Home > Inspirational > सकारात्मक सोच कैसे बनाये?

सकारात्मक सोच कैसे बनाये?

सकारात्मक सोच कैसे बनाये (Habits of Successful People Hindi): वर्तमान में इस भागदौड़ भरे जीवन में लोगों ने ऐसा मान रखा है कि इस हालत में सकारात्मक सोच बनाये रखना संभव नहीं है। लेकिन यह सच है कि अगर आप पॉजिटिव सोच रखते हो तो मुश्किल से मुश्किल समस्या भी चुटकियों में हल हो जाती है। एक नकारात्मक मन से कभी भी सकारात्मक हल नहीं निकलता है।

हमने दुःख को ही अपनी आदत बना ली है और यह लम्बे समय से चलती आ रही है। हमें खुश रहने के लिए कोई न कोई कारण चाहिए लेकिन दुखी होने के लिए कोई कारण की जरुरत नहीं होती है। क्या हम बिना किसी कारण के खुश रह सकते है? अगर हम बिना वजह खुश रहना सीख जाते है तो हमारे जीवन इससे बड़ी कोई संपदा नहीं।

Habits of Successful People Hindi

इस लेख में हम उन उपायों के बारे में जानेंगे जिससे आप अपने जीवन खुशी से रहना सीख सकते हैं और आपके अंदर सकारात्मकता ला सकते हैं। इन उपायों को अपने जीवन में लाकर आप हर सफलता को आसानी से पा सकते हैं और हमेशा खुश रह सकते हैं।

सकारात्मक सोच कैसे बनाये – Habits of Successful People Hindi

कुछ लोगों को देखकर लगता है वे निरंतर बिना किसी कारण के भी सकारात्मक और खुश नज़र आते है, ऐसे में हमें भी इच्छा होती है कि हम भी उनके जैसे बनें। दरअसल हमेशा खुश रहना कोई मुश्किल काम नहीं है बस हमें अपनी समझ को और गहरी करनी होगी। एक बार भीतर गहराई से यह समझ विकसित हो जाये तो कोई भी मुश्किल आपके लिए कठिन नहीं होगी।

लिखने की आदत डालें

आज कंप्यूटर और मोबाइल के इस युग में हमने लिखना बहुत कम कर दिया है। आप अपनी दिनचर्या में एक आदत शामिल करिए, जिसमें दिनभर में जो भी आपके साथ सकारात्मक चीजें घटी हो उसे लिखिए। लिखने से उन बातों का असर आप पर और भी गहराई से होगा। फिर जब भी कभी दुखी हो तो उस डायरी को खोल कर उसे पढ़िए, आप पाएंगे की थोड़े ही समय बाद आप एक नई उर्जा से भर गये है।

अहोभाव से भरें

जरा एक बार सोचिये दुनिया में ऐसे कितने लोग हैं, जिन्हें दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता है। ऐसे में पुरे मन से भगवान का धन्यवाद करें और अहोभाव से भरें की आपको एक अच्छा जीवन मिला है। दुनिया में ख़ुशी से बड़ी कोई भी दौलत नहीं होती है। प्रत्येक चीज के दो पहलु होते है, ऐसे में यह हम पर निर्भर करता है कि हम किस पहलु को देखते है। हमेशा पॉजिटिव बने रहने के लिए इस आदत को अपने जीवन में शामिल करिए।

Habits of Successful People Hindi

अच्छा साहित्य पढ़िए

एक रिसर्च के अनुसार सफल लोग अपना अधिकतर समय पढ़ने में बिताते है। उनका मानना है कि निरंतर पढ़ते रहने से कुछ नया सीखने को मिलता है और यह आदत आपके दिमाग को सक्रिय रखने में मदद करेगी। ज्यादा नहीं तो दिन में अपना कुछ समय पढ़ने में बिताइए, यह आदत आपको सकारात्मक बने रहने में मददगार साबित होगी।

सकारात्मक लोगों के साथ रहिये

अगर आपकी मित्र मंडली नकारात्मक लोगों की है तो ऐसे लोगों के बीच में पॉजिटिव सोच को बनाये रखना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए जरुरी है जितना संभव हो ऐसे लोगों से दूर रहे जो हमेशा नकारात्मक सोच रखते है, ऐसे लोग खुद का तो नुकसान करते ही है, साथ-साथ उनके इस स्वभाव से आसपास के लोग भी प्रभावित होते है।

पॉजिटिव लोगों के साथ रहने से फायदा यह होता है कि वे न केवल खुद आगे बढ़ते है बल्कि वे अपने साथ वाले लोगों को भी आगे बढ़ने में मदद करते है। इस तरह के लोग आपको अपने लक्ष्य की प्राप्ति में मददगार साबित होते है।

थोड़ा समय ध्यान के लिए निकालें

अध्यात्मिक गुरु ओशो ने कहा था कि ध्यान आज जितना आवश्यक हो गया है, उतना पहले कभी भी नहीं था। क्योंकि वर्तमान में हम जिस दौर से गुजर रहे है वह इतना गंभीर और अशांत है जितना पहले कभी नहीं था। आज लोग हृदय से कम और बुद्धि से ज्यादा जीते है, पहले लोग हृदय से जीते थे, इसलिए उनमें तनाव कम था और वे सुखी जीवन जीते थे।

Habits of Successful People Hindi

ध्यान हमें मानसिक शांति प्रदान करता है और साथ ही पॉजिटिव बने रहने में मदद करता है। रोजाना ध्यान करने से आपके सोचने की शक्ति, याददाश्त के साथ साथ बुद्धि भी तीव्र होगी। जैसे-जैसे आप ध्यान करेंगे, इसका परिणाम आप स्वयं महसूस करने लगेंगे।

मोबाइल का सहारा लें

आप कुछ समय के लिए संकल्प ले लें, केवल 7 दिनों के लिए यह करके देखें इसका परिणाम आपके सामने होगा। जैसे हम बिना कोई वजह के दुखी और नकारात्मक रहते है तो अब ठीक उसका उल्टा करना है। आप एक हफ्ते के लिए संकल्प ले लें की चाहे कुछ भी हो जाये मैं बिना कोई कारण के इस 7 दिनों के भीतर हर हालत में खुश रहूँगा।

Habits of Successful People Hindi

इसके लिए आप मोबाइल में रिमाइंडर लगा सकते है, आप रिमाइंडर के लिए गूगल कीप एप्प का प्रयोग कर सकते है। इसमें आप नोट्स बना लें और अपने संकल्प को नोट में सेव कर लें। अब उसे दिन में 2 या 3 बार के लिए रिमाइंडर सेट कर दें। यह आपको हर 2 या 3 घंटे बाद नोटिफिकेशन भेजेगा। आपके संकल्प वाले मैसेज के साथ ताकि आपको अपना संकल्प याद आता रहे। आप इसे केवल 7 दिनों के लिए करिए, फिर देखिये क्या परिणाम होता है।

मैं उम्मीद करता हूँ कि मेरे द्वारा शेयर की गई यह जानकारी “सकारात्मक सोच कैसे बनाये (Habits of Successful People Hindi)” आपको पसंद आई होगी, आप इसे आगे शेयर जरूर करें। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल है तो आप मुझे कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Comments (4)

Leave a Comment