Home > Featured > 251+ प्रेरणादायक अनमोल वचन

251+ प्रेरणादायक अनमोल वचन

नमस्कार दोस्तों, आज हम यहां पर महान लोगों द्वारा कहे गये प्रेरणादायक अनमोल वचन शेयर कर रहे हैं ये Anmol Vachan in Hindi आपकी भागदौड़ भरी जिन्दगी में एक नई ऊर्जा भर देंगे आप इन प्रेरणादायक विचार (Anmol Vachan) लोगों के साथ शेयर जरूर करें।

anmol-vachan-in-hindi
Anmol Vachan in Hindi

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह Suvichar In Hindi पसंद आयेंगे। नीचे कमेंट बॉक्स में आपका पसंदीदा Quotes In Hindi जरूर बताएं।

Must Read Also

प्रेरणादायक अनमोल वचन – Anmol Vachan in Hindi

Life Chganging Quotes in Hindi

जिसके पास उम्मीद है, वह हार कर भी नहीं हारता।

*******

अपने सपनों को साकार करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है कि आप जाग जाएं।

*******

कभी फुरसत में अपनी कमियों पर गौर करना, दूसरों का आईना बनने की ख्वाहिश मिट जायेगी।

*******

किसी की मजबूरियों पर मत हँसिए, कोई मजबूरियां खरीद कर नहीं लाता। डरिये वक्त की मार से क्योंकि बुरा वक्त किसी को बता कर नहीं आता।

*******

दान देना ही आमदमी का एकमात्र व्दार है।

*******

अगर आप संकट के समय धैर्य अपनाते हो तो आप आधी लड़ाई जीत जाते हो।

*******

जिसने ज्ञान को आचरण में उतार लिया, उसने ईश्वर को मूर्तिमान कर लिया।

*******

बुद्धिमान व्यक्तियों को सलाह की आवश्यकता नहीं होती, मूर्ख लोग इसे स्वीकार नहीं करते है।

*******

अवसर सूर्य उदय की तरह होते है। यदि आप ज्यादा देर प्रतीक्षा करेंगे तो आप उन्हें गवा देंगे।

*******

श्रेष्ठ होना कोई कार्य नही बल्कि यह हमारी एक आदत है जिसे हम बार बार करते है।

*******

घमण्ड के अंदर सबसे बुरी बात यह होती है कि वो आपको कभी महसूस होने नहीं देगा कि
“आप गलत हो”।

*******

मनुष्य स्वयं अपने भाग्य का निर्माता है।

*******

यदि किसी युवती के दोष जानना हों, तो उसकी सखियों में उसकी प्रशंसा करो।

*******

पाप एक तरह का अँधेरा है लेकिन ज्ञान के प्रकाश से यह मिट जाता है।

*******

अकर्मण्यता का दूसरा नाम मृत्यु है।

*******

Read Also: सुप्रभात सुविचार

Great Thoughts in Hindi

यदि एक बड़ा कदम उठाने की आवश्यकता है तो डरे नहीं, आप गहरी खाई को दो चोटी छलांग लगाकर पार नहीं कर सकते।

*******

विजेता बोलते हैं कि मुझे कुछ करना चाहिए, जबकि हारने वाले बोलते हैं कि कुछ होना चाहिए। – शिव खेरा

*******

पैसा हैसियत बदल सकता है औकात नहीं।

*******

सबसे उत्तम बदला क्षमा करना है।

*******

सच्चे मित्र को दोनों हाथों से पकड़कर रखो।

*******

अभिमान दिखाने के बजाय विनम्र रहने से अधिक लाभ होता है।

*******

सर्वश्रेष्ठ अनमोल वचन

पालने से लेकर कब्र तक ज्ञान प्राप्त करते रहो।

*******

लगन का अर्थ उन्नीस बार विफल होने के बाद 20वी बार सफल होना।

*******

मैं हर कदम पर हारा हूँ, पर जन्मा केवल जीत के लिए हूँ।

*******

दूसरों के बारे में उतना ही बोलो जितना खुद के बारे में सुन सको।

*******

मैं “किसी से” बेहतर करुं क्या फर्क पड़ता है..!
मै “किसी का” बेहतर करूं बहुत फर्क पड़ता है..!!

*******

उस काम को, जिसे तुम दुसरे व्यक्ति में बुरा समझते हो, स्वयं त्याग दो परंतु दूसरों पर दोष मत लगाओ।

*******

आपके साथ मीठी बातें करने वाला और पीठ पीछे आपकी बुराई करने वाले दोस्त को आपको विष के समान त्याग देना चाहिए।

*******

इच्छा ही सब दूखो का मूल है। – गौतम बुद्ध

*******

बुद्धिमान व्यक्ति दूसरों की गलती से सीखता है।

*******

बड़ा सोचो, जल्दी सोचो, आगे की सोचो क्योंकि विचारों पर किसी का एकाधिकार नहीं है। – धीरुभाई अम्बानी

*******

वज्र पर्वत से बहुत छोटा है लेकिन वज्र के प्रभाव से बड़े से बड़े पर्वत भी चकनाचूर हो जाते हैं।

*******

अपनी स्वयं की क्षमता से काम करो, दूसरों पर निर्भर मत रहो।

*******

जिसे धीरज है और जो मेहनत से नहीं घबराता, कामयाबी उसकी दासी है।

*******

Read Also

Aaj ka Anmol Vachan Hindi me

जो अपने लक्ष्य के प्रति पागल हो जाता है, उसे सफलता निश्चित मिलती है।

*******

मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु उसका अज्ञान है। – चाणक्य

*******

सही राह पर होने के बाद भी यदि आप वहां बैठे ही रहोगे तो कोई गाड़ी आपको कुचलकर चली जायेगी।

*******

मैं कर सकता हूँ, यह विश्वाश है। केवल मैं ही कर सकता हूँ, यह अंधविश्वास है।

*******

नीम के पेड़ को अगर दूध और घी से भी सींचा जाये तो भी नीम का वृक्ष मीठा नहीं हो जाता, उसी प्रकार दुष्ट व्यक्ति को कितना भी ज्ञान दे दो वो अपनी दुष्टता नहीं त्यागता।

*******

धर्म तो मानव-समाज के लिए अफीम है।

*******

अपने जीवन का ध्येय बनाओ और इसके बाद अपनी सारी शारीरिक और मानसिक शक्ति, जो भगवान ने तुम्हें दी है, उसमें लगा दो।

*******

जब आपके जेब में पैसे होते है तब आप बहुत बुद्धिमान और सुन्दर लगते हो।

*******

आपका आज का पुरुषार्थ आपका कल का भाग्य है।

*******

वह एक मात्र स्थान है जहां आपके सपने असंभव होते हैं वह है स्वयं आपका मस्तिष्क।

*******

बिना विश्वास के कोई काम हो ही नहीं सकता।

*******

Great Quotations In Hindi

जिसने अपनी इच्छाओं पर काबू पा लिया, उस मनुष्य ने जीवन के दुखों पर काबू पा लिया।

*******

उस मनुष्य की ताकत का कोई मुकाबला नही कर सकता जिसके पास सब्र की ताकत है।

*******

महान ध्येय महान मस्तिष्क की जननी है।

*******

अपने जीवन में लक्ष्य बनाओ और उस लक्ष्य को पाने के लिए खुद पूरी तरह से झोंक दो।

*******

क्रोध एक किस्म का क्षणिक पागलपन है। – महात्मा गांधी

*******

सफल व्यक्ति वह है जो खुद पर फेंकी गई ईटों से मजबूत नीव बना ले।

*******

जब तक तुम स्वयं पर विश्वाश नहीं करते, परमात्मा में विश्वास कर ही नहीं सकते। – विवेकानंद

*******

संकट के समय धैर्य धारण करना मानो आधी लड़ाई जीत लेना है।

*******

कुछ अलग करना हो तो भीड़ से हट कर चलिए, भीड़ साहस तो देती है पर पहचान छीन लेती है।

*******

चाहे धैर्य थकी घोड़ी हो, परंतु फिर भी वह धीरे-धीरे चलेगी अवश्य।

*******

जब तक आप दूसरो में दोष देखते रहोगे तब तक आप भगवान के दर्शन नहीं कर पाओगे।

*******

ठोकर लगती है और दर्द होता है तभी मनुष्य सीख पाता है।

*******

अगर आप सफल होना चाहते है, तो आपको सफलता के घिसे-पिटे रास्तों पर चलने की बजाएं नए रास्ते बनाने चाहिए।

*******

यदि हम समाधान का हिस्सा नहीं हैं तो इसका मतलब यही है की हम खुद समस्या हैं।

*******

बिना कुछ किये ज़िन्दगी गुज़ार देने से कहीं अच्छा है ज़िन्दगी को गलतियां करते गुज़ार देना।

*******

इंसान तो हर घर में पैदा होते हैं लेकिन, इंसानियत कहीं कहीं जनम लेती है।

*******

अभिमान की अपेक्षा नम्रता से अधिक लाभ होता है।

*******

Read Also: विश्वास पर सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार

Golden Quotes in Hindi

जिसके पास धीरज होता है और जो मेहनत से जी नहीं चुराता उसकी सफलता दासी होती है।

*******

अप्रिय शब्द पशुओ को भी नहीं सुहाते है।

*******

विफलता का मौसम सफलता के बीज बोने का सर्वश्रेष्ठ समय है।

*******

प्राण देकर भी मित्र के प्राण की रक्षा करनी चाहिए।

*******

क्रोध हमेशा मनुष्य को तब आता है जब वह अपने आप को कमज़ोर और हारा हुआ पाता है।

*******

स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन और विश्वास सबसे अच्छा संबंध।

*******

निराशा आशा के पीछे-पीछे चलती है।

*******

धन आपके सेवक की तरह है लेकिन अगर आप उसका उपयोग करना नही जानते तो वह आपका मालिक बन जाता है।

*******

नरम शब्दों से सख्त दिलो को जीता जा सकता है।

*******

गुस्से से ज्ञान का प्रकाश बुझ जाता है।

*******

जो काम पड़ने पर सहायक होता है, वही मित्र है।

*******

लगातार हो रही असफलताओं से निराश नही होना चाहिये। कभी कभी गुच्छे की आखिरी चाभी ताला खोल देती है।

*******

धोखा देने में भले ही बल हो, लेकिन प्यार वो बल है जिसमे आज भी हल है।

*******

महान आत्माओं को हमेशा ही साधारण मन से हिंसक विरोध का सामना करना ही पड़ता है।

*******

बुद्धिमान दोस्त ही जीवन का सबसे बड़ा वरदान है।

*******

गहरी नदी का जल प्रवाह शांत व गंभीर होता है।

*******

मनुष्य अपने जन्म से नहीं बल्कि अपने कर्म से महान बनता है।

*******

अभागों के मित्र नहीं होते।

*******

पैर की मोच और छोटी सोच, हमें आगे बढ़ने नहीं देती।

*******

सोचना, कहना व करना सदा सम्मान हो।

*******

पैसा आपका सेवक है। यदि आप उनका उपयोग जानते हैं; वह आपका स्वामी है। यदि आप उसका उपयोग नहीं जानते।

*******

निराशा हमेशा आशा के पीछे – पीछे चलती है।

*******

समय और समुद्र की लहरे किसी का इंतज़ार नहीं करती।

*******

यदि आप बार-बार शिकायत नहीं करते हैं तो आप किसी भी कठिनाई को दूर कर सकते है।

*******

मित्र को प्रकृति की उत्कृष्ट कृति माना जा सकता है।

*******

दुनिया में सब चीज मिल जाती है, केवल अपनी गलती नहीं मिलती।

*******

इच्छा ही सब दूखो का मूल है।

*******

सर्वश्रेष्ठ होना कोई काम नहीं है, बल्कि ये हमारी आदत है, जिन्हें हम बार-बार करते हैं।

*******

लड़ने के बजाय जब आप झुकते हो तब आप अधिक विवेकवान बन जाते है।

*******

जिस तरह जौहरी ही असली हीरे की पहचान कर सकता है, उसी तरह गुनी ही गुणवान की पहचान कर सकता है। – कबीर

*******

दीपक के प्रकाश की तरह अच्छे काम की ख्याति भी चारों और फैलती है।

*******

लोहे के गर्म होने का इन्तजार मत करो बल्कि अपनी तपन द्वारा इसे गर्म बनाओ। यानि समय का इन्तजार मत करो बल्कि ऐसी कोशिश करो की समय आपके अनुकूल हो जाये।

*******

मुसीबत में अगर मदद मांगो तो सोच कर मांगना क्योकि…
मुसीबत थोड़ी देर की होती है और एहसान जिंदगी भर का..!!

*******

हर मनुष्य को ये याद रखना चाहिये, जब तक हम खुद पर विश्वास नही करेंगे, तब तक हम अपना सम्मान नही कर सकते।

*******

जब तक तुममें दूसरों के दोष देखने की आदत मौजूद है। तब तक तुम्हारे लिए ईश्वर का साक्षात्कार करना अत्यन्त कठिन है।

*******

ज्ञानी पुरुषो का क्रोध भीतर ही, शान्ति से निवास करता है, बाहर नहीं।

*******

आशा कभी आपको छोड़कर नहीं जाती है, आप इसे छोड़ते है।

*******

किसी को अपना बनाने के लिए हमारी सारी खूबियां भी कम पड़ जाती हैं, जबकि किसी को खोने के लिए एक कमी ही काफी है।

*******

ईश्वर हर जगह नहीं हो सकते इसलिए उन्होंने माँ को बनाया।

*******

समय सबके समय को बदल देता है। बस समय को थोड़ा समय दीजिये।

*******

क्या आपको यह लगता है कि आप सोच सकते हैं कि कोई भी काम आप नहीं कर सकते, और अगर लगता है कि आप नहीं कर सकते हैं तो क्या आप सही हैं।

*******

Read Also: जिन्दगी को नई राह देने वाले भगवान बुद्ध के सुविचार

Anmol Vachan in Hindi

कुबेर भी यदि आय से अधिक व्यय करे तो निर्धन हो जाता है।

*******

बिना उत्साह के आज तक कोई भी महान उपलब्धि पाई नहीं जा सकी है।

*******

मिलने पर मित्र का आदर करो, पीठ पीछे प्रशंसा करो और आवश्यकता के समय उसकी मदत करो।

*******

परिश्रम वह चाबी है जो सौभाग्य के द्वार खोलती है।

*******

समय और समुद्र की लहरे किसी का इंतज़ार नहीं करती।

*******

जिस तरह पानी को कोई जल, कोई आब, कोई वाटर कहते हैं, उसी तरह एक ही सच्चिदानंद परमेश्वर को कोई अल्लाह, कोई हरि, कोई गॉड कहकर पुकारते हैं।

*******

डूब की तरह छोटे बनाकर रहो। जब घास – पात जल जाते है तब भी डूब जस की तस बनी रहती है।

*******

आप आराम की जिंदगी जीना चाहते हैं तो कुछ परेशानी तो उठानी ही पड़ेगी।

*******

सभी गलत कार्य मन से उपजते हैं। अगर मन परिवर्तित हो जाये तो क्या गलत कार्य ठहर सकता है।

*******

मस्तक को थोड़ा झुकाकर देखिए, आपका अभिमान मर जाएगा।

*******

डर हमेशा आपको एक कैदी बना के रखेगा, जबकि खुले विचार आपको एक बादशाह बनाके रखेंगे।

*******

उस अल्लाह की स्तुति करनी चाहिए, जो समस्त संसार का चालक, दयालु, उदार पर अंतिम निर्णय के समय न्यायाधीश भी है।

*******

ईश्वर के हाथ देने के लिए खुले है। लेने के लिए तुम्हे प्रयत्न करना होगा।

*******

विफलता परिश्रम छोड़ देने का नतीजा है।

*******

मित्रों का चुनाव सावधानी से करें क्योंकि हमारे व्यक्तित्व की झलक हमारे उन मित्रों से भी मिलती हैं जिनकी संगत से हम दूर रहते हैं।

*******

आँखें को थोड़ा भिगा कर देखिए आपका पत्थर दिल पिघल जाएगा।

*******

कठिन परिस्थितियों में समझदार आदमी रास्ता खोजता है और कमजोर आदमी बहाना।

*******

मैं काम के साथ साथ हमेशा कुछ समय का विराम लेना चाहिए, ताकि खुद के बारे में भी कुछ सोच सकें।

*******

अपने लक्ष्य को हासिल करने से जो कुछ भी आपको मिलता है, वह इतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना कि, आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने के द्धारा बनते हैं।

*******

Read Also: गायत्री मंत्र का अर्थ, महत्व और जाप का सटीक तरीका

Anmol Vachan in Hindi

जो दूसरो से घृणा करता है वह स्वय पतित होता है।

*******

बाधाएं दरअसल भी भयावह चीजें है, जिन पर आपका ध्यान उस समय जाता है जब आप की नजर लक्ष्य से हट जाती है।

*******

अभिव्यक्ति की कुशल शक्ति ही तो कला है।

*******

दांतों को आराम देकर देखिए आपका स्वास्थ्य सुधर जाएगा।

*******

रिश्ते वो नहीं होते जो सिर्फ ख़ुशी या गम में साथ दे बल्कि रिश्ते वो होते हैं जो अपनेपन का एहसास दे।

*******

मुँह के सामने मीठी बातें करने और पीठ पीछे छुरी चलाने वाले मित्र को दुधमुँहे विषभरे घड़े की तरह छोड़ दो।

*******

जो जैसा शुभ व अशुभ कार्य करता है, वो वैसा ही फल भोगता है।

*******

सौंदर्य तो अस्थाई है लेकिन मन आपका जीवन भर साथ देता है।

*******

कला का सत्य जीवन की परिधि में सौंदर्य के माध्यम द्वारा व्यक्त अखंड सत्य है।

*******

जिव्हा पर विराम लगा कर देखिए आपका क्लेश का कारवाँ गुज़र जाएगा।

*******

Aaj ka Suvichar

हर दिन मेरा महत्वपूर्ण दिन है, अगर ये सोचकर हर व्यक्ति कार्य करे, तो उसको जीवन में सफल होने से कोई नही रोक सकता।

*******

जो कुछ भी आप अपने जीवन में करते हैं, एकदिन वह जरूर खत्म हो जाएगा, लेकिन सबसे महत्वपूर्ण यह है कि आप कुछ करते तो हैं।

*******

मनुष्य की इच्छाओ का पेट आज तक कोइ नहीं भर सका है।

*******

विचारों को मूर्त रूप देने की क्षमता ही सफलता का रहस्य है।

*******

पिता की सेवा अथवा उनकी आज्ञा का पालन करने से बढ़कर और कोई धर्माचरण नहीं है। –वाल्मीकि

*******

इच्छाओं को थोड़ा घटाकर देखिए आपको खुशियों का संसार नज़र आएगा।

*******

उम्मीद को हमेशा बना के रखना चाहिए क्योंकि उम्मीद के भरोसे ही हम सब कुछ वापस ला सकते हैं।

*******

जो चीज विकार को मिटा सके। राग-व्देष को कम कर सके। जिस चीज के उपयोग से मन सूली पर चढ़ते समय भी सत्य पर डटा रहे वही धर्म की शिक्षा है।

*******

नम्रता  और  मीठे  वचन  ही  मनुष्य  के  सच्चे  आभूषण  होते  है।

*******

धन बर्बाद करके आप निर्धन होते है लेकिन समय बर्बाद करके आप अपना जीवन नष्ट करते है।

*******

Anmol Vachan in Hindi

पिता ही महान देवता है।

*******

हाथ में घडी कोई भी हो, लेकिन वक़्त अपना होना चाहिए।

*******

आप पूरे ब्रह्माण्ड में कहीं भी ऐसे व्यक्ति को खोज लें जो आपको आपसे ज्यादा प्यार करता हो, आप पाएंगे कि जितना प्यार आप खुद से कर सकते हैं उतना कोई आपसे नहीं कर सकता।

*******

जिस वक्त जिस कार्य के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी वक्त उसे करो, अन्यथा लोगों का भरोसा आप के ऊपर से उठ जाएगा।

*******

खुदा एक दरवाजा बंद करने से पहले दूसरा खोल देता है, उसे प्रयत्न कर देखो।

*******

जब आप दो बुराइयों में से छोटी बुराई को चुनते है, तो याद रखें कि वह अभी एक बुराई ही है।

*******

हम अपने माता-पिता नहीं चुन सकते, परंतु हम माता पिता का चयन होते हैं।

*******

मनुष्य को चाहिए कि दुराचारी, कुदृष्टि वाले, बुरे स्थान में रहने वाले और दुर्जन मनुष्य के साथ मित्रता न करें, क्योंकि इनके साथ मित्रता करने वाला मनुष्य शीघ्र ही नष्ट हो जाता है।

*******

Suvichar in Hindi

पैरों में आयी मोच और छोटी सोच हमें आगे नहीं बढ़ने देती हमारे जीवन में जितनी मुश्किलें आएंगी, उनसे सबक लेके हम जीत को उतना ही बेहतरीन बना पाएंगे।

*******

संकट के समय धैर्य धारण करना मानो आधी लड़ाई जीत लेना है।

*******

बुरे आदमी के साथ भी भलाई करनी चाहिए – कुत्तेकोरोटी का एक टुकड़ा डालकर उसका मुंह बंद करना ही अच्छा है।

*******

आपकी प्रतिभा, आपको भगवान का दिया गया उपहार है, आप इसके साथ क्या करते है यह आपके द्वारा भगवान को दिया गया उपहार होता है।

*******

पहले आपको खुद बदलना होगा, जैसा की आप दुनिया को देखना चाहते है।

*******

विद्या के अलंकार से अलंकृत होने पर भी दुर्जन से दूर ही रहना चाहिए, क्योंकि मणि से भूषित होने पर भी क्या सर्प भयंकर नहीं होता।

*******

Anmol Vachan in Hindi

कद इतना छोटा रखिए कि सभी आपके साथ बैठ सकें, और मन इतना बड़ा रखिए कि जब आप खड़े हो जाऐं तो कोई बैठा न रहे।

*******

अज्ञानता, आकांक्षा और असमानता – यह सब बंधन की त्रिमूर्तियां हैं।

*******

अपमानपूर्वक अमरत पीने से तो अच्छा है सम्मानपूर्वक विषपान।

*******

चोट मारने के लिए लोहे के गर्म होने की प्रतीक्षा न करें बल्कि इसे चोट मार-मार कर गर्म करें।

*******

चिड़चिड़ेपन को हमें हीनता की भावना का लक्षण समझना चाहिए।

*******

हम क्या कर चुके हैं इससे ज्यादा महत्वपूर्ण ये है कि अभी क्या करना बाकि है।

*******

हमारा ध्येय सत्य होना चाहिए, न कि सुख।

*******

ईश प्राप्ति (शान्ति) के लिए अंत: कारन शुद्ध होना चाहिए।

*******

चाहे यह आपके लिए सबसे अच्छा समय हो अथवा सबसे खराब समय हो, केवल और केवल समय ही हमारे पास होता है।

*******

कोई भी व्यक्ति तुम्हें बिना तुम्हारी सहमति के हीनता का अनुभव नहीं करा सकता।

*******

ध्यान रहे शिखर पर इंसान हमेशा अकेला होता है।

*******

जिंदगी में कभी भी कोशिश करना ना छोड़े क्योंकि गुच्छे की आखिरी चाबी भी ताला खोल सकती है।

*******

Anmol Vachan in Hindi

कष्ट और क्षति सहने के पश्चात् मनुष्य अधिक विनम्र और ज्ञानी हो जाता है।

*******

जब मई स्वय पर हँसता हूँ तो मेरे मन का बोज़ हल्का हो जाता है।

*******

शुरुआत करने का तरीका है, कि बातें बंद करें और काम शुरू करें।

*******

अनुशासन परिष्कार की अग्नि है, जिससे प्रतिभा योग्यता बन जाती है।

*******

आपके हाथों से कोई छीन सकता है लेकिन जो नसीब में है उसे कोई नहीं छीन सकता।

*******

आप अपना लक्ष्य तब तक नही पा सकते जब तक आप अपना आराम का स्तर नही छोड़ सकते।

*******

सबसे बड़ा गुरु मंत्र यही है कि, अपने राज को कभी भी किसी से नहीं बताओ, क्योंकि यह तुम्हें एक दिन खत्म कर देगा।

*******

जननी जन्मभूमि स्वर्ग से भी बढाकर है।

*******

हमारे अंदर अंधकार और रोशनी दोनों है, यह हमें चुनना है कि इनमें से हम किस को महत्व देते है।

*******

जो आत्म अनुशासन नहीं रख सकता, वह दूसरों को अनुशासन का पाठ कैसे पढ़ा सकता है।

*******

प्रयास करने वाला इंसान एक बार गिरता है लेकिन प्रयास ना करने वाले लोग जीवन भर गिरते रहते हैं।

*******

हम क्या बोते है, ये इतना महत्व नहीं रखता लेकिन हम किस भाव से कहते हैं ये बहुत मायने रखता है।

*******

उड़ने की अपेक्षा जब हम झुकते हैं तब विवेक के ज्यादा नजदीक होते हैं।

*******

भरे बादल और फले वर्कश नीचे ज़ुकारे है, सज्जन ज्ञान और धन पाकर विनम्र बनाते है।

*******

मुझे आने वाले कल का भय नहीं है क्योंकि मैंने बीता हुआ कल देखा है और मुझे आज से प्यार है।

*******

Anmol Vachan in Hindi

जो बात आप आमने सामने नहीं कर पाते, वह पत्र द्वारा आसानी से सभ्य शब्दों में कही जा सकती है।

*******

जो इंसान दूसरों का दुःख दर्द समझता है वही महापुरुष है।

*******

अगर चाहते सुख समर्द्धि, रोको जनसंख्या वर्द्धि।

*******

पुस्तकें मन के लिए साबुन का कार्य करती हैं।

*******

न कल की न काल की फिकर करो, सदा हर्षित मुख रहो।

*******

इस दुनिया में आजाद कौन है? वह व्यक्ति जो खुद पर नियंत्रण रखता है।

*******

मेरे विचार से विद्धवानो के पत्र मानव के समस्त कथनो से श्रेष्ठ हैं।

*******

“लोग क्या कहेंगे”- ये बात इंसान को आगे नहीं बढ़ने देती।

*******

एक समय में एक ही काम करो और उस काम को करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो, बाकी सब कुछ भूल जाओ।

*******

स्व परिवर्तन से दूसरो का परिवर्तन करो।

*******

जो आप खुद पसंद नहीं करते उसे दूसरों पर भी मत थोपिए।

*******

इच्छा सभी उपलब्धियों का प्रारंभिक बिंदु है, न कि एक आशा है, न कि इच्छा, बल्कि एक गहरी धड़कन वाली इच्छा जो सब कुछ से परे है।

*******

कितने मूर्ख हैं हम भगवान के बनाए फलों को भगवान को ही अर्पण करके धन दौलत माँगने लगते हैं।

*******

यास करने वाला शख्स एक दो बार गिरता है परन्तु न प्यास करने वाले तो हमेशा ही गिरे रहते हैं।

*******

ते ते पाँव पसारियो जेती चादर होय।

*******

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह Anmol Vachan in Hindi पसंद आये होंगे। इन्हें आगे शेयर जरूर करें। आपको यह सुविचार कैसे लगे हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। हमारा Facebook Page लाइक जरूर करें।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Comments (2)

Leave a Comment