Home > Inspirational > राइटिंग स्किल्स क्या है और राइटिंग स्किल्स कैसे सुधारे?, आसान तरीके

राइटिंग स्किल्स क्या है और राइटिंग स्किल्स कैसे सुधारे?, आसान तरीके

इस लेख में राइटिंग स्किल्स क्या है बताने के साथ ही Writing Skill Kaise Sudhare के कुछ बेहतरीन टिप्स बता रहे हैं।

लिखना हर कोई जानता है लेकिन हर कोई अपने लेखन को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत नहीं कर सकता है। लेखन संचार का ही एक तरीका है। लेखन के जरिए हम अपनी भावना और विचारों को व्यक्त कर सकते हैं।

Writing Skill Kaise Sudhare
Writing Skill Kaise Sudhare

लेकिन अपनी भावना और विचारों को सही तरीके से व्यक्त करने के लिए एक अच्छे लेखन कौशल की जरूरत होती है। अगर आप भी राइटिंग के फील्ड में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपके पास भी एक अच्छी राइटिंग स्किल का होना जरूरी है।

राइटिंग स्किल्स क्या है?

शब्दों को क्रमबद्ध तरीके से लिपिबध्द तरीके से सुव्यवस्थित करने की कला ही लेखन कहलाती है। लेखन के जरिए हम अपनी भावनाएं, विचार और अनुभव को शब्दों के जरिए लोगों के सामने प्रकट करते हैं। लेखन भावनाओं और विचारों की कलात्मक अभिव्यक्ति होती है।

अभिव्यक्ति की दृष्टि से लेखन और वाचन एक दूसरे से अलग होते हैं। वाचन की तुलना में लेखन कठिन होता है। क्योंकि लेखन में वर्तनी का बहुत ही महत्व होता है जबकि वाचन में उच्चारण का महत्व होता है।

लेखन में अक्षरों का सुडौल होना, वर्तनी की शुद्धता होना बहुत ही अनिवार्य है। एक अच्छा लेखक अपनी राइटिंग स्किल के जरिए प्रभावी ढंग से और संक्षिप्त रूप से अपनी बातों को लोगों को समझ सकता है।

राइटिंग स्किल्स का महत्व क्या है?

  • अच्छी राइटिंग स्किल आपको अपने करियर में सफल बनाती है, अच्छा जोब पाने में आपकी मदद करती हैं।
  • लेखन कौशल आपकी व्याकरण और शब्दावली को सुधारता है।
  • अच्छी राइटिंग स्किल से आप अपनी बातों को प्रभावी ढंग से समझा पाते हैं। यह आपके विचारों और भावनाओं को स्पष्ट तरीके से जाहिर करने में मदद करता है।
  • अच्छी राइटिंग स्किल से आप अच्छे तरीके से अभिव्यक्त कर पाते हैं, जो आपके पर्सनालिटी को भी निखारता है।
  • लेखन कौशल को विकसित करने से आपके विचारों को व्यवस्थित करने में मदद करता है, आपके विचार करने की क्षमता भी बढ़ती है।
  • एक अच्छी लेखन शैली आपको परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में भी मदद करता है।
  • एक अच्छी लेखन शैली ऑनलाइन फ्रीलांसिंग राइटिंग का काम पाने में  मदद करती हैं।

यह भी पढ़े

Writing Skill Kaise Sudhare

पढ़ने की आदत डालें

अगर आप लिखने के कौशल को बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए पढ़ना बहुत ही जरूरी है। आप अच्छे-अच्छे किताबें, लेख और निबंध पढ़ सकते हैं। आप जितना ज्यादा पढ़ेंगे, आपको उतना ही नए-नए शब्द सीखने को मिलेंगे।

नई विचारधाराए, भाषा की शैली इत्यादि के बारे में आपको और भी ज्यादा जानने को मिलेगा। ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़ना आपके लेखन शैली को और भी ज्यादा इंप्रूव करता है। अपने राइटिंग स्किल को डेवलप करने के लिए आप हर दिन सुबह किताब पढ़ने की आदत डाल सकते हैं।

लिखने का अभ्यास करें?

लेखन कौशल को डेवलप करने के लिए आपको हर दिन लिखने का अभ्यास करना होगा। क्योंकि अभ्यास ही आदमी को परफेक्ट बनाता है। शुरुआत में आप चाहे तो डायरी लिख सकते हैं।प्रतिदिन आपकी जो भी दिनचर्या है, उसे आप डायरी में लिख सकते हैं।

इसके अतिरिक्त हर दिन कोई भी टॉपिक उठा सकते हैं और उस टॉपिक संबंधित आपके मन में जो भी विचार आते हैं, आपको बस लिखते जाना है।

आपको यह नहीं सोचना है कि आपको इस टॉपिक पर क्या लिखना चाहिए और क्या नहीं लिखना चाहिए। शुरुआत में आपको परेशानी हो सकती है। क्योंकि जब तक आपके पास लिखने का अनुभव नहीं होता है। आपको समझ में नहीं आता कि क्या लिखे, कैसे लिखे, कहां से शुरुआत करें।

इसके लिए आप न्यूजपेपर या किताबों के लेख देख सकते हैं कि किस तरीके से लिखा गया है। आप उसी प्रकार से लिखने की कोशिश कर सकते हैं। जब धीरे-धीरे लिखने का अनुभव हो जाए तो आप गूगल डॉग्स या नोटपैड पर भी लिख सकते हैं।

व्याकरण सीखें

केवल लिखना ही काफी नहीं होता है। एक अच्छे लेखन के लिए आपको व्याकरण का भी ज्ञान होना जरूरी है। क्योंकि व्याकरण से ही आप सही वाक्य बना सकते हैं।

व्याकरण के जरिए आपको पूर्ण विराम चिन्ह, अल्पविराम चिन्ह, विस्मयादिबोधक, प्रश्न वाचक, संयोजक चिन्ह जैसे कई चीजों की जानकारी मिलती है और कहां इसका उपयोग करना है, उसके बारे में आपको पता चलता है।

व्याकरण की सही जानकारी से ही आप अच्छे लेख लिख सकते हैं। अगर व्याकरण सीखना है तो इसके लिए आप किताब खरीद सकते हैं या फिर ऑनलाइन कोर्स भी ले सकते हैं।

ज्यादा से ज्यादा विचार करें?

अपने राइटिंग स्किल को अगर डेवलप करना है तो आपको अपने विचार करने की क्षमता को भी इंप्रूव करना होगा। आपको बिना सोचे समझे कोई भी एक विषय हर दिन उठाना है और उस विषय के बारे में आपको कुछ ना कुछ सोचना है।

आपके मन में जो भी उस विषय को लेकर आता है बस आपको लिखते जाना है। अगर हर दिन आप ऐसा करते हैं तो कुछ दिनों में आपके सोचने की क्षमता और भी ज्यादा अच्छी हो जाती है और इस तरह आप किसी भी विषय पर अच्छे लेख लिख पाएंगे।

सरल शब्दों का प्रयोग करें

एक अच्छा लेखक लेख को सरल शब्दों में और सरल भाषा शैली में लिखता है ताकि पाठक को उसके लेख अच्छे से समझ में आए। अपने लेखन शैली को विकसित करने के लिए आपको शुरुआत में बड़े और जटिल शब्दों के बजाय आसान शब्दों का चयन करना चाहिए।

सरल शब्दों के प्रयोग से आपको सरल वाक्य की रचना करनी है। वाक्य की संरचना ज्यादा बड़ा नहीं रखना है। जो भी वाक्य बड़े हैं, उनमें बीच में अल्पविराम चिन्ह का प्रयोग जरूर करें।

लिखने के बाद देखें

आप हर दिन लिखने का अभ्यास कर रहे हैं लेकिन अपने राइटिंग स्किल को डेवलप करने के लिए इतना ही काफी नहीं है। अपने लेखन कौशल को विकसित करने के लिए आप जो भी लिखते हैं, उन्हें एक बार देखे, अपने लिखे गए लेख में गलतियों को ढूंढे।

आपको देखना है कि कहीं आपने मात्रा में या फिर शब्द में कोई गलती तो नहीं की है। अगर कोई गलती है तो उन्हें सुधारे। एक अच्छा लेखक अपने लेख की गलती को ठीक करता है, उसकी संरचना और विवरण को ठीक करता है।

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment