Home > Technology > इनपुट डिवाइस क्या है? इसकी परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

इनपुट डिवाइस क्या है? इसकी परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

Input Devices Kya Hai: आज कंप्यूटर एक ऐसा शब्द है, जिसके बारे में लगभग हर कोई जानता है। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कंप्यूटर के साथ बहुत तरह के डिवाइसेज को जोड़कर काम किया जाता है।

आज उन डिवाइसों में से एक खास प्रकार के डिवाइस जिसे इनपुट डिवाइस कहते है, उसके बारे में जानकारी देने जा रहे है। आज के लेख में इनपुट डिवाइस क्या है?, इसकी परिभाषा प्रकार और उदाहरण के बारे में बात किया जाएगा।

Input-Devices-Kya-Hai
Image : Input Devices Kya Hai

अगर आप कंप्यूटर के बारे में जानते है तो आपको इतना पता होगा कि कंप्यूटर विभिन्न प्रकार के डिवाइसों का एक संगठन है, जो विभिन्न प्रकार के कार्य करने के काम आता है।

आपको कंप्यूटर को समझने के लिए उसके विभिन्न प्रकार के डिवाइसों को अच्छे से समझना होगा। इसलिए इनपुट डिवाइस क्या है (input devices in hindi) इसकी परिभाषा प्रकार और उदाहरण के बारे में इस लेख में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है।

इनपुट डिवाइस क्या है? (Input Devices Kya Hai)

कंप्यूटर में कुछ खास प्रकार के यंत्र लगे होते है, जो यूजर के जानकारी को कंप्यूटर तक पहुंचाने का कार्य करते है ताकि आवश्यकता अनुसार रिजल्ट मिल सके, उन सभी उपकरणों को इनपुट डिवाइस कहा जाता है। सरल शब्दों में इनपुट डिवाइस कुछ ऐसे यंत्र होते है, जो व्यक्ति द्वारा दिए गए निर्देशों को कंप्यूटर तक पहुंचाने का कार्य करते है ताकि आदेश अनुसार रिजल्ट मिल सके।

हर कंप्यूटर में कुछ ऐसे यंत्र होते है, जिनकी सहायता से आप अपनी जानकारी कंप्यूटर को देते है ताकि आप अपना कार्य निर्देश अनुसार पूर्ण कर सके, इसके लिए जिन यंत्रों का इस्तेमाल किया जाता है, उन्हें इनपुट डिवाइस कहते हैं। यह इनपुट डिवाइस की परिभाषा है।

अगर हम इसके उदाहरण की बात करें तो आपने कंप्यूटर में माउस, कीबोर्ड, जॉय स्टिक जैसे उपकरणों को देखा होगा, जो कंप्यूटर के साथ जुड़े होते है और उपयोगकर्ता के कार्य को आसान बनाते हैं। कंप्यूटर तक अपनी बात पहुंचाने के लिए इनपुट डिवाइस पहला माध्यम होता है, जिसकी सहायता से लोग कंप्यूटर को अपनी जानकारी देते है ताकि उसके ऊपर कंप्यूटर कार्य कर सके।

इनपुट डिवाइस के उदाहरण

अगर आप यह समझ गए है कि इनपुट डिवाइस क्या होता है तो आपके मन में कुछ उदाहरण अपने आप दिमाग में आ रहे होंगे। हमने इनपुट डिवाइस के कुछ प्रमुख उदाहरणों की एक सूची बनाई है, जिसे नीचे आपके समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

  1. कीबोर्ड
  2. माउस
  3. माइक्रोफोन
  4. स्केनर
  5. वेबकैम
  6. जॉय स्टिक
  7. बारकोड रीडर
  8. लाइट पेन

20 examples of input devices

  1. Camera
  2. webcam
  3. mouse
  4. keyboard
  5. scanner
  6. touch pad
  7. Gamepad
  8. microphone
  9. graphics tablet
  10. light pen
  11. touch screen
  12. digital pen
  13. Biometrics (finger print reader)
  14. bar line reader
  15. Audio conversino device
  16. track ball
  17. joystick
  18. Optical Character Reader (OCR)
  19. Optical Mark Reader (OMR)
  20. Magnetic Ink Character Reader (MICR)

इनपुट डिवाइस के प्रकार (Input Devices ke Prakar)

जैसा कि आप समझ गए होंगे कि इनपुट डिवाइस का मुख्य कार्य कंप्यूटर को जानकारी देने का होता है। जानकारी देने के अनुसार इनपुट डिवाइस को विभिन्न प्रकार में विभाजित किया गया है। इनके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी नीचे दी गई है।

कीबोर्ड

इसे मुख्य और सबसे अच्छा इनपुट डिवाइस माना जाता है। जब भी आपको कंप्यूटर को कोई निर्देश देना हो तो पहला शब्द कीबोर्ड ही मन में आता है। मुख्य रूप से कंप्यूटर तक अपनी जानकारी पहुंचाने के लिए हम इस यंत्र का इस्तेमाल करते है। कंप्यूटर का मुख्य रूप से इस्तेमाल टाइपिंग करने के लिए किया जाता है।

हम इस यंत्र के सहारे कंप्यूटर को टेक्स्ट या न्यूमेरिकल तरीके से जानकारी देते है, जिन पर कंप्यूटर कार्य करता है। यह यंत्र टाइपराइटर जैसा दिखता है। मगर इसमें टाइपराइटर के मुकाबले अधिक बटन होते है।

पहले कीबोर्ड कंप्यूटर से जुड़े हुए होते थे। मगर आज के जमाने में विभिन्न प्रकार के कीबोर्ड आ चुके है। आपको ऐसे कीबोर्ड भी मिल जाएंगे, जिन्हें आप बिना कंप्यूटर से जोड़ें टाइपिंग कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: कीबोर्ड क्या है? पूरी जानकारी

माउस

यह दूसरा प्रसिद्ध इनपुट डिवाइस है, जिसका मुख्य रूप से इस्तेमाल कंप्यूटर में पॉइंट करने के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि इस यंत्र का मुख्य रूप से इस्तेमाल कंप्यूटर के हाथ की तरह करते है। अर्थात माउस के जरिए हम कंप्यूटर के अंदर की चीजों को छू सकते है, सेलेक्ट कर सकते है और किसी फाइल को एक स्थान से दूसरे स्थान भेजने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है।

आज के जमाने में माउससे के भी विभिन्न प्रकार आ चुके है। कुछ तार के जरिए कंप्यूटर से कनेक्ट होते है तो कुछ ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी के जरिए बिना किसी तार के कंप्यूटर के साथ कनेक्ट हो जाते है। आप कंप्यूटर से चाहे कितनी भी दूरी पर हो, उससे काबू कर सकते हैं।

यह भी पढ़े: माउस क्या होता है? (फुल फॉर्म, प्रकार, कार्य और उपयोग)

स्केनर

हमारी दी गई जानकारी पर कार्य करना ही एक इनपुट डिवाइस का काम नहीं होता, इसके अलावा आपको जो जानकारी कागज में दी जाती है, उसे डिजिटल रूप में परिवर्तन करना भी एक इनपुट डिवाइस का कार्य होता है।

आपने अभी जिन इनपुट डिवाइस के बारे में जाना, उनके जरिए हम डिजिटल जानकारी देते है और उसका रिजल्ट डिजिटल रूप में पाते है। मगर एस्केनर एक ऐसा यंत्र है, जिसमें हम फिजिकल जानकारी देते है और उसके बाद उसका डिजिटल परिवर्तन देख पाते हैं।

सरल शब्दों में कहें तो स्कैनर एक ऐसा यंत्र है, जो आपके किसी भी फोटो को डिजिटल रूप में आपके समक्ष कंप्यूटर के स्क्रीन पर प्रस्तुत करता है। यह यंत्र पूरी तरह से फोटोकॉपी मशीन की तरह होती है।

मगर फोटोकॉपी मशीन में आपकी दी गई जानकारी को दोबारा प्रिंट करके आपको दिया जाता है। स्केनर में आप की जानकारी को कंप्यूटर पर दिखाया जाता है अर्थात फिजिकल जानकारी को डिजिटल रूप में आपके समक्ष प्रस्तुत करने के लिए स्कैनर का इस्तेमाल करते हैं।

माइक्रोफोन

अगर आपको इस शब्द का अर्थ नहीं पता तो आपको बता दें कि इससे रोजमर्रा के जीवन में माइक के नाम से जानते है। किसी शादी ब्याह, जन्मदिन या पूजा पाठ जैसे प्रयोजन में आपने लाउड स्पीकर के साथ माइक का एक सेट देखा होगा। यह एक अधिक इस्तेमाल किए जाने वाला इनपुट डिवाइस है।

इस संयंत्र में हम आवाज के रूप में अपनी जानकारी देते है और यह यंत्र हमारे आवाज को ऊंचा करके हमारे सामने प्रस्तुत करता है। आजकल माइक्रोफोन के विभिन्न प्रकार आ चुके है। कुछ बड़े होते है, जिनका इस्तेमाल बड़े समारोह में किया जाता है और कुछ आप अपने कपड़े में लगा सकते है, जिसका इस्तेमाल वीडियो बनाने के लिए किया जाता है।

वेबकैम

आजकल लैपटॉप में कैमरा जुड़ा हुआ आता है। मगर पहले एक खास किस्म का कैमरा आता था, जिसे कंप्यूटर के साथ जोड़कर हम वीडियो कॉल पर बात या अपनी वीडियो बना सकते थे, जिसे वेबकैम कहा जाता है।

आसान भाषा में हम यह कह सकते है कि आज के जमाने में जिस कैमरे की मदद से आप वीडियो कॉल पर बात कर सकते है या अपना वीडियो बना सकते है, वह वेबकैम का एक प्रकार है। आज भी इस यंत्र का इस्तेमाल वीडियो कॉल पर बात करने और वीडियो बनाने के लिए किया जाता है। आपके मोबाइल का कैमरा भी एक प्रकार का वेबकैम है। इस वजह से हम उसे भी इनपुट डिवाइस कह सकते हैं।

जॉय स्टिक

कंप्यूटर के साथ आपको एक खास किस्म का यंत्र मिलता है, जिसकी सहायता से आप अपने किरदार को कंप्यूटर में खेले जाने वाले गेम में काबू कर सकते है, उस यंत्र को जॉय स्टिक कहा जाता है। जॉय स्टिक के जरिए आप अपने किरदार को निर्देश देते हैं कि वह गेम में किस और चले या किस तरह खेल को खेलें।

जॉय स्टिक से कंप्यूटर में गेम खेलना काफी मजेदार हो जाता है, इस वजह से इसका इस्तेमाल दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। आजकल आपको जॉय स्टिक के भी विभिन्न प्रकार मिल जाएंगे। यह यंत्र ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी के जरिए या तार के जरिए कंप्यूटर से कनेक्ट होता है और उसके बाद इसमें दिए गए बटन और हैंडल के जरिए आप कंप्यूटर के गेम में मौजूद अपने किरदार को काबू करते हैं।

FAQ

कंप्यूटर क्या है?

कंप्यूटर एक बिजली से चलने वाला यंत्र है, जो विभिन्न प्रकार के डिवाइसों का एक संगठन है, जहां हम अपने निर्देशों को देते है और बदले में निर्देश अनुसार फल पाते है।

इनपुट डिवाइस किसे कहते हैं?

कंप्यूटर में एक खास किस्म का यंत्र होता है, जिसके जरिए हम कंप्यूटर को निर्देश देने का कार्य करते है, इसे इनपुट डिवाइस कहते हैं।

इनपुट डिवाइस के प्रमुख उदाहरण क्या है?

कीबोर्ड, माउस, स्केनर और माइक्रोफोन कंप्यूटर में मुख्य इनपुट डिवाइस के उदाहरण है।

इनपुट डिवाइस का क्या कार्य होता है?

कंप्यूटर को जानकारी देना इनपुट डिवाइस का मुख्य कार्य होता है।

निष्कर्ष

आज के इस महत्वपूर्ण लेख में इनपुट डिवाइस क्या है? परिभाषा, प्रकार और उदाहरण (Input Devices Kya Hai) के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई आज की यह जानकारी आपको आसानी से समझ में आ गई होगी और इस विषय पर आपको कहीं और जानकारी पढ़ने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं होगी।

आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया चैनल पर शेयर करना ना भूले। ताकि आप जैसे ही अन्य लोगों को भी इस विषय पर जानकारी आप के जरिए पता चल सके।

यह भी पढ़े

हार्डवेयर क्या होता है? (महत्व, प्रकार, भाग और उदाहरण)

प्रोग्रामिंग लैंग्वेज क्या है और इसके प्रकार

ऑपरेटिंग सिस्टम क्या है? कार्य, प्रकार और विशेषता

आउटपुट डिवाइस क्या है? (प्रकार, कार्य और उदाहरण)

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment