Home > General > जाने महीने का कितना कमाती है अंजना ओम कश्यप?

जाने महीने का कितना कमाती है अंजना ओम कश्यप?

Anjana om Kashyap Salary

Anjana om Kashyap Salary: अगर आप न्यूज़ देखते हैं तो आप अंजना ओम कश्यप को जरुर जानते होंगे। यह भारत की सबसे अधिक मान्यता प्राप्त टेलीविजन हस्तियों में से एक है। अंजना ओम कश्यप आज तक पर न्यूज़ रिपोर्टिंग करती हैं।

अंजना ओम कश्यप अपने दबंग न्यूज़ एंकरिंग कौशल के लिए जानी जाती है। अपनी उग्र और आक्रामक रुख के कारण यह दर्शकों के बीच काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इसीलिए आज तक पर इनके हर एक शो को दर्शक बहुत ही मनोरंजन के साथ देखते हैं। इन्हें AOK के नाम से भी जाना जाता है।

इनके बारे में यह भी कहा जाता है कि अंजना ओम कश्यप से आप नफरत कर सकते हैं या प्यार कर सकते हैं लेकिन इन्हें नजर अंदाज नहीं कर सकते। इस लेख में हम अंजना ओम कश्यप salary, अंजना ओम कश्यप की कुल संपत्ति और इनकी कमाई के स्रोत के बारे में जानते हैं।

Anjana Om Kashyap Income Source

अंजना ओम कश्यप की कमाई का एकमात्र जरिया न्यूज़ एंकरिंग है। यह आज तक पर न्यूज़ एंकरिंग करती हैं। अंजना ओम कश्यप आज तक की जानी-मानी न्यूज़ एंकर है और भारत में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाली न्यूज़ एंकरों में से एक है।

इनके कमाई का काफी हिस्सा चैनल की व्यूअरशिप पर निर्भर करता है। यह समाचार मीडिया चैनलों की सबसे लोकप्रिय संपादकों और एंकरों में से एक है, जिसके कारण इनके हर एक शो को दर्शक बहुत ही आनंद से देखते हैं।

आज तक पर अंजना ओम कश्यप को न्यूज़ एंकरिंग करने का हर महीने 25 लाख रुपए (anjana om kashyap salary per month) का वेतन दिया जाता है।

अंजना ओम कश्यप नेटवर्थ (Anjana Om Kashyap Net Worth)

अंजना ओम कश्यप की कुल संपत्ति साल 2023 में 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। भारतीय रुपए में यह 54 करोड़ के आसपास होता है।

अंजना ओम कश्यप की कुल संपत्ति में हर साल सकारात्मक वृद्धि देखने को मिलता है। इनकी न्यूज़ चैनल की टीआरपी भारत के अन्य न्यूज़ चैनलों की तुलना में सबसे ज्यादा है, जिसका असर इनके वेतन पर होता है। यही कारण है कि इनकी कुल संपत्ति का आंकड़ा हर साल लगातार बढ़ रहा है।

अंजना ओम कश्यप की कुल संपत्ति में इनके सालाना वेतन के अतिरिक्त इनकी रियल एस्टेट संपत्ति भी है। अंजना ओम कश्यप ने कई सारे रियल स्टेट में निवेश किए हैं। इसके अलावा इनके पास कारों का भी अच्छा कलेक्शन है, जिसकी कीमत लाखों रुपए में है।

अंजना ओम कश्यप का न्यूज़ चैनल

अंजना ओम कश्यप इंडिया टुडे ग्रुप के चैनल आज तक पर वरिष्ठ पत्रकार और संपादक के रूप में कार्यत है। हालांकि आज तक से पहले भी इन्होंने कई न्यूज़ चैनलों में काम किया है जैसे कि न्यूज़ 24, ज़ी न्यूज़, स्टार न्यूज़ आदि।

आज तक पर अंजना ओम कश्यप वाद विवाद कार्यक्रम “दिल्ली के दिल में क्या है” और “राजतिलक” को होस्ट कर चुकी हैं, जिसके लिए काफी ज्यादा लोकप्रिय हुई। इस शो में अपने दबंग रिपोर्टिंग के कारण अंजना ओम कश्यप पूरे भारत भर में खूब प्रसिद्ध हुई।

आज तक पर इनका “हल्ला बोल” कार्यक्रम बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है। आज तक न्यूज़ चैनल को एक सफल न्यूज़ चैनल बनाने में अंजना ओम कश्यप का एक अहम भूमिका है।

यह भी पढ़े

MS Dhoni Net Worth: जाने कितना कमाते हैं महेंद्र सिंह धोनी?

महीने के लाखों कमाते हैं सोनू शर्मा, जाने इनके सभी इनकम सोर्स

जाने कमाते हैं विवेक बिंद्रा और क्या है इनकम सोर्स

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment