Home > Inspirational > आत्मसम्मान कैसे बढ़ाए?

आत्मसम्मान कैसे बढ़ाए?

आत्मसम्मान का महत्व (Importance of self esteem for success): अगर आप ऑफिस में कड़ी मेहनत करते है तो आपको इसके लिए खुद पर फक्र करना चाहिए। काम के लिए आपको वेतन दिया जाता है, पर आपको अपना विशेष महत्त्व पता होना चाहिए। तभी आत्मसम्मान के साथ अपना काम पूरा कर पाएंगे।

Importance of self esteem for success

आत्मसम्मान शब्द हम कई जगह पर सुनते हैं। क्या आपको पता है कि आत्मसम्मान का मतलब क्या होता है? यदि नहीं पता तो आज हम इस लेख में आत्मसम्मान क्या है (Self Esteem Kya Hai), आत्मसम्मान का महत्व क्या है (Self Esteem in Hindi) और हम अपने जीवन में आत्मसम्मान को कैसे ला सकते हैं आदि के बारे में जानने वाले है। तो आप इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े।

सेल्फ एस्टीम क्या है?

हमारे अंदर कई ऐसी शक्तियाँ होती है जो हमारे को सबसे अलग बनाती है, इन्हीं शक्तियों में से एक है आत्मसम्मान। आत्मसम्मान मानव शरीर में एक अदृश्य शक्ति के समान काम करती है जो कि दिखाई तो नहीं देती, पर होती बहुत ही शक्तिशाली है। आत्मसम्मान होगा, तभी व्यक्ति अपने समाज में एक अलग पहचान बना पा सकता हैं।

हमारे जीवन में कई ऐसे दुःख होते हैं जो आत्मसम्मान के खोने से उत्पन्न होते हैं। आत्मसम्मान ही होता है जो इन्सान को इन्सान का महत्व समझाता है।

अब आपके मन में यह सवाल आता होगा कि आत्मसम्मान खोना क्या होता है या आत्मसम्मान खोने से क्या मतबल है? आपको बता दें कि जब हमें अपने आप पर ही ग्लानि होने लग जाये और खुद की ही नजरों में हमारा महत्व कम हो जायें तो उसे हम आत्मसम्मान का खोना समझ सकते हैं। आत्मसम्मान खोने के पीछे कई सारे कारण हो सकते हैं लेकिन एक बार जब आत्मसम्मान समाप्त हो जाता है तो फिर उसे वापस लाना बहुत ही मुश्किल हो जाता है।

आत्मसम्मान खोना हम इस प्रकार से भी समझ सकते हैं कि जब कोई किसी के सामने आवश्यकता से अधिक झुक जाता है तो आत्मसम्मान खोने का अहसास हो जाता है।

Read Also: आत्मविश्वास कैसे बढाएं?

अपने जीवन में आत्मसम्मान लाएं?

जीवन में आत्मसम्मान होना बहुत ही जरूरी है, इसे अपने जीवन में कैसे लायें? इसके लिए हमें यहां पर कुछ टिप्स शेयर किये है जिसे आप अपनाकर अपने जीवन में आत्मसम्मान का महत्व समझ सकते हैं और इसे अपने जीवन में ला सकते हैं।

खुद की क्वालिटी समझना

अगर आप बॉस के सामने अच्छा इम्प्रेशन छोड़ना चाहते है तो सबसे पहले अपनी क्वालिटी के बारे में पता करें। अगर आपको अपनी खूबियों के बारे में ही पता नहीं होगा तो आप लोगों के सामने खुद का महत्व नहीं दर्शा पाएंगे। अपनी क्वालिटीज पता करने के लिए कड़ी मेहनत शुरू करें। धीरे-धीरे पता लगेगा कि आप क्या-क्या कर सकते है।

अपनी कमियों को दूर करने का प्रयत्न करें

आपको लगता है कि आपके काम में कोई कमी है तो इसे समय रहते सुधारना जरूरी है, तभी आप अपने अन्दर विश्वास पैदा कर पाएंगे। अगर आपके सामने गलतियों और कमियों का अम्बार लगा होगा तो आपको महसूस होगा कि आप कुछ नहीं कर पा रहे है। छोटी-छोटी उपलब्धियों से खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

खुद को साबित करने के लिए तथ्य जुटाएं

जब तक आपके पास काम से जुड़े तथ्य नहीं होंगे, तब तक आप अपने काम को सही तरह से प्रजेंट नहीं कर पाएंगे। इसलिए आपको अपनी उपलब्धियों का विवरण तैयार रखना चाहिए। जब भी आपको मौका मिले, इसे बॉस के साथ शेयर करें। इससे आपको खुद की कीमत जाहिर करने का मौका मिलेगा। बिना तथ्यों के कोई भी व्यक्ति आपको नाकारा साबित कर सकता है।

self-esteem-importance
Importance of self esteem for success

हमेशा सच का साथ दें

आपको लगता है की ऑफिस में कड़ी मेहनत के बावजूद आपकी छवि अच्छी नहीं है और आप गॉसिप का हिस्सा बन रहे है तो आपको सच का साथ देना चाहिए। जो लोग आपकी छवि ख़राब कर रहे है, उन्हें कड़े शब्दों में ऐसा न करने की Instruction दें। फिर भी वे आपकी बात न मानें तो आप सीधे अपने सीनियर्स से बात कर सकते है।

खास बातों पर गौर करना आवश्यक है

हर व्यक्ति में कुछ खास बात होती है। आपके अन्दर भी कुछ खास बात है तो इसे संवारें, सुधारें और सबके सामने लायें। अपनी युनिकनेस से लोगों को प्रभावित करें। वैल्यू बढ़ाने के लिए खुद की खूबियों का प्रचार जरूरी है। अपना महत्व बनाने के लिए आपको बिना डरे खुद को ज्यादा से ज्यादा मजबूत बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

हमने सीखा

यहां पर हम बहुत ही आसान भाषा में आत्म सम्मान परिभाषा का मतलब जाने है। आप ऊपर दिए आसान से टिप्स की मदद से हम अपने जीवन में आत्मसम्मान (Self Respect in Hindi) को ला सकते हैं। यह एक ऐसी चीज है जिससे हर कोई अपने जीवन हर संभव मंजिल हासिल कर सकता है।

मैं उम्मीद करता हूँ कि मेरे द्वारा शेयर की गई यह जानकारी “आत्मसम्मान का महत्व (Importance of self esteem for success)” जानकारी आपको पसंद आई होगी। आपको यह कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इस जानकारी को आगे शेयर जरूर करें ताकि इसका फायदा और भी किसी को मिल सके।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Comment (1)

  1. बेहद शानदार और सारगर्भित लेख .. यूँ व्यक्तित्व विकास से जुड़े विषयों पर इंटरनेट पर कई लेख मौजूद है .. लेकिन हर पाठक उनसे जुड़ाव महसूस करें यह जरुरी नहीं .. लेकिन आपने सरल शब्दों में इतने महत्वपूर्ण विषय को समझाया है यह सरलता हर लेखक में नहीं होती । आशा है आप इसी तरह के अन्य विषयों पर आगे भी अपने पाठकों के साथ अपना ज्ञान और अनुभव साझा करेंगें ।

    धन्यवाद

    Reply

Leave a Comment