Home > Featured > जीवन बदलने वाली 20 सर्वश्रेष्ठ प्रेरक किताबें

जीवन बदलने वाली 20 सर्वश्रेष्ठ प्रेरक किताबें

Best Motivational Books in Hindi: आप सभी लोग अपने बचपन में अपने स्कूल तो गए होंगे और स्कूलों में आपने कई किताबें पढ़ी होंगी और बहुत सी ऐसी किताबें भी पढ़ी होगी, जो आपको देश-दुनिया में घटित हो रहे चीजों को बताते थे। आपने बहुत सी ऐसी किताबें भी पढ़ी होंगी, जिनमें आप देश के इतिहास, हमारे भारतीय गौरव इत्यादि के विषय में जाना होगा।

आज हम आप सभी लोगों की शान में लेकर आए हैं, ऐसी कुछ किताबों के विषय में जिन्हें पढ़ने के बाद आप सभी लोग बहुत ही ज्यादा प्रेरित होंगे और कामों को करने के लिए काफी ज्यादा इच्छुक भी होंगे।

Best Motivational Books in Hindi
Image: हिंदी की सर्वश्रेष्ठ किताबें (Best Motivational Books in Hindi)

हमारे इतना कहने के बाद तो आप समझ गए होंगे कि हम क्या बात कर रहे हैं? जी हां, आपने बिल्कुल ही सही समझा हम बात कर रहे हैं, कुछ ऐसी किताबों की जिन्हें पढ़ने के बाद यदि आप अपने जीवन में उन बातों पर अमल करते हैं, तो अवश्य ही आपकी जिंदगी बदल जाएगी।

आज अपने इस लेख के माध्यम से बात करेंगे 20 मोटिवेशनल बुक इन हिंदी (Life Changing Books in Hindi) के बारे में जिनको पढ़ने के बाद आपकी जिंदगी ही बदल जाएगी। माननीय लोगों के द्वारा लिखी गई प्रेरक किताबों (best books of all time) को पढ़कर यदि आप अपने जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो हमारा यह लेख अंत तक अवश्य पढ़ें।

जीवन बदलने वाली 20 हिंदी की सर्वश्रेष्ठ किताबें | Best Motivational Books in Hindi

प्रेरणादाई किताबों की परिभाषा

ऐसी किताबें जिन्हें पढ़ने या फिर उनके विषय में सुनने के बाद हमारे मन में किसी काम को विशेष रुप से करने की जिज्ञासा उत्पन्न हो तो उसे प्रेरणा दाई किताबे कहा जाता है।

जैसा कि हम जानते हैं, यदि कोई व्यक्ति बहुत ही कमजोर महसूस कर रहा हो तो यदि उसे प्रेरणा से भरी हुई ज्ञान युक्त किताबें या कहानियां सुनाई जाए तो वह अपने जीवन में उस काम को करने के लिए सशक्त होता है और पूरे विश्वास और ध्यान के साथ उस काम को करता है और सफल भी होता है।

20 सर्वश्रेष्ठ प्रेरक किताबें

आइए जानते हैं 20 प्रेरक किताबों (best inspirational books) के विषय में। इन सभी 20 किताबों के विषय में नीचे निम्नलिखित रुप से बताया गया है:

श्रीमद् भगवद्गीता यथारूपयहां से खरीदें
द सीक्रेट बुकयहां से खरीदें
आपकी जीतयहां से खरीदें
रीच डैड पूअर डैडयहां से खरीदें
डर के आगे जीत हैयहां से खरीदें
सोच बदलो जिंदगी बदलोयहां से खरीदें
मुश्किल काम सबसे पहलेयहां से खरीदें
आपका भविष्य आपके हाथ मेंयहां से खरीदें
आत्मा के लिए अमृतयहां से खरीदें
अल्केमिस्टयहां से खरीदें
सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दीयहां से खरीदें
सकारात्मक सोच की शक्तियहां से खरीदें
मेरा चीज किसने मिटायायहां से खरीदें
सोचिए और अमीर बनिएयहां से खरीदें
लोक व्यवहारयहां से खरीदें
बड़ी सोच का बड़ा जादूयहां से खरीदें
शिखर पर मिलेंगेयहां से खरीदें
शक्तिमान वर्तमानयहां से खरीदें
आपके अवचेतन मन की शक्तियहां से खरीदें
सीक्रेट्स ऑफ द मिलियनेयर माइंडयहां से खरीदें
वन मिनट मैनेजरयहां से खरीदें

श्रीमद् भगवद्गीता यथारूप

श्रीमद् भगवद्गीता यथारूप यह पुस्तक महाभारत में भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन के बीच हुए संवाद के माध्यम से हमें बहुत सारा गया देती है। इस पुस्तक में हमारे जीवन में हर महत्वपूर्ण पहलू के बारे में विस्तार से बताया गया है जैसे हमें कैसे हर परिस्तिथि को संभालना है, आत्मा हमेशा ही अमर होती है आदि।

यदि श्रीमद् भगवद्गीता को पूर्ण रूप से समझ लिया जाए तो किसी अन्य पुस्तक को पढ़ने की जरूरत नहीं रहती। हमें अपने जीवन में एक बार इस पुस्तक को जरूर पढ़ना चाहिए।

द सीक्रेट बुक

यह एक ऐसी किताब है, जिसमें आकर्षण के नियम को विस्तार पूर्वक से बताया गया है। इस किताब के लेखक रोंडा बर्न हैं। उन्होंने इस किताब में यह विस्तार पूर्वक से बताया है कि चाहे आप कोई भी हो, आप चाहे कहीं भी हो, आप की वर्तमान स्थिति कैसी भी हो, परंतु आपको आकर्षण के नियम का विशेष रूप से और सही तरीके से इस्तेमाल करना आना चाहिए। यदि आपको आकर्षण के नियम का पालन करना आता है तो आप किसी भी मुकाम को हासिल कर सकते हैं।

रोंडा बर्न का ऐसा कहना है कि ब्रह्मांड में सबसे शक्तिशाली नियम आकर्षण का नियम ही है। आपका मन एक चुंबक के जैसा होता है। हम सभी लोग जो कुछ भी सोचते हैं, उसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं, चाहे वह पॉजिटिव थिंक हो या फिर विफलता के विचार।

हम जैसा सोचते हैं, हम वैसा ही बन कर रह जाते हैं। इस किताब में जीवन के रहस्य के साथ-साथ स्वास्थ्य का रहस्य पैसों का रहस्य रहस्य का खुलासा उत्साह का रहस्य रहस्य क्या उपयोग इत्यादि के विषय में बताया गया है। यह बुक आप सभी लोगों को अमेजॉन, फ्लिपकार्ट इत्यादि कॉमर्स वेबसाइट या एप्लीकेशन पर मिल जाएंगे।

यह भी पढ़े: द सीक्रेट बुक समरी

आपकी जीत

आपकी जीत पुस्तक एक हिंदी पुस्तक है, जो पाठकों के मध्य बहुत ही लोकप्रिय बना हुआ है। इस किताब को मुख्य रूप से अंग्रेजी भाषा में जारी किया गया था, जिसका नाम यू कैन विन ए स्टेप बाय स्टेप था। इस किताब के लेखक का यह कहना है कि विजेता बनना कोई और साधारण काम नहीं है। परंतु असाधारण रूप से चीजों को करना ही एक असली विजेता की पहचान होती है। इस पुस्तक में लेखक ने अनेकों उदाहरण का उपयोग करके इन लोगों को समझाया है।

आपकी जीत पुस्तक के लेखक शिव खेड़ा जी हैं। शिव खेड़ा के आशावादी शब्द उन पुरुषों और महिलाओं के जीवन में सबसे अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करते हैं, जो उन सभी में अर्थात उन परिस्थितियों में अपना जीवन व्यतीत किए हुए हैं। यह किताब सकारात्मक सोच के लिए एक मानक दृश्य प्रस्तुत करता है और जीवन में सफल होने के लिए सदेव कार्यों को असाधारण रूप से करके जीतने की जरूरत होती है।

रीच डैड पूअर डैड

या एक ऐसी किताब है, जो कि लोगों को सरल भाषा का ज्ञान देती है और पैसे की सच्ची कमाई और पैसे की सच्चाई को लोगों को बताती है। इस किताब में ऐसा बताया गया है कि कैसे लोग अमीर बनते हैं और कैसे गरीब। इस इस किताब को रॉबर्ट टी कियोसकी नाम के एक लेखक ने लिखा था।

यह भी पढ़े: रिच डैड पुअर डैड बुक समरी

डर के आगे जीत है

यह एक ऐसी किताब है, जिसमें छात्र जीवन में परीक्षा में प्रथम स्थान पाना, नौकरी व्यवसाय में बेहतर अवसर पाना, किसी भी कंपटीशन में विजय प्राप्त करना अर्थात प्रत्येक समय केवल अधिक सफल होने का मानव स्वभाव ही बताता है। जीवन में सफल होना बहुत ही अच्छी बात है, परंतु इस चीज को पाने के लिए किन-किन चुनौतियों का कब कैसे मुकाबला करना है, इस बात को समझना होता है और यह सभी बातें इस किताब में पूर्ण रूप से बताई गई है।

डर के आगे जीत है, इस किताब के लेखक गौरव कृष्ण बंसल है। इस किताब में उन्होंने आत्मविश्वास के साथ पुनः खड़ा होकर जीत पाने की ओर कदम बढ़ाने के लिए अनेकों उदाहरण दिए हैं। उन्होंने इस किताब में यह भी कहा है कि घोड़े से गिरकर घोड़े पर फिर से चलकर अपनी मंजिल तक पहुंचना बहुत ही श्रेयस्कर होता है।

सोच बदलो जिंदगी बदलो

यह एक ऐसी पुस्तक है, जिसमें पूरी तरह से समझदारी और ज्ञान भरा हुआ है। यह किताब आप सभी लोगों को सोचने के साथ-साथ कुछ कर देने वाले इंसान भी बना देगी। इसमें ऐसी ऐसी बातों का जिक्र किया गया है, जिसको पढ़ने के बाद आप सभी लोग पूरी तरह से जोश में आ जाएंगे और अपने कार्यों को करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। इस किताब में जिंदगी में कामयाबी और महत्व हासिल करने के लिए जरूरी अनेकों जानकारियों को दृष्टि बंद किया गया है।

मुश्किल काम सबसे पहले

हम सभी लोगों को इस किताब से यह जानने को मिलता है कि हमें सदैव सबसे बड़ी प्राथमिकता उन्हीं कामों को देनी चाहिए, जो हमारे लिए सबसे जरूरी हो और मुश्किल भी हो। हमें इस लेख में यह भी जाने को मिलता है कि अपने अपने महत्वपूर्ण काम कैसे निपटाया जाए और प्रत्येक दिन की योजना कैसे बनाई जाए।

इस किताब को पढ़ने के बाद आप सभी लोग ना सिर्फ ज्यादा तेजी से काम करना सिखाती है, बल्कि काम की प्राथमिकता के हिसाब से काम करना भी सिखाती है। इस किताब को ब्रायन ट्रेसी ने लिखा है।

आपका भविष्य आपके हाथ में

इस किताब में यह बताया गया है कि आप सभी लोग को को अपना वर्तमान सुधारना चाहिए और आप लोगों के वर्तमान में ही आपका भविष्य छुपा होता है। इस किताब के लेखक ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आपका भविष्य आपके ही हाथों में हैं और दूसरा कोई व्यक्ति आपके भविष्य को नहीं सुधार सकता।

अतः आपको खुद के भविष्य को सुधारने के लिए खुद मेहनत करनी पड़ेगी। इस किताब में आप सभी लोगों को खुद के भविष्य सुधारने और न सुधारने के प्रभाव को अनेकों उदाहरण के माध्यम से समझाएं गए हैं, जो कि आपको काफी ज्यादा प्रेरित करेंगी।

आत्मा के लिए अमृत

यह बहुत ही बेमिसाल पुस्तक है। इस पुस्तक के लेखक जैक केनफील्ड और मार्क विक्टर एक्शन है, इन दोनों ने ही मिलकर इस पुस्तक को लिखा था। यह पुस्तक आपकी सबसे मनपसंद पुस्तक की लिस्ट में सबसे ऊपर आ जाएंगे जब आप इसे पड़ेंगे, इस पुस्तक में छोटी सी छोटी प्रेरक कहानियां बताई गई है।

इस कहानी में लगभग 101 प्रेरणादायक कहानियों को अवतरित किया गया है, जो आप को रोमांचित, उत्साहित, प्रेरित करेंगी और इसके साथ-साथ आपके हृदय को भी छू लेंगी।

अल्केमिस्ट

यह किताब पूर्ण रूप से सपनों के पीछे आधारित है अर्थात यह किताब कल्पना भरी है। एक किमयागार जो अपने सपनों के पीछे भाग रहा होता है और वह अपने इन्हीं सभी सपनों की यात्रा को बहुत ही ज्यादा पसंद करने लगता है तो जब उसकी पसंद पूरी तरह से एकाग्र चित्त हो जाती है और उसका लक्ष्य अपनी पसंद को प्राप्त करना होता है तो पूरी कायनात भी उसे मिलाने में जुट जाती है।

इस किताब के लेखक पाओलो कोएलो है। “जब आप किसी चीज को पूरी दिल से चाहने लगते हैं तो पूरा ब्रह्मांड मिलकर आपको उस चीज की प्राप्ति के लिए आपकी मदद करता है” यह इसी बुक की एक पंक्ति है।

सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी

इस किताब में एक ऐसे संत का जिक्र किया गया है, जिसने अपनी संपत्ति बेच दी। इस किताब के लेखक सर रॉबिन शर्मा है। इस किताब में इस संत का जिक्र इसीलिए किया गया है, क्योंकि इस संत ने पैसो के पीछे अपना दिमाग खो दिया और पागल हो गया।

उसे न अपने परिवार की का कोई ख्याल है और ना ही उसे अपने स्वास्थ्य का कोई ख्याल है। इस किताब के माध्यम से यही बताया गया है कि पैसे को छोड़कर थोड़ा समय अपने परिवार और अपने स्वास्थ्य पर अवश्य दें।

सकारात्मक सोच की शक्ति

यह पुस्तक हम सभी लोगों को सिखाती है कि हमें किस प्रकार से अपने आप पर विश्वास करना चाहिए और कैसे चिंता की आदत को छोड़कर अपने विचारों के द्वारा अपने जीवन में पर नियंत्रण करना है। यदि आप नेगेटिव सोच रखते हैं, तो आप अवश्य ही परेशान होंगे और यदि आप पॉजिटिव थिंकिंग अर्थात सकारात्मक सोच रखते हैं तो आप सदैव ही अपने जीवन में सफल होंगे।

यह पुस्तक पढ़ने के बाद आप सभी लोगों के सोचने का नजरिया पूरी तरह से बदल जाएगा और आप महसूस करने लगेंगे की सकारात्मक सोच की कितनी अपार शक्ति होती है।

सकारात्मक सोच की शक्ति पुस्तक के लेखक का नाम नॉर्मन विंसेंट पील है। इन्होंने इस पुस्तक में अपने आप में विश्वास, अच्छे परिणामों की उम्मीद, हारने में विश्वास न करना, चिंता की आदतों को छोड़ना, नजरिया बदलना, लोकप्रिय बनाना, सुखी रहने के नियमित इत्यादि बताए हैं।

मेरा चीज किसने मिटाया

यह पुस्तक बहुत ही छोटी है, परंतु इस पुस्तक में ज्ञान का सागर अकूत भरा हुआ है। इस पुस्तक में बताई गई जानकारियां एक सरल नीति कथा है, जो परिवर्तन के बारे में गहराई और सच्चाई को उजागर करती है। इस पुस्तक में परिवर्तन के विषय में विशेष रूप से बताया गया है और इस कहानी के द्वारा हमें परिवर्तन को स्वीकार करने और उसे लाभ प्राप्त करने के तरीके भी बताए गए हैं।

इस पुस्तक के लेखक डॉक्टर स्पेंसर जॉनसन है, उन्होंने इस पुस्तक में डर से जीतना, रोमांच का किस प्रकार से मजा लेना चाहिए? नए चीजों का स्वाद, परिवर्तन का आनंद इत्यादि के विषय में पूर्ण रूप से बताया है।

यह भी पढ़े: किसी भी मुश्किल को आसानी से कैसे सुलझाएं?

सोचिए और अमीर बनिए

इस पुस्तक को नेपोलियन हिल के द्वारा लिखा गया है इसमें यह बताया गया है कि अमीर बनने के लिए आपको किन किन बातों पर ध्यान रखना चाहिए, क्या क्या सोचना चाहिए, सकारात्मक सोच रखनी चाहिए इत्यादि। इस पुस्तक में अमीर और सफल लोगों के बीच 13 आम आदमी के विषय में अंतर बताया गया है।

नेपोलियन नहीं जहां अंतर 20 वर्षों के दौरान 500 से भी अधिक व्यक्तियों से पूछताछ और अध्ययन के पश्चात प्राप्त किया है और अपनी इस पुस्तक में अवतरित किया है। नेपोलियन ने इस पुस्तक में आप सभी लोगों को आत्म सुझाव, निर्णय, डर के छह भूत, मास्टरमाइंड की शक्ति, कल्पना, टालमटोल की आदत, सुव्यवस्थित योजना इत्यादि के विषय में विस्तार पूर्वक से बताया है।

लोक व्यवहार

इस पुस्तक को डेल कार्नेगी के द्वारा वर्ष 1936 में प्रकाशित किया गया था और देखते ही देखते मात्र कुछ ही समय में यह पुस्तक सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तक बन गई और यह पुस्तक अभी तक लोगों के दिलों में पसंदीदा पुस्तक के रूप में मौजूद है।

बड़ी सोच का बड़ा जादू

यह किताब सफलता के गुरु मंत्र के रूप में जानी जाती है। इस पुस्तक के हर 1 अध्याय में आप सभी लोगों को बहुत ही शानदार व्यवहारिक विचार, सैद्धांतिक विचार और तकनीकी ज्ञान जानने को मिलेंगे। यदि आप इन सभी सिद्धांतों को अपने जेहन में उतार लेते हैं तो आप भी बड़ी ही आसानी से बड़ी सोच के बड़ी जादू अर्थात सफलता के राह तक पहुंच जाएंगे।

सभी तकनीकी को अच्छे तरीके से समझने के लिए लेखकों ने वास्तविक जिंदगी के उदाहरण सदैव दिए हैं और उसी का एक उदाहरण है बड़ी सोच का बड़ा जादू पुस्तक।

बड़ी सोच का बड़ा जादू किताब के लेखक डेविड जे श्वर्ताज है। डेविड ने इस किताब में बड़ा सोचने के तरीके, हार को जीत में बदलना, लीडर की तरह सोचे, लक्ष्य निर्धारित करें, सोच को सकारात्मक करें इत्यादि बातों पर काफी जोर दिया है। इन्होंने इस किताब में विशेष रुप से उदाहरण देकर लोगों तक अपनी बातें पहुंचाई है।

शिखर पर मिलेंगे

इस किताब का जैसा नाम है, वैसी ही इसमें बाते कही गई है। इस किताब में जिग जीगलर के द्वारा नाकाम सोच और दोस्तों नजरियों के दलदल से निकलकर असफलता की घाटी से सफलता के शिखर तक के सफर को प्राप्त करने के तरीके बताए गए हैं।

इस किताब में इन्होंने सफलता तक पहुंचने के कई उदाहरण और कई अध्याय प्रस्तुत किए हैं। इस किताब में शिक्षा, कार्य, नजरिया, धेय, आत्मा छवि, रिश्ता इत्यादि के विषय में चर्चा किया गया है।

शक्तिमान वर्तमान

यह किताब बहुत ही प्रेरणादायक है, क्योंकि इस किताब में बताया गया है कि हमें प्रत्येक पर अपने भविष्य की चिंता न करते हुए और अपने अतीत पर पछतावा ना करते हुए सदैव अपने वर्तमान पर ध्यान देना चाहिए। अक्सर ऐसा होता है, कि लोग अपने अतीत के बारे में पछतावा करके और भविष्य के बारे में सोच के अपने वर्तमान का समय कब आते हैं।

इन सभी बातों से प्रभावित होकर एल्हार्ट टॉल्ट ने इस किताब को लिखा है। इन्होंने इस किताब में जीवन के वर्तमान को सुधारने की बातें कहीं और इसके लिए कई उदाहरण भी प्रस्तुत किए हैं।

आपके अवचेतन मन की शक्ति

इस किताब को पढ़ने के बाद हम सभी लोगों को यह सीखने को मिलता है कि आप अपने अवचित मन की शांति के लिए सदैव अपने तकदीर को ना कोसते हुए अपने तकदीर को खुद से बनाएं। सदैव इंसानों को अपने अवचेतन मन को शांत करने के लिए क्या करना चाहिए उसके विषय में भी इस किताब में बताया गया है।

इस किताब को डॉ जोशी मर्फी ने लिखा है उन्होंने अपने मूलभूत सिद्धांत को स्पष्ट करते हुए यह कहा है कि यदि कोई व्यक्ति वास्तव में किसी चीज में विश्वास करता है और निरंतर उसके मानचित्रण का अभ्यास करता है तो उन अवचेतन संबंधी बाधाओं से निकाला जा सकता है, जो आपको सफल होने से रोक रही है।

सीक्रेट्स ऑफ द मिलियनेयर माइंड

सीक्रेट ऑफ द मिलियनेर माइंड किताब में धन को कैसे बढ़ाया जाए इसके विषय में विशेष जानकारियां दी गई हैं और इस किताब में आपको ऐसे ऐसे उदाहरण देखने को मिलेंगे, जो कि आपको बहुत ही ज्यादा प्रभावित करेंगे जिनसे आप अपनी पैसों को ज्यादा करके मिलियनेयर बन सकते हैं।

इस किताब को तिहारो एवं कर के द्वारा लिखा गया है, इस किताब में इन्होंने बुद्धिमत्ता पुर्ण, सलाह, हास्य, भावनात्मक प्रबलता के असाधारण क्रियाकलापों को बताया है। यदि आप एक बिजनेसमैन है तो यह किताब आप सभी लोगों के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकती है।

वन मिनट मैनेजर

इस किताब में बहुत ही छोटी सी कहानी है, जिसमें आप सभी लोगों को चिकित्सा और व्यवहार वादी विज्ञान के शोध पर अथाह जानकारियां जाने को मिल जाएंगे। इस किताब को पढ़ने के बाद आप बड़ी ही आसानी से अपने प्रत्येक मिनट को उपयोग करने के तरीके जान जाएंगे।

इस किताब के लास्ट में आप सभी लोग यह जान ही जाएंगे कि आप अपने जीवन में इन सभी सिद्धांतों को अपनाकर क्या कर सकते हैं। इस किताब के लेखक केन ब्लैंचर्ड और स्पेंसर जॉनसन है। इन्होंने इस किताब में कुल 3 रहस्य को बताया है, जो आपको किताब में क्रमागत रूप से दिखेगी।

निष्कर्ष

हम आप सभी लोगों से उम्मीद करते हैं कि आप सभी लोगों को हमारे द्वारा लिखा गया यह महत्वपूर्ण लेख (हिंदी की सर्वश्रेष्ठ किताबें जो आपकी सोच और ज़िन्दगी को बदल देंगी (motivational books for students) अवश्य ही पसंद आया होगा। यदि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख वाकई में पसंद आया हो तो कृपया इसे अवश्य शेयर करें।

यदि आपके मन में इस लेख को लेकर किसी भी प्रकार का कोई सवाल या फिर सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में हमें अवश्य बताएं।

यह भी पढ़े

मेडिटेशन क्या है और कैसे करें?

नेगेटिव सोच कैसे दूर करे?

सकारात्मक सोच कैसे बनाये?

आत्मविश्वास कैसे बढाएं?

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Comments (4)

    • आपकी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद
      इस पुस्तक को जल्दी ही शामिल कर दिया जायेगा।

      Reply

Leave a Comment