Home > Vakya > विस्मयादिबोधक वाक्य की परिभाषा एवं उदाहरण

विस्मयादिबोधक वाक्य की परिभाषा एवं उदाहरण

हिंदी व्याकरण में वाक्य का काफी महत्व है। वाक्य को समझने के बाद ही आप व्याकरण को स्पष्ट रूप से समझ पाएंगे। यहां पर वाक्य के मुख्य भाग विस्मयादिबोधक वाक्य (Vismayadibodhak Vakya) के बारे में विस्तार से जानने वाले है।

Vismayadibodhak Vakya
Vismayadibodhak Vakya

विस्मयादिबोधक वाक्य की परिभाषा, विस्मयादिबोधक वाक्य के उदाहरण आदि के बारे में यहां पर विस्तार से वर्णन किया है।

विस्मयादिबोधक वाक्य किसे कहते है?

जिन वाक्य में आश्चर्य, घृणा, अत्यधिक, खुशी, शौक का बोध होता हो, उन वाक्य को विस्मयादिबोधक वाक्य कहा जाता है।

इसके अलावा इन वाक्यों में विस्मय शब्द होते हैं और इन शब्दों के पीछे (!) विस्मयसूचक लगता है और इसी से इन वाक्य की पहचान बनती है।

मतलब यह है कि इसी सूचक चिन्ह के आधार पर इन वाक्यों को आसानी से पहचाना जाता है।

विस्मयादिबोधक वाक्य के उदाहरण

  • हे राम! तुमने मेरे दोस्त के साथ ऐसा क्यों किया।

ऊपर उदाहरण में आप देख सकते हैं कि यहां पर शौक के भाव का बोध हो रहा है। साथ ही साथ विस्मय सूचक चिन्ह का प्रयोग भी हुआ है। अतः यह उदाहरण विस्मयादिबोधक वाक्य के अंतर्गत रखा जाएगा।

  • हाय राम! मैं तो कंगाल हो गया।

उदाहरण के इस वाक्य में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि खुद के कंगाल होने की बात की जा रही है और इस खुद के कंगाल होने की बात के साथ शौक को व्यक्त किया जा रहा है।

साथ ही साथ विस्मय सुचक चिन्ह का प्रयोग भी हुआ है। अतः यह उदाहरण विस्मयादिबोधक वाक्य के अंतर्गत रखा जाएगा।

  • अरे! यह अचानक क्या हो गया।

उदाहरण के रूप में ऊपर जो वाक्य दिया गया है, इस वाक्य में स्पष्ट रुप से देख सकते हैं कि यहां पर आश्चर्य के भाव का बोध हो रहा है। अतः यह उदाहरण विस्मयादिबोधक वाक्य के अंतर्गत आएगा।

  • हे भगवान! मैं पास हो गई।

ऊपर जो उदाहरण दिया गया है, इस उदाहरण में अत्यधिक खुशी का बोध हो रहा है। अतः यह उदाहरण विस्मयादिबोधक वाक्य के अंतर्गत रखा जाएगा।

  • हाय! यह कितना गंदा बगीचा है।

प्रयुक्त उदाहरण के वाक्य में घृणा का बोध हो रहा है। अतः यह उदाहरण विस्मयादिबोधक वाक्य के अंतर्गत रखा जाएगा।

विस्मयादिबोधक वाक्य के अन्य उदाहरण

  1. ओह! आज दिन कितना ठंडा है।
  2. बल्ले बल्ले! हमें जीत मिल गई।
  3. अरे! तुम यहां कब पहुंचे।
  4. हे भगवान! यह तुमने क्या किया है।
  5. हाय! कितना गंदा लड़का है।
  6. ओह! कितनी ठंडी रात है।

ऊपर दिए गए सभी उदाहरण जिनको विस्मयादिबोधक वाक्य का मुख्य उदाहरण माना जाता है। अब तक हमने विस्मयादिबोधक वाक्य के 10 उदाहरण जाने है। कुछ और उदाहरण जानते हैं, जिससे आपको आसानी हो।

  • हे भगवान! यह क्या हो गया।
  • हरे राम! आज का दिन कितना कठीन था।
  • ओह! यह ऐसा था क्या?
  • हे भगवान! यह यहां भी आ गया।
  • हाय! राम यह मैं बर्बाद हो गया।
  • हे राम! अपने मुझे ऐसा क्यों नहीं बनाया।
  • अरे! यह क्या हो गया?
  • हाय! आज तो यह होगा।

यहं पर हमने विस्मयादिबोधक वाक्य के 20 उदाहरण विस्तार से जाने है। अब आपको विस्मयादिबोधक वाक्य (exclamatory sentence) आसानी से समझ आया गये होंगे।

हमने क्या सीखा?

हमने यहां पर विस्मयादिबोधक वाक्य किसे कहते हैं, विस्मयादिबोधक वाक्य के उदाहरण आदि के बारे में विस्तार से पढ़ा है।

उम्मीद करते हैं कि आपको यह अच्छे से समझ आ गये होंगे, इन्हें आगे शेयर जरूर करें। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

वाक्य के अन्य भेद

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Comment (1)

Leave a Comment