Home > Featured > थिंक एंड ग्रो रिच बुक समरी

थिंक एंड ग्रो रिच बुक समरी

Think And Grow Rich Book Summary in Hindi: नमस्कार दोस्तों, जीवन में सफल होने के लिए कई Motivational बुक आज बाज़ार में उपलब्ध है। सोचो और अमीर बनो, इस पुस्तक के बारे में ही आपने सुना होगा। अगर आप इस पुस्तक को पढ़ते है तो इसके माध्यम से आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है।

think and grow rich book summary in hindi
Image: think and grow rich book summary in hindi

इस पुस्तक में अमीर बनने के विज्ञान के बारे में सब कुछ बताया गया है। इसके साथ ही अगर आपको आपके बिज़नेस में Finincial Freedom लेनी है तो आपको इस पुस्तक को पढना चाहिए। हमारे इस लेख में माध्यम से इस पुस्तक में बताई गई बातों के बारे में जानने को मिलेगा।

थिंक एंड ग्रो रिच बुक समरी | Think And Grow Rich Book Summary in Hindi

Think and Grow Rich Book के बारे में

इस पुस्तक के लेखक अमेरिका के फेमस लेखक Napoleon Hill है। इस पुस्तक में मुख्य रूप से Financial Freedom और लक्ष्य के बारे में सोचो, उस पर काम करो और अमीर बनो के बारे में बताया गया है। इस पुस्तक का पूरा सारांश आगे बताये गये इन 12 बिन्दुओं में बताया गया है।

Think and Grow Rich Book 12 बिंदु

यह है वो 12 बिंदु जो आपको इस पुस्तक में पढने चाहिए और उनके बारे में जानना चाहिए।

Lesson 1: इच्छा

इस पुस्तक में लेखक बताते है कि अगर आपको सफल होना है तो उसके लिए सबसे पहले आपको खुद में इच्छा जगानी होगी है कि आप क्या करना चाहते है। जब किसी चीज को पूरा करने की इच्छा होती है तो उस को पूरा करने के लिए हमारा मन कई नए-नए तरीके ढूंढता है।

आपको कामयाबी तभी मिलेगी जब आपको यह पता होगा कि आपको क्या करना है। इसको पूरा करने के लिए कवि ने 6 स्टेप बताये है, जिसमें यह है:

  • पहले सोचो कि आपको कितना पैसा कमाना है।
  • दुसरा स्टेप, आप पैसे कमाने के लिए क्या-क्या कर सकते है।
  • तीसरे स्टेप में आपको एक निचित तारीख निर्धारित करनी होगी कि आप किस तारीख तक यह कमा सकते है या कमाना चाहते है।
  • पैसा कमाने के लिए आप बिना किसी परेशानी के आगे बढ़ते रहे।
  • पैसा कमाने की योजना के बारे में आप पहले कहीं लिख ले।
  • उसके बाद आखिर स्टेप में आप इन स्टेप को दिन में दो बार पढ़े ताकि आपको उस लक्ष्य के बारे में ध्यान रहे।

Lesson 2: अटूट विश्वास

जीवन में सफल होने के लिए आपके पास अटूट विश्वास होना चाहिए। अगर आप कोई चीज़ करना चाहते है तो उसके लिए आपके पास चीज़ों को करने के लिए सकारात्मक सोच का होना जरुरी है। अगर आपके मन में आपके काम को लेकर नकारात्मक विचार आ रहे है तो उन्हें एक बार के लिए जाने दे या उनके बारे में सोचना बंद कर दें।

अगर आप यह सोचते है कि हमारी तो किस्मत ही ख़राब है या हम कुछ नहीं कर सकते है तो यह आपके जीवन की सबसे बड़ी भूल होगी। जीवन में सफल होने के लिए आपके पास अटूट विश्वास होना जरुरी है।

यह भी पढ़े: एटीट्यूड इज़ एवरीथिंग बुक समरी

Lesson 3: आत्म सम्मोहन

इस पाठ में लेखक कहना चाहते है कि हम जिन चीजों के बारे में सोचते है, वो हम करने की कोशिश करते है। हम जिन चीज़ों के बारे में सोचते है और उन चीज़ों को करते है तो हम कामयाबी की और बढ़ चलते है। अगर आपका दिमाग हमेशा यह कहता है कि आप केवल सकारात्मक चीज़ों के बारे में सोचे तो आप वही सोचेंगे और उन्ही चीजों को करेंगे तो आप सफल जरुर होंगे।

आप जो मेहनत करते है या जिन चीज़ों को करने का सोचते है वो ही आपके जीवन की हकीकत बन जाता है और आपका सपना पूरा होने लगता है। सफल होने होने के लिए आत्म सम्मोहन होना जरुरी है ताकि आप अपने सपनों को उड़ान भर सके।

Lesson 4: विशेष ज्ञान

कामयाब होने वाले लोगों के बारे में अगर आप पढ़ते है तो आपको पता चलता है कि जो लोग पहले से कामयाब हुए है वो अपनी शिक्षा के साथ-साथ अपने उस ज्ञान की वजह से हुए है, जिनकी उनके पास कोई Formal degree भी नहीं थी।

किसी कार्य को करने के लिए सामान्य नहीं बल्कि विशेष ज्ञान का होना जरुरी है। केवल ज्ञान हासिल करने से कोई महान बनता तो आज कॉलेज और विश्विद्यालय के प्रोफेसर सबसे महान होते।

Lesson 5: कल्पना करना

एल्बर्ट आइंस्टाइन का कहना है कि आप बुद्धिमान इसलिए नहीं होते कि आप कितना जानते है बल्कि आप बुद्धिमान तब बनते है जब आप यह जान लेते है कि आप कितनी कल्पना कर सकते है।

कल्पना करना एक ऐसा आईडिया है, जिसमें आप यह जान पाते है कि कितना कर सकते है और अपने व्यवसाय और बिज़नेस के लिए क्या कर सकते है। दुनिया में आज लोग जितने भी महान हुए है, उन्हें कल्पना का इस्तेमाल किया है नाकि अपनी पढाई और डिग्री का। यह सबसे ज्यादा जरुरी है।

Lesson 6: आर्गेनाइजेशन प्लानिंग

किसी भी काम को करने से पहले उस काम की पूरी प्लानिंग कॉपी या पेपर पर उतर लीजिये। आप तब तक सफल नहीं हो सकते है तब तक की आपके पास कोई प्रॉपर प्लानिंग नहीं है। अगर आपके पास Proper प्लानिंग है तो आप उस काम को आसानी से कर सकते है।

आप थॉमस एडिसन के बारे में शायद ही जानते है कि उन्होंने 10 हजार बार कोशिश की तब जाने वो एक बल्ब बनाने में सफल हुए थे। अगर उनके पास इसके बारे में Peper Planning होती तो शयद उनको इतना समय लगता हूँ।

Lesson 7: निर्णय

इस पाठ में कवि बताना चाहता है कि निर्णय की शक्ति क्या होती है। अगर कोई अमीर व्यक्ति कोई निर्णय लेता है तो उस पर समय बर्बाद नहीं करता बल्कि उस पर काम करना शुरू कर देता है। अमीर लोग किसी और की बातों पर ध्यान नहीं देते बल्कि वे अपने आईडिया पर ध्यान देते है और उन पर काम करते है।

जब आप कोई निर्णय ले तो आपको उस पर अटल रहना चाहिए ताकि आप उस काम को कर सके। इसमें कवि एक और बात कहना चाहते है कि इस आईडिया में अपनी टीम के अलावा किसी और की भी सलाह नहीं लेनी चाहिए।

Lesson 8: दृढ़ता

यह सबसे ज्यादा जरुरी है कि आप किसी काम को करने के लिए कितने दृढ निस्चित है। अगर कोई व्यक्ति किसी काम को करना चाहता है तो उसकी पूरा करने के लिए लोग अपने सपने और जज्बात तक भूल जाते है। जो लोग अपने सपने को जीना छोड़ दे तो वो एकवक़्त में खुद को भूल जाता है। किसी काम को करने से पहले उस को करने के लिए दृढ निर्णय जरुर कर ले।

Lesson 9: दिमाग की शक्ति

मास्टर माइंड का मतलब होता है किसी काम को करने के लिए दो या दो से अधिक लोगों का उस काम के बारे में सोचना या उस पर फैसला लेना। कई बार आपने देखा होगा कि आप जैसे किसी और से बात करते है तो आपको खुद ब खुद आईडिया मिल जाता है कि आप क्या कर सकते है और आपको क्या करना चाहिए।

यही होता है मास्टर माइंड का मुख्य रोल। आप कुछ कहते है और उसके बदले आपको कई और आईडिया मिल जाते है, जिन पर आप काम कर सकते है।

Lesson 10: अवचेतन मन

इस पाठ में लेखक यह कहना चाहता है कि अगर आपका मन आपके वश में नहीं है तो आप किसी कार्य को करने में असफल हो सकते है। इसके बावजूद यह एक ऐसा मेथड है, जिससे आप अपने आसपास होने वाली घटनाओं से अपने आईडिया को जोड़ते है और अपने बिज़नस को आगे बढाने की कोशिश करते है। इसके साथ ही आप इस बात पर ध्यान दें कि आपके मन में कोई नकारात्मक विचार नहीं आये।

Lesson 11: हमारी दिमागी शक्ति

हमारे दिमाग में वो शक्ति है, जो हमारे लिए महान साबित हो सकती है। इंसान का दिमाग दुनिया की वो सबसे शक्तिशाली मशीन है, जिसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता है। इसी मशीन की बदौलत आज इन्सान अपनी जरूरतों और अपनी इच्छाओं को पूरा करता है।

इसमें जरुरी है कि मनुष्य अपने दिमाग की शक्ति को पहचाने और उसके अनुसार काम करें। दिमागी शक्ति की इंसान की सबसे बड़ी ताकत है, जो कि सबसे महत्वपूर्ण है।

Lesson 12: छठी इंद्री

ऐसा माना जाता है कि आप अगर अपनी छठी इंद्री का इस्तेमाल करते है तो इससे आपका दिमाग काफी अच्छे तरीके से और तेजी से काम करता है। Sixth Sense हमारे दिमाग का वो हिस्सा है, जो Creative Imagination को संभालता है। हमारे दिमाग को किस प्रकार से काम करवाना है, यह इसी पर निर्भर करता है।

FAQ

थिंक एंड ग्रो रिच बुक के लेखक कौन है?

इस पुस्तक के मुख्य लेखक Napoleon Hill है।

थिंक एंड ग्रो रिच बुक का सारांश क्या है?

इस पुस्तक में मुख्य रूप से Financial Freedom और लक्ष्य के बारे में सोचो, उस पर काम करो और अमीर बनो के बारे में बताया गया है।

अंतिम शब्द 

इस लेख में आपको Think and Grow Rich Book Summary In Hindi के बारे में बताया गया है। उम्मीद है आपको यह लेख पसंद आया होगा। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा प्रस्तुत की गई आज की यह बुक समरी आपके लिए काफी ज्यादा उपयोगी रही होगी।

अगर आपको यह बुक अच्छे से समझ में आ गई और आप इस बुक के माध्यम से कुछ सीख चुके हैं तो आप हमें इस बुक का लेसन कमेंट बॉक्स में बताइए ताकि हमें भी पता चल सके कि आप आज की हमारी यह बुक समरी से आपने क्या समझा है।

इसके अलावा अगर आपके मन में आज के बुक समरी से संबंधित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते है। हम आपके द्वारा दिए गए प्रतिक्रिया का जवाब शीघ्र से शीघ्र देने का पूरा प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़े

रिच डैड पुअर डैड बुक समरी

द सीक्रेट बुक समरी

जीवन बदलने वाली 20 सर्वश्रेष्ठ प्रेरक किताबें

जीवन क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment