Bharat ke Rajya ki Rajdhani: नमस्कार दोस्तों आज हम बात करेंगे भारत देश के राज्य और उन राज्यों की राजधानी के बारे में। एक देश राज्य के बिना सम्पूर्ण नहीं होता है। जैसा कि विश्व पटल पर स्वर्ण अक्षरों में भारत देश का नाम अंकित हैं, इसका कारण भारत देश धर्मनिरपेक्ष एवं लोकतान्त्रिक देश है।

अलग-अलग संस्कृति और वेशभूषा के अनुसार भारत देश में राज्य बांटे गए है। भारत देश में सभी लोगों को अपनी बात कहने का अधिकार हैं, इसलिए सभी राज्य में मतदान करके अपने प्रतिनिधि चुनने का अधिकार दिया गया है। आइए जानते है भारत में कितने राज्य स्थित है।
भारत में कुल कितने राज्य है और केंद्र शासित प्रदेश क्या है?
भारत देश 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश में बंटा हुआ है। राज्यों में मुख्यमंत्री कार्य करता है और केंद्र शासित प्रदेश में राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया गया प्रशासक (उपराज्यपाल) कार्य करता है तथा केंद्र सरकार का प्रभुत्व केंद्र शासित प्रदेश में होता है।
भारत के राज्य और उनकी राजधानी – Bharat ke Rajya ki Rajdhani
भारत देश के राज्य:
क्र. सं. | राज्य का नाम | राजधानी | स्थापना दिवस |
1 | आंध्रप्रदेश | हैदराबाद (प्रस्तावित राजधानी अमरावती) | 1 नवम्बर 1956 |
2 | अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर | 19 फरवरी 1987 |
3 | असम | दिसपुर | 15अगस्त 1947 |
4 | बिहार | पटना | 22 मार्च 1912 |
5 | छतीसगढ़ | रायपुर | 1 नवम्बर 2000 |
6 | गोवा | पणजी | 30 मई 1987 |
7 | गुजरात | गांधीनगर | 1 मई 1960 |
8 | हरियाणा | चंडीगढ़ | 1 नवम्बर 1966 |
9 | हिमाचल प्रदेश | शिमला | 25 जनवरी 1971 |
10 | झारखण्ड | रांची | 15 नवम्बर 2000 |
11 | कर्नाटक | बेंगलुरू | 1 नवम्बर 1956 |
12 | केरल | तिरुवनंतपुरम | 1 नवम्बर 1956 |
13 | मध्य प्रदेश | भोपाल | 1 नवम्बर 1956 |
14 | महाराष्ट्र | मुंबई | 1 मई 1960 |
15 | मणिपुर | इम्फाल | 12 जनवरी 1972 |
16 | मेघालय | शिलांग | 1 अप्रैल 1970 |
17 | मिजोरम | आइज़ोल | 20 फरवरी 1972 |
18 | नागालैंड | कोहिमा | 1 दिसम्बर 1963 |
19 | ओडिशा | भुवनेश्वर | 1 अप्रैल 1936 |
20 | पंजाब | चंडीगढ़ | 1 नवम्बर 1966 |
21 | राजस्थान | जयपुर | 30 मार्च 1949 |
22 | सिक्किम | गंगटोक | 16 मई 1975 |
23 | तमिलनाडु | चेन्नई | 26 जनवरी 1950 |
24 | तेलंगाना | हैदराबाद | 2 जून 2014 |
25 | त्रिपुरा | अगरतला | 21 जनवरी 1972 |
26 | उत्तर प्रदेश | लखनऊ | 24 जनवरी 1950 |
27 | उत्तराखंड | देहरादून (शीतकालीन) गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन) | 9 नवम्बर 2000 |
28 | पश्चिम बंगाल | कोलकाता | 26 जनवरी 1950 |
भारत देश के केंद्र शासित प्रदेश और उनकी राजधानी
क्र. सं. | केंद्र शासित प्रदेश का नाम | राजधानी | स्थापना दिवस |
1 | अंडमान और निकोबार द्वीप समूह | पोर्ट ब्लेयर | 1 नवम्बर 1956 |
2 | चंडीगढ़ | चंडीगढ़ | 1 नवम्बर 1966 |
3 | दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव | दमन | 26 जनवरी 2020 |
4 | दिल्ली | नई दिल्ली | 1 नवम्बर 1966 |
5 | लद्दाख | लेह | 31 अक्टूबर 2019 |
6 | लक्षद्वीप | कवरत्ती | 1 नवम्बर 1956 |
7 | जम्मू और कश्मीर | श्रीनगर (ग्रीष्मकालीन) जम्मू (शीतकालीन) | 31 अक्टूबर 2019 |
8 | पुडुचेरी | पुडुचेरी | 1 नवम्बर 1956 |
जैसा कि आपने देखा पंजाब और हरियाणा राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है और चंडीगढ़ स्वयं एक केंद्र शासित प्रदेश है। उत्तराखंड राज्य की दो राजधानियाँ गैरसैंण जो गर्मियों के समय रहती है और देहरादून सर्दियों के मौसम में रहती है, ऐसे ही जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश की भी सर्दी और गर्मी के मौसम के अनुसार दो राजधानियाँ है श्रीनगर गर्मी के मौसम में और जम्मू सर्दी के मौसम में।
आंध्र प्रदेश राज्य की कार्यकारी राजधानी अभी के लिए हैदराबाद है, लेकिन अमरावती प्रत्यवित राजधानी है और राज्य सरकार की योजना के अनुसार अमरावती को विधायी राजधानी, विशाखापत्तनम को कार्यकारी राजधानी और कर्नूल को न्यायिक राजधानी के रूप में स्थापित किया जायेगा।
भारत देश की कुछ रोचक बातें
- भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है, इसलिए यहाँ पर सभी धर्मों को बराबर का दर्जा दिया जाता है। यहाँ पर हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, पारसी, इत्यादि धर्मों के लोग रहते है।
- भारत देश जनसंख्या की दृष्टि से दूसरा सबसे बाद देश है।
- भारत देश की राष्ट्रीय भाषा हिन्दी है।
- यहाँ पर 10,000(दस हजार) से भी अधिक भाषाएं बोली जाती है।
- यहाँ का मुख्य व्यवसाय खेती करना है।
- यहाँ दुनिया के सबसे अधिक शाकाहारी लोग रहते हैं।
- दुनिया में सबसे अधिक अंग्रेजी भाषा बोलने वाला देश भारत है।
- भारत की उत्तर से दक्षिण तक इसकी अधिकतम लंबाई 3,214 कि.मी. वहीं पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 कि.मी. है।
- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह(8,249) क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा और 32 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ लक्षद्वीप सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है।
- भारत में दुनियाका सबसे बड़ा मेल लगता है जिसे कुम्भ का मेला कहते है।
हमारे द्वारा शेयर की गयी यह जानकारी “भारत के सभी राज्य एवं उनकी राजधानी (Bharat ke Rajya ki Rajdhani)” आपको कैसी लगी, नीचे कमेंट करके जरुर बताएं। साथ ही हम उम्मीद करते हैं इस लेख के माध्यम से आपको जरुरी जानकारी मिली होगी।
अगर यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे अपने मित्रों और परिवारजनों के साथ शेयर अवश्य करें। हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर कर दें।
इसे भी पढ़ें
- भारत का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
- भारत की जनसंख्या कितनी है?
- भारत की सबसे लम्बी नदी कौनसी है?
- दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?