Home > Information > यह है भारत के वो न्यूज़ एंकर, जिनकी सैलेरी है हद से ज्यादा!

यह है भारत के वो न्यूज़ एंकर, जिनकी सैलेरी है हद से ज्यादा!

News Anchor Salary in India

News Anchor Salary in India: पिछले कुछ वर्षों से डिजिटल मीडिया के उदय के साथ भारत में न्यूज़ एंकरिंग और पत्रकारिता ने अपनी पकड़ बहुत मजबूत तरीके से बना ली है। आज के समय में कुछ न्यूज़ एंकरों की लोकप्रियता एक सेलिब्रिटी से कम नहीं है।

इस क्षेत्र में जो प्रसिद्धि और वेतन है, वह युवाओं को इस क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित कर रही है। यही कारण है कि आज के ज्यादातर युवाओं का रुझान मास मीडिया और संचार की ओर बढ़ रहा है।

न्यूज एंकरों की प्रसिद्धी उनके वेतन वृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और इसका झलक देने के लिए ही इस लेख में भारत के कुछ चुनिंदा न्यूज़ एंकर की सैलेरी (News Anchor Salary in India) और कुल संपत्ति के बारे में बताने वाले हैं।

Arnab Goswami Salary

अर्णब गोस्वामी भारत के सबसे प्रसिद्ध समाचार एंकरों में से एक है। यह रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक हैं, जिसे साल 2017 में लॉन्च किया गया था‌। अर्णब गोस्वामी अपने आक्रामक रिपोर्टिंग और बहस की एक नई शैली के कारण काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। तभी तो भारत के टेलीविजन पर सबसे ज्यादा देखे जाने वाले एंकरों में से एक अर्नब गोस्वामी है।

Arnab Goswami
Arnab Goswami

इन्होंने अपने करियर की शुरुआत कोलकाता में द टेलीग्राफ में एक सहायक संपादक के रूप में की थी। उसके बाद कुछ समय तक एनडीटीवी के साथ काम किया।

बात करें इनके मासिक वेतन की तो हर महीने इन्हें एक करोड़ रुपए का वेतन मिलता है। इसके साथ ही चैनल की टीआरपी बढ़ने के साथ ही इनके वेतन में भी वृद्धि होती है। साल 2023 में arnab goswami net worth 34 मिलियन डॉलर आंकी गई है। भारतीय रुपए में यह 253 करोड़ के आसपास होता है।

यह भी पढ़े: अर्नब गोस्वामी का जीवन परिचय

Sweta Singh Salary

आज तक न्यूज़ चैनल को पसंद करने वाले दर्शक श्वेता सिंह को बखूबी जानते होंगे। यह भारत की सबसे प्रसिद्ध और सफल समाचार एंकरों में से एक है। इन्होंने साल 2004 में मीडिया में अपना करियर की शुरुआत की।

Sweta Singh
Sweta Singh

तकरीबन पिछले 15 वर्षों से श्वेता सिंह आज तक न्यूज़ चैनल से जुड़ी हुई है। हालांकि इससे पहले यह जी न्यूज़ और सहारा के लिए भी काम कर चुकी है। श्वेता सिंह खेल संबंधित समाचारों को कवर करने में विशेषज्ञ रखती है।

आज तक पर यह रात 10:00 बजे दस्तक शो को होस्ट करती है। इसके अलावा इस चैनल पर इन्होंने “वंदे मातरम”, “अद्भुत अविश्वसनीय अकल्पनीय”, “हर हर गंगे”, “पाटलिपुत्र”, “सीधी बात” जैसी कई सारे शो को भी होस्ट कर चुकी हैं।

आज तक की लोकप्रिय न्यूज़ एंकर होने के कारण श्वेता सिंह को हर महीने 15 लाख रुपए का वेतन दिया जाता है। हालांकि चैनल के टीआरपी के अनुसार इनके वेतन में भी वृद्धि देखने को मिलता है। बात करें इनके कुल संपत्ति की तो साल 2023 में इनकी कुल संपत्ति 2.5 मिलियन डॉलर आंकी गई है। भारतीय रुपए में यह 20 करोड़ के आसपास होता है।

यह भी पढ़े: श्वेता सिंह का जीवन परिचय

Sudhir Chaudhary Salary in Aaj Tak

भारत के प्रसिद्ध और सफल न्यूज एंकरों में सुधीर चौधरी का भी नाम आता है। सुधीर चौधरी एक जाने माने न्यूज़ एंकर है, जो पहले जी न्यूज़ पर डीएनए नाम से हर रोज रात 9:00 बजे शो को होस्ट करते थे।

इनका डीएनए कार्यक्रम जी न्यूज़ पर बहुत ही प्रसिद्ध था, जिसने इन्हें भारत में लोकप्रियता हासिल करने में मदद की। हालांकि कुछ कारणों से साल 2022 में इन्होंने ज़ी न्यूज़ चैनल को छोड़ दिया और आज तक से जुड़ गए। वर्तमान में यह आज तक पर ब्लैक एंड व्हाइट नाम से नए शो को होस्ट करते हैं।

Sudhir Chaudhary
Sudhir Chaudhary

बात करें सुधीर चौधरी के वेतन की तो सुधीर चौधरी पहले से ही एक जाने-माने न्यूज़ एंकर है, जिसके कारण नए न्यूज़ चैनल आज तक पर जुड़ने के बाद भी इन्हें अच्छा खासा वेतन मिलता है।

हर महीने इन्हें तकरीबन 25 लाख से भी ज्यादा का वेतन मिलता है, जो कहीं ना कहीं चैनल के टीआरपी पर भी निर्भर करता है। बात करें sudhir chaudhary net worth की तो साल 2023 में इनकी कुल संपत्ति 5 मिलियन डॉलर आंकी गई है। भारतीय रुपए में 41 करोड़ के आसपास होता है।

Rajat Sharma Income

आप की अदालत शो की मेजबानी करने वाले रजत शर्मा को आखिर कौन नहीं जानता है। यह एक लोकप्रिय समाचार एंकर और पत्रकार है। एक सफल मीडिया हस्ती के रूप में इनके पास दो दशकों से भी अधिक का अनुभव है।

रजत शर्मा का इंडिया टीवी पर आने वाला शो आपकी अदालत पूरे देश भर में प्रसिद्ध है और लाखों दर्शक है। इस शो के जरिए वे नरेंद्र मोदी से लेकर अरविंद केजरीवाल जैसे कई राजनीतिक हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं। इस शो में बड़े से बड़े सेलिब्रिटी भी आ चुके हैं।

Rajat Sharma
Rajat Sharma

रजत शर्मा ने साल 1997 में ज़ी न्यूज़ के साथ अपनी प्रसारण पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की थी। साल 2004 में इन्होंने इंडिया टीवी की स्थापना की। यह इंडिया टीवी के संस्थापक और प्रधान संपादक हैं।

बात करें इनके मासिक वेतन की तो रजत शर्मा की मंथली इनकम 50 लाख से भी ज्यादा है। वहीं rajat sharma net worth 16 मिलियन डॉलर है, जो कि भारतीय रुपए में 132 करोड़ के आसपास होता है।

Rajdeep Sardesai Income

राजदीप सरदेसाई एक प्रसिद्ध और सम्मानित भारतीय समाचार एंकर हैं, जो इंडिया टुडे पर न्यूज़ एंकरिंग करते हैं। साल 1996 से इन्होंने अपनी पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की। साल 2012 में यह सीएनएन-आईबीएन में परामर्श संपादक बने।

Rajdeep Sardesai
Rajdeep Sardesai

बात करें इनकी कुल वेतन की तो इनका मासिक वेतन 50 लाख रुपए से ज्यादा मिलता है। वहीं साल 2023 में Rajdeep Sardesai net worth 5 मिलियन डॉलर आंकी गई है, जो भारतीय रुपए में लगभग 41 करोड़ होता है।

Rubika Liyaquat Salary

रुबिका लियाकत न्यूज़ चैनल एबीपी न्यूज़ पर अपनी बेतूकी रिपोर्टिंग शैली और समाचारों के प्रति निष्पक्ष दृष्टिकोण के लिए लोकप्रिय है। इन्होंने मात्र 19 वर्ष के उम्र से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की।

Rubika Liyaquat
Rubika Liyaquat

शुरुआत में यह जयपुर में ईटीवी के साथ अपने पत्रकारिता की यात्रा को शुरू किया। उसके बाद आगे वह आज तक से जुड़ गई, जहां पर इन्होंने एक एंकर के रूप में और रिपोर्टर के रूप में कई राज्यों के विधानसभा चुनाव और महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाओं को कवर किया। यह डीडी न्यूज़ और सब टीवी जैसे कुछ बड़े भारतीय न्यूज़ चैनल पर भी काम कर चुकी हैं।

रुबिका लियाकत भारत में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाली न्यूज़ एंकरों (News Anchor Salary in India) में से एक है। हर महीने इन्हें तकरीबन 2 से 5 लाख रुपए के बीच वेतन मिलता है। यह इनके शो के टीआरपी पर निर्भर करता है। बात करें rubika liyaquat net worth की तो इनका कुल संपत्ति दो मिलियन डॉलर यानी कि भारतीय रुपए में 16 करोड़ रुपए आंका गया है।

यह भी पढ़े: रुबिका लियाकत का जीवन परिचय

Chitra Tripathi Salary

भारत में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाली न्यूज़ एंकरों के लिस्ट में चित्रा त्रिपाठी का भी नाम शामिल है। चित्रा त्रिपाठी आज तक पर उप संपादक और समाचार एंकर के रूप में काम करती हैं। यह आज तक के अलावा एबीपी न्यूज़ और इंडिया न्यूज़ जैसे कुछ बड़े भारतीय न्यूज़ चैनल पर भी काम कर चुकी हैं।

Chitra Tripathi
Chitra Tripathi

आज तक पर चित्रा त्रिपाठी हर शाम 7:00 बजे “देश तक” शो की मेजबानी करती है, जो कि पूरे भारत भर में प्रसिद्ध है। आज तक से पहले यह एबीपी न्यूज़ के साथ कार्य करती थी। लेकिन 11 फरवरी 2019 को इन्होंने एबीपी न्यूज़ चैनल को छोड़ आज तक में शामिल हो गई।

एक प्रतिष्ठित न्यूज़ एंकर होने के कारण चित्रा त्रिपाठी को हर महीने 2 लाख रुपए का वेतन मिलता है। वहीं chitra tripathi net worth की बात करें तो साल 2023 में इनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ रुपए आंका गया है।

यह भी पढ़े: चित्रा त्रिपाठी का जीवन परिचय

Palki Sharma Upadhyay Salary

जानी मानी सफल भारतीय न्यूज़ एंकर पालकी शर्मा “वर्ल्ड इज़ वन न्यूज़” (WION) की संपादक है। पालकी शर्मा ने लगभग 11 वर्षों तक सीएनएन-आईबीएन के साथ काम किया।

कुछ वर्षों तक यह wion  के साथ काम की। उस दौरान यह अंतरराष्ट्रीय समाचार और विचार प्राइम टाइम शो “ग्रेविटास” की मेजबानी के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध हुई। 10 वर्षों तक इन्होंने सीएनएन न्यूज 18 पर भी एक न्यूज़ एंकर और वरिष्ठ संपादक के रूप में काम किया।

Palki Sharma Upadhyay
Palki Sharma Upadhyay

पालकी शर्मा हर एक शो को होस्ट करने के लिए 2 लाख रूपये चार्ज करती है। साल 2023 में इनकी कुल संपत्ति तीन मिलियन डॉलर आंकी गई है।

निष्कर्ष

यहां पर हमने News Anchor Salary in India के बारे में विस्तार से जाना है। इनके अलावा भी काफी न्यूज़ एंकर है, जो महीने के अच्छा कमाते हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरुर करें। यदि इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

यह भी पढ़े

रवीश कुमार की नेट वर्थ और कमाई का जरिया

जाने महीने का कितना कमाती है अंजना ओम कश्यप?

जाने कमाते हैं विवेक बिंद्रा और क्या है इनकम सोर्स

जाने कितना कमाते हैं महेंद्र सिंह धोनी?

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment