Home > Vakya > विधानवाचक वाक्य (परिभाषा एवं उदाहरण)

विधानवाचक वाक्य (परिभाषा एवं उदाहरण)

विधानवाचक वाक्य (Vidhan Vachak Vakya): हिंदी व्याकरण की शाखा वाक्य जिसके बारे में हम इस वेबसाइट के माध्यम से बात कर रहे हैं। आज हम यहां पर विधानवाचक वाक्य के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने वाले हैं।

Vidhan Vachak Vakya
Vidhan Vachak Vakya

यहां पर हम विधानवाचक वाक्य क्या होता है और विधानवाचक वाक्य की परिभाषा क्या है। इसके बारे में उदाहरण सहित चर्चा करने वाले है।

वाक्य के बारे में गहराई से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें वाक्य (परिभाषा, भेद और उदाहरण)

विधानवाचक वाक्य किसे कहते है?

विधानवाचक वाक्य की परिभाषा: ऐसे वाक्य जिनमें किसी भी कार्य के होने का या किसी के अस्तित्व का पता चलता है या बोध होता है, उन वाक्य को विधानवाचक वाक्य कहते हैं।

विधानवाचक वाक्य को दूसरे शब्दों में विधि वाचक वाक्य भी कहा जाता है।

विधानवाचक वाक्य के उदाहरण

  • राधिका ने खाना खा लिया।

प्रयुक्त उदाहरण में स्पष्ट रुप से देख सकते हैं कि इस वाक्य के जरिए पता चल रहा है कि राधिका ने खाना खा लिया है। हमें इस वाक्य में किसी काम के होने का बोध हो रहा है। अतः यह उदाहरण विधानवाचक वाक्य के अंतर्गत रखा जाएगा।

  • हिंदी हमारी मातृभाषा है।

ऊपर उदाहरण में स्पष्ट रुप से दिखाई दे रहा है कि वाक्य में कार्य के होने का बोध और अस्तित्व के बारे में पता चल रहा है। हमें किसी वस्तु के अस्तित्व का बोध होता है। उस वाक्य को विधानवाचक वाक्य के अंतर्गत रखा जाएगा। अतः यह उदाहरण जिसे विधानवाचक वाक्य के अंतर्गत रखा जाएगा।

  • कर्नाटक भारत के दक्षिण में स्थित है।

प्रयुक्त उदाहरण में स्पष्ट रुप से दिखाई दे रहा है कि कर्नाटक भारत के दक्षिण में स्थित है। अतः यहां पर किसी भी चीज का अस्तित्व बताया जा रहा है। इसीलिए इस उदाहरण को विधानवाचक वाक्य के अंतर्गत रखा जाएगा।

  • मेरा घर जोधपुर के पश्चिम में है।

ऊपर दिए गए उदाहरण में दिखाई दे रहा है कि मेरा घर जोधपुर के पश्चिम में स्थित है। अतः यहां पर अस्तित्व का पता चल रहा है। इसलिए इस उदाहरण को विधानवाचक वाक्य के अंतर्गत रखा जाएगा।

  • राधा मेरे पड़ोस में रहती है।

उदाहरण के रूप में ऊपर जो वाक्य दिया गया है, उस वाक्य में स्पष्ट रुप से दिखाई दे रहा है कि राधा मेरे पड़ोस में रहती है। अतः इस वाक्य में अस्तित्व का पता चलता है और इस वाक्य को विधानवाचक वाक्य का उदाहरण माना जाएगा।

विधानवाचक वाक्य के कुछ अन्य उदाहरण

  • राजस्थान मेरा राज्य है।
  • विशाल ने आम खा लिया।
  • पवन के पिता का नाम किशोर सिंह है।
  • गायत्री स्कूल चली गई।
  • भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।

ऊपर जो उदाहरण के रूप में वाक्य दर्शाए गए हैं, उन वाक्य को विधानवाचक वाक्य के अंतर्गत रखा जाएगा।

हमने क्या सीखा?

हमने यहां पर विधानवाचक वाक्य किसे कहते हैं, विधानवाचक वाक्य की परिभाषा आदि के बारे में विस्तार से पढ़ा है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह अच्छे से समझ आ गये होंगे, इन्हें आगे शेयर जरूर करें। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

वाक्य के अन्य भेद

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment