Home > Inspirational > 10 सबसे अच्छी हिंदी किताबें

10 सबसे अच्छी हिंदी किताबें

Best Hindi Book to Read: आजकल किताबों को पढ़ने का एक ट्रेंड सा चल रहा है। हर कोई अच्छी से अच्छी किताबें पढ़ना चाहता है। अगर आप भी अपने यूट्यूब पर या दोस्तों के बीच विभिन्न प्रकार के उपन्यासों के बारे में सुन रहे है और किताब पढ़ने की एक अच्छी आदत बनाना चाहते है तो आज के इस लेख में 10 सबसे अच्छी हिंदी किताबें के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है।

अगर आप यह सोच रहे हैं कि अच्छी अच्छी किताबे केवल अंग्रेजी भाषा में लिखी गई है तो आप गलत है, उन सभी अंग्रेजी भाषाओं के किताबों को हिंदी अनुवाद किया गया है। इसके अलावा हिंदी में भी ऐसे ऐसे महान लेखक हुए है, जिनके किताब को पर आकर आप अपने जीवन में बहुत कुछ सीख सकते है।

मगर सबसे बड़ा सवाल होता है कि आखिर कौन से किताब को पहले पढ़ा जाए। इस वजह से Best Hindi book to read के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी इस लेख में दी जाएगी।

Best-Hindi-Book-to-Read
Image : Best Hindi Book to Read

अगर आप किताब पढ़ने का आदत बनाना चाहते है तो नीचे कुछ किताबों की सूची दी गई है। आप उन सभी किताबों को हिंदी भाषा में मंगवा कर बड़ी आसानी से पढ़ सकते हैं।

10 सबसे अच्छी हिंदी किताबें | Best Hindi Book to Read

अलकेमिस्ट

अगर आप कॉलेज जाने वाले बच्चे है, जिसने इससे पहले किसी भी उपन्यास को नहीं पढ़ा और पहली बार कोई उपन्यास पढ़ना चाहते है और आपको जादुई दुनिया, परियों की दुनिया, जादू टोना, जैसी अजीब अजीब चीज है बड़ा आकर्षित करती है तो आपको खजाना की खोज वाली किताब अलकेमिस्ट को जरूर पढ़ना चाहिए।

अलकेमिस्ट नाम की किताब को Paulo Coelho नाम के लेखक ने खजाने की खोज के ऊपर इस किताब को लिखा है। इस किताब में आपको अपने सपने पर विश्वास रखने के बारे में सिखाया जाता है। इस किताब को पढ़ने पर आपको यह पता चलता है कि आपको अपने सपने पर भरोसा रखना चाहिए और किसी भी बुरी परिस्थिति में आगे बढ़ने के लिए रास्ता बदलना चाहिए मंजिल नहीं।

यह भी पढ़े: अल्केमिस्ट बुक समरी

द कंपनी ऑफ़ वीमेन

अगर आप कॉलेज जाने वाले बच्चे है, जो किताब पढ़ने की आदत डालना चाहता है तो आपको इस किताब से शुरुआत करनी चाहिए। यह एक रोमांटिक किताब है, जिसमें आपको एक मोहन नाम के व्यक्ति की जीवनी के बारे में बताया गया है कि उसने किस प्रकार अपने जीवन में विभिन्न प्रकार की लड़कियों के साथ रिश्ता बनाया। अगर आपको रोमांटिक स्टोरी पढ़ना अच्छा लगता है तो यह किताब आपके किताब पढ़ने की आदत बनाने के लिए काफी जरूरी है।

इस किताब को खुशवंत सिंह ने लिखा था और उन्होंने इस किताब के जरिए एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने का प्रयास किया है, जिसके पास जीवन की सभी सुविधाएं थी। जिस प्रकार की जिंदगी आप सोचते हैं, उसके पास वैसी थी मगर उसके बाद भी वह अपने जीवन में खुश नहीं रह पाया।

सोचिए और अमीर बनिए

दुनिया के एक महान लेखक नेपोलियन हिल ने कई सालों तक दुनिया के सबसे सफल व्यक्तियों के साथ इंटरव्यू किया और उनके जीवन के राज को जानने की कोशिश की। जब उन्होंने 100 से अधिक सफल व्यक्तियों के जीवन के बारे में जाना तो उन्हें बहुत सारी चीजें समान नजर आई। उसके बाद अपने सालों के अध्ययन के बाद उन्होंने यह जाना कि सफल बनने और खूब सारा पैसा कमाने का एक तरीका है, जिसे कोई भी पालन कर सकता है।

उन्होंने 13 स्टेप में इस कार्य को दिखाया कि अगर आप रोजाना इन 13 काम को करते है तो आपको कुछ भी नहीं करना आप अपने आप देखेंगे कि आपके जीवन में पैसे आने लगे या इसके लिए विभिन्न प्रकार के स्रोत खुलने लगे आप अपनी सफलता को अपनी आंखों से देख पाएंगे।

इस किताब को पढ़ने के बाद दुनिया में कई सालों तकिया किताब विश्व की सबसे अधिक बिकने वाली किताब बनी रहे। आपको इस किताब में बहुत बड़े-बड़े नाम मिलेंगे, जिन्होंने इस किताब के जरिए खूब सारा पैसा कमाया।

इस किताब में जो तेरा कार्य दिए गए हैं उन्हें रोजमर्रा के जीवन में करना काफी कठिन है। अगर आप उसे आदेश अनुसार पालन कर पाते है तो आप अपने जीवन में खूब सारा पैसा कमा पाएंगे।

यह भी पढ़े: थिंक एंड ग्रो रिच बुक समरी

हाउ टू विन फ्रैंड्स एंड इंफ्लूएंस पीपल

यह किताब इसी नाम से हिंदी भाषा में भी मौजूद है। इसे अमेरिका के सबसे प्रभावी और अमीर व्यक्ति डेल कार्नेगी द्वारा लिखी गई है इस किताब में वह आपको बताना चाहते है कि आप किस प्रकार लोगों का मन जीत सकते हैं।

आप चाहे अपने जीवन के किसी भी द्वार पर मौजूद हो, आपको लोगों का दिल जीतना आना चाहिए। क्योंकि इस तरीके से ना केवल आप अपना बिजनेस बड़ा कर सकते है बल्कि अपने रिश्तो को भी काफी मजबूत बना सकते हैं।

इस किताब में डेल कार्नेगी कुछ तरीकों के बारे में बताना चाहते हैं, जिनका इस्तेमाल करके कोई भी व्यक्ति अपने रिश्तो को ना केवल मजबूत बना सकता है बल्कि रोजाना मिलने वाले किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ है। तुरंत ही एक घनिष्ठ रिश्ते में बदल सकता है और अपने जीवन के लिए नई उपलब्धि वाले दरवाजे खोल सकता है।

7 हैबिट ऑफ़ हाइली सक्सेसफुल पीपल

यह किताब अमेरिका के प्रसिद्ध वक्ता स्टीफन कोवी द्वारा लिखी गई है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि स्टीफन को भी इस दुनिया के एकमात्र ऐसे व्यक्ति है, जो बात करने का अच्छा पैसा लेते है। स्टीफन को उनके बात की वजह से नहीं उनके फिलॉसफी की वजह से जाना जाता है।

स्टीफन अपने पूरे जीवन में विश्व के लगभग हर बड़े इंसान के साथ बैठे और बात किया है, उन्होंने इस बात को गौर किया कि जीवन में केवल पैसा कमाना ही व्यक्ति को सफल नहीं बनाता, उसे रिश्तो में सफल होना पड़ता है। ज्ञान के क्षेत्र में सफल होना पड़ता है साथ ही पैसे की एक प्रचुर मात्रा भी कमानी होती है।

इन सभी चीजों को जब उन्होंने विश्व के कुछ प्रसिद्ध कामयाब व्यक्तियों में पाया तो उन सभी व्यक्तियों की आदत में एक समानता पाई। इन्हीं आदतों के ऊपर उन्होंने एक किताब लिखी, जिसका नाम सेवेन हैबिट्स आफ हाईली सक्सेसफुल पीपल है।

अगर आपको इन आदतों के बारे में जानना है, जिनका इस्तेमाल करके विश्व के महान लोगों ने हर क्षेत्र में कामयाबी पाई तो इन आदतों को समझने के लिए आपको इस किताब को पढ़ने की आवश्यकता है। कहते है कि इस किताब को पढ़ने मात्र और इस आदतों को अपने जीवन में अपनाने से अब जीवन के हर क्षेत्र में अपने आप को कामयाब देख पाएंगे।

द रुदेस्त बुक एवर

श्वेताभ गंगवार द्वारा लिखी गई द रूडेस्ट बुक एवर नाम की इस किताब ने लॉन्च होते ही पूरे भारत में तहलका मचा कर रख दिया। यह किताब 2020 में लॉन्च हुई और भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब में शुमार हुआ।

अब चाहे जिंदगी के किसी भी दौर में मौजूद हो यह किताब आपको अवश्य पढ़नी चाहिए आप किस प्रकार अपनी जिंदगी के फैसलों को ले सकते हैं, किस मोड़ पर आपको किस तरह सोचना चाहिए यह किताब इन सारी चीजों पर आपको बताता है। एक बच्चे के जीवन में किस तरह के बदलाव आते है और उसे किस स्थिति पर कैसा फैसला लेना चाहिए इन सभी के बारे में अच्छे से बताया गया है।

इस किताब के जरिए श्वेताभ गंगवार कहना चाहते है कि आप अपने आपको एक प्रोडक्ट सोचें और एक अच्छा प्रोडक्ट वही है, जिसके पास बहुत सारे खरीदार है अर्थात जीवन ने आपके समक्ष कैसा चॉइस रखा है। इसके आधार पर आपकी गुणवत्ता का पता चलता है।

वन मिनट मैनेजर

Ken Blanchard नाम के एक लेखक ने इस छोटी सी किताब को लिखा है, आप इस किताब को बड़ी जल्दी खत्म कर सकते है और इससे सीखे गए सीख को आप पूरे जीवन इस्तेमाल कर सकते है।

इस किताब में लेखक आपको सिखाता है कि आप किस प्रकार अपने जीवन में आने वाले हर तकलीफ को 1 मिनट से भी कम का समय तय करके हल कर सकते है। जीवन में आने वाले किसी भी परेशानी को किस प्रकार देखना चाहिए और किस परेशानी को सचमुच एक परेशानी के रूप में देखना चाहिए यह सब जानना और समझना हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है, इसलिए आपको अपना जीवन में परेशानियों से मुक्त करना है तो इस किताब को अवश्य पढ़ना चाहिए।

गुनाहों का देवता

अगर आप रोमांटिक किताब पढ़ने के शौकीन है तो आपको यह किताब अवश्य पढ़नी चाहिए जीवन में किस प्रकार हमारे समक्ष ऐसे मोड़ आते है जब हमें कड़े फैसले लेने की आवश्यकता होती है और उसमें हमारे रिश्ते किस प्रकार उलझ जाते है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए दो प्रेमी युगल की कहानी है। गुनाहों का देवता जिसे धर्मवीर भारती ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज से सबके समक्ष रखा है।

जब दो व्यक्ति आपस में प्रेम करते है तो किस प्रकार उनके समक्ष विभिन्न प्रकार की परेशानियां आती है और उसमें किस प्रकार हम फैसले लेते है, इन सभी बातों को दर्शाते हुए धर्मवीर भारती ने बड़े ही खूबसूरत अंदाज से इस किताब को लिखा है, जिसे पढ़ने पर आपको प्रेम के बारे में अद्भुत सीख मिलेगी।

यह भी पढ़े: ब्रेन रूल्स बुक समरी

कितने पाकिस्तान

कमलेश्वर नाम के एक महान लेखक ने इस किताब को लिखा कि अगर आप पूरे विश्व मे देशों के बीच विभाजन किस प्रकार हुआ है इस बात को अच्छे से समझना चाहते हैं तो कितने पाकिस्तान नाम की किताब पढ़ने की आवश्यकता है। इस किताब को 2003 में साहित्य एडसेडमी अवार्ड फॉर हिंदी से सम्मानित किया गया है।

आपको यह किताब पढ़ने में काफी मजा आने वाला है। क्योंकि इस किताब में बाबर औरंगजेब हिटलर सद्दाम हुसैन जैसे वह सारे इतिहास के किरदार जिन्होंने देशों में विभाजन करने का प्रयास किया। उन सब को एक काल्पनिक न्यायालय में खड़ा करके उनके हिसाब से वह इतिहास जो जरूरी था और कैसे वह सही था इसके बारे में पूछा गया है।

उन्होंने अपने समय में विभाजन पर किस तरह से सहमति जताई है। यह जानने पर आपकी आंखें खुल जाएंगी और आप चौक जायेंगे की इतिहास कितना अनोखा रूप ले सकता है।

काशी का अस्सी

यह किताब है काशीनाथ सिंह द्वारा लिखी गई है। इस किताब में उन्होंने दिखाया है कि 1990 में सामाजिक और राजनीतिक तौर पर वाराणसी में लोगों का जीवन कैसा होता था, इस बात को दर्शाने के लिए उन्होंने पांच विभिन्न प्रकार के कहानियों का उल्लेख किया है।

वह सभी कहानियां वाराणसी नाम के प्रसिद्ध शहर से जुड़ी हुई है और 1990 के दशक में वहां के सामाजिक और राजनीतिक नजरिए को आज के समय के अनुसार सही दर्शाने की कोशिश की गई है।

FAQ

हिंदी की कौन सी किताब आपको अवश्य पढ़नी चाहिए?

गुनाहों का देवता, काशी का अस्सी, कितने पाकिस्तान, रूडेस्ट बुक एवर, हाउ टो वन एंड इनफ्लुएंस पीपल जैसी किताबें आपको हिंदी भाषा में अवश्य पढ़नी चाहिए।

हिंदी की कौन सी किताब सबसे अच्छी है?

किताब को सबसे अच्छी होने का टैग नहीं दे सकते। क्योंकि यह विभिन्न प्रकार के नजरियों पर निर्भर करती है। मगर भगवत गीता को सबसे अच्छी और सभी व्यक्तियों के लिए पढ़ने की सबसे आवश्यक किताब के रूप में सदैव देखा जाता है, जिस वजह से हम एक नजरिया के आधार पर भगवत गीता को सबसे अच्छी किताब कह सकते हैं।

अगर आप किताब पढ़ना शुरू करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको कौन सी हिंदी पुस्तक पढ़नी चाहिए?

अगर आप किताब पढ़ने की अच्छी आदत बनाना चाहते हैं और वह हिंदी भाषा में ऐसा आदत की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको गुनाहों के देवता या कितने पाकिस्तान में किताब अवश्य पढ़नी चाहिए।

निष्कर्ष

हमने अपने इस लेख में 10 सबसे अच्छी हिंदी किताबें (Best Hindi Book to Read) के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की हुई है और हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा प्रस्तुत किया गया आज का यह लेख आपको काफी ज्यादा यूज़फुल लगा होगा।

यह भी पढ़े

10 बेहतरीन धार्मिक और आध्यात्मिक किताबें

बिजनेस की 10 बेहतरीन किताबें

जीवन बदलने वाली 20 सर्वश्रेष्ठ प्रेरक किताबें

एटीट्यूड इज़ एवरीथिंग बुक समरी

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment