Home > Vakya > सरल वाक्य (परिभाषा एवं उदाहरण)

सरल वाक्य (परिभाषा एवं उदाहरण)

Saral Vakya in Hindi: हिंदी व्याकरण में तीन प्रकार के वाक्य होते है, सरल वाक्य, मिश्र वाक्य और संयुक्त वाक्य। आज हम इस आर्टिकल में आपको सरल वाक्य (saral vakya in hindi) के बारे में बताने जा रहे है।

हिंदी भाषा पढ़ने वाले कक्षा 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 के विद्यार्थियों को परीक्षा में सरल वाक्य की परिभाषा (saral vakya ki paribhasha), सरल वाक्य क्या होता है (saral vakya kya hota hai) और सरल वाक्य के उदाहरण पूछे जाते है। इस आर्टिकल की मदद से आप सरल वाक्य को आसानी से समझ सकते हैं।

Saral Vakya in Hindi
Saral Vakya in Hindi

वाक्य के बारे में गहराई से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें वाक्य (परिभाषा, भेद और उदाहरण)

सरल वाक्य किसे कहते है?

सरल वाक्य की परिभाषा: ऐसा वाक्य जिसमें एक ही क्रिया एवं एक ही कर्ता हो और उन वाक्यों का एक ही उद्देश्य हो, ऐसे वाक्य को सरल वाक्य कहा जाता है।

दूसरी भाषा में सरल वाक्य को साधारण वाक्य के नाम से भी जाना जाता है, वाक्य में एक उद्देश्य होता है।

सरल वाक्य के 10 उदाहरण

Saral Vakya ke Udaharan

  • राम किताब पढ़ता है।

प्रयुक्त उदाहरण में एक उद्देश्य और एक क्रिया हो रही है। एक उद्देश्य एवं कर्ता जो राम है। किताब पढ़ना एक विधेय एवं क्रिया है। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत आएगा।

  • राधिका नाचती है।

जैसा कि ऊपर उदाहरण में दर्शाया गया है कि इस उदाहरण में एक उद्देश्य एवं कर्ता जो राधिका है और इस वाक्य में एक विधेय एवं क्रिया जो नाचना हैं। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत रखा जाएगा।

  • बालक सोता रहता है।

ऊपर उदाहरण में दर्शाया गया है कि इस वाक्य में बालक कर्ता एवं उद्देश्य है और इस वाक्य में एक विधेय और क्रिया जो कि सोना है। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत आएगा।

  • पूजा गाना गाती है।

प्रयुक्त उदाहरण में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि उद्देश्य एवं कर्ता एक है जो पूजा है। इस वाक्य में एक विधेय और क्रिया जो गाना गाती है।

  • मेरी माता खाना बना रही है।

ऊपर उदाहरण में दर्शाया गया है कि इस वाक्य में मेरी माता कर्ता एवं उद्देश्य है और इस वाक्य में एक विधेय और क्रिया जो कि खाना बनाना है। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत आएगा।

  • मोहन थैला लेकर चला गया

प्रयुक्त उदाहरण में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि उद्देश्य एवं कर्ता एक है जो मोहन है। इस वाक्य में एक विधेय और क्रिया चला गया है।

  • माला मंदिर गई है

प्रयुक्त उदाहरण में एक उद्देश्य और एक क्रिया हो रही है। एक उद्देश्य एवं कर्ता जो माला है। मंदिर जाना एक विधेय एवं क्रिया है। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत आएगा।

  • अच्छे लड़के मेहनती होते है

जैसा कि ऊपर उदाहरण में दर्शाया गया है कि इस उदाहरण में एक उद्देश्य एवं कर्ता जो अच्छे लड़के है और इस वाक्य में एक विधेय एवं क्रिया जो मेहनती होना हैं। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत रखा जाएगा।

  • मैंने एक दुबला पतला आदमी देखा

ऊपर उदाहरण में दर्शाया गया है कि इस वाक्य में मैंने कर्ता एवं उद्देश्य है और इस वाक्य में एक विधेय और क्रिया जो कि देखना है। अतः यह उदाहरण सरल वाक्य के अंतर्गत आएगा।

  • वर्षा होने पर हम बाहर नहीं जाते

प्रयुक्त उदाहरण में स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि उद्देश्य एवं कर्ता एक है जो वर्षा है। इस वाक्य में एक विधेय और क्रिया नहीं जाना है।

सरल वाक्य के कुछ प्रमुख उदाहरण (Saral Vakya Examples in Hindi)

  • राधा दौड़ती है।
  • गंगा पढ़ाई करती है।
  • पारस खाना खाता है।
  • राकेश खेलता है।
  • बबीता चलती रहती है।
  • बिजली कड़कती है।
  • रोहन भागता रहता है।
  • मेहमान घर आते हैं।
  • राम पुस्तक पढ़ता है।
  • राधा लेख लिखती है।
  • हर बच्चे को आइसक्रीम पसंद होती है।
  • बिल्लियाँ पानी से नफरत करती हैं।
  • वह हमेशा अपना बटुआ भूल जाती है।
  • पृथ्वी गोलाकार है।
  • जूली बहुत तेज बात करती है।
  • तुम बहुत शैतान हो।
  • वह तुम्हें याद कर रही है।
  • तुम्हारा भाई भी वहां जाना चाहता है।
  • गीतांजलि बहुत सीधी-सादी लड़की है।
  • मुझे तुम्हारा मुस्कुराना पसंद है।
  • तुम्हारे बच्चे तो दिन भर खेलते रहते हैं।
  • गीता के पिताजी बहुत मेहनती हैं।
  • प्रियल के लेख बहुत सुंदर है।
  • मुझे घूमना फिरना बहुत पसंद है।
  • मैं घर की सफाई कर रही हूं।

सरल वाक्य से मिश्र और संयुक्त वाक्य रूपांतरण

सरल वाक्य से मिश्र वाक्य

यहाँ पर हमने सरल वाक्य से मिश्र वाक्य के कुछ वाक्य रूपांतरण के उदाहरण नीचे निम्नलिखित रुप से दिए गए हैं।

सरल वाक्य: मैंने अपने भाई का पिज्जा खाया।
मिश्र वाक्य: मैंने कहा पिज्जा खाया, जो मेरे भाई का था।

सरल वाक्य: राजस्थानी लोग संस्कृति से जुड़े हुए हैं।
मिश्र वाक्य: जो राजस्थानी लोग होते हैं, वे सभी संस्कृति से जुड़े हुए हैं।

सरल वाक्य: बेईमान आदमी का कोई सम्मान नहीं करता है।
मिश्र वाक्य: जो आदमी बेईमान होता है, उस व्यक्ति का कोई भी सम्मान नहीं करता है।

सरल वाक्यः राधा और पूनम मैदान में खेल कूद रही है।
मिश्र वाक्य: जो मैदान में खेल कूद रही है, वह राधा और पूनम है।

सरल वाक्य: राम पढ़ाई करके अधिकारी बन गया।
मिश्र वाक्य: जैसे ही राम ने पढ़ाई की और वह अधिकारी बन गया।

सरल वाक्य: माँ के जाते ही बालक रोने लगा।
मिश्र वाक्य: जब माँ गई, तो बालक रोने लगा।

सरल वाक्य: राधा नाचती है।
मिश्र वाक्य: जो नाचती है, वो राधा है।

सरल वाक्य: मोहन पढ़ लिखकर डॉक्टर बन गया।
मिश्र वाक्य: जैसे ही मोहन पढ़ लिख गया, वो डॉक्टर बन गया।

सरल वाक्य: वह शिक्षक को देखते ही वर्ग के अंदर चला गया।
मिश्र वाक्य: जैसे ही उसने शिक्षक को देखा, वैसे ही वह क्लास के अंदर चला गया।

सरल वाक्य: बारिश तेज होने के साथ हवा भी तेज चलने लगी थी।
मिश्र वाक्य: जैसे जैसे बारिश तेज हुए वैसे वैसे हवा भी तेज चलने लगी।

सरल वाक्य: कैलाश खाना खाकर उठते ही टीवी चालू कर दिया।
मिश्र वाक्य: कैलाश खाना खाकर जैसे उठा, वैसे ही टीवी चालू कर दिया।

सरल वाक्य: अपनी बहन को अचानक देख मैं दंग रह गई।
मिश्र वाक्य: जैसे ही मैंने अपनी बहन को अचानक देखा मैं दंग रह गई।

सरल वाक्य: विद्यालय में सबसे होशियार विद्यार्थी सरिता है।
मिश्र वाक्य: विद्यालय में जो सबसे होशियार विद्यार्थी है, उसका नाम सरिता है।

सरल वाक्य: बारिश के मौसम में मुझे बगीचे में टहलना पसंद है।
मिश्र वाक्य: जब बारिश होती है तब मुझे बगीचे में टहलना पसंद है।

सरल वाक्य: तुम्हारा यंहा आना मेरे पिताजी को अच्छा नहीं लगता।
मिश्र वाक्य: तुम जब यहां आती हो तो मेरे पिताजी को अच्छा नहीं लगता है।

सरल वाक्य: मेरे भाई को मेरा तुमसे बात करना पसंद नहीं है।
मिश्र वाक्य: मेरे भाई को नहीं पसंद कि मैं तुमसे बात करु।

सरल वाक्य: तुम्हारे आते ही यहां पर बारिश शुरू हो जाती है।
मिश्र वाक्य: तुम जैसे यहां पर आती हो वैसे ही बारिश शुरू हो जाती है।

सरल वाक्य: कैलाश अपनी पढ़ाई पूरा करके दिल्ली कमाने चला गया।
मिश्र वाक्य: कैलाश ने जैसे अपनी पढ़ाई पूरी की वह कमाने के लिए दिल्ली चला गया।

सरल वाक्य: झूठे लोगों पर कोई भी भरोसा नहीं करता है।
मिश्र वाक्य: जो लोग झूठ बोलते हैं उन पर कोई भरोसा नहीं करता है।

सरल वाक्य: मैंने रोहिणी के कलम से परीक्षा लिखी।
मिश्र वाक्य: मैंने जिस कलम से परीक्षा लिखी वह रोहिणी की कलम थी।

सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य

नीचे निम्नलिखित रुप से सरल वाक्य से संयुक्त वाक्य के उदाहरण दिए गए हैं।

सरल वाक्य: राम देखकर बोला।
सयुंक्त वाक्य: राम ने देखा और बोला।

सरल वाक्य: राधा आते ही पढ़ने लगी।
सयुंक्त वाक्य: राधा आई और आते ही पढ़ने लगी।

सरल वाक्य: बीमार रहने के कारण वह परीक्षा में फेल हो गया।
सयुंक्त वाक्य: वह बीमार था, इसलिए परीक्षा में फेल हो गया।

सरल वाक्य: मेरे दोस्त को मारा और उसके बाद उन्होंने उसकी हत्या कर दी।
सयुंक्त वाक्य: उन्होंने न केवल मेरे दोस्त को मारा बल्कि उसकी हत्या भी कर दी।

सरल वाक्य: गीता के स्टेशन पहुंचते ही गाड़ी चल गई।
सयुंक्त वाक्य: गीता स्टेशन पहुंची और गाडी चल गई।

सरल वाक्य:आग पकड़ते ही दुकान में विस्फोट हो गया।
सयुंक्त वाक्य: पटाके ने आग पकड़ी और दुकान में विस्फोट हो गया।

सरल वाक्य: तुम पढ़कर बाजार जाना।
सयुंक्त वाक्य: तुम पढ़ना और फिर बाजार जाना।

सरल वाक्य: लाल बत्ती होते ही गाड़ियां रुक गई।
सयुंक्त वाक्य: बत्ती लाल हुई और गाड़ियां रुक गई।

सरल वाक्य:मैच जीतने पर भी इनाम ना मिला।
सयुंक्त वाक्य: मैच जीत गया परन्तु इनाम ना मिला।

सरल वाक्य: बादल घिरते ही बच्चे नाचने लगे।
सयुंक्त वाक्य: बादल घिरे और बच्चे नाचने लगे।

सरल वाक्य: रोहिणी आते ही दुबारा वापस चली गई।
सयुंक्त वाक्य: रोहिणी आई और फिर दोबारा वापस चली गई।

सरल वाक्य: राम मेरे ओर देखते हुए बोला।
सयुंक्त वाक्य: राम मेरे ओर देखा और बोला।

सरल वाक्य: बुखार होने के कारण वह कार्य पूरा नहीं कर पाएगी।
सयुंक्त वाक्य: उसे बुखार है इसीलिए वह कार्य पूरा नहीं कर पाएगी।

सरल वाक्य: चाह कर भी तुम्हारे पिताजी के मना करने के कारण व नहीं जा पाएंगी।
सयुंक्त वाक्य: वह जाना चाहती है किंतु तुम्हारे पिताजी ने जाने से मना कर दिया।

सरल वाक्य: मेरा भाई साथ में पिकनिक जाएगा।
सयुंक्त वाक्य: मेरा भाई भी मेरे साथ पिकनिक जाएगा।

सरल वाक्य: तुम्हारे वहां जाने से परेशानी हो सकती है।
सयुंक्त वाक्य: तुम वहां जाओगी तो परेशानी हो सकती है।

सरल वाक्य: तुम्हारा वहां ना जाना अच्छा होगा।
सयुंक्त वाक्य: तुम वहां जाओगी तो अच्छा नहीं होगा।

सरल वाक्य: तुम्हारे कहने से मैं यहां आ गई।
सयुंक्त वाक्य: तुमने कहा और मैं यहां आ गई।

सरल वाक्य: तुम्हारे वहां ना जाने से कुछ बिगड़ नहीं जाएगा।
सयुंक्त वाक्य: तुम वहां नहीं जाओगी तो कुछ बिगड़ नहीं जाएगा।

सरल वाक्य: तुम्हारे बार-बार कहने से मैं वापस आ गई।
सयुंक्त वाक्य: तुमने बार-बार कहा इसीलिए मैं वापस आ गई।

FAQ

सरल वाक्य क्या होता है?

ऐसे वाक्य जिसमें एक ही कर्ता, एक ही उद्देश्य एवं एक ही क्रिया हो तो उसे सरल वाक्य कहा जाता है।

सरल वाक्य एवं संयुक्त वाक्य में क्या अंतर होता है?

सरल वाक्य में एक ही कर्ता एवं एक ही क्रू होता है परंतु संयुक्त वाक्य में एक से अधिक कर्ता एवं क्रिया हो सकती है और इसमें दो वाक्य ‘और, तथा, किंतु, इसलिए’ जैसे संयोजक से जुड़े होते हैं।

“वह जाना चाहती थी किंतु उसके पास पैसे नहीं थे” यह वाक्य कौन से वाक्य के प्रकार है?

यह वाक्य संयुक्त वाक्य का प्रकार है क्योंकि यहां पर किंतु एक संयोजक है, जो 2 वाक्य को जोड़ने का कार्य कर रहा है।

अंतिम शब्द

हमने यहां पर सरल वाक्य किसे कहते हैं (saral vakya kise kahate hain), सरल वाक्य की परिभाषा (saral vakya ki paribhasha) आदि के बारे में विस्तार से आपको बताया है। उम्मीद करते हैं कि आपको यह अच्छे से समझ आ गये होंगे, इन्हें आगे शेयर जरूर करें। यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

वाक्य के अन्य भेद

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts