Home > Inspirational > ब्रेन रूल्स बुक समरी

ब्रेन रूल्स बुक समरी

Brain Rules Book Summary in Hindi: नमस्कार दोस्तों, दिमाग किस प्रकार से काम करता हैं या चीज़ों को किस प्रकार से याद रखता हैं, इन सब के बारे में जानने के लिए हमारे पास 12 नियम हैं, जो दिमाग को संतुलित करने और उसे बिगाड़ने में काम आते हैं।

हमारा मस्तिष्क किस प्रकार से चीज़ों को समझता हैं। इसके साथ पढ़ते समय, चीज़ों को समझते समय, काम करते समय और इतियादी एक्टिविटी में किस प्रकार से काम करता हैं। इन सब के बारे में हमे बताने के लिए जॉन मदीना द्वारा एक बहुत ही अच्छी पुस्तक लिखी गई हैं।

इस पुस्तक को हम Brain Rules Book Summary in hindi के नाम से जानते हैं। हमारे मस्तिष्क से जुड़े 12 नियम के बारे में इस पुस्तक के बारे में बताया गया हैं और इन्ही 12 नियमों के बारे में आपको इस लेख में बताया जा रहा हैं।

यह नियम कुछ ऐसे हैं, जिन्हें पढ़ के आप अपनी पढने की शक्ति और समझने की शक्ति को 10 गुना तक बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा कुछ नियम ऐसे हैं, जो शिक्षक और व्यवसाय के लिए बेहद जरुरी हैं।

Brain-Rules-Book-Summary-in-Hindi
Image : Brain Rules Book Summary in Hindi

ब्रेन रूल्स बुक समरी | Brain Rules Book Summary in Hindi

Brain Rules Book के बारे में

जॉन मदीना जो की एक विकासात्मक जीवविज्ञानी हैं, ने इस पुस्तक को लिखा हैं। इस पुस्तक को हम ब्रेन रूल्स बुक को लिखा हैं। इस पुस्तक का पूरा नाम ब्रेन रूल्स: 12 प्रिंसिपल्स फॉर सर्वाइविंग एंड थ्राइविंग एट वर्क, होम एंड स्कूल है। इस पुस्तक में कुल 12 ऐसे नियम बताये गये हैं, जो हमारे मस्तिष्क के लिए बेहद जरुरी हैं।

दिमाग से जुड़े वे 12 नियम

इस पुस्तक में वे 12 नियम बताये गये हैं, जो मनुष्य के मस्तिष्क से जुड़े हैं और इस काम और पढाई के समय हमारी पढाई पर जरुर असर डालते हैं। इस बेहतरीन बुक में ऐसे ऐसे 12 ब्रेन रूल के बारे में जानकारी दी गई है, जो आपके मस्तिष्क में कहीं ना कहीं सकारात्मक प्रभाव छोड़ने में सफल ही रहेगा।

अगर आप भी इस महत्वपूर्ण बुक की समरी को समझना चाहते हैं तो सबसे पहले इस ग्रुप के 12 नियम को समझिए और अगर आप इस बुक के नियम को समझ जाओगे तो आपको ब्रेन रूल्स के बारे में काफी ज्यादा महत्वपूर्ण जानकारियों का अंदाजा आसानी से लग पाएगा।

नियम 1 : समय के साथ मस्तिष्क का विकास 

इस बात के बारे में तो हम भी जानते हैं कि हमारा दिमाग समय के साथ ही विकसित होता हैं। समय और बढती उम्र के साथ ही हमारा दिमाग विकसित होने लगता हैं। हम जिन चीज़ों को आसानी से बचपन में नहीं समझ पाते हैं, उन्हें हम आसानी से अब समझ पाते हैं।

लोगों के बारे में और लोगो की भावनाओं के बारे में समझना और उनके बारे में जानकारी लेना समय के साथ ही विकसित होता हैं। आज हमारे आसपास कई वैज्ञानिक है, जो अपने मस्तिष्क के इस्तेमाल से कई ऐसी चीज़े बनाते हैं, जो हमारे लिए बेहद आवश्यक हो गई हैं, उन लोगों का मस्तिष्क भी समय के साथ ही विकसित हुआ हैं।

नियम 2 : योग करने से दिमाग की शक्ति बढती हैं 

इस पुस्तक की माने तो हमारे दिमाग के लिए सबसे ज्यादा जरुरी हैं रोजाना योग। अगर हम रोजाना और नियमित योग करते हैं तो इससे हमारे दिमाग की शक्ति और सोचने की पॉवर बढती हैं। माने तो, एक्सरसाइज करने से हमारे दिमाग तक खून की पहुच मजबूत होती हैं, जिसमे गुल्कोज़ और ऑक्सीजन होते हैं।

यह ना केवल हमारे दिमाग को एक अनौखी शक्ति देते हैं बल्कि दिमाग में बढ़ने कीटाणु को बाहर फैंकता हैं, जिससे हमारा दिमाग सही और तेजी से काम करता है। योग करने से हमारे खाने की उर्जा दिमाग तक पहुच जाती हैं, जो कि हमारे मस्तिष्क के लिए जरुर हैं।

नियम 3 : अच्छी नींद, अच्छा जीवन

कहते हैं ज्यादा नींद लेना बेकार हैं और आलसी लोगो को निशानी हैं। अगर हम इस पुस्तक की माने तो हमारे जीवन में नींद सबसे ज्यादा ज्यादा जरुरी हैं। हम पूरे दिन जितना भी काम करते हैं, वो हमे याद रहता हैं और काम करने से और ज्यादा सोचने से दिमाग भी थक जाता हैं। हम जानते हैं कि नीद हमारे दैनिक काम और जीवन का एक हिस्सा हैं।

काम करने के बाद हम जितनी नींद लेते हैं, उतना ही हमारे मस्तिष्क को आराम मिलता हैं और दिनभर में हमारे साथ क्या हुआ उनकी जानकारी भी दिमाग में स्टोर करता हैं। ज्यादा नींद लेने से हमारे दिमाग को भी आराम मिलता हैं और आराम मिलने के बाद हमारा दिमाग और भी तेजी से काम करता है।

यह भी पढ़े: सर्वश्रेष्ठ 10 हिंदी उपन्यास

नियम 4 : तनाव आपको दुर्बल बनता हैं

ज्यादा तनावग्रस्त रहने से हमारा दिमाग कमजोर हो जाता हैं। अगर हमे हमारे दिमाग को मजबूत बनाके रखना हैं तो हमें फालतू की समस्याओं से निजात पाना होगा। आपने Fight & Fight रिएक्शन के बारे में तो सुना होगा। यह तनाव में होने वाली एक समस्या हैं।

हमें जितना हो सकते तनाव को खुद से दूर रखना हैं और तनावमुक्त होकर काम करना हैं। तनाव में हमारा दिमाग पूरी तरीके से काम करना बंद कर देता हैं और हमें इस बात की जानकारी भी नहीं रहती हैं कि हम अब क्या कर रहे हैं।

नियम 5 : सब दिमाग के तार अलग – अलग जुड़े होते हैं 

इस पुस्तक की माने तो हम सब के यानी हर व्यक्ति के तार अलग-अलग जुड़े होते हैं। यह सब हालात और कार्य स्तिथि के साथ बदलते रहते हैं। विज्ञान में इसे न्यूरोसाइंटिस्ट इसे “प्लास्टिसिटी” कहते हैं। हर व्यक्ति की मानसिक सरंचना अलग-अलग होती हैं, यह एक समान नहीं होती हैं। हमारा रोजाना जीवन में यह मानसिकता बदलती रहती हैं।

इसी वजह से कहा जाता हैं कि इस मानसिकता के अनुसार हम कभी तनाव महसूस करते हैं और कभी तनावमुक्त रहते हैं। हम इस बात को कभी नहीं नकार सकते हैं कि IQ Test हमारी मानसिकता के बारे में बताते हैं।

नियम 6 : हमारा मस्तिष्क बोरिंग चीज़ों पर ध्यान नही देता 

हमारे जीवन में होने होने वाली घटनाओं में यह भी एक आम घटना हैं कि हमारा मस्तिष्क फालतू और बोरिंग चीज़ों पर बिलकुल भी ध्यान नही देता हैं। हालाँकि यह एक आम बात है कि हमें हमेशा नई-नई चीज़ों के बारे में जानना और पढना अच्छा लगता हैं। वैसे ही हमारा दिमाग भी ऐसी चीज़ों को इगनोर करता हैं।

नियम 7 : याद रखने के लिए दोहराए

पढाई करते समय और चीज़ों को याद करने के लिए हमें उन चीज़ों को बार-बार दोहराना जरुरी हैं। अगर हम पढाई करते हैं तो हम इस बात को तो भली भांति जानते हैं कि हमें कोई चीज़ एक बार में याद नही रहती हैं, उस चीज़ को याद रखने के लिए हमे उसे बार-बार दोहराना पड़ता हैं।

किसी चीज़ को बार-बार पढने और दोहराने से वो चीज़ हमारे दिमाग में ऐसे बैठ जाती हैं जैसे कि वो हमारे दैनिक जीवन के कोई अभिन्न हिस्सा हो। इसलिए इस के बारे में इस पुस्तक में भी बताया गया हैं कि हमें चीज़ों को बार-बार दोहराना चाहिए। 

नियम 8 : एक बार में एक अधिक इन्द्रियों को सक्रीय करें 

Brain Rules Book की माने तो हमें किन्ही चीज़ों को करने के लिए एक समय में एक से अधिक इन्द्रियों को सकिय करना चाहिए। हमारे दिमाग इन्द्रिया हमेशा अलग-अलग काम करती हैं। मनुष्य के दिमाग में स्तिथि इन्द्रियां हर चीज़ों को अलग-अलग जोडके देखती हैं, जिसके आधार पर ही वो अलग-अलग प्रतिक्रियां देती हैं।

