Home > Hindi Vyakaran > युग्म शब्द क्या है? (परिभाषा और उदाहरण)

युग्म शब्द क्या है? (परिभाषा और उदाहरण)

Yugm Shabd Kise Kehte Hai: आज के इस आर्टिकल में हम बात करने वाले हैं, युग्म शब्द (Yugm Shabd) अर्थात् श्रुति सम-भिन्नार्थक शब्दों की। इस इस आर्टिकल में सभी परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण व विगत विभिन्न परिक्षाओं में आये हुए शब्द-युग्म को सम्मिलित किया गया है।

Yugm Shabd Kise Kehte Hai
Image: Yugm Shabd Kise Kehte Hai

युग्म शब्द किसे कहते हैं?

युग्म शब्द कि परिभाषा: युग्म का शाब्दिक अर्थ है जोड़ा अर्थात् दो ऐसे शब्द जो उच्चारण और पढ़ने में लगभग एक समान प्रतीत होते हैं, परन्तु उनका अर्थ भिन्न-भिन्न होता है।

हिन्दी में ऐसे अनेक शब्द हैं, जो गद्य की अपेक्षा पद्य में ज्यादा उपयोग होते हैं, जिन्हे श्रुति सम-भिन्नार्थक शब्द या शब्द युग्म कहा जाता हैं।

मात्रा, वर्ण और उच्चारण प्रधान-भाषा हिन्दी की विशेषता होती हैं। अतएव, जो शब्द उच्चारण में समान प्रतीत से होते किन्तु वर्तनी की दृष्टी से थोड़ा सा अंतर होता हैं, जिसके कारण अर्थ बिल्कुल अलग हो जाता हैं, उन्हे ही शब्द-युग्म कहा जाता हैं।

युग्म शब्दों के महत्त्वपूर्ण उदाहरण

  • अंत- समाप्त
  • अंत्य- नीचे का
  • अघ- पाप
  • अग- सर्प, सूर्य, पहाड़
  • अजिर- आंगन
  • अचिर- नवीन
  • अनल- अग्नि
  • अनिल- हवा
  • अंश- भाग
  • अंस- कंधा
  • अस्त्र- फेंक कर चलाया जाने वाला हथियार
  • शस्त्र- हाथ में पकड़ कर चलाया जाने वाला हथियार
  • अवलंब- सहारा
  • अविलंब- तुरंत
  • अवधि- समय सीमा
  • अवधी- हिन्दी की एक बोली
  • अभिराम- सुंदर
  • अविराम- लगातार
  • अभिनव- नया
  • अभिनय- नाटक कार्य
  • असन- भोजन
  • आसन- बैठने की जगह
  • आहर- तालाब
  • आहार- भोजन
  • अभिज्ञ- ज्ञाता
  • अविज्ञ- मुर्ख,
  • अर्जन- प्राप्त
  • अर्चन- प्रार्थना
  • अहम- महत्वपूर्ण
  • अहम्- मैं/घमण्ड
  • इति- समाप्त
  • ईति- बाधा,
  • इत्र- सुगन्धित पदार्थ
  • इतर- दुसरा
  • उदार- दानशील
  • उद्धार- कर्ज
  • उपल-पत्थर
  • उपला- कण्डा
  • ओर- तरफ
  • और- तथा
  • कुल- वंश
  • कूल- किनार
  • कृतज्ञ- उपकार मानने वाला
  • कृतघ्न- उपकार न मानने वाला
  • कच- बाल
  • कुच- स्तन,
  • कूच- प्रस्थान
  • कंकण- कंगन
  • कंकड़- पत्थर
  • कटिबद्ध- तैयार
  • कटिबंध- कमरबंध
  • कपोत- कबुतर
  • कपोल- गाल
  • कपिश- मटमैला/भूरा
  • कपिस- रेशमी वस्त्र
  • कपीश- वानरराज
  • क्रम- सिलसिला
  • कर्म- काम
  • कल्पना- मन ही मन योजना बनाना
  • कलपना- विलाप करना/ दु:खी होना
  • केशर- कुमकुम
  • केसर- सिंह की गर्दन के बाल,
  • कोर- किनारा
  • कौर- ग्रास
  • जगत्- संसार
  • जगत- कुएं का चबुतरा
  • ग्रह- नक्षत्र
  • गृह- घर
  • क्षति- हानि
  • क्षिति- पृथ्वी
  • तरणि- सूर्य
  • तरणी- नाव
  • दंस- डंक
  • दंश- चुभन
  • निर्माण- रचना
  • निर्वाण- मोक्ष
  • निधन- मृत्यु
  • निर्धन- गरीब,
  • परिमाण- नाप-तौल
  • परिणाम- नतीजा
  • परीक्षा- इम्तिहान
  • परिक्षा- कीचड़
  • प्रणय- प्रेम
  • परिणय- विवाह
  • पायस- खीर
  • पावस- वर्षा
  • बारिश- वर्षा
  • वारिस- उत्तराधिकारी
  • बलि- न्योछावर
  • बली- बलवान
  • बहु- अधिक
  • बहू- वधू,
  • लक्ष्य- उद्देश्य
  • लक्ष- लाख
  • वरण- चुनाव
  • वारण- न्योछावर
  • संप्रति- अब
  • संप्राप्ति- प्राप्त
  • सम- बराबर
  • शम- शांति
  • हेम- सोना
  • हैम- शिव
  • तर- गीला
  • तरू- पेड़
  • द्रव- तरल
  • द्रव्य- पदार्थ
  • द्विप- हाथी
  • द्वीप- टापू

निष्कर्ष

उम्मीद है कि युग्म शब्द का यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। इस पोस्ट में वो सभी युग्म शब्द (Hindi Yugm Shabd) सम्मिलित करने का प्रयास किया हैं, जो विगत विभिन्न परिक्षाओं में पुछे गये हैं और आगे की परीक्षाओं में पुछे जाने की संभावना हैं।

आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इस जानकारी को आगे शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़े

तुकांत शब्द (परिभाषा और उदाहरण)

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द

सम्पूर्ण हिंदी व्याकरण

सयुंक्त क्रिया क्या है?

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment