Home > Biography > निया शर्मा का जीवन परिचय

निया शर्मा का जीवन परिचय

Nia Sharma Biography in Hindi: टीवी पर जमाई राजा सीरियल से लोकप्रियता हासिल करने वाली निया शर्मा को विश्व की सबसे खुबसुरत महिलाओं में गिना जाता है। निया शर्मा को आज सभी जानते है, इन्हें किसी भी तरह के परिचय की जरूरत नहीं है।

अपनी एक्टिंग से टीवी की दुनिया में एक ख़ास पहचान बनाने वाली निया शर्मा का जीवन काफी रोचक है। इन्होंने मॉडलिंग और अभिनेत्री के तौर पर अपना करियर बनाया है। आज हम इस आर्टिकल में इन्ही की बायोग्राफी लिखने वाले हैं।

Nia Sharma Biography in Hindi
Image: Nia Sharma Biography in Hindi

अगर आप निया शर्मा बायोग्राफी के बारें पढना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़ें। इस आर्टिकल में हम निया शर्मा के जीवन से जुड़े सभी तथ्यों को बतायेंगे। उम्मीद है आपको निया शर्मा की जीवनी काफी पसंद आएगी।

निया शर्मा का जीवन परिचय | Nia Sharma Biography in Hindi

निया शर्मा के बारें में परिचय बिंदु

नाम निया शर्मा
उपनामनेहा शर्मा
जन्म17 सितंबर 1990
जन्म स्थानदिल्ली, भारत
पिता का नामज्ञात नहीं
माता का नामउषा शर्मा
भाई का नामविनय शर्मा
धर्महिन्दू
जातिब्राह्मण
स्कूलसेंट जेवियर स्कूल दिल्ली
कॉलेजजगन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनजमेंट कॉलेज, दिल्ली
पेशामॉडल/अभिनेत्री
टेलीविजन डेब्यूकाली एक अग्निपरीक्षा (2010)
संम्पतिज्ञात नहीं
लम्बाई163 सेंटीमीटर
वजन50 किलो
शारीरिक माप34-26-34
बालों का रंगकाला
आँखों का रंगकाला

निया शर्मा का जन्म एवं परिवार

निया शर्मा का जन्म 17 सितंबर 1990 दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ। इनके पिताजी का निधन हो चूका है, इनकी माता का नाम उषा शर्मा है। निया का असली नाम नेहा शर्मा है। निया शर्मा का बड़ा भाई विनय शर्मा जो एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता है। निया का परिवार मूलरूप से जबलपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला है।

निया शर्मा की शुरुआती शिक्षा

निया शर्मा की पढाई की बात करें तो उन्होंने अपनी स्कूल की पढाई दिल्ली के सेंट जेवियर स्कूल से करी है। स्कूल की पढाई खत्म होने के बाद उन्होंने मास कम्यूनिकेशन की पढाई दिल्ली के ही जगन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनजमेंट कॉलेज से पूरी करी है।

निया शर्मा का कैरियर

बॉलीवुड की चमक दमक बचपन से ही निया के दिलों दिमाग में छाई रहती थी। अपनी तैयारी भी निया ने इस प्रकार से ही की पहले उन्होंने मॉडलिंग की। निया को पहला अवसर (2010) में स्टार प्लस के एक फेमस सो “काली एक अग्निपरीक्षा “से मिला। इसके बाद निया को छोटे पर्दे पर लगातार काम मिलता गया।

(2011) में एक हजारों में मेरी बहना है, (2014) में जमाई राजा, (2017) में फीयर फैक्टर खतरों के खिलाड़ी, (2018) में इश्क में मरजावा, (2019) में नागिन 4 का भी हिस्सा बनी (2020) में नेहा फिर से फियर फैक्टरः- खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया में भी नजर आई।

निया शर्मा का फिल्मी कैरियर

आधिकारिक रूप से निया शर्मा को अभी तक कोई फिल्में नहीं मिली। फिल्म मिलने की चर्चा जरूर फिल्म इंडस्ट्री में चल रही है। निया शर्मा को पहला ब्रेक विक्रम भट्ट ने अपनी वेब सीरीज Twisted जो 30 मार्च 2017 को ott पर रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज में निया ने काफी बोल्ड सीन भी दिए। 

निया शर्मा की पसंदीदा चीजें

  • निया शर्मा जूलिया रॉबर्ट्स को काफी पसंद करती है। जूलिया रॉबर्ट्स निया शर्मा की पसंदीदा एक्ट्रेस है।
  • श्रेया घोषाल उनकी पसंदीदा गायिका है।
  • कॉलिन फैरेल उनके मनपसंद अभिनेता है।
  • सचिन तेंदुलकर उनके पसंदीदा क्रिकेटर हैं।
  • निया शर्मा अपनी फिटनेस का बहुत ध्यान रखती है पर्याप्त पानी पीती है और जिम भी जाती है।
  • निया शर्मा को हक्का नूडल्स और वेज थाई बहुत पसंद है।
  • निया जब फुर्सत में रहती है,तब अपने हाथों से बना हुआ खाना बड़े ही चाव से खाती है।

Read Also

 निया शर्मा से जुड़े कुछ विवाद

निया शर्मा की सबसे बड़ी कंट्रोवर्सी है। विक्रम भट्ट की वेब सीरीज Twisted मे काफी बोल्ड सीन देने की वजह से निया शर्मा सुर्खियों में रही। निया शर्मा से जब इस बारे में पूछा गया तब निया शर्मा ने मुंबई टाइम्स के एक इंटरव्यू में कहा मुझे नहीं पता लोग इस बात को लेकर इतना विवाद क्यों फैला रहे हैं। फिल्मों में अब ये सब आम बात है, मुझे नहीं पता लोग इस बात को इतना लंबा क्यों खींच रहे हैं।

निया शर्मा लव अफयेर

निया शर्मा की लव लाइफ काफी कंट्रोवर्सी से भरी हुई है, उनका अलग-अलग अभिनेताओं के साथ नाम जुड़ा है। लेकिन ओफ्फिसियाली निया शर्मा का नाम वरुण जैन और कुशाल टंडन से भी जुड़ा है। हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार निया शर्मा कुशाल टंडन के साथ रिलेशनशिप में है।

निया शर्मा के बारे में कुछ रोचक तथ्य

  • जमाई 2.0 मैं निया शर्मा का बिकनी लुक चर्चा में रहा। बिकिनी बॉडी के लिए निया ने 2 दिन तक खाना तक नहीं खाया।
  • निया शर्मा ने रवि दुबे के साथ वेब सीरीज जमाई राजा 2.0 मैं रवि दुबे के साथ अंडर वाटर किसिंग सूट करते हुए काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा।
  • निया शर्मा ने अपने डिजिटल डब्लू वेब सीरीज में ना सिर्फ कई हॉट सीन दिए बल्कि अभिनेत्री ईशा शर्मा के साथ समलैंगिक लव मेकिंग सीन भी काफी चर्चा में रहे।
  • निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी बिकनी वाली फोटो पोस्ट करने के बाद कुछ ही घंटों में लाखों लाइक मिलने शुरू हो गए। लाइक मिलने के साथ-साथ निया ट्रोल भी होने लगी थी।

निया शर्मा सोशल मीडिया

Nia Sharma InstagramClick Here
Nia Sharma FacebookClick Here
Nia Sharma TwitterClick Here

निष्कर्ष

इस आर्टिकल में हमने निया शर्मा के जीवन के बारें में लिखा है यानि हमने यहाँ पर निया शर्मा की बायोग्राफी लिखी है। आपको हमारी यह जानकारी कैसी लगी, हमें जरुर बताएं। अपने दोस्तों के साथ इस जानकारी को शेयर करें और ऐसी ही अच्छी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क जरुर करें।

यह भी पढ़ें 

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment