Home > Technology > Bharatgpt क्या हैं और कैसे काम करेगा?, जाने इसके फीचर्स और लॉन्च डेट

Bharatgpt क्या हैं और कैसे काम करेगा?, जाने इसके फीचर्स और लॉन्च डेट

bharat gpt kya hai

Bharat GPT Kya Hai: भारत हर एक क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। भारत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भी अपने कदम बढ़ा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का मार्केट बहुत तेजी से बढ़ रहा है।

इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय कंपनी भी इस क्षेत्र में अपना कदम रखने जा रही है और वह कंपनी है, रिलायंस जिओ जो कि BharatGPT के नाम से महत्वपूर्ण चैट बोर्ड लॉन्च करने जा रही है।

यह चैट बोट कुछ महीने पहले Open AI के द्वारा निर्मित Chat GPT की तरह ही एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने वाली टेक्नोलॉजी है। लेकिन हर एक भारतीयों के लिए गर्व की बात है कि यह भारत में निर्मित टेक्नोलॉजी होगी।

इस लेख में हम BharatGPT क्या है? (bharat gpt kya hai), BharatGPT को किसने डेवलप किया है?, BharatGPT कब लांच किया जाएगा और BharatGPT किस तरह कार्य करेगा? उससे संबंधित जानकारी प्राप्त करेंगे।

BharatGPT क्या है? (Bharat GPT Kya Hai)

भारत जीपीटी को सरल शब्दों में एक चैट बोट की तरह आप समझ सकते हैं। कुछ महीने पहले अमेरिका की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Open AI के द्वारा निर्मित ChatGPT की तरह ही BharatGPT भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ही काम करने वाली एक टेक्नोलॉजी है।

जिस तरीके से ChatGPT पर कमांड दिया जाता है, ठीक उसी तरह BharatGPT पर भी यूजर कमांड देकर अपने काम करवा सकते हैं। जैसे कि वह हर तरह की जानकारी BharatGPT से प्राप्त कर सकते हैं।

लेकिन BharatGPT मेड इन इंडिया होने के कारण सभी भारतीयों के लिए बहुत ही खास है। जहां ChatGPT अंग्रेजी भाषा में ज्यादा प्रयोग होता है, वहीं BharatGPT न केवल अंग्रेजी भाषा बल्कि 120 भाषाओं का समर्थन करेगा, जिसमें हिंदी सहित भारत की कुल 12 भाषाएं होगी। यह हिंदी, मराठी, बंगाली, तेलुगू जैसी भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा।

BharatGPT को किसने बनाया है?

वैसे BharatGPT रिलायंस जिओ लांच करने वाला है। लेकिन इस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल को बनाने का कार्य भारत की टॉप 10 आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों में से एक CoRover कर रही है।

माइक्रोसॉफ्ट के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर सत्य नडेला और भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा इस कंपनी की प्रशंसा की जा चुकी है। यह कंपनी भारत के कर्नाटक राज्य की राजधानी बेंगलुरु में स्थित है। इसका हेड क्वार्टर भी बेंगलुरु में ही है। CoRover कंपनी के संस्थापक अंकुश सभरवाल हैं।

यह कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से चैट बोर्ड को डेवलप करती है। अब यह कंपनी BharatGPT पर काम कर रही है और केवल अकेले नहीं बल्कि 100 से भी ज्यादा कंपनियों के साथ मिलकर यह कंपनी अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।

यह भी पढ़े: Google Gemini AI क्या है?, गूगल ने ChatGPT को टक्कर देने के लिए लॉन्च किया Gemini AI

BharatGPT कैसे काम करेगा?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से चलने वाला BharatGPT यूजर को चैट से जानकारी देगा। यह आपको जानकारी प्रोवाइड करने के लिए इंटरनेट डाटा का प्रयोग करेगा।

BharatGPT के द्वारा प्रोवाइड किए जाने वाले कंटेंट को सटीक बनाया जाएगा और टास्क करने के लिए इसको खास तरीके से बनाया जाएगा ताकि कोई भी टास्क को यह बारीकी से समझ सके।

यह न केवल यूजर को उनके मन पसंदीदा भाषाओं में जवाब देगा बल्कि इसके साथ ही एक्यूरेसी के साथ जवाब देने की कोशिश करेगा। इस तरह BharatGPT लार्ज लैंग्वेज मॉड्यूल पर काम करेगा।

यहां पर आप हिंदी सहित भारत की 12 भाषाओं में कुछ भी प्रश्न पूछ सकते हैं। ChatGPT की एक्यूरेसी तकरीबन 90% होगी। हालांकि यूजर के द्वारा इसमें कोई कमी बताने पर डेवलपर के द्वारा आगे इसमें और भी सुधार किए जाएंगे।

Bharat GPT Launch Date

रिलायंस जिओ के वर्तमान अध्यक्ष आकाश अंबानी जो कि कुछ समय पहले आईआईटी बॉम्बे के एक सालाना सेमिनार में शामिल हुए थे। उस सेमिनार में स्पीच देने के दौरान ही उन्होंने BharatGPT का जिक्र करते हुए भारतीय मार्केट में इसे जल्द ही लॉन्च करने के बारे में कहा था।

हालांकि उन्होंने इसकी कोई सटीक तारीख नहीं बताई। वैसे BharatGPT के डेवलपमेंट पर कार्य शुरू हो चुका है और उम्मीद है कि साल 2024 के कुछ ही महीने में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।

आकाश अंबानी ने अपने सेमिनार में यह भी कहा कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल माइक्रोसॉफ्ट और open AI के द्वारा निर्मित chat GPT को भी तगड़ी टक्कर देगा। ऐसे में BharatGPT को यूज करने के लिए यूजर काफी उत्सुक है।

BharatGPT और ChatGPT में अंतर

BharatGPT और Chat GPT दोनों ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम करने वाली एक टेक्नोलॉजी है और दोनों का ही कार्य समान होने वाले हैं। लेकिन उसके बावजूद इन दोनों में कुछ महत्वपूर्ण अंतर है, जो कि निम्न है:

BharatGPTChatGPT
भारतजीपीटी भारत की कंपनी के द्वारा निर्मित एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल है।चैटजीपीटी विदेशी कंपनी के द्वारा निर्मित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल है।
भारतजीपीटी को भारतीय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी CoRover के द्वारा निर्मित किया गया है।चैटजीपीटी को अमेरिका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी Open AI के द्वारा निर्मित किया गया है।
भारतजीपीटी12 भारतीय भाषाओं सहित दुनिया की 120 अन्य भाषाओं का भी सपोर्ट करेगा।चैटजीपीटी अंग्रेजी भाषा सहित 95 विदेशी भाषाओं का सपोर्ट करता है।

निष्कर्ष

BharatGPT का डेवलप होना भारत का इंटेलिजेंस आर्टिफिशियल की दुनिया की ओर रुख करने का एक बहुत बड़ा कदम है। आगे भविष्य में हम और भी भारत में निर्मित चैट बोट के बारे में भी सुनने को मिलेगा।

इस तरह इस लेख में आपने BharatGPT क्या है, BharatGPT कैसे कार्य करता है, BharatGPT के डेवलपर कौन है और BharatGPT और chat GPT में क्या अंतर है के बारे में जाना।

हमें उम्मीद है कि इस लेख के माध्यम से BharatGPT से जुड़े सभी प्रश्नों का जवाब आपको मिल गया होगा। यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

5S क्या है?, इसका मतलब और प्रकार

क्रिप्टो करेंसी क्या है और क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट कैसे करें?

15 हजार में बनाया AI स्टार्टअप, अब 7 महीने में बना 1 करोड़ का स्टार्टअप

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment