Home > Inspirational > 10 बेहतरीन धार्मिक और आध्यात्मिक किताबें

10 बेहतरीन धार्मिक और आध्यात्मिक किताबें

Best Religious and Spiritual Books in Hindi: अगर आप हिंदी भाषा में किताब पढ़ना चाहते है तो इसकी शुरुआत आप धार्मिक ग्रंथों और उपन्यासों के साथ कर सकते है। भारत में ऐसे विभिन्न प्रकार के धार्मिक ग्रंथ और उपन्यास लिखे गए है, जिन्हें लगभग हर व्यक्ति को पढ़ना चाहिए। आज हम ऐसे ही 10 बेहतरीन धार्मिक और आध्यात्मिक किताबें के बारे में आपको विस्तार पूर्वक जानकारी देने जा रहे है। 

जैसा कि हम सब जानते है हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है और लगभग हर व्यक्ति को यहां हिंदी बोलना आता है। तो अगर आपको किताब पढ़ने की शुरुआत करनी चाहते है तो हिंदी भाषा में पढ़ना काफी अच्छा हो सकता है, क्योंकि वह किताब आपको अच्छे से समझ में आएगी और धार्मिक ग्रंथ पढ़ने से हमारा मन शांत होता है और मानसिक विकास होता है। इस वजह से नीचे बताए गए Best Religious and Spiritual Books in Hindi को अच्छे से जाने और पढ़ें।

Best-Religious-and-Spiritual-Books-in-Hindi-
Image : Best Religious and Spiritual Books in Hindi

10 बेहतरीन धार्मिक और आध्यात्मिक किताबें | Best Religious and Spiritual Books in Hindi

श्रीमद भगवत गीता

पूरे विश्व में यह बात सिद्ध हो चुकी है कि भगवत गीता जीवन में आने वाले सभी प्रकार के परेशानियों का हल बताने योग्य किताब है। इस किताब को किसी एक धर्म विशेष से ना जोड़ें बल्कि इस किताब को ऐसे देखें जैसे इसमें सब प्रकार की समस्याओं का समाधान लिखा गया है।

Srimadbhagwat-Gita
Image: Srimadbhagwat Gita

हम इस बात पर मुख्य रूप से गौर करेंगे कि अगर आपको अध्यात्मिक और धार्मिक किताबों को पढ़ना है तो इसकी शुरुआत आप श्रीमद भगवत गीता से कर सकते हैं।

महाभारत

कुछ बेहतरीन धार्मिक कहानियों की करें तो महाभारत की कहानी को हम नहीं भूल सकते है। यह पूरी कहानी अच्छे और बुरे के साथ साथ है नजरिए पर निर्भर करती है।

आपका नजरिया जैसा होगा इस कहानी में आपको वैसे किरदारों का गुनाह नजर आएगा। अगर आप हिंदी भाषा के कुछ बेहतरीन कहानियों को पढ़ना चाहते है तो महाभारत की कहानी से इसकी शुरुआत करें।

जहां दो भाई के परिवार राज सिंहासन के लिए लड़ाई करते है और इसमें दोष किसका है यह आपके नजरिए पर निर्भर करता है और आपके सोच पर निर्भर करता है।

आज महाभारत को विभिन्न प्रकार के लेखकों के द्वारा लिखा गया है। आप किसी भी लेखक की प्रतिलिपि को पढ़ सकते है। इस किताब की कहानी है। अच्छे बुरे पूरी तरह से प्लस माइनस पर आधारित है, जहां पूरा खेल आपके नजरिए का है। इस वजह से हम आपको इस बात का जोर देंगे कि महाभारत को अपने जीवन में अवश्य पढ़ें।

रामायण

जैसे हमने आपको एक किताब के बारे में बताया जहां दो भाई राज सिंहासन के लिए लड़ाई करते है, उसी प्रकार इस उपन्यास में आप देखेंगे कि चार भाई एक दूसरे को सिंहासन देने के लिए लड़ाई कर रहे है।

इस कहानी में एक सर्वोत्तम इंसान की कहानी बताई गई है जहां वह एक अच्छा बेटा है, एक अच्छा पति है, एक अच्छा राजा है और एक अच्छा दोस्त है। इन सभी किरदारों को अपने जीवन में बखूबी जिम्मेदारियों के साथ निभाते वक्त उसके आगे कितनी परेशानियां आती है और वह किस प्रकार हर फैसले को बिल्कुल सही तरीके से लेता है और अंत में अपने हर किरदार को सबके नजर में सही साबित करते हुए वह भगवान बन जाता है।

यह भी पढ़े: 10 सबसे अच्छी हिंदी किताबें

योगी कथामृत

यह किताब परमहंस योगानंद द्वारा लिखी गई है। उन्होंने अपने जीवन में योग के बारे में बहुत अध्ययन किया और किस प्रकार ध्यान और चिंतन करके हम चैतन्या को प्राप्त कर सकते है, उसके बारे में इस किताब में बताया गया। इस किताब के जरिए परमहंस कहना चाहते है कि हर बच्चे को अपने जीवन में ध्यान करना चाहिए ताकि वह अपनी इंद्रियों पर काबू कर सकें और अपने मन को अपनी आज्ञा अनुसार कार्यों पर लगा सके।

Yogi-Kathaamrit.j
Image : Yogi Kathaamrit

आपको इस किताब को अवश्य पढ़ना चाहिए उसमें आप अपने मन को काबू करने के बारे में सीखते है और किस प्रकार मोबाइल, टीवी और अलग-अलग तरह के डिस्ट्रक्शन के बीच भी आप अपने मन को काबू कर सकते है और अपने कार्य पर ध्यान लगा सकते है इस बात को अच्छे से समझाया गया है।

सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेच दी

विश्व के कुछ सबसे प्रचलित किताबों में से एक नाम “द मोंक व्हो सोल्ड हिस फेरारी” कभी आता है या किताब इसी अंग्रेजी किताब का अनुवाद है इसमें एक वकील की जीवनी पर रोशनी डाली गई है कि किस प्रकार उसने अध्यात्म और शांति के रास्ते को चुना। अगर आप एक ऐसी किताब ढूंढ रहे है जो इस भीड़ भाड़ भरी दुनिया में आपके मन को शांति देने का कार्य करें तो इसके बारे में यह किताब आपको स्पष्ट जानकारी देता है।

the-monk-who-sold-his-ferrari-in-hindi
Image : The monk who sold his ferrari in hindi

यह किताब आपको सिखाती है कि आपको अपने चीज से का मोह नहीं करना चाहिए और किस प्रकार जीवन में अध्यात्म और शांति के रास्ते पर चलना चाहिए। हम आपको जोर देकर कहते है कि आप उस सन्यासी से सीखे यहां आपको संपत्ति बेचने या दान में देने की बात नहीं की जा रही। मगर इस किताब को पढ़ने से आपको अपने जीवन में एक अलग नजरिए का अनुभव जरूर होगा।

आनंद का सरल मार्ग

यह किताब दलाई लामा द्वारा लिखी गई है। पूरे विश्व में दलाई लामा को एक सर्वश्रेष्ठ आध्यात्मिक गुरु के रूप में देखा जाता है उनके मार्गदर्शन ना केवल भारत और चीन बल्कि पश्चिमी देशों में भी काफी प्रचलित है। उन्होंने अपने व्यवहारिक ज्ञान को इस किताब में स्पष्ट रूप से बताने का प्रयास किया है।

जिसमें उन्होंने यह बताने का प्रयास किया है कि आप किस प्रकार अस्थाई खुशी को पा सकते है। उन्होंने अपने व्यवहारिक तरीकों से यह बताया है कि आप किस प्रकार अपने  रोजमर्रा के कार्यों को करते हुए अपने जीवन में अस्थाई खुशी को पा सकते है।

