देश है, यहां पर आपको आधुनिकता देखने को मिलेगी।
एक रिपोर्ट के अनुसार सबसे ज्यादा अमीरों की संख्या अमेरिका में ही है। यहां पर सबसे ज्यादा अरबपति लोग निवास करते हैं और यहां निवास कर रहे सभी लोगों की इनकम भी दूसरे देशों के मुकाबले काफी ज्यादा है। यही कारण है कि यहां पर अन्य देशों से निवास कर रहे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। अमेरिका टेक्नोलॉजी के मामले में भी काफी आगे हैं। कहीं ना कहीं आज के स्मार्ट और टेक्नोलॉजी वाली इस दुनिया में अमेरिका का बहुत बड़ा हाथ है।
वर्तमान में पापुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स यूट्यूब, फेसबुक, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, अमेजॉन जैसी बड़ी बड़ी कंपनियां अमेरिका की है। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी है और इस देश का सबसे बड़ा शहर न्यूयॉर्क है, जिसे इस देश की आर्थिक राजधानी भी माना जाता है।
अमेरिका में मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषा बोली जाती है। लेकिन इसके अतिरिक्त वहां पर चाइनीज, फ्रेंच, जर्मन और पांडालों, रूसी, कोरियाई, स्पेनिश भाषा बोली जाती है। हमारे में से ऐसे कई लोग होंगे, जिनके परिवार अमेरिका में रहते होंगे या फिर दोस्त या फिर रिश्तेदार। वहां पर या तो पढाई कर रहे होंगे या फिर कोई जॉब। तो उनसे अपने अमेरिका के बारे में तो जरूर सुना ही होगा।
अमेरिका की जनसंख्या कितनी है? 2023 (America Ki Jansankhya Kitni Hai 2023)
जनसंख्या की दृष्टि से अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा देश है। एक आंकड़े के अनुसार अमेरिका की जनसंख्या 331,893,745 है यानि 33 करोड़। चीन जनसंख्या के आधार पर सबसे बड़ा देश है और इसके बाद भारत का नम्बर आता है। क्षेत्रफल के आधार पर अमेरिका का विश्व में चौथा नम्बर है, जो कि कुल 9,833,517 वर्ग किलोमीटर है। इसके अनुसार अमेरिका का जनसंख्या घनत्व 36 लोग वर्ग किलोमीटर है।
अमेरिका में अधिकतर लोग शहरों में रहना पसंद करते हैं, यहां पर शहरों में रहने वाले 83.7% लोग है। जबकि 17% लोग गांवों में रहना पसंद करते हैं। यदि आप अमेरिका की जनसंख्या की तुलना भारत की जनसंख्या से करते है तो अमेरिका की जनसंख्या भारत से 100 करोड़ कम है। इस देश की जनसंख्या की वृद्धि दर 0.9% प्रतिवर्ष हैं। एक अनुमान के अनुसार अमेरिका 2050 तक 38 करोड़ की जनसंख्या का आंकड़ा पार कर देगा।
कुछ आंकड़ो के अनुसार पूरे विश्व में सिर्फ अमेरिका में 4.28% आबादी रहती है। यहां पर सभी लोग अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं, जिसमें सबसे अधिक क्रिश्चियन धर्म (ईसाई धर्म) को मानने वाले रहते है।
Read Also: भारत की जनसंख्या कितनी है?
2023 के अनुसार अमेरिका के विभिन्न शहरों की जनसंख्या
अमेरिका के सभी शहरों की तुलना में न्यूयॉर्क शहर जिसे अमेरिका की आर्थिक राजधानी कहा जाता है यहां पर ज्यादा जनसंख्या निवास करती है। इसीलिए इस सूची में प्रथम नाम अमेरिकी का है।
शहरों के नाम | शहरों की जनसंख्या |
न्यूयोर्क सिटी | 81.75 लाख |
लॉस एंजेल्स (Los Angeles) = | 39.72 लाख |
शिकागो | 27.20 लाख |
ब्रुकलिन | 23 लाख |
हॉस्टन | 22.96 लाख |
क्वींस | 22.72 लाख |
फिलेन्डेल्फिआ | 15.67 लाख |
फ़ीनिक्स | 15.63 लाख |
मेनहट्टन | 14.87 लाख |
सन अंटोनिओ | 14.69 लाख |
सन डिएगो | 13.95 लाख |
द ब्रोंक्स | 13.85 लाख |
डलास | 13 लाख |
सन जोस | 10.27 लाख |
ऑस्टिन | 9.32 लाख |
अमेरिका में क्रिश्चियन की जनसंख्या कितनी है?
जैसा कि मैंने पहले बताया अमेरिका में सबसे ज्यादा संख्या में क्रिश्चियन धर्म के लोग रहते है। यहां की जनसंख्या की 70% आबादी क्रिश्चियन धर्म के लोगों की है। यहां पर क्रिश्चियन धर्म यानि ईसाई धर्म के लोगों की संख्या 23 करोड़ से भी अधिक है। अमेरिका में रहने वाले लगभग सभी क्रिश्चियन मूल अमेरिका के ही निवासी है।
अमेरिका में हिन्दू की जनसंख्या कितनी है?
अमेरिका में रहने वाले सभी भारत के ही मूल है, वो अमेरिका में पढ़ाई या फिर जॉब के सिलसिले में निवास कर रहे है। अमेरिका की करेंसी डॉलर है और $1 की कीमत भारत के 75 से ₹80 के बराबर होती है। ऐसे में यह भी कारण है कि भारत के काफी मूलनिवासी अमेरिका में नौकरी करते हैं। अमेरिका की जनसंख्या में 1% लोग हिन्दू है। अर्थात् वहां पर 32 लाख लोग हिन्दू है।
वैसे अमेरिका में निवास कर रहे हिंदुओं की स्थिति भी अमेरिका में काफी अच्छी है। अमेरिका में निवास कर रहे लगभग 47% हिंदुओं के पास पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री है। वहां निवास कर रहे ज्यादातर हिंदुओं की इनकम भी अन्य देश से अमेरिका में निवास कर रहे लोगों से काफी अधिक है। इसके अतिरिक्त यहां के अपराधिक मामलों में भी हिंदुओं का नाम ना के बराबर है।
Read Also: अमेरिका में हिन्दू की जनसंख्या कितनी है?
अमेरिका में मुस्लिम जनसंख्या कितनी है?
अमेरिका की जनसंख्या की 1% आबादी मुसलमानो की है। यहां पर लगभग 33 लाख मुस्लिम आबादी निवास करती है। अमेरिका में रहने वाले सभी मुस्लिम लोग पाकिस्तान, बांग्लादेश, भारत आदि से गये हुए है।
अमेरिका में निवास करने वाले सभी धर्मों की जनसंख्या की सूची
धर्म | पापुलेशन | कुल (%) |
ईसाई धर्म | 26 करोड़ 20 लाख | 80% |
हिंदू धर्म | 22 लाख | 1% |
यहूदी धर्म | 61 लाख | 1.80% |
इस्लाम | 31 लाख | 1% |
नास्तिक | 5 करोड़ 50 लाख | 15% |
बौद्ध धर्म | 41 लाख | 1.20% |
FAQ
यू.एस.ए का पूरा नाम संयुक्त राष्ट्र अमेरिका है। हालांकि बहुत से लोग अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका को एक ही समझते हैं। हम भले ही संयुक्त राष्ट्र अमेरिका को कई बार अमेरिका बोलते हैं परंतु अमेरिका महाद्वीप है, जिसमें उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका 2 महाद्वीप है और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका उत्तर अमेरिका पर स्थित एक देश है।
साल 2022 के रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की कुल जनसंख्या 33 करोड़ 62 लाख से भी अधिक है। साल 2021 की तुलना में साल 2022 में अमेरिका की जनसंख्या 0.75 प्रतिशत बढ़ी है।
न्यूयॉर्क अमेरिका का एक शहर है, जिसे अमेरिका की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है। न्यूयॉर्क शहर में अमेरिका के कुल आबादी की 40% आबादी निवास करती है। इसके अतिरिक्त यहां पर संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय भी स्थित है।
वाशिंगटन डीसी अमेरिका की राजधानी है, जो वहां के राष्ट्रपति का निवास स्थान भी है। वैसे अमेरिका की आर्थिक राजधानी न्यूयॉर्क शहर को कहा जाता है।
निष्कर्ष
मैं उम्मीद करता हूँ कि मेरे द्वारा शेयर की गई यह America ki Jansankhya Kitni Hai जानकारी आपको अच्छे से समझ आ गई होगी। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल है तो मुझे कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आप इस जानकारी को आगे शेयर जरूर करें, जिससे और भी लोग इस जानकारी को प्राप्त कर सके।
Read Also
दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?
अमेरिका की खोज किसने और कब की थी?