नमस्कार दोस्तों, आज हम इस पोस्ट में “रूस की जनसंख्या कितनी है” के बारे में जानने वाले है। यदि आपको Russia Ki Jansankhya Kitni Hai के बारे में जानना है तो आप इस पोस्ट को अंत तक पूरा जरूर पढ़े।
यह तो सब जानते है कि क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा देश रूस है। लेकिन इसकी जनसंख्या की बात करें तो यह विश्व के अन्य देशों से काफी नीचे है। जनसंख्या की दृष्टि से यह विश्व के नौवे स्थान पर आता है। लेकिन बात करें बाकि बड़े देशों की तो रूस की जनसंख्या उनसे काफी कम है। इसका एक ही मुख्य कारण है जो कि जनसंख्या वृद्धि दर जो रूस की काफी कम है।

रूस की जनसंख्या अन्य देशों की तरह नहीं बढ़ रही है, इसके पीछे बहुत से कारण है। आपको बता दे कि पहले ब्राज़ील देश की जनसंख्या रूस से कम थी लेकिन वर्तमान समय में रूस की जनसंख्या कम है। अधिकारिक रूप से वर्ष 2010 में जनगणना हुई थी और रिपोर्ट वर्ष 2011-12 में जारी कर दी गई थी। जारी की गई इस रिपोर्ट के अनुसार उस समय रूस की जनसंख्या 148.8 मिलियन थी। लेकिन अब रूस की जनसंख्या बढ़ने की जगह पर घटती जा रही है।
रूस की जनसंख्या कितनी है?
2022 में रूस की जनसंख्या लगभग 143,914,962 करोड़ यानि 14.3 करोड़ के करीब है। रूस के सबसे अधिक आबादी वाले शहर मॉस्को और सेंट पीटर्सबर्ग है। मॉस्को विश्व का 11वां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है। यहां पर 12 मिलियन से भी अधिक लोग निवास करते हैं। रूस के अधिकतर लोग देश के पश्चमी शहरों में रहते है।
रूस का जितना क्षेत्रफल है उसके मुकाबले इसकी जनसंख्या बहुत ही ज्यादा कम है। विश्व की कुल जनसंख्या का 1.87% हिस्सा रूस की जनसंख्या का है। यहां का जनसंख्या घनत्व 8.4 लोग प्रति वर्ग कि.मी. है। आपको बता दें 2019 में रूस की जनसंख्या वृद्धि दर में 0.05% की कमी देखी गई है।
रूस देश में सबसे अधिक रूढ़िवादी ईसाई धर्म को मानने वाले लोग रहते है जो कि 42.5% है। 25% आध्यात्मिक लोग रहते है, लेकिन ये लोग किसी धर्म से सम्बन्ध नहीं रखते हैं। इसके अलावा रूस में 4.1% ईसाई है जो ईसाई धर्म के किसी संगठन से अपना सम्बन्ध नहीं रखते है।
रूस में 13% नास्तिक लोग और 0.5% अन्य प्रकार के क्रिश्चियन रहते है। क्रिश्चियन धर्म के अलावा यहां पर 6.5% मुस्लिम, 1.3% पगंस, 0.5% बौद्ध, 1.1% अलग-अलग धर्म के और 5.5% ऐसे लोग है जिनके धर्म का पता नहीं है।
हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर कि गई यह “2023 में रूस की जनसंख्या कितनी है (Russia Ki Jansankhya Kitni Hai)” जानकारी आपको पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Read Also