Home > General > रवीश कुमार की नेट वर्थ और कमाई का जरिया

रवीश कुमार की नेट वर्थ और कमाई का जरिया

ravish kumar net worth

Ravish Kumar Net Worth: अगर आप अक्सर न्यूज़ देखते हैं और रवीश की रिपोर्ट, हम लोग, देश की बात और प्राइम टाइम जैसे शो पसंद करते हैं तो बता दें कि यह सभी टीवी शो होस्ट करने वाले शख्स कोई और नहीं बल्कि रवीश कुमार है।

रवीश कुमार एक भारतीय पत्रकार, लेखक और मीडिया हस्ती है। यह एनडीटीवी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी संपादक रह चुके है।

इस लेख में हम रवीश कुमार की संपत्ति, रवीश कुमार नेट वर्थ और इनके कमाई के मुख्य स्रोत के बारे में जानेंगे।

रवीश कुमार की कमाई का जरिया

रवीश कुमार पहले एनडीटीवी के साथ काम करते थे लेकिन पिछले साल नवंबर 2022 को रवीश कुमार ने एनडीटीवी से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद इन्होंने खुद का एक नया चैनल बनाया।

रवीश कुमार जब एनडीटीवी के साथ काम करते थे तब वे सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले एंकर में से एक थे। रवीश कुमार को सालाना 3 करोड़ रुपए की सैलरी मिलती थी।

बात करें इनके कमाई का जरिया तो इनके कमाई का मुख्य स्रोत न्यूज़ एंकरिंग है। यह लंबे समय से एनडीटीवी के साथ काम करते थे। एनडीटीवी के साथ इस्तीफा देने के बाद इन्होंने खुद का यूट्यूब चैनल खोला, जहां पर बहुत कम समय में बहुत अच्छे खासे सब्सक्राइबर बन गए।

अब यह अपने यूट्यूब चैनल पर न्यूज़ एंकरिंग करते हैं। ऐसे में वर्तमान में इनकी कमाई का एक महत्वपूर्ण जरिया यूट्यूब चैनल बन चुका है।

रवीश कुमार की नेटवर्थ

रवीश कुमार एक जाने माने मीडिया हस्ती है। इनकी कुल संपत्ति में रियल स्टेट, कार कलेक्शन और इनका सालाना वेतन शामिल है। नई दिल्ली में रवीश कुमार का करोड़ का घर है। वहीं इनके पास बीएमडब्ल्यू, मर्सिडीज़ जैसे कई विभिन्न अंतरराष्ट्रीय ब्रांड के महंगे कार कलेक्शन भी है।

इसके अलावा इन्होंने कई रियल एस्टेट में निवेश भी किया है। साल 2023 में इनकी कुल संपत्ति 20 मिलियन डॉलर होने का अनुमान है।

रवीश कुमार का यूट्यूब चैनल

रवीश कुमार का यूट्यूब पर रवीश कुमार ऑफिशियल (Ravish Kumar Official) करके खुद का यूट्यूब चैनल है। वर्तमान में इस चैनल पर लगभग 8 मिलियन सब्सक्राइबर है। इस चैनल पर रवीश कुमार न्यूज़ साझा करते हैं और हर एक वीडियो पर लाखों में व्यूज जाते हैं।

इस चैनल को इन्होंने साल 2022 में शुरू किया था और मात्र एक साल में इन्होंने इतना अच्छा सब्सक्राइबर प्राप्त कर लिया। केवल यूट्यूब चैनल से प्रति माह यह लाखों की कमाई करते हैं।

रवीश कुमार ऑफिशियल यूट्यूब चैनल (Ravish Kumar Official)

किताब की बिक्री से रवीश कुमार की कमाई

बहुत कम ही लोग जानते हैं रविश कुमार एक जाने-माने मीडिया हस्ती के साथ ही एक अच्छे लेखक भी हैं। इन्होंने कुल पांच पुस्तके अब तक लिखी हैं, जिसके टाइटल निम्नलिखित है:

  • रवीशपन्ती
  • द फ्री वॉइस: ऑन डेमोक्रेसी, कल्चर एंड द नेशन
  • इश्क में शहर होना
  • देखते रहिये
  • बोलना ही है : लोकतंत्र, संस्कृति और राष्ट्र के बारे में

बोलना ही है यह किताब रवीश कुमार ने साल 2019 में प्रकाशित की थी। यह किताब राजकमल प्रकाशन के द्वारा छापा गया है।

हिंदी के अलावा अंग्रेजी, मराठी, कन्नड़ जैसे और भी कई भाषाओं में इसका अनुवाद हो चुका है। इन किताबों की खूब सारी बिक्री हुई है, जिसके जरिए रवीश कुमार की लाखों की कमाई हुई है।

यह भी पढ़े

MS Dhoni Net Worth: जाने कितना कमाते हैं महेंद्र सिंह धोनी?

महीने के लाखों कमाते हैं सोनू शर्मा, जाने इनके सभी इनकम सोर्स

जाने महीने का कितना कमाती है अंजना ओम कश्यप?

जाने कमाते हैं विवेक बिंद्रा और क्या है इनकम सोर्स

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment