Home > Biography > सलोनी सिंह का जीवन परिचय

सलोनी सिंह का जीवन परिचय

Saloni Singh Biography In Hindi: टिक टॉक एक ऐसा प्लेटफॉर्म जरिया था, जिसने लाखों लोगों को अपना नाम कमाने का मौका दिया। लाखों लोग अपने छुपे टैलेंट को इसकी मदद से बाहर लेकर आए और दुनिया भर में प्रख्यात हुए। आज टिक टॉक भारत में बंद हो चुका है। लेकिन उसके बावजूद भी टिक टॉक से प्रख्यात हुए सेलिब्रिटी के लिए प्यार लोगों के दिल में अभी भी समान है।

आज के पोस्ट में हम एक ऐसे ही सोशल मीडिया सेलिब्रिटी के बारे में जानेंगे जो टिक टोक के माध्यम से प्रख्यात हुई और टिक टॉक बंद होने के बावजूद भी अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की मदद से अभी तक लोगों के दिलों में राज करती है। जिस सेलिब्रिटी कि हम बात करने वाले हैं वह है ‘सलोनी सिंह’।

Saloni Singh Biography In Hindi
Image: Saloni Singh Biography In Hindi

सलोनी सिंह बिहार की रहने वाली हैं। लेकिन उनका अधिकतर जीवन पश्चिम बंगाल में बिता। इनके पिता सरकारी सेक्टर में काम करते हैं, इसीलिए ट्रांसफर के वजह से ये अलग-अलग शहरों में रहती हैं। फिलहाल यह अभी बेंगलुरु में रहती हैं।

सलोनी सिंह जब टिक टॉक वीडियो बनाती थी तो कई वीडियो इनके वायरल हुए। टिक टॉक ने हीं सलोनी सिंह को प्रसिद्धि दी। टिक टोक की वजह से सलोनी सिंह को आज भारत भर में सभी लोग जानते हैं। टिक टॉक बंद होने के बाद यह इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर एक्टिव होना शुरू की। कुछ ही समय में इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर भी प्रख्यात हो गई। तो चलिए जानते हैं कि सलोनी सिंह कैसे टिक टॉक से शुरू करके लाखों के फॉलोअर्स तक का सफर तय किया?

सलोनी सिंह का जीवन परिचय | Saloni Singh Biography In Hindi

सलोनी सिंह के बारे में संक्षिप्त जानकारी

नामसलोनी सिंह
उपनामसलोनी
जन्म स्थानबिहार
जन्म तारीख7 जुलाई 2002
पिता का नामज्ञात नहीं
माता का नामज्ञात नहीं
शिक्षाग्रेजुएशन कर रही है
पेशासोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, यूट्यूबर, टिकटोक स्टार
आंखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला
ऊंचाई157 मीटर
वजन50 किलोग्राम
यूट्यूब चैनल नामSaloniyappa
उम्र19 वर्ष
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिंदू
शारीरिक माप31_28_31
कमर का माप    31 इंच
जूते का आकार 6
वर्तमान पताबंगलुरु

सलोनी सिंह का प्रारंभिक जीवन

सलोनी सिंह का जन्म 7 जुलाई 2002 को बिहार में हुआ था। लेकिन कुछ वर्षों के बाद इनका परिवार बंगाल आ गया और यहीं पर रहने लगे। कुछ वर्षों तक यहीं रहने के बाद इनका परिवार फिर बेंगलुरु चला गया और अभी यह बेंगलुरु मे रहती है। सलोनी सिंह के परिवार में इनके अतिरिक्त इनके माता-पिता और एक बड़े भाई हैं।

सलोनी सिंह की शिक्षा

सलोनी सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पश्चिम बंगाल से की। अभी यह बेंगलुरु से स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। सलोनी सिंह का कहना है कि इनके परिवार में हर कोई अच्छी जॉब पोस्ट पर है लेकिन इनका सपना मॉडल और एक्ट्रेस बनने का है और इसके लिए ये अभी से ही मेहनत कर रही हैं।

सलोनी सिंह का करियर

सलोनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 से की। जब उन्होंने सबसे पहले टिक टॉक पर अपना अकाउंट बनाया है लेकिन साल 2018 से एक्टिव रहना शुरू किया। टिक टॉक पर इनका अकाउंट आईडी @_saloniyaapa था।

टिक टोक पर इन्होंने कुछ ही सालों में 12 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स बना लिए थे। अपनी हल्की सी मुस्कान लिए और चेहरे पर एक अद्भुत अभिव्यक्ति के साथ ये टिक टोक पर बेहतरीन वीडियो बनाती थी। टिक टॉक पर ये कॉमेडी, इमोशनल हर तरह का वीडियो बनाती थी और इनका हर तरह का वीडियो सोशल मीडिया पर अक्सर तहलका मचा देता था।

इनकी हर वीडियो में एकदम देशी टाइप की इनके चेहरे पर हमेशा एक प्यारी सी मुस्कान देखने को मिलती है। ये लगातार यह टिक टोक पर बनी रही। लेकिन 2020 में टिकटोक बंद होने के बाद इन्होंने अपना अकाउंट इंस्टाग्राम पर भी बनाया और इंस्टाग्राम पर भी शॉर्ट वीडियो अपलोड करने शुरू कर दिये। वहां भी बहुत जल्द लाखों के फॉलोअर्स तक का सफर तय करके एक सफल सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर बन गई।

सलोनी सिंह का Saloniyaapa नाम से यूट्यूब चैनल भी है, जिसे उन्होंने 2019 में शुरू किया था। 25 दिसंबर 2019 को इन्होंने पहला वीडियो अपने चैनल पर अपलोड किया था। पहले वीडियो पर से इन्हे काफी अच्छा रिस्पांस मिला, जिसके बाद उन्होंने लगातार अपने चैनल पर वीडियो अपलोड करना जारी रखा।

शुरुआत में ये ब्लॉग और कॉमेडी वीडियो बनाती थी। लेकिन अब यह ज्यादातर रोस्ट वीडियो बनाती हैं, जिसमें ये दूसरे यूट्यूबर और सेलिब्रिटी को रोस्ट करती है। अब तक इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर 85 से भी ज्यादा वीडियोस अपलोड कर दिए हैं, और लगभग 1.6 मिलीयन सब्सक्राइबर्स हो चुके हैं। यह इनके लिए बहुत बड़ी कामयाबी है।

यह भी पढ़े

सलोनी सिंह से जुड़ी कुछ रोचक तथ्य

  • सलोनी सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2017 में टिक टॉक से किया।
  • सलोनी सिंह का इंस्टाग्राम पर 13 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर्स है।
  • सलोनी सिंह ने म्यूजिक वीडियो नाम तेरा – जियान फीट में काम भी काम किया हैं। इस गाने को यूट्यूब पर पब्लिश किया गया था।
  • सलोनी सिंह एक साहसी और निडर महिला है। साथ ही यह देसी अंदाज में वीडियो बनाती है। ज्यादा स्टाइलिस्ट में नहीं रहती।
  • सलोनी सिंह अपने यूट्यूब चैनल पर अक्सर बड़े लोगों को रोस्ट करती हैं।
  • सलोनी सिंह के यूट्यूब चैनल पर 1.6 मिलीयन सब्सक्राइबर्स है।
  • सलोनी सिंह के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

सलोनी सिंह की कमाई

सलोनी सिंह को टिक टॉक से कुछ खास इनकम नहीं हुआ। लेकिन अभी इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल से इनकी काफी कमाई हो जाता है। अभी इनका कमाई का मूल स्त्रोत यूट्यूब और इंस्टाग्राम से इन्हें अलग-अलग ब्रांड के प्रोडक्ट की स्पॉन्सरशिप मिलते रहती है।

बात करें इनके अब तक की कुल कमाई की तो ज्ञात जानकारी के अनुसार 30 लाख से ज्यादा इनकी कमाई अब तक की है। लेकिन सलोनी सिंह का इस पर अब तक कोई खुलासा नहीं है।

Note: यह नेट वर्थ इंटरनेट पर उपलब्ध विभिन्न स्त्रोतों के अनुसार बताई गई है। इसकी वास्तविकता की पुष्टी हम नहीं करते।

सलोनी सिंह सोशल मीडिया

Saloni Singh Instagram (Saloniyaapa Instagram)Click Here
Saloni Singh FacebookClick Here
Saloni Singh YouTubeClick Here

FAQ

सलोनी सिंह कौन है?

सलोनी सिंह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है, जो टिक टॉक पर वीडियो बनाकर प्रख्यात हुई। इनका यूट्यूब चैनल सलोनीअप्पा नाम से है।

सलोनी सिंह कितना कमाती है?

सलोनी सिंह के कमाई का मुख्य स्त्रोत यूट्यूब एड्स और अलग-अलग प्रोडक्ट के मिलने वाले स्पॉन्सरशिप है। इन सब के जरिए सलोनी सिंह महीने के जानकारी के अनुसार 1 लाख तक कमा जाती है।

सलोनी सिंह की उम्र क्या है?

सलोनी सिंह का जन्म 7 जुलाई 2002 को हुआ था। इस अनुसार ये अभी 19 वर्ष की है।

सलोनी का क्या मतलब होता है?

सलोनी एक महिला का नाम होता है, जिसका मतलब सुंदर, चालाक है।

सलोनी सिंह कहां की रहने वाली है?

सलोनी सिंह का जन्म बिहार में हुआ। लेकिन इनका पालन-पोषण बंगाल में हुआ और अभी ये कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में रहती है।

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह लेख कैसा लगा, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

अनुष्का सेन का जीवन परिचय

अर्शिफा खान का जीवन परिचय

आशिका भाटिया का जीवन परिचय

अवनीत कौर का जीवन परिचय

समीक्षा सूद का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment