Home > Hindi Quotes > विश्वास पर सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार

विश्वास पर सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार

Best Trust Quotes in Hindi: नमस्कार दोस्तों, विश्वास का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। किसी भी रिश्ते को मजबूत और कायम रखने के लिए विश्वास एक महत्वपूर्ण पहलू की तरह काम करता है। यदि आप कितने भी पैसों वाले क्यों नहीं हो यदि आप पर लोगों का विश्वास नहीं है तो सब व्यर्थ है।

Best Trust Quotes in Hindi

रिश्तों की सबसे नाजुक चीज भरोसा है। यदि यह एक बार अपना टूट जाये तो इन्सान की जिन्दगी तक बदल जाती है। हमें अपनी मंजील को हासिल करने के लिए विश्वास होना बहुत ही जरूरी है।

आज हम इस पोस्ट में विश्वास का महत्व बताने वाले विश्वास पर कोट्स शेयर कर रहे हैं उम्मीद करते हैं आपको यह विश्वास पर अनमोल विचार पसंद आयेंगे।

Read Also

विश्वास पर सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार – Best Trust Quotes in Hindi

उम्मीदें तैरती रहती है, कश्तियाँ डूब जाती है, कुछ घर सलामत रहते है, आँधियाँ तब भी आती है, बचा ले जो हर तूफान से उसे आस कहते है, बड़ा मजबूत है ये धागा जिसे विश्वास कहते है।

*****

विश्वास जीतना बड़ी बात नहीं है,
विश्वास बनाए रखना बड़ी बात है।

*****

जो आपको दिखाई दे जरूरी नहीं कि वह सत्य हो, नमक भी तो चीनी की तरह ही दिखता है

*****

किसी को उस औरत पर कभी भी भरोसा नहीं करना चाहिए जो अपनी सही उम्र बता दे। जो औरत ये बता सकती है वो कुछ भी बता सकती है।

*****

सभी से प्रेम करो , कुछ पर भरोसा करो, किसी के साथ गलत मत करो।

*****

Trust Messages in Hindi

विश्वास कच्चे धागे की तरह होता है जो टूट जाता है,
तो कभी जुड़ता नहीं, जुड़ता भी है तो उस में गांठ पड़ जाती है।

*****

हर चीज वहीं मिल जाती हैं जहां वो खोयी हो, लेकिन विश्वास वहां कभी नहीं मिलता जहां एक बार खो जाता है।

*****

बहुत से धोखे खाने के बाद, विश्वास करना काफी मुश्किल हो जाता है

*****

मैं इसलिए परेशान नहीं हूँ कि तुमने मुझसे झूठ कहा , मैं परेशान हूँ कि मैं अब से तुम पर भरोसा नहीं कर सकूंगा।

*****

मैं किसी पर भरोसा नहीं करता, खुद पर भी नहीं।

*****

अपने आप पर किया गया विश्वास,
दूसरों से धोखा खाने से बचाता है।

*****

Trust Shayari in Hindi

प्यार और विश्वास कभी भी मत खोना, क्योंकि प्यार हर किसी से नहीं होता और विश्वास हर किसी पर नहीं होता

*****

रिश्ते विश्वास की डोर पर टिके होते हैं, अगर आपको रिश्तों में जासूसी करने पड़े तो बेहतर यही है कि आप वह रिश्ता तोड़ दें

*****

vishwas jhoot bolna quotes

किसी पर भरोसा करने में सालों का समय लग जाता है, लेकिन भरोसा केवल एक क्षण में टूट जाता है, और टूटने के उपरांत कभी नहीं जुड़ता

*****

मैं उन लोगों पर भरोसा नहीं करती जो खुद से प्यार नहीं करते और फिर भी मुझसे कहते हैं , “मैं तुमसे प्यार करता हूँ। ” एक अफ़्रीकी कहावत है : जब कोई नंगा आदमी अपनी शर्ट दे तो उससे सावधान रहिये

*****

दूसरों पर भरोसा करना अच्छा है , लेकिन ऐसा ना करना कहीं ज्यादा अच्छा है।

*****

Bharosa Quotes in Hindi

जब विश्वास टूट जाता है तो
फिर हर रिश्ता टूट जाता है।

*****

जो आप पर आंखें बंद करके विश्वास करता हो, उसको कभी भी धोखे में मत रखो।

*****

भरोसा करने प्यार करने से ज्यादा बड़ी बात है

*****

क्या आपने इतना साहस है कि प्यार पर एक और बार भरोसा करें और हमेशा एक और बार भरोसा करें।

*****

trust lines in hindi

विश्वास अर्जित करना होता है, और ये केवल समय बीतने के साथ आना चाहिए

*****

विश्वास रब्बर की तरह है,
जो कि हर गलती पर छोटा और कम होता जाता है।

*****

Vishwas Quotes and Messages in Hindi

विश्वास एक छोटा शब्द है, उसको पढ़ने को तो एक सेकंड लगता है, सोचो तो मिनट लगता है, समझो तो दिन लगता है पर साबित करने में तो जिंदगी लगती है।

*****

भरोसा सत्य के साथ ही शुरू होता है, और यह सत्य सामने आने पर ही खत्म भी हो जाता है

*****

हममें से कोई नहीं जानता कि अगले क्षण क्या होगा , फिर भी हम आगे बढ़ते हैं। क्योंकि हम भरोसा करते हैं। क्योंकि हमारे अंदर आस्था है।

*****

मैं इसलिए परेशान नहीं हूँ कि तुमने मुझसे झूठ कहा , मैं परेशान हूँ कि मैं अब से तुम पर भरोसा नहीं कर सकूंगा।

*****

अटूट विश्वास ही
सफलता की नीव है।

*****

Vishwas par anmol vachan

भरोसा उस पर करो जो आपके अंदर तीन बातें जान सके। मुस्कुराहट के पीछे दुःख, गुस्से के पीछे प्यार और चुप रहने के पीछे वजह।

*****

किसी पर भरोसा किया जा सकता है या नहीं, यह पता करने के लिए भरोसा करना जरूरी है

*****

हम सभी से कभी न कभी गलतियां होती हैं ; कभी कभी हम गलत चीजें करते हैं , ऐसी चीजें जिनके परिणाम बुरे होते हैं. पर इसका ये मतलब नहीं है कि हम बुरे हैं , या इसके बाद हम पर कभी भी विश्वास नहीं किया जा सकता।

*****

विश्वास किया जाना प्रेम किये जाने से बेहतर प्रशंशा है।

*****

आपकी सोच ही से ही विश्वास का जन्म होता है,
और आपकी सोच से ही विश्वास का खत्म होता है।

*****

किसी पर भरोसा करो तो आखरी साँस तक करो, या तो एक सच्चा दोस्त पाओगे या एक अच्छी शिक्षा।

*****

वह व्यक्ति जो छोटी छोटी चीजों में आपके भरोसे की परवाह नहीं करता, उस व्यक्ति पर बड़े कार्यों के लिए भरोसा नहीं किया जा सकता

*****

झूठ बोलने के हर एक अच्छे कारण के बदले में सच कहने का उससे भी अच्छा कारण होता है।

*****

Bharosha shayari

भरोसा करना सीखना जीवन के सबसे कठिन कार्यों में से एक है।

*****

विश्वास और स्वार्थ दोनों साथ-साथ चलते है,
इनमें भेद करना आपको स्वयं सीखना होगा।

*****

रिश्ता और भरोसा दोनों ही दोस्त है, रिश्ता रखो या ना रखो लेकिन भरोसा जरूर रखना क्योंकि जहां भरोसा होता है वहां रिश्ते अपने आप बन जाते हैं।

*****

विश्वास को केवल कमाया जा सकता है, और यह निश्चित समय के बाद ही कमाया जा सकता है

*****

सीधे व्यक्ति का विश्वास ही झूठे व्यक्ति का सबसे उपयोगी साधन है।

*****

ईश्वर पर प्रश्न उठाना छोड़ो और उस पर भरोसा करना शुरू करो।

*****

आपको उन लोगों पर विश्वास जरूर करना चाहिए,
जिनको अपने आप पर विश्वास हो।

*****

Yakeen shayari

उस आदमी से कभी झूठ ना बोले जिसे आप के झूठ पर भी भरोसा हो।

*****

कई बार आप नहीं जानते कि आप किस पर भरोसा कर सकते हैं एवं किसपर नहीं। ऐसे समय में आप सीखते हैं

*****

विश्वासघात होने से पहले , विश्वास को होना होगा।

*****

जब तक सच जूते पहन रहा हो तब तक एक झूठ आधे दुनिया की सैर कर सकता है।

*****

Yakeen quotes hindi me

विश्वास कोहरे की तरह होता है,
जो थोड़ी सी हवा चलने पर टूट सकता है।

*****

अगर आप किसी को धोखा देने में कामयाब हो जाते हैं तो यह मत सोचिए कि वह कितना बेवकूफ है बल्कि यह सोचिए कि उसे आप पर कितना विश्वास है।

*****

हर किसी पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। मुझे लगता है कि विश्वास करने से पहले ठीक तरह से चयन जरूरी है

*****

सबसे जरूरी चीज जो मैंने सीखी है वो है हर परिस्थिति में ईश्वर पर भरोसा करना।

*****

खुद पर भरोसा करो ,तब तुम जान पाओगे कि कैसे जिया जाए।

*****

Bharose par anmol vichar

जब आपकी इच्छा की पूर्ति नहीं हो पाती,
तो आपका विश्वास टूट जाता है।

*****

यकीन करना सीखो, शक तो सारी दुनिया करती है, जिंदगी जब देती है तो एहसान नहीं करती और जब लेती है तो लिहाज नहीं करती।

*****

Hindi Quotes on Trust

अन्त में आपको यह चुनना ही पड़ेगा कि विश्वास किया जाए या नहीं

*****

जो श्रद्धा धर्म के लिए है वही विश्वास मानवीय सम्बन्धों के लिए है। ये शुरूआती बिंदु है, ऐसी नीव जिस पर और अधिक निर्माण किया जा सकता है। जहाँ विश्वास है , वहाँ प्रेम फल-फूल सकता है।

*****

Vishwas shayari

सीधे व्यक्ति का विश्वास ही झूठे व्यक्ति का सबसे उपयोगी साधन है।

*****

विश्वास समंदर की तरह है यह कितना गहरा होगा,
यह आपकी सोच और ईमानदारी पर निर्भर करता है।

*****

दुनिया में दो पौधे ऐसे हैं जो कभी मुरझाते नहीं और अगर जो मुरझा गए तो उसका कोई इलाज नहीं, पहला निस्वार्थ प्रेम और दूसरा अटूट विश्वास।

*****

Vishwas suvichar

कभी भी एक भरोसेमंद और वफादार व्यक्ति को इस हद तक मजबूर न करें, की उसे फिर फर्क ही न पड़े

*****

अपनी इंट्यूशन पर भरोसा करो। आम तौर पर वे उन तथ्यों पर आधारित होती हैं जो जागरूकता के स्तर से नीचे मौजूद होती हैं।

*****

Vishwas Quotes in Hindi

जिस को स्वयं पर विश्वास होता है,
वह कुछ भी कर सकता है।

*****

बेशक लड़ाई किया करो, नाराज रहा करो, जिंदगी है इसका भरोसा नहीं, साथ रहा करो

*****

Best Quotes on Trust in Hindi

अगर आप दुनिया में किन्ही तीन लोगों पर भरोसा कर सकते हैं, तो यकीन मानिए आप पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा भाग्यशाली इंसान हैं

*****

आप पानी पर भरोसा नहीं कर सकते: यहाँ तक कि एक सीधी छड़ी भी इसमें तिरछी नज़र आती है।

*****

विश्वास स्थिरता के साथ बनता है।

*****

विश्वास पर अनमोल वचन

विश्वास पर ही हर रिश्ता कायम है,
चाहे वह प्यार का हो चाहे वह व्यापार का हो।

*****

विश्वास में विष भी है और आस भी है, ये स्वयं पर निर्भर करता है की क्या ग्रहण करना हैं।

*****

एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर तभी भरोसा करता है, जब वह दूसरे व्यक्ति में खुद की परछाईं देखता है

*****

Trust Quotes Messages in Hindi

जब मैं तार्किक होती हूँ , और अपने सहज ज्ञान पर भरोसा नहीं करती तभी मैं मुसीबत में पड़ जाती हूँ।

*****

जहाँ बहुत बड़ी रकम की बात हो , वहाँ किसी पर भरोसा ना करना उचित है।

*****

Importance of Trust in Hindi

विश्वास, खुद पर रखो तो ताकत बन जाता है,
दूसरे पर रखो तो कमजोरी बन जाता है।

*****

तोड़ कर जोड़ लो चाहे हर चीज दुनिया की, ऐतबार के सिवा सब कुछ काबिल-ए-मरम्मत है।

*****

Importance of Trust in Hindi

मैं शब्दों पर नहीं अपितु कार्यों पर यकीन करता हूँ

*****

जिस काम को चाहते हो उसमे अपना विश्वास रखो , उसे करना जारी रखो , और वो तुम्हे वहाँ ले जाएगा जहाँ तुम्हे जाने कि जरूरत है।

*****

Read Also: पैसों पर महान विचार और कथन

हम उम्मीद करते हैं आपको यह “विश्वास पर सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार – Best Trust Quotes in Hindi” पसंद आये होंगे। आपको यह कैसे लगे, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और इन्हें आगे शेयर जरूर करें। हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर कर दें।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment