Home > Biography > डॉ. विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय

डॉ. विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय

Dr. Vivek Bindra Biography and Success Story in Hindi: नमस्कार दोस्तों, आपने विवेक बिंद्रा का नाम तो सुना ही होगा तो आज हम इनके बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे है। हम आपको बतायेंगे कि उनका जीवन बचपन में कितना मुश्किल भरा रहा है और ये मुकाम उन्होंने कैसे हासिल किया।

Dr. Vivek Bindra Biography and Success Story in Hindi

डॉ. विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय | Dr. Vivek Bindra Biography And Success Story in Hindi

डॉ. विवेक बिंद्रा की जीवनी एक नज़र में

नामडॉ. विवेक बिंद्रा
जन्म और स्थान5 अप्रैल 1978 दिल्ली
पिता का नाम
माता का नाम
भाई-बहन
पत्नी का नामगीता सबरवाल
बच्चे1 बेटा (माधव बिंद्रा)
शिक्षाMBA
कॉलेजAmity International School Of Business
उम्र43 वर्ष (2021 तक)
निवास स्थान
नागरिकताभारतीय
व्यवसायपब्लिक स्पीकर, YouTuber, Business Coach
Biography of Vivek Bindra in Hindi

डॉक्टर विवेक बिंद्रा कौन है?

डॉक्टर विवेक बिंद्रा जी सिर्फ मोटिवेशनल स्पीकर और बिजनेस कोच ही नहीं बल्कि विवेक बिंद्रा भारत की बहुत सी बड़ी-बड़ी कंपनियों में एक ट्रेनर के बतौर भी काम कर चुके हैं।

डॉ. विवेक बिंद्रा अपने ट्रेनिंग को लेकर और अपने कंपनी को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। क्योंकि इनकी कंपनी एकमात्र ऐसी कंपनी है, जो कि भारत में बड़े कम समय में काफी ऊंचाइयों तक पहुंच गई है। डॉ. विवेक बिंद्रा जी अपने यूट्यूब चैनल पर लोगों को बिजनेस करने के नए-नए तरीके के विषय में बताते हैं और किसी बिजनेस को कैसे तेजी से ग्रुप कराया जाए इस विषय में भी बहुत सी जानकारियां बताते हैं।

डॉ. विवेक बिंद्रा भारत के साथ-साथ संपूर्ण विश्व भर में कई बड़े-बड़े सेमिनार को आयोजित कर चुके हैं और इतना ही नहीं इन के प्रत्येक सेमिनार में लाखों लोगों की भीड़ जमा हो जाती है और विवेक बिंद्रा का हर एक वीडियो भारत के साथ-साथ विदेशों में भी खूब देखा जाता है।

इनके काम की सराहना करते हुए इन्हें बहुत से अवार्ड से सम्मानित भी किया गया है। डॉ. विवेक बिंद्रा के सोशल मीडिया अकाउंट पर वर्तमान समय में लाखों नहीं बल्कि करोड़ों की संख्या में फैन फॉलोइंग है।

वर्तमान समय में भी डॉक्टर विवेक बिंद्रा अपने टैलेंट के दम पर पूरी दुनिया में नाम कमा रहे हैं और लॉगइन के मोटिवेशनल स्पीच को सुनना काफी पसंद भी करते हैं। लोगों का ऐसा भी कहना है कि यदि हम डॉक्टर विवेक बिंद्रा के बिजनेस स्किल्स को खुद के बिजनेस के लिए अप्लाई करें तो हम सभी लोग अपने बिजनेस में काफी अच्छे से और काफी आसानी से सक्सेस पास जाएंगे।

यदि आप पर्सनली खुद के बिजनेस के लिए डॉक्टर विवेक बिंद्रा से ट्रिक्स लेना चाहते हैं तो आपको डॉक्टर विवेक बिंद्रा के आयोजित किया गया सेमिनार में अवश्य जाना चाहिए। आप सभी लोग डॉक्टर विवेक बिंद्रा के सेमिनार में जाकर खुद के सवालों को उनके सामने रख पाएंगे और डॉक्टर विवेक बिंद्रा आपके सवालों के जवाब बड़ी ही उदारता पूर्वक देंगे। डॉ. विवेक बिंद्रा उन लोगों से काफी ज्यादा अट्रैक्ट होते हैं, जो कि ज्यादा क्वेश्चंस करते हैं।

डॉक्टर विवेक बिंद्रा का जन्म

भारत के महान मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1978 में दिल्ली में हुआ था। डॉक्टर विवेक बिंद्रा को लोग प्यार से बिंद्रा सर के नाम से भी बुलाते हैं। वर्तमान समय में डॉ विवेक बिंद्रा की उम्र लगभग 39 वर्ष है।

डॉ. विवेक बिंद्रा अपने जन्म से लेकर अब तक के सफर में अपना सबसे अच्छा साथी खुद को ही मानते हैं। इनका ऐसा कहना है कि “आपके सच्चे समय में यदि आपका कोई साथ देता है तो वह है खुद आप।”

डॉक्टर विवेक बिंद्रा का पारिवारिक संबंध

डॉ. विवेक बिंद्रा जब मात्र 3 वर्ष के थे तभी उनके पिताजी ने उनका साथ छोड़ दिया था और उनकी माता ने दूसरी शादी कर ली। विवेक बिंद्रा बड़ी एक कम उम्र में अपने माता-पिता के प्यार को खो चुके थे। आप सभी लोग समझ सकते हैं कि बिना माता-पिता के एक बच्चे का जीवन कैसा व्यतीत हुआ होगा।

Dr. Vivek Bindra Biography and Success Story in Hindi

इनके पिता जी के निधन के बाद ये कभी अपने दादा के पास कभी भुआ के पास और कभी चाचा के पास भी रहे हैं। इन्होने अपना कुछ जीवन हॉस्टल में भी निकाला है। इनको बचपन में कई तकलिफों का सामना करना पड़ा है। इनका बचपन अकेलेपन के साथ गुजरा है। जब भी ये अपने किसी दोस्त के घर जाते थे तो दोस्तों के माता पिता इनके साथ खेलने से मना करते थे।

इसे भी पढ़ें: विवेक बिंद्रा के प्रेरक और प्रेरणादायी विचार

डॉ. विवेक बिंद्रा की शिक्षा (Dr Vivek Bindra Education)

डॉ. विवेक बिंद्रा ने जैसे भी करके अपनी पढाई को पूरा किया। वे बचपन से ही प्रतिभावान और पढाई में अव्वल थे। इन्होंने अपनी शुरूआती पढाई St. Xavier College Delhi से की और उन्होंने MBA तक की पढाई को Amity International School Of Business में पूरा किया।

उन्होंने अपनी पढाई को पूरा करने की लिए एजुकेशन लोन लिया था। University of East London Business School में इनका एडमिशन हो गया था। लेकिन पैसों की कमी के कारण वहां नहीं जा पायें। जब वे MBA की पढाई कर रहे थे, तब उनको कुछ मेंटर, गाइड, स्प्रिचुअल मास्टर्स मिले। जिन्होंने उनको भगवत गीता पढने की सलाह दी।

बचपन में इनकी रुची स्पोर्ट्स में भी रही है विवेक बिंद्रा नेशनल बेस्ट आउटलैंड एथलिट भी रह चुके है और इनको 100 से ज्यादा मेडल भी मिले है इनकी स्पोट्र्स के कई खेलों में रुची रही है

इन्होने बचपन में कई पार्टटाइम काम भी किये है ट्यूशन की क्लासेज भी ली है अपना होम ट्यूशन भी लिए है और ट्यूशन सेण्टर भी खोला था इन कामों के साथ में इन्होने डिक्शनरीज़ बेचने का काम भी किया

डॉक्टर विवेक बिंद्रा को कैसे मिली सफलता

डॉक्टर विवेक बिंद्रा के जीवन में 2003 तक कोई अचीवमेंट्स नहीं थे। परंतु 10 जनवरी 2004 में कुछ ऐसा हुआ, जिसने डॉक्टर विवेक बिंद्रा के पूरे के पूरे जीवन को ही बदल डाला। जब डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने श्रीमद्भगवद्गीता को लेकर एमबीए की पढ़ाई करते समय इन्होंने वृंदावन जाना उचित समझा और वृंदावन चले गए। वृंदावन में डॉक्टर विवेक बिंद्रा ने लगभग 4 सालों तक सन्यासी के रूप में अपना जीवन यापन भी किया और श्रीमद्भागवत गीता का अध्ययन भी किया।

इन सबके बाद डॉ. विवेक बिंद्रा जी के गुरुजी ने डॉक्टर विवेक बिंद्रा से कहा कि आपने एमबीए की पढ़ाई भी की है और 7 साल श्रीमद् भागवत गीता का भी अध्ययन किया है तो कृपया आप अपने भगवत गीता को और बिजनेस को एक साथ जोड़ कर लोगों की मदद करें।

इसके बाद डॉ. विवेक बिंद्रा ने अपने गुरु की आज्ञा मानकर ऐसा करना शुरू किया और इसके बाद से धीरे-धीरे करके इनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती गई। इन्होंने एक ट्रेनिंग प्रोग्राम के जरिए पूरे दुनिया भर के बिजनेसमैन को बिजनेस टिप्स बताना शुरू किया और वर्तमान समय में इसलिए ज्यादा सफल व्यक्ति बने।

यह भी पढ़े: संदीप महेश्वरी का जीवन परिचय

भगवद गीता का साथ

इनको भगवद गीता 10 जनवरी 2004 को मिली, उन्होंने भगवत गीता पढ़ना शुरू किया, भगवत गीता में हमारे पूरे जीवन के प्रश्न के उत्तर दिए हुए हैं।

भगवत गीता से प्रभावित होकर आज वे एक बड़े मोटिवेशनल स्पीकर बन चुके हैं। डॉ. विवेक बिंद्रा के विडियो में भगवत गीता का नाम जरूर लेते हैं। डॉ. विवेक बिंद्रा बताते हैं कि उन्होंने सारे सिद्धान्त भगवत गीता से सीखे हैं। उनका मानना है कि भगवत गीता कोई धार्मिक किताब नहीं हैं, इस किताब में अर्जुन ने प्रश्न किये हैं और उनके जवाब श्री कृष्ण ने दिए हैं। इस किताब में हमारे जीवन के हर प्रश्न का जवाब उपलब्ध है।

विवेक बिंद्रा का सन्यासी जीवन

इन्होने अपने जीवन में 3 से 4 साल सन्यासी की तरह भी निकाले है उस समय इन्होने अपना सर भी मुंडवा लिया, धोती कुरता भी पहने थे, शास्त्र भी पढ़ते थे और भिक्षा भी मांगी है इनके साथ ही इन्होने वो सभी काम किये जो हर एक सन्यासी करता है जैसे कपड़े धोना, मंदिर में सेवा करना, जमीन पर सोना, उभरी सब्जी खाना, झाड़ू पोछा लगाना, बर्तन धोना इन सब काम से इनको बहुत ही फायदा मिला

डॉ. विवेक बिंद्रा का परिवार (Vivek Bindra Family)

Dr. Vivek Bindra Biography And Success Story in Hindi

डॉ. विवेक बिंद्रा एक सफल व्यक्ति के साथ एक सफल पति और पिता भी हैं। उनकी पत्नी का नाम गीता सबरवाल और उनके बेटे का नाम माधव बिंद्रा है। डॉ. विवेक बिंद्रा एक सफल मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। इन्होंने यूट्यूब पर अपना चेंनल 6 दिसम्बर 2013 को खोला।

उनके विडियो से कई युवा सफ़ल हुए हैं, इनके विडियो देखने वालों की संख्या काफी ज्यादा हैं। इनके विडियो देखने वालों में पाकिस्तानी लोग भी सामिल हैं। इनके यूट्यूब चेंनल से कई सारे लोग इनसे जुड़ चुके हैं। इनको कई बड़े अवार्डो से नवाजा गया हैं।

डॉ. विवेक बिंद्रा सोशल मीडिया

Vivek Bindra InstagramClick Here
Vivek Bindra FacebookClick Here
Vivek Bindra TwitterClick Here
Vivek Bindra YouTubeClick Here

विवेक बिंद्रा अवार्ड्स

  • Best Corporate Trainer – Maruti Suzuki June 2014
  • Excellence Award – Secrets of Success -Rotary Club of Delhi Mid Town June 2014
  • Best Motivational Speaker – Maruti Suzuki India LTD May 2015
  • Appreciation Award- Rotary Club of New Delhi & MCD June 2016
  • India’s Greatest Brand & Leader Award Process Reviewer PWC December 2016
  • Best Keynote Speaker Agra Business Forum
  • Golden Book of World Records
  • Think Tank Of CORPORATE ASIA – World Leadership Fedration,Dubai February 2017
  • Awarded as “The Best Corporate Coach of India” by Mar
  • Leadership Award DLF Industries Association
  • Most Inspirational Keytone Speaker – Indian Institute of Technology, IIT -Roorkee
  • Best CEO Coach India- Time of India -Speaking Tree February 2017
  • Best Socially Responsible Motivationnal Speaker Faridabad Industries Association
  • The Best Leadership Trainer in Asia Award by Marshall Goldsmith at World HRD Congress

डॉ. विवेक बिंद्रा की किताबें (Dr Vivek Bindra Books)

  1. Effective Planning And Time Management
  2. Everything About Effective Communication
  3. Everything About Leadership
  4. Double Your Growth Through Excellent Customer Service
  5. Everything About Corporate Etiquette

FAQ

डॉक्टर विवेक बिंद्रा कौन है?

डॉक्टर विवेक बिंद्रा भारत के जाने-माने मोटिवेशनल स्पीकर और एक बिजनेसमैन है।

डॉक्टर विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकर होने के साथ-साथ और क्या काम करते हैं?

डॉ विवेक बिंद्रा मोटिवेशनल स्पीकर होने के साथ-साथ एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन और बिजनेस कोच भी है।

डॉ. विवेक बिंद्रा का शौक क्या है?

डॉक्टर विवेक बिंद्रा का सबसे महत्वपूर्ण शौक पढ़ना और घूमना है।

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा शेयर की गई यह जानकारी “विवेक बिंद्रा बायोग्राफी इन हिंदी (Dr Vivek Bindra Biography in Hindi)” आपको पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Comments (4)

Leave a Comment