नियम 9 : दृष्टि अन्य सभी इन्द्रियों से अलग हैं 

हमारी सभी इन्द्रियों में से दृष्टि सबसे अच्छी और अनौखी इंद्री हैं। हम जब भी किसी चीज़ को देखते हैं हमारे दिमाग का एक बड़ा हिस्सा एक्टिव हो जाता हैं, जो हमारे दिमाग पर सबसे ज्यादा असर डालता हैं। दिमाग कई अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल होता हैं। जब भी हम किसी और को देखते हैं, उसके बारे में जानकारी लेने का प्रयास करते हैं तो यह सबसे शानदार नियम हैं इस किताब का।

यह भी पढ़े: 10 बेहतरीन ऑटोबायोग्राफी की किताबें

नियम 10 : अपनी Cognitive skills बढ़ाने के लिए अध्ययन करें और सुने

कहते हैं हम जो चीज़ सुनते हैं वो हमारे जीवन का हिस्सा बन जाता हैं, सुनने वाली चीज़ हमें सबसे ज्यादा याद रहती हैं, जो लोग संगीत सुनते हैं वो लोगों की भावनाओं के बारे में जानने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। संगीत सीखने वाले लड़कों में सोशल एक्टिविटी करने में काफी मददगार होती हैं। संगीत सुनने से मन शांत रहता हैं और शांत मन कई तरह के फैसले शान्तिपूर्वक लेने में मदद करता हैं।

नियम 11 : आदमी और औरत का मस्तिष्क एकदम अलग होता हैं 

इस पुस्तक की माने तो और हम भी अगर थोडा ध्यान से सोचे तो हम देखते है कि औरत और पुरुष का दिमाग अलग-अलग होता है। दोनों के सोचने और समझने की शक्ति अलग-अलग होती हैं। इन दोनों में अंतर का सबसे बड़ा कारण हैं इन दोनों में पाए जाने वाले गुणसूत्र यानी chromosomes, जो कि दोनों में अलग-अलग पाए जाते हैं।

आदमी और औरत दोनों का मस्तिष्क और मानसिक दोनों भावनात्मक रूप से भी अलग-अलग होता हैं। इसलिए कई बार एक ही प्रक्रिया पर दोनों के फैसले अलग-अलग होते हैं।

नियम 12 : हम बहुत शक्तिशाली हैं 

बच्चो कैसे नई – नई चीज़े सीखते हैं इसके बारे में हम भी नही जानते हैं। स्कूल और घर के वातावरण में रहते हुए वे क्या-क्या सीखते हैं इन सब का अंदाजा उन्हें ही हैं। बच्चों का दिमाग काफी शांत और शार्प होता हैं, जिस वजह से वे हमेशा नई चीज़े चीज़े सीखने की आदि होते है।

बच्चे और बड़े भी हमेशा नई-नई खोज करने में जुटे रहते हैं यही कारण हैं कि आज हम मोबाइल और इन्टरनेट की दुनिया में जी रहे हैं।

यहाँ से खरीदें

FAQ

Brain Rules Book के लेखक कौन हैं ? 

इस पुस्तक के लेखक जॉन मदीना हैं। 

Brain Rules Book में कितने नियम बताये गये हैं? 

12 नियम बताये गये हैं। 

Brain Rules Book के अनुसार क्या जरुरी हैं ? 

Brain Rules Book के अनुसार मनुष्य का मस्तिष्क का शांत होना जरुरी हैं ताकि वह सोच सके।

अंतिम शब्द 

इस लेख में आपको ब्रेन रूल्स बुक समरी (Brain Rules Book Summary in Hindi) के बारे में बताया गया हैं। उम्मीद हैं आपको यह जानकारी अच्छी लगी होगी। ब्रेन रूल के ऊपर लिखी गई यह किताब आपके जीवन में हमें लगता है कहीं ना कहीं अवश्य अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और हमारे द्वारा प्रस्तुत की गई इस बुक की हिंदी में समरी आपको समझ में भी आसानी से आ गई होगी।

इस बेहतरीन बुक की समरी को पढ़ने के बाद आपके मस्तिष्क में कैसे सकारात्मक विचार उत्पन्न हुए हैं इसके बारे में हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं ताकि अन्य यूजर को भी इस महत्वपूर्ण बुक की समरी के बारे में पता चल सके। इसके अलावा अगर आपके मन में आज के इस बुक से संबंधित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव हमें तक पहुंचाना है तब आप ऐसे में कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हो।

इतना ही नहीं अगर आप किसी ऐसी ही बेहतरीन बुक समरी अपनी हिंदी भाषा में चाहते हो तो आप हमें ऑन डिमांड भी इसकी रिक्वेस्ट कर सकते हो और रिक्वेस्ट की प्रोसेस आप हमें हमारी ईमेल आईडी पर प्रोवाइड कर सकते हो हम आपके रिक्वेस्ट को अवश्य पूर्ण करने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़े

द मैजिक बुक समरी

10 सबसे अच्छी हिंदी किताबें

थिंक एंड ग्रो रिच बुक समरी

एटीट्यूड इज़ एवरीथिंग बुक समरी

द सीक्रेट बुक समरी

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment