Home > Technology > आउटपुट डिवाइस क्या है? (प्रकार, कार्य और उदाहरण)

आउटपुट डिवाइस क्या है? (प्रकार, कार्य और उदाहरण)

Output Device Kya Hai: जैसे की हम जानते हैं कंप्यूटर विभिन्न प्रकार के यंत्रों का एक संगठन है। उसमें कुछ ऐसे यंत्र भी होते हैं जिनके मदद से हमें परिणाम प्राप्त होता है वैसे यंत्रों को हम आउटपुट डिवाइस कहते है। इस तरह के यंत्रों के बारे में हमें विस्तार पूर्वक जानकारी होनी चाहिए ताकि आप कंप्यूटर को अच्छे से समझ पाए। अगर आप Output device kya hai? जैसे प्रश्नों में उलझे हैं और कंप्यूटर के कार्य प्रणाली को विस्तार पूर्वक समझना चाहते हैं तो इस लेख के साथ अंत तक बने रहें और नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ें। 

Output-Device-Kya-Hai
Image : Output Device Kya Hai

आउटपुट डिवाइस क्या है ? हम अपने निर्देश अनुसार फल कंप्यूटर से कैसे प्राप्त कर पाते हैं? यह सब समझने के लिए आपको आउटपुट डिवाइस और उसके प्रकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी होनी चाहिए, जिसके बारे में संपूर्ण जानकारी इसलिए हमें नीचे हमने आपके समक्ष प्रस्तुत की है। 

आउटपुट डिवाइस क्या है? | Output Device Kya Hai

आउटपुट डिवाइस क्या है ?

आउटपुट दो शब्दों से मिलकर बना है आउट और पुट। आपको बता दें कि यह दोनों शब्द अंग्रेजी भाषा के हैं जिसमें आउट का मतलब होता है बाहर और पुट का मतलब होता है डालना। इसी नर्म के साथ हम आउटपुट का अर्थ यह समझ सकते है निकालने या निकालने की क्रिया अर्थात हम कंप्यूटर को जब भी कोई इनपुट देते है तो उसके बदले हमें जो जानकारी प्राप्त होती है उसे आउटपुट कहते हैं। 

अगर आप कंप्यूटर पर काम करते है तो आप यह जानते होंगे कि कंप्यूटर को हम निर्देश देते है और उस निर्देश के अनुसार कंप्यूटर कार्य करता है। इस प्रक्रिया पर कार्य करने के लिए कंप्यूटर के पास विभिन्न प्रकार के यंत्र होते है कुछ ऐसे ही यंत्र होते है जो कंप्यूटर की जानकारी इकट्ठा करते है जिसे हम इनपुट डिवाइस कहते है और कंप्यूटर में ऐसे भी बहुत सारे यंत्र होते है जो दिए गए निर्देशों पर कार्य करते है और उसके बदले हमें हमारा फल देते है जिसे आउटपुट डिवाइस कहते हैं। 

आउटपुट डिवाइस की परिभाषा

कंप्यूटर में मौजूद ऐसे यंत्र जो हमारे दिए गए निर्देशों के आधार पर परिणाम दिखाते है उसे आउटपुट कहते हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कंप्यूटर में विभिन्न प्रकार के यंत्र होते है। उनमें से खास किस्म के यंत्र होते है जिनके मदद से आप अपने निर्देशों के आधार पर परिणाम को देख पाते हैं उसे हम आउटपुट डिवाइस कहते हैं। 

जैसे जब आप कंप्यूटर को कोई निर्देश देंगे तो उस निर्देश के बदले क्या परिणाम मिला है उसे आप मॉनिटर पर देखेंगे तो मॉनिटर एक आउटपुट डिवाइस हुआ आप जब माइक पर कुछ कहेंगे तो इस पीकर के जरिए आपके ध्वनि के प्रारूप परिणाम आपको मिलेगा जिस वजह से स्पीकर भी एक आउटपुट डिवाइस हुआ। 

आउटपुट डिवाइस के उदाहरण

इसी प्रकार विभिन्न प्रकार के आउटपुट डिवाइस होते है जिनके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देने से पूर्व आपको कुछ खास आउटपुट डिवाइस के उदाहरण दिए गए है उन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें। 

  • Monitor 
  • speaker 
  • Printer 
  • Projector 
  • Headphones

यह भी पढ़े: इनपुट डिवाइस क्या है? इसकी परिभाषा, प्रकार और उदाहरण

आउटपुट डिवाइस के प्रकार

आउटपुट डिवाइस को समझने से पहले आपको आउटपुट डिवाइस के कुछ खास प्रकार के बारे में जानकारी होना आवश्यक है। आवश्यकता के अनुसार हमने आउटपुट डिवाइस को दो प्रकार की श्रेणियों में बांटा है। 

  • Soft copy output device

हमें जो परिणाम कंप्यूटर के द्वारा मिलते हैं वह दो रूप में मिलते है। पहला जिस परिणाम को हम अपने हाथ से छू सकते है और दूसरा जिसे हम छू या महसूस नहीं कर सकते। तो ऐसे जितने भी यंत्र कंप्यूटर में लगे होते हैं जिनको निर्देश देने पर हमें ऐसे परिणाम मिलते है, जिसे हम छू नहीं सकते या डिजिटल रूप से निर्देश का परिणाम दिखाने वाले यंत्र को हम सॉफ्ट कॉपी आउटपुट डिवाइस कहते हैं। 

जैसे जब आप कंप्यूटर को कोई निर्देश देते है और उसका परिणाम आपको मॉनिटर पर दिखाया जाता है तो यह परिणाम डिजिटल रूप में दिया गया है। इस वजह से मॉनिटर एक सॉफ्ट कॉपी आउटपुट डिवाइस है। 

  • Hard copy output device

कंप्यूटर में आउटपुट डिवाइस बहुत सारे होते हैं। उनमें से कुछ ऐसे यंत्र होते हैं जिनके द्वारा दिए गए परिणामों को हम हाथ से छू सकते हैं अथवा महसूस कर सकते है जिससे हम हार्ड कॉपी आउटपुट डिवाइस कहते हैं। सरल शब्दों में हम यह भी कह सकते हैं कि वैसे यंत्र जो हमें डिजिटल रूप परिणाम ना देकर ऐसे परिणाम देते है, जिन्हें हम अपने हाथ में छूकर महसूस कर सकते है तो उसे हम हार्ड कॉपी आउटपुट डिवाइस कहते हैं। 

जैसे जब कंप्यूटर की स्क्रीन पर कुछ दिखाई देता है और उसे प्रिंटर की मदद से हम कागज पर छाप पाते हैं तो यह हम हैं जो परिणाम मिला वह कागज के रूप में मिला जिसे हम छूकर महसूस कर सकते हैं। इस आधार पर प्रिंटर को हार्ड कॉपी आउटपुट डिवाइस कहा जाता है। 

आउटपुट डिवाइस की जानकारी

नीचे हमने आपको कुछ महत्वपूर्ण आउटपुट डिवाइस के विस्तार पूर्वक जानकारी दी है जिसे ध्यान से पढ़ें और विभिन्न प्रकार के आउटपुट डिवाइस के बारे में जानने का प्रयास करें। 

Monitor

मॉनिटर एक काफी अच्छा यंत्र है, जिस पर हम कंप्यूटर को दिए गए निर्देश का परिणाम देख सकते हैं। यह एक सॉफ्ट कॉपी आउटपुट डिवाइस है जिसमें आपको जो भी परिणाम मिलता है उसे आप छूकर महसूस करके नहीं देख सकते। इसके बावजूद मॉनिटर कंप्यूटर का एक अहम हिस्सा है। हम कंप्यूटर को कोई भी निर्देश दिए हो। उस निर्देश के बदले कंप्यूटर हमें कैसा परिणाम दे रहा है और किस प्रकार कार्य कर रहा है इसे हम मॉनिटर पर देख सकते हैं। 

मॉनिटर पर कंप्यूटर आपको जो भी परिणाम दिखाता है वह किसी सॉफ्टवेयर के आधार पर दिखाता है। जिस वजह से मॉनिटर एक और अहम यंत्र हो जाता है ,जो कंप्यूटर में विभिन्न प्रकार की प्रक्रियाओं के लिए जिम्मेदार है। 

Printer

आउटपुट यंत्रों की सूची में प्रिंटर भी एक अहम यंत्र है, जिसका इस्तेमाल करके हम कंप्यूटर के मॉनिटर पर मिलने वाले परिणामों को कागज में छाप कर रख सकते है। अर्थात कंप्यूटर में आपको जितनी भी चीजें दिखाई दे रही है उसे आप कागज़ पर उतारकर अपने पास इस तरह रख सकते है। जैसे आप उस परिणाम को छूकर और महसूस करके विभिन्न जगहों पर इस्तेमाल कर सकते है।

यह भी पढ़े: CPU क्या है और कैसे काम करता है?

स्पीकर

जब कोई प्रयोजन होता है तो अपने ध्वनि को ऊंचा रखने के लिए हम माइक का इस्तेमाल करते हैं, जहां माइक में बोले जाने वाले आवाज को स्पीकर ऊंचा करके लोगों के कानों तक पहुंचाता है। जिस वजह से यह भी एक हार्ड कॉपी आउटपुट डिवाइस होता है।

आउटपुट डिवाइस की सूची में यह यंत्र काफी लोकप्रिय है इसे बिना कंप्यूटर के भी इस्तेमाल किया जाता है। जब भी हमें जोर से गाना बजाना होता है या अपने ध्वनि को ऊंचा करके लोगों के कानों तक पहुंचाना होता है, तो हम इस यंत्र का इस्तेमाल करते हैं। 

स्पीकर के साथ हम विभिन्न प्रकार के यंत्रों को जोड़ सकते है और जब हम उस पर अपनी कोई बात बोलते है, तो वह हमारे आवाज को तेज कर देता है। 

प्रोजेक्टर

आजकल लगभग हर क्लास में दीवार पर एक बड़ा सा बोर्ड लगा रहता है जिसे टीचर छूकर पढ़ाते हैं वह प्रोजेक्टर होता है। इसके अलावा सिनेमाघरों में प्रोजेक्टर का इस्तेमाल किया जाता है। किसी भी वीडियो या फोटो गैलरी तैयार करके हम कैमरे के अंदर इस तरह फिट करते हैं कि उसकी रोशनी प्रोजेक्टर पर जाती है और रील में जो भी वीडियो या फोटो होता है।

वह हम प्रोजेक्टर पर देख पाते हैं। यह एक सॉफ्ट कॉपी आउटपुट डिवाइस है क्योंकि यह वीडियो और फोटो को स्क्रीन पर बड़े आकार में दिखाने मैं हमारी सहायता करता है, जिसे हम छोकरिया महसूस करके नहीं बता सकते। 

हेडफोंस

गाना सुनने के लिए हम हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं। अगर आप भी गाना सुनने के शौकीन है या फोन का इस्तेमाल करते हैं तो आपके पास एक ऐसा यंत्र होगा जिसे आप कान में लगाकर मोबाइल के गतिविधियों को सुन सकते हैं। यह काफी लोकप्रिय आउटपुट डिवाइस है। यह एक हार्ड कॉपी आउटपुट डिवाइस है क्योंकि यह में जिस प्रकार का परिणाम देता है। उसे हम अपने कानों के द्वारा महसूस कर सकते हैं। 

मोबाइल में किसी भी प्रकार की हो रही गतिविधियों को सुनने के लिए हम हेडफोन का इस्तेमाल करते हैं। मुख्य तौर पर लोग वीडियो देखने के लिए या गाना सुनने के लिए इस उपकरण का इस्तेमाल करते हैं। 

FAQ

आउटपुट डिवाइस किसे कहते है?

कंप्यूटर में मौजूद ऐसा यंत्र जिसकी मदद से हमें हमारे निर्देशों का परिणाम मिलता है उसे हम आउटपुट डिवाइस कहते हैं। 

आउटपुट डिवाइस के उदाहरण क्या है?

आउटपुट डिवाइस के उदाहरण होते है – Monitor, Speaker, Headphone, Projector, Printer

आउटपुट डिवाइस कितने प्रकार के होते है?

आउटपुट डिवाइस दो प्रकार के होते है सॉफ्ट कॉपी आउटपुट डिवाइस एंड हार्ड कॉपी आउटपुट डिवाइस। कंप्यूटर के वह यंत्र जिसके परिणाम को हम छूकर महसूस कर सकते है उसे हम हार्ड कॉपी आउटपुट डिवाइस कहते है और जिन परिणामों को हम महसूस नहीं कर सकते केवल देख सकते है उन्हें हम सॉफ्ट कॉपी आउटपुट डिवाइस कहते हैं। 

आउटपुट डिवाइस का इस्तेमाल क्यों करते है?

इस प्रकार के यंत्र का इस्तेमाल कंप्यूटर हमारे निर्देशों का परिणाम देने के लिए करता है जैसे हम कीबोर्ड के माध्यम से कुछ लिखते है तो मॉनिटर हमें दिखाता है कि लिखने पर क्या हुआ इस वजह से मॉनिटर एक आउटपुट डिवाइस है। 

निष्कर्ष

हमने अपने आज के इस महत्वपूर्ण लेख में आप सभी लोगों को आउटपुट डिवाइस क्या है?(Output Device Kya Hai?) से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की हुई है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई आज की यह जानकारी आपको आसानी से समझ में आ गई होगी और आपको इस विषय पर कहीं और जानकारी ढूंढने की व्यवस्था बिल्कुल भी नहीं होगी।

अगर आपको हमारा आज का यह लेख अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले ताकि अन्य लोगों को भी आउटपुट डिवाइस के बारे में एक विस्तृत जानकारी के बारे में पता चल सके और उन्हें कहीं और इस विषय पर जानकारी जानने के लिए भटकने की आवश्यकता बिल्कुल भी ना हो।

अगर आपके मन में हमारे आज के इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हो हम आपके द्वारा दिए गए प्रतिक्रिया का जवाब शीघ्र से शीघ्र देने का पूरा प्रयास करेंगे और हमारे इस महत्वपूर्ण ले को शुरू से अंतिम तक पढ़ने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आपका कीमती समय शुभ हो।

यह भी पढ़े

डेटाबेस क्या है? इसके प्रकार, कार्य, उपयोग और लाभ

प्रोसेसिंग डिवाइस क्या है? और इसका उदाहरण

कीबोर्ड क्या है? पूरी जानकारी

विंडोज क्या है?

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment