Home > Inspirational > 10 सर्वश्रेष्ठ आत्मकथा की पुस्तकें

10 सर्वश्रेष्ठ आत्मकथा की पुस्तकें

Best Autobiography Books In Hindi: जीवन में हमें हर एक मोड़ पर कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है। कभी आप गलतियां करके सीखते हैं तो कभी आप लोगों की गलतियों से सीखते हैं। इसीलिए यदि जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो महान लोगों की आत्मकथा किताब को जरूर पढ़ें।

ऑटो बायोग्राफी किताब आपको जीवन में संघर्ष करना सिखाइए। महान और सफल व्यक्तियों के बायोग्राफी को पढ़ने से आप उनके विचारों की गहराई को अच्छे से जान पाएंगे जो आपको मुश्किलों का सामना करने में मदद करेगी। ऐसे महान व्यक्तियों के बायोग्राफी पढ़ने से आपका हौसला ऊंचा होता है।

Best-Autobiography-Books-In-Hindi.
Image : Best Autobiography Books In Hindi

यदि आप किसी सफल व्यक्ति की बायोग्राफी पढ़ना चाहते हैं तो हमारी इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि आज के लेख में हम आपके लिए 10 बेहतरीन ऑटोबायोग्राफी की किताबें लेकर आए हैं। इन महान हस्तियों की ऑटोबायोग्राफी को पढ़कर आप जीवन में काफी कुछ सीख सकते हैं, इसीलिए लेख में आगे बढ़े और किसी एक अच्छे किताब का चयन करें।

10 बेहतरीन ऑटोबायोग्राफी की किताबें | Best Autobiography Books In Hindi

सत्य के प्रयोग

हमारे देश के राष्ट्रपिता जिनके लिए सभी के दिल में सर्वोत्तम सम्मान है। ऐसे महान व्यक्ति की जीवनी सत्य का प्रयोग हर व्यक्ति को प्रेरणा देती हैं। महात्मा गांधी ने अपने हिम्मत और हौसले से अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन किया, जिसके कारण आज हम सभी भारतीय आजादी का जीवन जी पा रहे हैं।

satya-ke-prayog-book.jpg
Image : satya ke prayog book

हम महात्मा गांधी के प्रति हमेशा ही शुक्रगुजार रहेंगे। महात्मा गांधी हमेशा से ही अहिंसा और सत्य के पुजारी थे। विदेश में पढ़ने के बावजूद भी वे भारत की संस्कृति को नहीं भूले और सादगी को अपनाएं। ऐसे महान व्यक्ति की जीवनी को जीवन में एक बार जरूर पढ़ना चाहिए। महात्मा गांधी की आत्मकथा सत्य के प्रयोग में इन्होंने अपने जीवन के हर एक घटना का उल्लेख किया है।

विंग्स ऑफ फायर

भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम मिसाइल मैन के नाम से भी जानते हैं। आज हर भारतीय के दिल में ये बसते हैं। एक मछुआरे का बेटा जीवन में सभी प्रकार की मुश्किलों का सामना करते हुए इतनी सारी उपलब्धि जीवन में हासिल करना सच में सराहनीय है।

ए पी जे अब्दुल कलाम बचपन से ही महत्वकांक्षी थे, जिसके कारण इन्होंने सभी संघर्षों का सामना किया और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। डॉ एपीजे कलाम ने अपने जीवन में दो किताबें लिखी, जिसमें से पहली किताब विंग्स ऑफ फायर है और इस किताब में उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत से लेकर राष्ट्रपति बनने तक के सफर को बहुत ही सरलता से बताया है।

wings-of-fire-book
Image : wings of fire book

इन्होंने इस किताब में उनके जीवन में आने वाले सभी प्रकार के संघर्षों और अनुभवों से भी लोगों को अवगत कराया है, जो आपको जिंदगी में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इसलिए इस किताब को एक बार जरुर पढ़ें।

हेलेन केलर

हेलेन केलर एक ऐसी लड़की थी, जो एक गंभीर बीमारी के कारण बचपन से ही अपनी सुनने और देखने की क्षमता खो दी थी। यहां तक कि यह बचपन में बोल भी नहीं पाती थी। ऐसी व्यक्ति का जीवन कितना संघर्ष से भरा हो सकता है आप सोच भी नहीं सकते। लेकिन इस लड़की ने अपने हौसले के बलबूते अपने विकलांगता पर विजय प्राप्त की, स्कूल कॉलेज भी गई, परीक्षा का सामना भी की, जीवन में हर चीजों का आनंद ली।

Helen-Keller-Books
Image : Helen Keller Books

हेलेन केलर ने ब्रेल भाषा सिखकर पहली बहरी नेत्रहीन व्यक्ति बनी, जिन्होंने ना केवल पढ़ना लिखना और बोलना सिखा बल्कि बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री भी हासिल की और साल 1903 में द स्टोरी ऑफ माय लाइफ नाम से खुद की आत्मकथा की भी रचना की, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के सभी संघर्षों के बारे में बताया।

हेलेन केलर ने अपने कार्यों से लोगों को साबित कर दिया कि शरीर की अपंगता किसी भी व्यक्ति के सफलता की बाधा नहीं बन सकती। यदि एक अंधी, बहरी और गूंगी लड़की दृढ़ संकल्प और हौसले के बलबूते पढ़ना लिखना सीख सकती है तो हम क्यों नहीं कर सकते।

जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बस कड़ी मेहनत, सच्ची लगन, इमानदारी, साहस और दृढ़ संकल्प की जरूरत होती है। यदि यह गुण इंसान में हो तो व्यक्ति बड़े से बड़े काम को भी संभव कर सकता है। हेलन केलर के इस आत्मकथा की पुस्तक से आप जीवन में इन सभी गुणों पा सीख सकते हैं।

यह भी पढ़े: 10 सर्वश्रेष्ठ हिंदी उपन्यास

डॉ भीमराव अम्बेडकर

डॉ भीमराव आंबेडकर जी का जीवन पूरी तरीके से संघर्षों से भरा हुआ था। यह एक छोटी जात से संबंध रखते थे, जिसके कारण इन्हें रंगभेद और जाति प्रथा के नाम पर पानी पीने का भी अधिकार नहीं मिलता था। बचपन के हर एक मोड़ पर इन्हें असमानता का अपमान सहना पड़ा।

लेकिन आने वाले लोगों को इस जाति प्रथा और रंगभेद से मुक्त कराने के लिए इन्होंने इस जाति प्रथा को खत्म करने का ठाना और अपने हौसले को मजबूत करके इन्होंने स्कॉलरशिप पाकर विदेश में जाकर पढ़ाई की और भारत आकर भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Dr-Bhimrao-Ambedkar-book
Image : Dr Bhimrao Ambedkar book

इन्होंने जाति प्रथा को खत्म करके प्रत्येक वर्ग और जाति के व्यक्तियों को समान सुविधा दिलया। आज इन्हीं के कारण छोटे जातियों को आरक्षण की सुविधा दी जाती हैं। छोटे जात में जन्मे यह शख्स अपने अद्भुत उपलब्धियों से आज लाखों लोगों के आदर्श बन चुके हैं।

आज के हर एक युवा को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की बायोग्राफी पढ़नी चाहिए। भीमराव अंबेडकर के इस आत्मकथा के किताब में उनके जीवन के संघर्षों का उल्लेख किया गया है। इनके आत्मकथा से आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा, जो जीवन में हर एक कठिनाई का सामना करने के लिए आपके हौसले को मजबूत बनाएगा।

अब्राहम लिंकन

अब्राहम लिंकन अमेरिका के 16 वे राष्ट्रपति थे। अमेरिका के एक साधारण किसान के घर जन्मे अब्राहम लिंकन गरीब थे, यहां तक कि यें बचपन में किताबें मांग करके पढा करते थे। इन्होंने जीवन में बहुत संघर्ष किया और कभी भी हार नहीं मानी और सभी मुश्किलों का सामना करके अमेरिका के 16 राष्ट्रपति बने।

आज ये अमेरिका सहित कई देशों के युवकों के लिए आदर्श बन चुके हैं। अब्राहम लिंकन ने दास प्रथा को खत्म करने के लिए बहुत अहम भूमिका निभाई थी। इस प्रथा को समाप्त करने के लिए वे अमेरिका के चुनाव में भी खड़े हुए लेकिन चुनाव में कई बार हार का सामना करना पड़ा। लेकिन उसके बावजूद भी वे हार नहीं माने और अंत में वे राष्ट्रपति बने।

Abraham-Lincoln-book
Image : Abraham Lincoln book

अब्राहम लिंकन की आत्मकथा के इस किताब के जरिए आपको उनके जीवन के संघर्षों से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। इन्होंने साबित कर दिया कि यदि हौसला बड़ा हो तो बड़े से बड़े मुश्किलों का सामना आसानी से किया जा सकता है। इस किताब को पढ़कर आप भी अब्राहम लिंकन की तरह अपने हौसले को बढ़ा सकते हैं।

स्टीव जॉब्स 

आज के इस टेक्नोलॉजी के जमाने में एप्पल कंपनी का नाम कौन नहीं जानता है। हर टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट को खरीदने वालों की सबसे पहली पसंद एप्पल कंपनी होती है और उसी एप्पल कंपनी के संस्थापक हैं स्टीव जॉब्स।

इस किताब में स्टीव जॉब्स की आत्मकथा लिखी गई है, जिसमें उन्होंने बताया है कि किस तरीके से वे अपने गर्लफ्रेंड के गरेज से एप्पल कंपनी की शुरुआत की और कई सारे चैलेंज उनके लाइफ में आए और उन सभी चैलेंजेस का सामना करके सक्सेसफुल कंपनी बनाई।

Steve Jobs book
Image : Steve Jobs book

स्टीव जॉब्स की आत्मकथा न केवल आपको प्रेरणा देगी बल्कि यदि आप आगे भविष्य में किसी भी प्रकार का बिजनेस करना चाहते हैं तो आपको अपने बिजनेस को सफल बनाने की अच्छी रणनीति भी बताएगी। स्टीव जॉब्स के अनुभवों से आप काफी कुछ सीख सकते हैं जो आपको जीवन में आपके लक्ष्य को पाने में मदद करेगी। इसलिए इस किताब को एक बार आपको जरूर पढ़ना चाहिए।

एलोन मस्क

व्यक्ति अपने बेहतरीन सोच से इस दुनिया को बदल सकता है। आप जीवन में सफलता तभी पा सकते हैं जब आप अन्य लोगों से बेहतर तरीके से सोचते हैं। आज इस दुनिया में जितने भी अमीर लोग हैं वे अन्य साधारण व्यक्तियों से अलग सोचते हैं तभी वह अमीर है। यही चीज इस बायोग्राफी बुक में लिखी गई है।

Elon-Musk-Book
Image : Elon Musk Book

इस किताब को Ashlee Vance ने लिखा है। इस किताब में इन्होंने एलोन मस्क के अनोखे विचार को शामिल किया है। इस किताब में यह भी बताया गया है कि किस तरीके से एलोन मस्क ने कोडिंग की मदद से अपना पहला गेम बनाया और उसे $500 में बेचा उसके बाद उन्होंने Zip, Paypal, Spacex, Solar City, Tesla जैसे ना जाने कितने ही कंपनियों को स्थापित करके दुनिया में अपना एक अलग नाम बनाया।

यदि आप भी एलोन मस्क की तरह अमीर बनना चाहते हैं, उनके रणनीतियो को जानना चाहते हैं तो उनकी आत्मकथा वाली यह किताब को एक बार जरुर पढ़ें।

यह भी पढ़े: जीवन बदलने वाली 20 सर्वश्रेष्ठ प्रेरक किताबें

स्वामी विवेकानंद

स्वामी विवेकानंद जी भारत के ऐसे महानत्तम व्यक्ति थे, जो आज कई लोगों के आदर्श बन चुके हैं। इन्होंने एक सन्यासी होने का असल अर्थ लोगों को और दुनिया को बताया। इन्होंने भारत की शिक्षा और संस्कृति का विदेश में प्रचार करके भारत को पूरे दुनिया में गर्वोनित कराया है।

स्वामी विवेकानंद जी की आत्मकथा की यह किताब आपको यह समझने में मदद करेगा कि किस तरीके से उन्होंने कर्मयोग की सहायता से खुद को समाज के बंधनों से ऊपर रखा और अद्भुत साहस के साथ किस तरीके से देश विदेश की यात्रा की और हर जगह सभी लोगों के दिलों में एक सम्मान का स्थान हासिल किए।

Swami Vivekananda Book
Image : Swami Vivekananda Book

इस किताब में स्वामी विवेकानंद जी के कई सारे विचार और उनके जीवन की रोचक कहानियां शामिल की गई है, जिसे पढ़कर आप जीवन में लक्ष्य प्राप्ति करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। वैसे भी स्वामी विवेकानंद जी का बहुत ही प्रसिद्ध कथन है कि उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य प्राप्ति ना हो जाए।

इस कथन को हर व्यक्ति अपने जीवन में लागू करके अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। आज के हर युवा को स्वामी विवेकानंद जी की आत्मकथा की यह किताब एक बार जरूर पढ़ना चाहिए।

धीरुभाई अम्बानी

इस किताब को प्रतीक्षा एम तिवारी ने लिखा है, जो भारत के जाने-माने लेखक हैं, जिन्होंने कई हस्तियों की आत्मकथा लिखी है।आज भारत के सबसे अमीर इंसान मुकेश भाई अंबानी को हर कोई जानता है लेकिन आज भारत में उनके व्यवसाय का इतना बड़ा जो साम्राज्य है उसकी नींव धीरूभाई अंबानी ने हीं रखी थी।

मुकेश भाई अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी ने मात्र ₹35 से करोड़ों का साम्राज्य का निर्माण किया। अपने विचारों और कुछ करने की चाहत से वे गुजरात से निकले और देखते ही देखते रिलायंस जैसी कंपनी को स्थापित कर दिया, जो भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक बन गया।

Dhirubhai-Ambani-Book
Image : Dhirubhai Ambani Book

धीरूभाई अंबानी ने भारत की औद्योगिक इतिहास को एक नई दिशा दी। लेकिन कहते हैं ना कि सफलता की राह में रुकावट भी कई होती है और कई सारी मुश्किलें भी आती है। धीरूभाई अंबानी के लिए भी यह सब इतना आसान नहीं था। जीवन में काफी सारी मुश्किलों का सामना करते हुए धीरूभाई अंबानी एक सफल उद्योगपति बन पाए।

धीरूभाई अंबानी हमेशा कहते थे कि बड़ा सपना देखोगे तभी बड़ा आदमी बन सकते हो, इसीलिए बड़े सपने देखो और बड़ा सोचो। रंक से राजा बनने की उनकी कहानी काफी रोचक है। धीरूभाई अंबानी के जीवन पर लिखी यह किताब आपको धीरूभाई अंबानी के संघर्षों से अवगत कराएगी ताकि आप भी जीवन में एक सफल व्यक्ति बन सके।

बिजनेस कोहिनूर: रतन टाटा

रतन टाटा को कौन नहीं जानता? बिजनेस के क्षेत्र में उन्होंने जो उपलब्धियां हासिल की है वह सराहनीय है। भारतीय उद्योग जगत के सबसे चमकते सितारे हैं, टाटा ग्रुप जैसे विशाल औद्योगिक साम्राज्य के सर्वेसर्वा रतन टाटा आज केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपना बिजनेस स्थापत्य कर चुके हैं। लेकिन सफलता पाना इतना आसान नहीं होता।

business-kohinoor-ratan-tata
Image : Business kohinoor ratan tata

यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने जिंदगी में काफी संघर्ष किए और बीसी पांडे द्वारा लिखा गया बिजनेस कोहिनूर: रतन टाटा पुस्तक जो रतन टाटा की आत्मकथा है, जिसमें रतन टाटा के संघर्षों के बारे में जानने को मिलता है।

रतन टाटा आज केवल व्यापारी, उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि सभी आयु वर्ग के पाठकों के लिए प्रेरणा और मार्गदर्शक बन चुके हैं। इस पुस्तक को पढ़कर बेशक आप अपने जीवन में संघर्ष करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं।

FAQ

एलोन मस्क कौन है?

एलोन मस्क Zip, Paypal, Spacex, Solar City, Tesla कितने ही कंपनियों के संस्थापक हैं।

एप्पल कंपनी के संस्थापक कौन है?

एप्पल कंपनी के संस्थापक स्टीव जॉब्स है।

धीरूभाई अंबानी ने कौन से कंपनी की स्थापना की थी?

धीरूभाई अंबानी ने रिलायंस कंपनी की स्थापना की थी।

अब्राहम लिंकन कौन थे?

अब्राहम लिंकन संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति थे।

सत्य के प्रयोग किसकी आत्मकथा है?

सत्य के प्रयोग महात्मा गांधी की आत्मकथा है।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको दुनिया में कई महान और सफल इंसानों की ऑटो बायोग्राफी किताब के बारे में बताया। यह 10 ऑटो बायोग्राफी किताब आपको जीवन में सफल होने में काफी मदद करेगी। आप इनमें से किसी भी किताब का चयन कर सकते हैं और इन्हें पढ़ सकते हैं।

इन सभी किताबों में उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष को बताया है, जिसे उन्होंने अपने जीवन में अनुभव किया है। तो हमें उम्मीद है कि आज का यह लेख 10 बेहतरीन ऑटोबायोग्राफी की किताबें (Best Autobiography Books In Hindi) आपको अच्छा लगा होगा।

यदि लेख संबंधित कोई भी समस्या हो तो आप कमेंट सेक्शन में पूछ सकते हैं और इस लेख को आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए जरूर शेयर करें ताकि अन्य लोग भी ऐसे महान व्यक्तियों के ऑटो बायोग्राफी को पढ़कर जीवन में संघर्ष करने की प्रेरणा पा सके।

यह भी पढ़े

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment