Home > Inspirational > आत्मविश्वास कैसे बढाएं?

आत्मविश्वास कैसे बढाएं?

इस प्रकार बढाएं अपना आत्मविश्वास (Easy Ways To Improve Self Confidence in Hindi): वो कहते हैं न कि यदि आपमें आत्मविश्वास नहीं है तो आप आधी लड़ाई तो लड़ने से पहले ही हार जाते है। इसलिए प्रत्येक काम में सफलता प्राप्त करने के लिए आत्मविश्वास का बहुत बड़ा हाथ होता है।

वैसे तो आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएं? इस टॉपिक पर आपको हजारों किताबें, लेख और विडियो मिल जाएँगी। लेकिन यहाँ पर कुछ ऐसे आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके (Self Confidence Tips In Hindi) बताये है, जिसे समझना आपके लिए बहुत आसान भी है और प्रेक्टिकल भी।

Easy Ways To Improve Self Confidence in Hindi

इस लेख के अंत में हमें एक How To Improve Self Confidence In Hindi का विडियो शेयर किया है जिसे जरूर देखें।

आत्मविश्वास बढ़ाने के उपाय – Easy Ways To Improve Self Confidence in Hindi

फर्क समझिये आत्मविश्वास और अतिउत्साह में

अधिकतर लोग आत्मविश्वास और अति उत्साह में फर्क पता नहीं कर पाते, इसलिए वे अति उत्साह को ही आत्मविश्वास समझ लेते है। आत्मविश्वास का अर्थ होता है अपनी काबिलियत पर भरोसा करना। अति उत्साही लोग जल्दबाजी में बिना सोचे समझे काम हाथ में ले लेते है। बिना यह समझे कि वह उसे पूरा करने में समर्थ भी है या नहीं।

जैसे कोई काम जो आप करना नहीं जानते, उस काम को हाथ में लेने से पहले यह सोचना कि मैंने यह काम पहले किया नहीं है। लेकिन इसे सीखकर पूरा कर सकता हूँ।

Easy Ways To Improve Self Confidence in Hindi

कुछ लोगों को जरा सी सफलता हाथ में लगते है ही उनका अतिउत्साह बहुत अधिक बढ़ जाता है। इसी जोश में वे ऐसा काम भी हाथ में ले लेते है। जिसे वो पूरा नहीं कर पाते। जिसके बाद उनको आत्मविश्वास फिर से कम हो जाता है या पहले से भी अधिक कम हो जाता है। इसलिए आत्मविश्वास हमेशा ऐसा होना चाहिए, जो अनुभव के साथ-साथ बढ़ता जाये।

आत्मविश्वास के साथ आत्मसम्मान भी जरुरी है

सफलता के लिए जितना जरुरी आत्मविश्वास होता है, उतना ही जरुरी आत्मसम्मान भी होता है। आप चाहें कितने भी सफल व्यक्ति हो लेकिन अगर आपमें आत्मसम्मान नहीं है तो वह सफलता अधूरी है।

इसे इस तरह से समझें कि दो लोग है इसमें से एक पूरी ईमानदारी और अपनी मेहनत से सफल हुआ हो और दूसरा वो जो धोखेबाजी करके किसी तरह से सफल हुआ हो। अब इन दोनों में आत्मविश्वास का आंकलन करें तो ईमानदार व्यक्ति का आत्मविश्वास अधिक होगा धोखेबाज व्यक्ति के मुकाबले।

भले ही दुनिया की नज़रों में बेईमान व्यक्ति सफल दिखता हो, लेकिन वह खुद की नज़रों में बिल्कुल जीरो होगा। इसलिए जीवन में सफलता जरुरी है। लेकिन आत्मसम्मान के साथ बिना इसके सफलता का कोई मूल्य नहीं होता है।

Easy Ways To Improve Self Confidence in Hindi

आत्मसम्मान के बढ़ाने के लिए जरुरी है किसी भी कीमत पर अपने काम के साथ बेईमानी न करें। चाहें उसमें आपको घाटा ही क्यों न लगे। आत्मसम्मान से भरे व्यक्ति में आपको एक प्रकार की शांति नज़र आएगी। उसके चेहरे पर एक तृप्ति दिखेगी, जो उसके आत्मसम्मान की प्रतिक होती है। यह दुनिया की कीमती से कीमती चीज से भी बढ़कर है।

पैशन बनाये रखना

वास्तव में पैशन का अर्थ वो नहीं जो बहुत से लोग समझते है। अधिकतर लोग ऐसा सोचते है कि पैशन वो होता है जो करना उनको अच्छा लगता हो। पैशन का सही अर्थ होता है जिसे करने का निर्णय आप ले चुके हो उसे किसी भी हालत में पूरा करके ही दम लेना फिर चाहे उसमें कितनी ही परेशानियाँ आये।

इस दौरान आने वाली समस्याओं से किस तरह से सामना करना है उसके लिए भी दिमागी तौर पर पहले से तैयारी रखनी चाहिए, काम में आने वाली परेशानियों को भी स्वीकार करके ख़ुशी ख़ुशी उसके समाधान का रास्ता निकालें और उससे मिलने वाले अनुभव से लगातार अपने को बेहतर बनाते जाएँ।

मैं उम्मीद करता हूं कि आपको यह लेख “आत्मविश्वास को कैसे बढ़ाया जाये? (Easy Ways To Improve Self Confidence in Hindi)” पसंद आया होगा। इसे अपने दोस्तों और परिवार के साथ शेयर जरूर करें। आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment