Home > Upsarg > परि उपसर्ग से शब्द

परि उपसर्ग से शब्द

परि उपसर्ग से शब्द (Pari upasarg se shabd in Hindi)

परि उपसर्ग से शब्द- परिक्रमा, परिजन, परिणाम, परिधि, परिपूर्ण, परिवेष्टन, परिभ्रमण, परिहार, परिवर्तन, परिवार, परिस्थिति, परिधान, परिजन, परिश्रम, परिचय।

Pari upasarg se shabd parikrama, parijan, parinaam, paridhi, paripoorn , pariveshtan, paribhraman, parihaar, parivartan, parivaar , paristhiti, paridhaan, parijan, parishram, parichay.

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

परि उपसर्ग से शब्द (Prefix of Pari in Hindi) और उपसर्ग जोड़ने पर किसी भी शब्द का मूल शब्द का अर्थ बदल जाता है। उपसर्ग शब्द या शब्दांश के पहले जुड़कर किसी भी शब्द के अर्थ में विशेषता को लाती है। उपसर्ग का प्रयोग स्वतंत्र रूप से नहीं किया जा सकता है। उपसर्ग शब्द किसी भी शब्द के आगे जुड़ कर विभिन्न प्रकार के शब्दों का निर्माण करती है जिसे हम वाक्यों के द्वारा जानेंगे। इसीलिए एक वाक्य में सभी उपसर्ग शब्दों का प्रयोग हो जाए, यह जरूरी नहीं है। स्थिति के आधार पर वाक्य में अलग अलग उपसर्ग का प्रयोग अलग अलग स्थान पर किया जा सकता है।

नीचे हम उदाहरण के माध्यम से इसे और अधिक गहराई से जानने का प्रयास करेंगे।

परि शब्द के वाक्य प्रयोग द्वारा उपसर्ग शब्दों के अंतर को समझना

  • परिक्रमा – परिक्रमा का अर्थ होता है किसी के चारों ओर चक्कर लगाना, जो कि वाहिनी तरफ से घूमना या प्रदक्षिणा भी कहा जाता है।पृथ्वी सूर्य की एक परिक्रमा 365 दिन 6 घंटे 48 मिनट और 45.51 सेकेंड में पूरा करती है।
  • परिधान- परिधान का अर्थ होता है कपड़े। सोनी नए जमाने की लड़की है और उसे नए जमाने के साथ चलना पसंद है इसीलिए वह नए जमाने के परिधान को पहनना ही पसंद करती है।
  • परिजन- परिजन का अर्थ होता है आपके परिवार और परिवार से संपर्क के परिवार को परिजन कहते हैं। आजकल लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि उन्हें अपने जीवन में इतना समय ही नहीं मिलता कि वह अपने परिजन के साथ कुछ समय व्यतीत कर सके उनके सुख दुख में शामिल हो सके।
  • परिपूर्ण- परिपूर्ण का अर्थ होता है संपूर्ण, पराकाष्ठा को प्राप्त, पूरा होना, संतुष्ट,अच्छी तरह भरा हुआ। वैज्ञानिकों के अनुसार हमें पौष्टिक भोजन और पौष्टिक तत्वों से परिपूर्ण भोजन करना चाहिए।
  • परिश्रम- परिश्रम का अर्थ होता है मेहनत करना। जो लोग अपने जीवन में परिश्रम करते हैं उन्हें सफलता निश्चित ही 1 दिन मिलती है।
  • परिचय- परिचय का अर्थ होता है अपने बारे में किसी को बताना। हमें अपना परिचय देना पड़ता है जिससे लोग हमें जान सके।

उपसर्ग शब्द परीक्षाओं में मुख्य विषय के रूप में पूछे जाते हैं। उपसर्ग शब्द या शब्दांश के पहले जुड़कर किसी भी शब्द के अर्थ में विशेषता को लाती है। एक शब्द के कई उपसर्ग शब्द हो सकते हैं।यह जरूरी नहीं कि परीक्षा में यहाँ पहले दिये गए शब्द उपसर्ग शब्द ही पूछा जाए। परीक्षा में सभी उपसर्ग शब्दों में से किसी का भी उपसर्ग शब्द पूछा जा सकता है।

उपसर्ग शब्दों का विशेष महत्व है और इनकी सहायता से हम विभिन्न प्रकार के नए शब्दों का निर्माण कर सकते हैं। उपसर्ग शब्द का अपना एक भाग है प्रत्येक पाठ्यक्रम में, छोटी और बड़ी कक्षाओं में उपसर्ग शब्द पढ़ाया जाता है, कंठस्थ किया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में यह एक मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

परीक्षा के दृष्टिकोण से उपसर्ग शब्दों बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में उपसर्ग शब्दों का अपना-अपना भाग होता है। चाहे वह पेपर हिंदी में हो या अंग्रेजी में यहां तक कि संस्कृत और उर्दू और फारसी में भीउपसर्ग शब्दों पूछे जाते हैं।

उपसर्ग शब्द कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। यदि इसे ध्यान से समझा जाए तो याद करने की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसे समझ समझ कर ही लिखा जा सकता है।

अन्य महत्वपूर्ण उपसर्ग से बने शब्द

अभिअनअनु
बदकमअप
गैरसमउत

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

Related Posts

Leave a Comment