Motivational Shayari in Hindi

Motivational Shayari in Hindi | मोटिवेशनल शायरी
सपने और लक्ष्य में एक ही अंतर है
सपने के लिए बिना मेहनत की नींद चाहिए
और लक्ष्य के लिए बिना नींद की मेहनत
ये ज़िन्दगी हसीं है इस से प्यार करो,
अभी है रात तो सुबह का इंतज़ार करो,
वो पल भी आएगा जिसकी ख्वाहिश है आपको,
रब पर रखो भरोसा वक़्त पर एतबार करो।
हो के मायूस न यूं शाम से ढलते रहिये,
ज़िन्दगी भोर है सूरज सा निकलते रहिये,
एक ही पाँव पे ठहरोगे तो थक जाओगे,
धीरे-धीरे ही सही राह पे चलते रहिये।
******
खुशबू बनकर गुलों से उड़ा करते हैं,
धुआं बनकर पर्वतों से उड़ा करते हैं,
ये कैंचियाँ खाक हमें उड़ने से रोकेगी,
हम परों से नहीं हौसलों से उड़ा करते हैं।
“कितनो की तकदीर बदलनी है तुम्हे,
कितनो की तकदीर बदलनी है तुम्हे,
कितनो को रास्ते पे लाना है तुम्हे,
अपने हाथ की लकीरो को मत देखो,
इन लकीरो से आगे जाना है तुम्हे।”
“समने हो मंज़िल तो रास्ते ना मोडना,
जो भी मन मे हो वो सपना ना तोडना,
कदम कदम पे मिलेगी मुशकिल आपको,
बस सितारे चुन-ने के लिये
कभी ज़मीन मत छोडना।”
खोल दे पंख मेरे , कहता है परिंदा ..
अभी और उड़ान बाकी है
ज़मीन नहीं है मंजिल मेरी ,
अभी पूरा आसमान बाकी है
चाहे तालियां गूँजें या फीकी पड़ जाएँ, अंतर क्या है?
इससे मतलब नहीं है कि आप सफल होते हैं या असफल .
बस काम करिये , कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता।
*****
ज़िन्दगी बस एक हसीन ख़्वाब है,
दिल में जीने की चाहत होनी चाहिये,
ग़म खुद ही ख़ुशी में बदल जायेंगे,
सिर्फ मुस्कुराने की आदत होनी चाहिये।
अगर कोई व्यक्ति आपसे जलता है
तो ये उसकी बुरी आदत नही बल्कि
आपकी काबिलियत है
जो उसे ये काम करने पर मजबूर करती है
रो कर मुस्कुराने का मजा ही कुछ और है,
जिंदगी में कुछ खो कर पाने का मजा ही कुछ और है,
ज़िन्दगी में हार और जीत तो लगी ही रहती है,
लेकिन हार के जीतने का मजा ही कुछ और आता है
कामयाब होने के लिए कई बार हमें जो है
उसी में शुरुआत कर लेनी होती है,
भले तैयारी पूरी ना हो क्योंकि
यह इंतजार करने से काफी बेहतर है।
जिंदगी में कभी किसी अपने का साथ मत छोड़ना,
जिंदगी में कभी किसी का दिल मत तोड़ना,
बस जिंदगी तो उसे ही कहते हैं,
जो एक पल में सारा जहां जी लेते हैं।
Read Also: समय पर सुविचार
Motivational Shayari in Hindi
हर ख़्वाब को अपनी साँसों में रखो,
हर मंज़िल को अपनी पनाहों में रखो,
जीत ही जीत होगी तुम्हारी,
बस अपने लक्ष्य को अपनी आँखों में रखो !
हम सभी के पास एक जैसी प्रतिभा नहीं होती,
लेकिन हम सभी के पास अपनी प्रतिभा को,
विकसित करने समान अवसर जरूर होते हैं!!
Motivational Shayari in Hindi
जो मुस्कुरा रहा है उसे दर्द ने पाला होगा,
जो चल रहा है उसके पाँव में छाला होगा,
बिना संघर्ष के इन्सान चमक नही सकता,
जो जलेगा उसी दिये में तो उजाला होगा
Read Also: जिंदगी शायरी
*****
होके मायूस न यूं शाम से ढलते रहिये,
ज़िन्दगी भोर है सूरज सा निकलते रहिये,
एक ही पाँव पे ठहरोगे तो थक जाओगे,
धीरे-धीरे ही सही राह पे चलते रहिये।
रख हौसला वो मंजर भी आयेगा,
प्यासे के पास चल के समन्दर भी आयेगा,
थक कर न बैठ ऐ मंजिल के मुसाफिर,
मंजिल भी मिलेगी…
और मिलने का मज़ा भी आयेगा।
Motivational Shayari in Hindi
Read Also: शक्ति पर अनमोल विचार
मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है
हर पहलु ज़िन्दगी का इम्तिहान होता है
डरने वालो को मिलता नहीं कुछ ज़िन्दगी में
लड़ने वालो के कदमो में पूरा जहाँ होता है
*****
Motivational Shayari in Hindi
******
फर्क होता है खुदा और फ़क़ीर में
फर्क होता है किस्मत और लकीर में
अगर कुछ चाहो और न मिले तो समझ लेना कि
कुछ और अच्छा लिखा है तक़दीर में
Motivational Shayari in Hindi
Read Also: किस्मत शायरी
*****
Motivational Shayari in Hindi
डर मुझे भी लगा फासला देखकर,
पर मैं बढ़ता गया रास्ता देखकर।
खुद-ब-खुद मेरे नज़दीक आती गयी ,
मेरी मंज़िल मेरा हौसला देखकर
ज़िंदगी तस्वीर भी है ओर तक़दीर भी हैं,
फरक तो बस रंगो का हैं, मनचाहे रंगो से बने
तो तस्वीर, ओर अनजाने रंगो से बने तो तक़दीर.
किसी भी उम्मीद के बिना, हमेशा सबका
अच्छा करने की कोशिश करना,
क्योंकि किसी ने कहा है की,
जो लोग फूल बेचते है,
उसके हाथों में खुश्बू रह ही जाती है.
*****
कश्ती डूब कर निकल सकती है,
शमा बुझ कर भी जल सकती है
मायूस ना हो इरादे ना बदल
किस्मत किसी भी वक़्त बदल सकती है
Motivational Shayari in Hindi
वही है जिन्दा, जिसकी आस जिन्दा है, वही है जिन्दा,
जिसकी प्यास जिन्दा है, श्वास लेने का नाम ही
जिंदगी नहीं, जिन्दा वही है,
जिसका विश्वास जिन्दा है!!
हर जज्बात को जुबान नहीं मिलती,
हर आरजू को दुआ नहीं मिलती,
मुस्कान बनाये रखो तो साथ है दुनिया,
वर्ना आंसुओ को तो आंखो मे भी पनाह नहीं मिलती।
जो खैरात में मिलती कामयाबी तो
हर शख्स कामयाब होता,
फिर कदर न होती किसी हुनर की
और न ही कोई शख्स लाजवाब होता।
Read Also: ईगो शायरी
खुल कर तारीफ भी किया करो,
दिल खोल हंस भी दिया करो,
क्यों बांध के खुद को रखते हो,
पंछी की तरह भी जिया करो।
*****
Motivational Shayari in Hindi
बुझी शमां भी जल सकती है
तूफान से कश्ती भी निकल सकती है
होके मायूस यूं ना अपने इरादे बदल
तेरी किस्मत कभी भी बदल सकती है
सफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करो
क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो
कुछ किए बिना ही जय जयकार नहीं होती
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती
छिपकली से डरने वाली एक
नाजुक लड़की जब माँ बनती है
तो औलाद की खातिर दुनिया
के मगरमच्छो से भी लड़ जाती है
झूठा अपनापन तो हर कोई जताता है,
वो अपना ही क्या जो पल पल सताता है,
यकीं न करना हर किसी पर क्यूंकि,
करीब कितना है कोई यह तो वक्त बताता है ।
अगर अब भी खून ना खौला
तो खून नहीं वो पानी है
जो जवानी अपने देश
और माँ बाप के काम ना आए
बेकार वो जवानी है
Read Also: अवसर पर अनमोल वचन
हदे शहर से निकली तो गाँव गाँव चली,
कुछ यादें मेरे संग पांव-पांव चली,
सफ़र जो धुप का हुआ तो तजुर्बा हुआ,
वो जिंदगी ही क्या जो छाँव छाँव चली
आज तेरे लिए वक्त का इशारा है,
देखता ये जहां सारा है,
फिर भी तुझे रास्तों की तलाश है,
आज फिर तुझे मंज़िलो ने पुकारा है।
*****
सामने हो मंजिल तो रास्ते ना मोड़ना
जो भी मन में हो वो सपना मत तोड़ना
कदम कदम पर मिलेगी मुश्किल आपको
बस सितारे छूने के लिए जमीन मत छोड़ना
ज़िन्दगी बहुत हसीन है,
कभी हंसाती है, तो कभी रुलाती है,
लेकिन जो ज़िन्दगी की भीड़ में खुश रहता है,
ज़िन्दगी उसी के आगे सिर झुकाती है।
Motivational Shayari in Hindi
कोशिश के बावजूद हो जाती है कभी हार
होके निराश मत बैठना ऐ यार
बढ़ते रहना आगे हो जैसा भी मौसम
पा लेती मंजिल चींटी भी… गिर गिर कर कई बार
परिंदो को मिलेगी मंज़िल एक दिन ये फैले हुए
उनके पर बोलते है, और वही लोग रहते है
खामोश अक्सर ज़माने में जिनके हुनर बोलते है.
अगर सीखना है दिए से तो जलना नहीं, मुस्कुराना सीखो
अगर सीखना है सूर्य से तो डूबना नहीं उठना सीखो
अगर पहुंचना हो शिखर पर तो राह पर चलना नहीं
राह का निर्माण सीखो
जिंदगी में कभी उदास ना होना
कभी किसी बात पर निराश ना होना
ये जिंदगी एक संघर्ष है चलती ही रहेगी
कभी अपने जीने का अंदाज ना खोना
ना पूछो कि मेरी मंजिल कहाँ है
अभी तो सफर का इरादा किया है
ना हारूंगा हौंसला उम्र भर
ये मैंने किसी से नहीं खुद से वादा किया है
आज बादलों ने फिर साजिश की
जहाँ मेरा घर था वहीं बारिश की
अगर फलक को जिद है बिजलियाँ गिराने की
तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियाँ बसाने की
डर मुझे भी लगा फांसला देख कर,
पर मैं बढ़ता गया रास्ता देख कर,
खुद ब खुद मेरे नज़दीक आती गई,
मेरी मंज़िल मेरा हौंसला देख कर ।
चाह रखने वाले मंजिलों को ताकते नहीं,
बढ़कर थाम लिया करते हैं।
जिनके हाथों में हो वक्त की कलम,
अपनी किस्मत खुद लिखा करते हैं॥
जिंदगी तुझसे हर कदम पर समझौता क्यों किया जाय,
शौक जीने का है मगर इतना भी नहीं कि मर मर कर जिया जाए।
जब जलेबी की तरह उलझ ही रही है तू ऐ जिंदगी,
तो फिर क्यों न तुझे चाशनी में डुबा कर मजा ही लिया जाए।
अभी तो केवल शहनाइयां बजी है,
ढोल बजने अभी बाकी है।
अभी तो केवल गौरैयों ने उड़ान भरी है,
असली बाज की उड़ान अभी बाकी है
खुद को जला दे तभी रोशनी मिलेगी तुझे
वरना क्या पता इन अन्धेरो में रक्खा क्या है़?
तू हंसे तो दुनिया हंसे,
वरना अकेले मुस्कुराने में रक्खा क्या है?
बनना है तो सूरज बन कोई और
सितारा बनने में रक्खा क्या है..
मुश्किलों में भाग जाना बड़ा आसान होता है,
हर पहलु जिंदगी का इम्तिहान होता है।
डरने वाले को कुछ नहीं मिलता जिंदगी में,
लड़ने वालों के कदमों में सारा जहान होता है॥
लाख बदल लो आइना
चेहरा नहीं बदलता,
हथेलियों पर खींचने से लकीरें,
मुक़दर नहीं बदलता,
सोच से ही है सब कुछ,
बिन सोचे कुछ नहीं बदलता।
25 की उम्र में लोग शादी करके
अपने बच्चों के बारे में सोचते है
और मुझे मेरी माँ को AUDI
के आगे वाली सीट पर बैठाना है
तकदीर के खेल से निराश नहीं होते,
जिंदगी में ऐसे कभी उदास नहीं होते,
हाथों की लकीरों पर क्यों भरोसा करते हो,
तकदीर उनकी भी होती है जिनके हाथ नहीं होते।
नन्ही सी चींटी जब दाना लेकर चलती है,
चढ़ती दीवारों पर सौ बार फिसलती है,
आखिर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती।
तेरा आत्मबल भी गिराया जायेगा,
तुझे नीचा भी दिखाया जायेगा,
तेरे दुश्मनों का तो यही मानना है,
कि तुझे ऐसे ही हराया जायेगा।
तेरे गिरने में तेरी हार नहीं…
तू आदमी है अवतार नहीं…
गिर, उठ, चल, फिर भाग…
क्योंकि…
जीत संक्षिप्त है इसका कोई सार नहीं।
मेहनत करने वालों के,
पैरों में छाले होते हैं,
जो इन्सान संघर्ष करते हैं,
उनके ही जीवन में उजाले होते हैं।
फूलों की तरह मुस्कुराना जिंदगी में,
मुस्कुरा के गम भुलाना जिंदगी में ,
जीत कर खुश हुए तो क्या खुश हुए,
हार कर भी मुस्कुराना जिंदगी में।
लग गयी आग जमाने में तो बचा क्या है,
अगर बच गया मैं तो फिर जला क्या है,
मेहनत से ही यहाँ सबकुछ मिलता है दोस्तो,
इन हाथों की लकीरों में रखा क्या है।
हालात से टकराने का जज्बा रखो,
मुश्किलों में मुस्कुराने का जज्बा रखो,
अगर रूठ जाए तुम्हारे दिल का रेगिस्तान,
तो रेत की दीवार बनाने का जज्बा रखो।
अगर आपकी किस्मत लिख सकते हम,
तो हर खुशी आपके हिस्से में लिख देते हम,
जो मोड़ आपको आपकी मन्ज़िल दिलाये,
उस रुख को आपकी तरफ मोड़ देते हम।
सोच को बदलो सितारे बदल जायेंगे,
नजर को बदलो नज़ारे बदल जायेंगे,
कश्तियाँ बदलने से कुछ नहीं होता,
दिशाओं को बदलो किनारे बदल जायेंगे।
आसमाँ में मत ढूंढ़ अपने सपनों को,
सपनों के लिए तो जमीं जरुरी है,
सबकुछ मिल जाये तो दुनिया में क्या मजा,
जीने के लिए एक कमी भी जरुरी है।
Read Also
स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक सुविचार