इनर इंजीनियरिंग – आनंदमय जीवन का सूत्र

यह एक प्रसिद्ध किताब है जिसे सद्गुरु नाम के एक प्रसिद्ध योगी द्वारा लिखी गई है, उन्होंने अपने जीवन के अनुभव द्वारा यह बताने का प्रयास किया है कि किस प्रकार आप अपने अंदर बदलाव ला सकते है और अपने मन को आनंदमय बना सकते हैं। 

Inner-Engineering.
Image : Inner Engineering

अपने इस पुस्तक के जरिए सद्गुरु अपने जीवन के अनुभवों को बताते है और अध्यात्मा के सहारे मन में परिवर्तन लाकर आप किस प्रकार आनंदमय जीवन जी सकते है इसके बारे में स्पष्ट रूप से बताते है। यह पुस्तक व्यक्ति के आंतरिक बुद्धिमत्ता को जगाने का एक बेहतरीन साधन है, इस वजह से हम आपको जोड़ देते है कि आप इस सद्गुरु की इस किताब को अवश्य पढ़ें और अपने मन में असीम शांति का अनुभव करें।

यह भी पढ़े: 10 सर्वश्रेष्ठ आत्मकथा की पुस्तकें

जीवन के अद्भुत रहस्य

यह किताब महान योगी लेखक गौर गोपाल दास द्वारा लिखी गई है, जिसमें वह बताते है कि आप किस प्रकार अपने जीवन में उद्देश्य और शांति को पा सकते है। बहुत लोगों को यह लगता है कि आंतरिक मन की शांति के लिए आपको अपने कार्य में बदलाव करने की आवश्यकता है।

गोपाल दास की इस किताब में यह योगी आपने धनी मित्र हैरी के साथ मुंबई के भयावह सफर को तय करते है और इस यात्रा के दौरान दोनों मनुष्य की स्थिति उसका उद्देश्य और जीवनभर के लिए अस्थाई खुशी को कैसे प्राप्त किया जाए इसके बारे में बात करते है।

अगर आपको इस तरह के प्रश्न परेशान करते हैं और आप चाहते हैं कि मनुष्य के जीवन के उद्देश्य के बारे में आपको स्पष्ट जानकारी मिले साथ ही आप इस बात को समझ पाए कि आखिर आप किस प्रकार अपने जीवन में अस्थाई खुशी को पा सकते है तो यह किताब आपके लिए काफी फायदेमंद होगी।

असीम आनंद की ओर

यह किताब सिस्टर शिवानी द्वारा लिखी गई है। अगर आप आस्था चैनल देखते है तो आपको पता होगा की उस चैनल पर “ब्रम्हाकुमारीयों के साथ जागरण” नाम का एक शो आता था जिसमें ब्रह्मकुमारी के रूप में शिवानी जी को दिखाया जाता था। शिवानी अपने पूरे जीवन में सुंदर गीत को प्रचलित करने के वजह से प्रचलित हुई है। उन्होंने उस पुस्तक में अपने अनुभव के आधार पर जीवन में खुश रहने के मार्ग को बताने का प्रयास किया है।

इस किताब में सिस्टर शिवानी बताना चाहती है कि खुशी एक अस्थाई चीज है अर्थात आपको हमेशा के लिए खुशी नहीं मिल सकती और लोग खुशी पाने के पीछे इतने पागल हो चुके है कि वह भविष्य के बारे में चिंता छोड़ चुके है।

इस गलतफहमी को दूर करते हुए सिस्टर शिवानी आपकी आंखों को खोलना चाहती है और आनंदमय की ओर किताब के जरिए आपको बताना चाहती है क्या आप किस प्रकार खुशी क्यों रवीना ध्यान दिए अपने जीवन में कैसे आगे बढ़ सकते हैं।

धर्म योद्धा कलकी 

यह किताब केविन मशाल द्वारा लिखी गई है। उन्होंने ऐसे विभिन्न प्रकार के किताब लिखे हैं, जिसमें आपको धार्मिक किरदारों का एक अलग रूप दिखाने का प्रयास किया गया है। आपको इस लेखक का रावण, मेघनाथ और सीता जैसे विभिन प्रकार के किताब को लिखा है और इन सभी प्रचलित धार्मिक किरदारों को एक अलग प्रारूप देने का प्रयास किया है।

Dharmayoddha-Kalki
Image : Dharmayoddha Kalki

इस लेखक ने कलकी नाम के किताब के जरिए भगवान के इस प्रारूप को जरा एक अद्भुत किरदार के रूप में दर्शाने का प्रयास किया है, जिसे हम कलयुग के अवतार के रूप में जानते है। अगर आप एक मजेदार कहानी के शौकीन हैं और जानना चाहते हैं कि कलयुग में जब भगवान अवतार लेंगे तो उनका किरदार किस प्रकार हमारे समक्ष आएगा तो आपको यह किताब अवश्य पढ़नी चाहिए।

FAQ

हिंदी में कौन सी सबसे अच्छी अध्यात्मिक किताब है?

श्रीमद्भागवत गीता और महाभारत को सबसे अच्छी आध्यात्मिक किताब के रूप में देखा जाता है। 

हिंदी भाषा में सबसे बेहतरीन धार्मिक या आध्यात्मिक किताब?

हम बिना किसी एक धर्म की ओर केंद्रित हुए यह कह सकते है कि श्रीमद्भागवत गीता नाम के किताब को अवश्य पढ़ना चाहिए। 

अपने पर्सनैलिटी डेवलपमेंट के लिए कौन सी धार्मिक या आध्यात्मिक किताब हमें पढ़नी चाहिए?

पर्सनालिटी डेवलपमेंट के लिए सबसे अच्छी आध्यात्मिक किताब के रूप में – सन्यासी जिसने अपनी संपत्ति बेची है और और भगवत गीता है। 

सबसे मजेदार धार्मिक और आध्यात्मिक किताब?

अगर आप धार्मिक और आध्यात्मिक किताब पढ़ना चाहते हैं तो केवल मशीन की कोई भी किताब है आपको पढ़नी चाहिए उनके द्वारा लिखी गई कल की राम, रावण और मेघनाथ सर्वोत्तम किताब है जिसमें धर्म और अध्यात्म की बातों को काफी मजेदार तरीके से बताया गया है। 

निष्कर्ष

हमने अपने इस लेख में 10 बेहतरीन धार्मिक और आध्यात्मिक किताबें (Best Religious and Spiritual Books in Hindi) के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी प्रदान की हुई है और आपके लिए बेस्ट रिलीजियस और स्प्रिचुअल बुक का कलेक्शन इस लेख में तैयार किया गया है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा प्रस्तुत किया गया आज का यह लेख आपको पसंद आया होगा और आपके लिए काफी हेल्पफुल रहा होगा।

अगर आपके मन में हमारे इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हो। हम आपके द्वारा दिए गए प्रतिक्रिया का जवाब शीघ्र से शीघ्र देने का पूरा प्रयास करेंगे और ऐसे ही टॉपिक की डिमांड आप हमें कर सकते हो और हम आपकी रिक्वेस्ट को जरूर एक्सेप्ट करेंगे। 

इसके अलावा इस बुक सूची (best spiritual books in hindi) में आपको कौन सी बुक सबसे ज्यादा पसंद आई है या आप उसे सबसे ज्यादा पढ़ना पसंद करेंगे। इसके बारे में कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। इसके अतिरिक्त लेख पसंद आने पर आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया चैनल पर शेयर करना ना भूले ताकि आप जैसे ही अन्य लोगों को भी ऐसे ही महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में पता चल सके।

यह भी पढ़े

10 सर्वश्रेष्ठ हिंदी उपन्यास

बिजनेस की 10 बेहतरीन किताबें

लर्न टू अर्न बुक समरी

जीवन बदलने वाली 20 सर्वश्रेष्ठ प्रेरक किताबें

हिंदी पत्र पत्रिकाओं की सूची

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment