Home > Technology > Gorilla Glass क्या है और इसके फायदे?

Gorilla Glass क्या है और इसके फायदे?

Kya Apke Mobile Men Laga Hain Gorilla Glass?: दोस्तों आपको याद होगा जब हम साधारण से नोकिया फ़ोन की स्क्रीन को लेकर कितना सतर्क रहते थे। उस पर भी स्क्रीन गार्ड लगवाते थे, ताकि फ़ोन की स्क्रीन पर स्क्रेच न पड़े।

जैसे-जैसे समय बदलता गया स्मार्टफोन की दुनिया में भी तेजी से बदलाव आता गया। आजकल कई कम्पनियां दावा करती है कि फ़ोन में कोर्निग गोर्रिला ग्लास है। अब आपके मन में यह विचार जरूर आया होगा कि यह कोर्निंग गोर्रिला ग्लास आखिर क्या होता है? दोस्तों यह गोर्रिला ग्लास स्मार्टफोन के आलावा टीवी, कंप्यूटर मॉनिटर और स्मार्टवाच में भी उपयोग लिया जाता है।

Kya Apke Mobile Men Laga Hain Gorilla Glass?

Kya Apke Mobile Men Laga Hain Gorilla Glass

जानिये क्या होता है गोर्रिला ग्लास, स्क्रीन प्रोटेक्टर आवश्यक है या नहीं?

Gorilla Glass क्या है? (What is Gorilla Glass in Hindi)

गोर्रिला ग्लास का निर्माण कोर्निंग नाम की कंपनी करती है। यह साधारण ग्लास के मुकाबले अधिक मजबूत और स्क्रेच रेजिस्टेंट होता है। इसमें आसानी से स्क्रेच नहीं लगते जैसे चाबी, सिक्कों या फिर धूल मिट्टी के कणों से यह काफी हद तक सुरक्षा करता है। गोर्रिला ग्लास के अभी तक 5 वर्जन आ चुके है। Gorilla Glass 3, Ggorilla Glass 4, Gorilla Glass 5 और Gorilla Glass 6 मुख्य हैं।

इसमें गोर्रिला ग्लास 5 जो इसका आधुनिक वर्जन है, जिसे जुलाई 2016 में लांच किया गया था। आजकल इसका उपयोग कई लेटेस्ट फ़ोन में किया जाता है। इसका निर्माण अमेरिका और कोरिया के आलावा ताईवान जैसे देशों में भी किया जाता है। इस तकनीक के आने से काफी हद तक स्क्रीन पर स्क्रेच पड़ने की चिंता से मुक्ति मिल गयी है।

क्या आपको अपने फोन पर स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाना चाहिए?

गोर्रिला ग्लास साधारण ग्लास के मुकाबले काफी मजबूत होता है। इसके बाज़ार में आने से पहले कई प्रकार के टेस्ट किये जाते है। उन सभी टेस्ट में खरे उतरने पर ही इसे लांच किया जाता है। अब यह मजबूत है, इसका मतलब यह नहीं कि हथौड़ा लेकर इसकी परीक्षा लें। यह काफी हद तक आपके फ़ोन पर स्क्रेच पड़ने से बचाता है। लेकिन फिर भी अपने फ़ोन का बचाव आवश्यक है।

इसके लिए आपको स्क्रीन प्रोटेक्टर जरूर लगाना चाहिए। चाहे आप सस्ता फ़ोन इस्तेमाल कर रहे हो या फिर महंगा, एक बात तो आपको जरूर पता होगी कि अगर फ़ोन की स्क्रीन टूट गयी तो इसका रिप्लेसमेंट बहुत अधिक खर्चीला होता है, तो भाई एक 100 रूपये के स्क्रीन प्रोटेक्टर के लिए 10 से 20 हजार के फ़ोन का रिस्क लेना घाटे के सौदा ही होगा न।

“Kya Apke Mobile Men Laga Hain Gorilla Glass?” यह पोस्ट पसंद आये तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Comment (1)

Leave a Comment