Home > Biography > मोनिका भदौरिया का जीवन परिचय

मोनिका भदौरिया का जीवन परिचय

Monika Bhadoriya Biography in Hindi: मोनिका भदौरिया को आज टीवी जगत में बहुत अच्छी पहचान मिल चुकी है। शायद आज ऐसा कोई भी नहीं है, जो इन्हें नहीं जानता हो। टीवी सीरियल्स में काम करने वाली मॉडल और अभिनेत्री मौनिका ने अपनी एक्टिंग का जलवा अनेक टीवी शो में दिखाया है।

आज हम इस आर्टिकल में Monika Bhadoriya की Biography लिखने वाले हैं। इस आर्टिकल में उनके जीवन से जुड़ी अनेक जानकारियां आपको प्राप्त होगी, उनके शुरुआती दिनों के स्ट्रगल का पता चलेगा और इनके परिवार एवं इनसे जुड़ी सभी जानकारी आपको मिलेगी।

Monika Bhadoriya Biography in Hindi
Image: Monika Bhadoriya Biography in Hindi

मोनिका भदौरिया के जीवन के बारें में अगर आप पढना चाहते है तो इस आर्टिकल को पूरा जरुर पढ़ें। ताकि आपको मोनिका का जीवन परिचय अच्छे से समझ आ जाए। तो आइये मिलकर पढ़ते है मोनिका भदौरिया कौन है और कैसे इन्होने टीवी जगत में अपना नाम कमाया है।

मोनिका भदौरिया का जीवन परिचय | Monika Bhadoriya Biography In Hindi

मोनिका भदौरिया परिचय बिंदु

नाममोनिका भदौरिया
जन्म1 नवंबर 1988
जन्म स्थलपटेल नगर, ग्वालियर, मध्यप्रदेश, भारत
पिता का नामज्ञात नहीं
माता का नामज्ञात नहीं
नागरिकताभारतीय
धर्महिन्दू
बहनपूजा भदौरिया
विवाहअविवाहित
स्कूल का नामज्ञात नहीं
कॉलेज का नामज्ञात नहीं
शिक्षा योग्यतास्नातक
व्यवसायअभिनेत्री, मॉडल एंव फैशन ब्लॉगर
फिल्म डेब्यूसिंघम रिटर्न्स – 2014
टीवी शो डेब्यूयह रिश्ता क्या कहलाता है – 2011
फेमेश रोलतारक मेहता का उल्टा चश्मा – बावरी
सम्पत्ति50 लाख

मौनिका भदौरिया जन्म एंव परिवार

1 नवंबर 1988 को मौनिका का जन्म ग्वालियर के पटेल नगर में हुआ, मोनिका के माता-पिता का नाम हमें किसी भी बायो न्यूज़ में नहीं मिला। यहाँ तक की सोशल एकाउंट्स में भी हमें इनके माता-पिता कौन है इसकी जानकारी नहीं मिली। हाँ इनकी एक बहन है जिनका नाम पूजा भदौरिया है। जैसे ही हमें यह जानकारी प्राप्त होगी, इस आर्टिकल को अपडेट कर दिया जाएगा।

मौनिका भदौरिया की शुरुआती शिक्षा

मौनिका का जीवन काफी सीक्रेट है उन्होंने अपने जीवन की अनेक जानकारियों को अभी तक पब्लिक नहीं किया है। उन्होंने शुरुआती पढाई कहाँ से करी और कौनसे स्कूल से करी यह जानकारी नहीं मिल पाई लेकिन वह ग्रेजुएट है यह जानकारी सूत्रों से प्राप्त हुई है। क्षमा करें हम मौनिका भदौरिया के कॉलेज और स्कूल का नाम इसमें शामिल नहीं कर पायें। लेकिन जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा।

मौनिका भदौरिया शुरुआती करियर

जानकारी के अनुसार जब मौनिका कॉलेज में थी तो मध्यप्रदेश सौन्दर्य प्रतियोगिता में मोनिका ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता की मोनिका विजेता रही। उन्हें मध्यप्रदेश में काफी फेम मिल चूका था, उसके बाद उन्होंने मुंबई की तरफ रुख किया। यहाँ इन्होने अनेक टीवी शो के लिए ऑडिशन दिया। बहुत सारे ऑडिशन में रिजेक्ट होने के बावजूद भी वह हार नहीं मानी और एक दिन उन्हें सफलता मिली।

मोनिका की पोपुलर टीवी शो में एंट्री

मोनिका भदौरिया को आज टीवी जगत में बहुत अच्छी पहचान मिल चुकी है। शायद आज ऐसा कोई भी नहीं है जो इन्हें नहीं जानता हो। टीवी सीरियल्स में काम करने वाली मॉडल और अभिनेत्री मौनिका ने अपनी एक्टिंग का जलवा अनेक टीवी शो में दिखाया है।

मोनिका को पहला मौका स्टार प्लस का पोपुलर शो ‘यह रिश्ता क्या कहलाता है’ ने दिया इस शो में उनका छोटा सा किरदार था लेकिन उन्होंने अपनी छाफ इस शो में छोड़ दी उसके बाद ‘इस प्यार को क्या नाम दूँ’ और ‘सजदा तेरे प्यार में’ इत्यादि सीरियल में काम करने का मौका मिला।

लेकिन सबसे ज्यादा मोनिका को पसंद किया जाता है ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में किया जाता है। सब टीवी पर आने वाले इस शो में इन्हें 2013 में एंट्री मिली थी, उसके बाद अभी तक 2021 यानि पिछले सात सालों से लगातार इस शो में बनी हुई है। इस शो में मोनिका भदौरिया बागा की गर्लफ्रेंड ‘बावरी’ का किरदार निभा रही है।

मौनिका भदौरिया शारीरिक बनावट

लम्बाई (लगभग) 168 से।मी।    
वजन55 किलोग्राम
शारीरिक माप32-28-32
आँखों का रंगकाला
बालो का रंगकाला

मौनिका भदौरिया के बारें में रोचक बातें

  • तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल से मोनिका को काफी प्रसिद्धि मिली थी। वह इस शो में सिर्फ एक एपिसोड के लिए आई थी लेकिन उन्हें दर्शको ने काफी पसंद किया।
  • TMKOC सीरियल में बावरी नाम उन्हें पसंद नहीं था, लेकिन उन्हें बाद में इसी नाम से पहचान मिली।
  • मोनिका ने सिंघम रिटर्न्स से फिल्मों में एंट्री की है।
  • अभी मोनिका मॉडलिंग, फैशन ब्लोगिंग और एक्टिंग में अपना करियर पूरी तरह से सेट कर चुकी है।
  • मोनिका अनेक विज्ञापन में भी काम कर चुकी है।

मोनिका भदौरिया की पसंद

बॉलीवुड में मोनिका शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन है। वह शाहरुख खान के साथ काम करना चाहती है। अभिनेत्रियों में बात करें तो करीना कपूर खान को वह पसंद करती है। वहीं काल और गुलाबी रंग पसंदीदा है।

मोनिका भदौरिया की कमाई

अगर हम मोनिका की कमाई की बात करें तो वह हर साल एक्टिंग, मॉडलिंग और विज्ञापन से 20-25 लाख रूपए कमाती है। यह कमाई का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है तो अभी कुछ ज्यादा हो सकता है लेकिन जानकारी के अनुसार उनके पास अभी 50 लाख रूपए की सम्पत्ति है।

निष्कर्ष

मोनिका भदौरिया को आज टीवी जगत में बहुत अच्छी पहचान मिल चुकी है। शायद आज ऐसा कोई भी नहीं है जो इन्हें नहीं जानता हो। टीवी सीरियल्स में काम करने वाली मॉडल और अभिनेत्री मौनिका ने अपनी एक्टिंग का जलवा अनेक टीवी शो में दिखाया है।

हमने यहां पर इनकी जिंदगी से जुड़ी लगभग सभी जानकारियों को साझा किया है। आपको हमारी यह “मोनिका भदौरिया की बायोग्राफी (Monika Bhadoriya Biography in Hindi)” कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं। ऐसी ही अच्छी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट को बुकमार्क जरूर करें। अगर आपका कोई सवाल है इस बायोग्राफी से जुड़ा तो आप कमेंट कर सकते है।

यह भी पढ़ें

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment