Home > Lifestyle > सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे डालें?

सुबह जल्दी उठने की आदत कैसे डालें?

यहां पर सुबह जल्दी कैसे उठे (subah jaldi kaise uthe) के बारे में बताएंगे। इसके साथ ही सुबह जल्दी उठने के फायदे और सुबह जल्दी उठने के तरीके भी जानेंगे।

जीवन में जितने भी लोग सफल हुए हैं, अगर आप उन लोगों की जीवनी पड़ेंगे तो पता चलेगा कि हर सफल व्यक्ति में सुबह जल्दी उठने की आदत है। इसीलिए वे सफल है।

सुबह जल्दी उठने से व्यक्ति बहुत ही ज्यादा खुश और स्वस्थ रहते हैं और साथ ही ज्यादा प्रोडक्टिव भी होते हैं। वे दिन भर के अपने सभी कामों को कम समय में पूरा करके से समय अपने लिए बचा पाते हैं।

वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो दिन भर काम करते रह जाते हैं फिर भी काम पूरा नहीं होता और तनाव में डूबे रहते हैं, जिसका कारण होता है सुबह देर से उठना। बड़े-बड़े सफल लोग भी सुबह जल्दी उठते हैं। क्योंकि वे सुबह जल्दी उठने का फायदा जानते हैं।

How To Wake Up In Early Morning In Hindi

हालांकि कुछ लोगों के लिए सुबह जल्दी उठना बहुत ही कठिन काम होता है। हो सकता है सुबह उठना मुश्किल हो लेकिन ना मुमकिन नहीं। आप हर दिन प्रयास करके सुबह जल्दी उठने की आदत डाल सकते हैं।

अगर आप भी सुबह जल्दी उठने की आदत डालना चाहते हैं तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़ें। क्योंकि इस लेख में आलसी लोग सुबह जल्दी कैसे उठे के बारे में बताया हैं लेकिन इससे पहले सुबह जल्दी उठने के कुछ फायदों के बारे में भी हम जानेंगे।

सुबह जल्दी उठने के फायदे

स्वस्थ शरीर और दिमाग

दिनभर अगर आपको काम में ध्यान लगाना है तो इसके लिए जरूरी है कि आप शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहें। दिनभर एक्टिव रहें इसके लिए सुबह जल्दी उठना बहुत ही जरूरी है।

अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो सुबह की शुद्ध हवा आप पर मानसिक रूप से प्रभाव डालती है। आप बहुत ही फ्रेश महसूस करते हैं और दिन भर एक्टिव रहते हैं और आपको काम करने में भी मन लगता है।

बेहतर पाचन

व्यक्ति के स्वास्थ्य में पाचन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। क्योंकि बहुत सी समस्या पेट के कारण ही होता है। खाना सही से ना पचने के कारण व्यक्ति दिन भर आलस महसूस करता है।

लेकिन अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं और उठकर एक्सरसाइज करते हैं तो इससे आपका पाचन क्रिया मजबूत होता है।

सुबह योगा और एक्सरसाइज करने के 2 घंटे के बाद हेल्दी ब्रेकफास्ट करने से आपका पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है और आप दिनभर स्वस्थ महसूस करते हैं।

खुद के लिए समय मिलता है

आज के इस बिजी लाइफ शेड्यूल में लोगों के पास इतना समय ही नहीं होता कि वह अपने लिए कुछ समय निकाल सके। लेकिन अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो इससे आप अच्छे से टाइम मैनेजमेंट कर पाते हैं और आपका काम समय पर हो पाता है, जिससे आप कुछ समय खुद के लिए भी निकाल पाते हैं और बाकी के समय का आनंद ले पाते हैं।

समय का सही उपयोग कैसे किया जाता है इसके बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

अच्छी परफोर्मेंस

आपने दो तरह के लोग जरूर देखे होंगे एक ऐसा व्यक्ति जो दिन भर काम करते रहता है लेकिन अच्छा परफॉर्मेंस नहीं दिखा पाता। वहीं कुछ लोग ऐसे हैं, जो कम काम करके भी अच्छा परफॉर्मेंस दिखा पाते हैं।

इसका मुख्य कारण है काम में मन न लगना और तनाव में रहना। जब सुबह जल्दी उठते हैं तो आप तनावमुक्त और शांत महसूस करते हैं, जिससे आप कम समय में अच्छा परफॉर्मेंस देने में सक्षम हो पाते हैं।

तनाव से मुक्ति

सुबह की शुद्ध हवा प्राणवायु के समान होती है। सुबह की शुद्ध हवा आपके दिमाग को शांत रखती है और आपके अंदर सकारात्मक वाइव्स पैदा करती हैं।

जब आप सुबह जल्दी उठकर खुले वातावरण में मेडिटेशन करते हैं तो इससे आपके ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है, जिससे आप दिनभर मन लगाकर काम कर पाते हैं। इसके साथ ही आप तनावमुक्त भी रहते हैं।

तनाव मुक्त कैसे रहे इसके बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

बेहतर त्वचा

अगर आप लेट से सोते हैं या अच्छे से नींद नहीं ले पाते हैं तो ऐसे में आपके चेहरे पर झुर्रियां, काले घेरे और मुंहासे आने शुरू हो जाते हैं। एक स्वस्थ त्वचा के लिए अच्छी नींद जरूरी है, जो कोशिकाओं को पुनर्जीवित करते हैं और आपको जवां दिखने में मदद करते हैं।

अगर आप सुबह जल्दी उठते हैं तो आपको अपने स्किनकेयर रूटीन का आनंद ले पाने में काफी समय मिल पाता है।

सुबह जल्दी कैसे उठे? (Subah Jaldi Kaise Uthe)

सुबह जल्दी उठने का एक मजबूत कारण बनाएं

सुबह जल्दी उठना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहला तरीका है कि आप एक मजबूत कारण बनाए। क्योंकि बिना किसी कारण के सुबह जल्दी उठने का कोई फायदा नहीं है।

कुछ लोगों के मन में अक्सर यह प्रश्न होता है कि सुबह जल्दी उठ कर क्या करेंगे? अगर आप सुबह जल्दी उठकर अपना समय फालतू चीजों में बिता रहे हैं तो सुबह जल्दी उठने का कोई फायदा नहीं है। इससे आप सफल नहीं होंगे।

इसलिए सुबह उठने का एक मजबूत कारण बनाएं। क्योंकि जब आप एक मजबूत वजह बना लेते हैं तो आप पर सकारात्मक दबाव पड़ता है, जो सुबह जल्दी उठने के लिए आपको प्रेरित करता है।

इससे बिना अलार्म सेट किए भी सुबह जल्दी आपकी आंख खुल जाती हैं। सुबह जल्दी उठकर अपने समय को आप कुछ नहीं स्कील सीखने में लगा सकते हैं, जो आगे बेहतर जॉब पाने में आपकी मदद करेगा।

अलार्म सेट करें

जब आप एक मजबूत कारण बना लेते हैं तो अब बारी है अलार्म सेट करने की। जरूरी नहीं कि आप मन में सोच ले तो हर दिन बिना अलार्म के ही आपकी आंख खुल जाएगी।

सुबह जिस वक्त आप उठना चाहते हैं, उस वक्त आपका आंख खुल जाए इसके लिए अलार्म सेट करना बहुत ही जरूरी है। हालांकि अगर आप रोज लेट सोते हैं तो ऐसे अचानक से जल्दी उठने की आदत डालना इतना आसान नहीं है।

इस बदलाव को आपकी बॉडी को एक्सेप्ट करने में थोड़ा समय जरूर लगेगा। ऐसे में एक बार में ही भारी बदलाव लाने से अच्छा है कि आप थोड़े-थोड़े बदलाव को अपने बॉडी को एक्सेप्ट करने की आदत डलवाएं।

उदाहरण के लिए अगर आप सुबह 5:00 बजे उठना चाहते हैं लेकिन आप अब तक 7:00 बजे उठते आ रहे थे तो कोशिश करें आप 5:00 बजे का अलार्म सेट ना करके 15-20 मिनट थोड़ा लेट अलार्म सेट करें। इस तरह धीरे-धीरे जल्दी उठने की आदत आपकी बॉडी एक्सेप्ट करते जाएगी।

प्रतिदिन एक ही समय पर सुबह उठें

बहुत बार होता है कि हम किसी दिन बहुत ज्यादा थक जाते हैं। इसलिए जल्दी सो जाते हैं, जिसके कारण सुबह जल्दी नींद खुल जाती हैं।

लेकिन बहुत बार होता है कि रात में जल्दी नींद नहीं आती, जिसके कारण हम सुबह लेट से उठते हैं। लेकिन हमेशा कोशिश करें कि आप रात में कभी भी सोए लेकिन सुबह आप एक ही समय पर उठे।

क्योंकि अगर आपको रात में नींद नहीं आ रही हैं और आप सुबह लेट उठने का अलार्म सेट कर रहे हैं तो ऐसे समय में हर दिन बदलाव करने से आपकी बॉडी पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

ज्यादा सोने के नुकसान क्या है और इसकी आदत कैसे छोड़े के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

दिन में कभी न सोएं

दिन में दोपहर के समय लंच करने के बाद अक्सर हमें नींद आ जाती है। लेकिन अगर आप दिन में सो जाते हैं तो फिर आपको रात में नींद नहीं आएगी और अगर रात में नींद नहीं आएगी तो आप सुबह जल्दी उठ नहीं पाएंगे।

अगर आप दोपहर में लंच करते हैं तो कोशिश करे लंच करने के बाद अपने आपको किसी चीज में व्यस्त रखें। क्योंकि अगर आप खाली बैठे रहेंगे तो आपको निश्चित ही नींद आएगी और आप बिना सोए रह नहीं पाएंगे।

बिस्तर से तुरंत उठ जाएं

हम सुबह जल्दी उठने के लिए अलार्म तो सेट कर देते हैं लेकिन अलार्म बजने के बाद हमारी आंख तो खुलती है लेकिन हम कुछ देर तक बिस्तर पर ही पड़े पड़े सोचते रहते हैं।

कम से कम आंख खुलने से 10:15 मिनट तो हमारा समय बिस्तर पर ही बीत जाता है। इसलिए सुबह जल्दी उठने का अगर आप फायदा लेना चाहते हैं और समय का सदुपयोग करना चाहते हैं तो जैसे ही आपकी आंख खुलती है वैसे तुरंत बिस्तर से उठ जाएं। क्योंकि अगर आप बिस्तर पर पड़े रहेंगे तो आपको दोबारा नींद आएगी।

अलार्म को बिस्तर से दूर रखें

हम सुबह उठने के लिए अलार्म सेट करते हैं लेकिन सुबह अलार्म की रिंग हमें डिस्टर्ब करती है, जिसके कारण हम बिना उठे अलार्म को बंद कर देते हैं।

ऐसे में अगर आप अलार्म को बिस्तार से दूर रखेंगे तो अलार्म की रिंग आपको डिस्टर्ब करेगी और आपको अलार्म बंद करने के लिए उठना पड़ेगा। इस तरह आपकी नींद भी खुल जाएगी।

आदत बनाने के लिए निरंतरता बनाये रखें

अगर आपको सुबह जल्दी उठना है तो इसमें निरंतरता बनाए रखना बहुत ही जरूरी है। अगर आप 2 दिन सुबह जल्दी उठने का लक्ष्य बनाते हैं और फिर तीसरे दिन लेट से उठते हैं तो ऐसे में आप की नई आदत विकसित नहीं हो पाएगी।

किसी भी चीज को आदत बनाने के लिए जरूरी है कि उस चीज को बार बार दोहराया जाए। जब आप किसी प्रक्रिया को बार-बार दोहराते हैं तो आपका दिमाग अपने आप उस चीज को अपनी आदत बना लेता है, जिसके बाद आप बिना उस काम को किए रह नहीं पाते हैं।

इसी तरह जब आप निरंतर रूप से सुबह जल्दी उठते हैं तो धीरे-धीरे यह आपकी आदत बन जाती है, जिसके बाद बिना अलार्म सेट किए भी आपकी आंख सुबह जल्दी खुल जाती है।

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख में सुबह उठने के आपने कई तरीकों के बारे में जाना। भले सुबह उठने के कई तरीके हो लेकिन यह सब आप पर निर्भर करता है।

अगर आप दृढ़ निश्चय कर ले कि आपको सुबह जल्दी उठना है और सुबह जल्दी उठने की आदत डालनी है तो निश्चित ही आप इसमें सक्षम हो पाएंगे बस आपको अपने निर्णय पर हमेशा दृढ़ रहना है।

हमें उम्मीद है कि उपरोक्त लेख में बताए गए तरीके आपको सुबह जल्दी उठने की आदत डालने में मदद करेंगे। यदि यह लेख आपको पसंद आया हो तो इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

वजन बढ़ने का कारण क्या है?

वजन कैसे बढ़ाये? (आसान तरीके)

दौड़ने के फायदे और नियम

किसी भी मुश्किल को आसानी से कैसे सुलझाएं?

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment