Home > Lifestyle > समय का सही उपयोग कैसे करें?

समय का सही उपयोग कैसे करें?

समय का सही उपयोग कैसे करें (Time Management Tips in Hindi): आज की इस भाग-दौड़ में हमें समय के महत्व को जानना बहुत ही जरूरी हो गया है। समय एक ऐसी चीज है, जिसकी कोई व्याख्या नहीं कर सकता। यदि आपके पास समय है, तो आपके पास सब कुछ है। कई लोगों की यह समस्या होती है कि वह पूरा दिन काम करने के बाद उनका काम पूरा नहीं हो पाता। कारण पूछने पर जवाब आता है कि समय कम मिला।

Time Management Tips in Hindi

इसे भी पढ़े: मोटिवेशनल स्पीकर संदीप माहेश्वरी की संघर्ष और सफलता की कहानी।

ये बात किसी के लिए तब ज्यादा जरूरी हो जाती है, जब उसे अपनी जिन्दगी में समय की कमी महसूस होने लगती है। आप जिस काम को अच्छा समय देंगे, वह काम भी आपको अच्छे परिणाम देने में पीछे नहीं रहेगा। बात करें अपने रिश्तों की, तो यदि आप अपने रिश्तों को सही समय देंगे, तो आपके रिश्तें भी पहले से ज्यादा सुधरेंगे।

सभी को अपने काम पूरे करने के लिये दिन में 24 घण्टों तक का समय मिलता है। व्यक्ति उस 24 घण्टों को किस तरह प्रयोग में लेता है, उस पर निर्भर करता है।

इसे भी पढ़े: विवेक बिंद्रा के संघर्ष और सफलता की कहानी।

आज हम आपसे कुछ ऐसे तरीके सांझा (Time Management Tips in Hindi) करने जा रहे हैं, जिसे आप अपने जीवन में अपनाकर अपने दैनिक जीवन में समय का सही प्रबंध कर पायेंगे।

टाइम मैनेजमेंट का सही तरीका – Time Management Tips in Hindi

समय सारणी बनाएं

इसके लिए आप सबसे पहले अपने उन सभी कामों को एक सूचीबद्ध करें जिसे जो आपके लिए महत्वपूर्ण हो, जो काम आपको जीवन में सफ़ल होने के लिए प्रेरित करें। ध्यान रहे इसमें आपको ऐसे काम नहीं जोड़ने है, जिनसे आपका समय बर्बाद हो। जैसे सोशल मीडिया का अधिक प्रयोग आदि।

फिर एक समय सारणी बनाएं और उसे नियमित पालन करने की कोशिश करें। आप शुरूवाती दिनों इसे नियमित करने में बार बार असफल होंगे। आपके असफल होने का सिर्फ़ एक ही कारण होगा, वो है आपका आलस्य। कुछ ही दिनों में आपको इन कामों की आदत लग जायेगी और आप सही काम सही समय पर करना शुरू हो जायेंगे।

  • आप अपने समय सारणी में जरूरी कार्यों को जैसे नियमित 6 से 8 घण्टे सोना आदि को जरूर शामिल करें।
  • कार्यों को करने में अपने आलस्य से ज्यादा अपने कार्य को महत्व दें।
  • समय सारणी का नियमित पालन करें।

समय सीमा का निर्धारण

कभी कभी ऐसा होता हैं कि हम जिस काम को कर रहे होते हैं, उसमें समय का ध्यान नहीं रखते हैं और समय का काम होता है और हम उसमें अधिक समय बर्बाद कर देते हैं। इससे हमारा कीमती समय बर्बाद हो जाता है।

इसके लिए आप किसी काम को करने में उतना ही समय दें जितना उस काम को पूरा होने में लगता है और ऐसे बिना वजह के उस काम पर समय बर्बाद नहीं करें।

आप उन काम को अधिक महत्व दें जो करने अनिवार्य हो। जो काम आज करना हैं, उसे तुरंत पूरा कर दें। उसे फिर आगे लिए नहीं छोड़े। क्योंकि उस काम करने की बात आपके मन में बार-बार आती रहेगी और आप किसी भी काम में सही से मन नहीं लगा पाएंगे।

जो काम करना अनिवार्य नहीं हो, उससे करने से बचे और अपने समय को किसी दूसरे महत्वपूर्ण काम में लगायें।

इनके विचार भी पढ़ें:

बेवजह के काम को हटाएं

दिन में हमारी ही छोटी-छोटी गलतियों के कारण हमारा बहुत समय बर्बाद हो जाता है, जैसे हमारा समान के सही जगह पर नहीं होने से इसे ढूंढने में ज्यादा समय निकल जाता है। यदि हम अपने सामान को सही जगह पर रखकर, इस बर्बाद हो रहे समय को बचा सही काम में उपयोग ले सकते हैं।

इसके लिए आपको अपनी कौनसी चीज को कहा रखना है, उसे तय करें। हम अपनी छोटी छोटी गलतियों को सुधार काफी समय को बचा सकते हैं।

Time Management Tips in Hindi

एक समय में एक काम

एक समय में एक काम करना हमारे दिमाग को और भी ज्यादा तेज करता है। हमारे दिमाग की एकाग्रता में बढ़ोतरी होती है। कई बार हम एक ही समय में एक से अधिक काम करने की कोशिश करते हैं जिससे दोनों काम सही से नहीं हो पाते हैं और दोनों ही काम वापस करने पड़ते हैं।

इससे हमारे कीमती समय की बहुत ज्यादा बर्बादी हो जाती हैं। इसके लिए हमें हमेशा ही एक समय में एक काम पर ही अपना ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। इससे वह काम बहुत अच्छे से होगा और समय पर पूरा भी हो जायेगा। इससे हमारे समय की भी बहुत ज्यादा बचत हो जाएगी।

खुद को प्रेरित करें

कई बार हम अपना कुछ काम कल पर छोड़ देते है। आप अपने किसी काम को कल पर नहीं छोड़े। जितना हो सके उतना ही जल्दी करने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। कल पर छोड़े काम का हमारे मन पर पूरे दिन तनाव बना रहता है।

जिसके कारण हम कोई दूसरा काम भी सही समय पर नहीं कर पाते और उसमें अपना ध्यान भी सही तरीके से नहीं लगा पाते। आप अपने मन से ‘मूड ख़राब है’ शब्द को पूरी तरह से निकल दें।

इससे आपके बहुत सारे समय की बचत होगी और आपको हमेशा सकरात्मक बने रहने की प्रेरणा मिलती रहेगी। जब आप हमेशा ही सकरात्मक के रहेंगे तो आप में नियमित सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता रहेगा।

खाली समय का प्रयोग

कई बार हमारा काम समय से पहले ही पूरा हो जाता है। इस समय का सही प्रयोग कर अपने Time management को काफी हद तक सुधार सकते हैं। आप अपने खाली समय में कोई दूसरा बचा हुआ काम भी कर सकते हैं, फिर उस काम को करने के लिये हमें और समय नहीं ख़राब नहीं करना पड़े।

आप इस बचे हुए समय में महान लोगों की जीवनियाँ, लोगों के प्रेरणादायक विचार, मोटिवेशन बुक्स, प्रेरणादायक कहानियां जैसी कई सारी चीज़े पढ़ सकते हैं। इसके लिए आप हमारे ब्लॉग का प्रयोग कर सकते हैं। हमारे ब्लॉग पर आपको कई सारी प्रेरणादायक जीवनियाँ, अच्छे अच्छे सुविचार, महान लोगों के कथन आदि जैसी चीज़े मिल जायेगी।

Read Also: कोई भी मुश्किल को आसानी से कैसे सुलझाएं

सोशल मीडिया का प्रयोग

आज के समय में सोशल मीडिया का क्रेज बहुत ही ज्यादा बढ़ गया। यह हमारे लिए जितना महत्वपूर्ण है, उनता ही ज्यादा खतरनाक भी। आज के समय सभी काम ऑनलाइन होने शुरू हो गये है। इसके लिए सोशल मीडिया से जुड़े रहना भी बहुत जरूरी है। क्योंकि हमें वहां पर कई सारी महत्वपूर्ण बातों का पता चलता रहता है।

सोशल मीडिया हमारे सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का बहुत अच्छा साधन है। यहां पर हम अपना ज्ञान बढ़ाने के साथ ही नई-नई चीज़े सीख भी सकते हैं।

लेकिन सोशल मीडिया का अधिक प्रयोग करना हमारे कीमती समय को बर्बाद भी करता हैं। आप अपना सोशल मीडिया को उतना समय ही दे जितना आवश्यक हो। अन्यथा इसका प्रयोग नहीं करें।

Time Pass से बचें

कई बार ऐसा होता है कि हम अपने दोस्तों के बीच में इतना बैठ जाते हैं कि समय का पता ही नहीं चलता। इसका आप विशेष ध्यान रखें। क्योंकि यह समय आपको वापस नहीं मिलने वाला। यह समय हमारे भविष्य को और भी बेहतर बना सकता है। इसलिए आपको इसका प्रयोग सही से करना है। उसे फालतू कामों में नहीं बर्बाद नहीं करें।

आप अपने दोस्तों के साथ कम समय बिताएं, कॉलेज में बिना फालतू के नहीं बैठे रहे इन बातों का विशेष ध्यान रखें।

दिन का मूल्यांकन करें

जब भी आप रात में सोते हैं तो सोने से पहले 5 मिनिट तक आप उन सभी कामों को वापस से याद करें कि मैंने आज कौन कौन से काम किये।

इन कामों में महत्वपूर्ण काम को कितना समय दिया और फालतू के कौनसे काम किये, इन सबका ध्यान करें।

फिर जो अपने फालतू काम किये वो करने अनिवार्य नहीं है तो उसे आगे से नहीं करें और उसके समय को किसी अच्छे काम काम में प्रयोग करें। इससे आपके समय की बहुत ज्यादा बचत होगी।

Read Also

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर किये यह समय का सही उपयोग कैसे करे (Best Time Management Tips in Hindi) आपके लिए सही साबित होंगे। इन्हें आगे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें और आपको यह कैसे लगे, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। ऐसी ही और जानकारी के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक जरूर कर दें।

इसे भी पढ़ें: 

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment