Home > Lifestyle > वजन कैसे बढ़ाये? (आसान तरीके)

वजन कैसे बढ़ाये? (आसान तरीके)

Vajan Kaise Badhaye: एक शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति जीवन के किसी मोड़ पर सफलता नहीं पा सकता। हमारे शरीर में ताकत रहना बहुत आवश्यक है और स्वयं को ताकतवर दिखाने का सबसे अच्छा तरीका आपके शरीर की मांसपेशियां हैं, जो आपको स्वस्थ दर्शाती है।

अगर आप एक दुबले-पतले व्यक्ति हैं, तो आपके शरीर में वजन ना केवल आपके शारीरिक ताकत को बढ़ाएगा बल्कि आपको और खूबसूरत व्यक्तित्व देगा। जिस वजह से आज हर दुबला पतला व्यक्ति वजन कैसे बढ़ाएं के बारे में इधर-उधर ढूंढता रहता है।

अगर आप भी उनमें से एक है और कुछ सटीक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, जिसके जरिए आप वजन बढ़ा सके तो नीचे बताए गए निर्देशों का आदेश अनुसार पालन करें।

Vajan Kaise Badhaye
Image: Vajan Kaise Badhaye

आज हर कोई अपना वजन बढ़ाना चाहता है ताकि वह और भी खूबसूरत दिखें। एक स्वस्थ शरीर बहुत ताकतवर होता है, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से लड़ता है। अगर आप वजन बढ़ाने को लेकर चिंता में है तो आज के लेख में हम वजन बढ़ाने की कुछ विस्तार पूर्वक प्रक्रिया के बारे में सरल शब्दों में जानकारी देंगे, जिसका पालन आपको आदेश अनुसार करना चाहिए।

वजन कब बढ़ता है?

आज बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जिन्हें वक्त पर भूख नहीं लगती। इस वजह से वह बहुत दुबले-पतले दिखते है। अगर आप खुद को एक खूबसूरत व्यक्तित्व देना चाहते हैं तो आपके शरीर की बनावट इसमें बहुत मायने रखती है, जहां आपको अपना वजन बढ़ाकर एक सुडौल और स्वस्थ शरीर पाना होगा। मगर लोगों को इस बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं है कि वजन बढ़ना कब शुरू होता है?

अगर आप यह सोचते हैं कि आप रोजाना अधिक खाना खाएंगे, तो आपका वजन बढ़ने लगेगा। आपको यह जानने की आवश्यकता है कि यह पूरी तरह से झूठ बात है। कोई भी व्यक्ति रोजाना अधिक खाना खाकर स्वयं को मोटा या स्वस्थ शरीर नहीं प्राप्त कर सकता।

हमारे पूरे शरीर को हमारा मस्तिष्क काबू करता है। अगर हमारे मस्तिष्क को शरीर में ताकत और मांस की जरूरत नहीं महसूस होगी, तो वह आपके शरीर में मांस बनने नहीं देगा।

सरल शब्दों में अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते है, तो सबसे पहले अपने मस्तिष्क को यह एहसास दिलाना होगा कि आपकी ताकत कम है और उसे और अधिक ताकत की आवश्यकता है ताकि आपका मस्तिष्क अधिक ताकत सोखे और इसके लिए आपको अधिक खाना खाने दे।

वजन कैसे बढ़ाएं? (Vajan Kaise Badhaye)

ऊपर बताई गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप यह समझ गए होंगे कि वजन बढ़ाने के लिए अपने मस्तिष्क को मजबूत करने की आवश्यकता है और उसे यह बताने की आवश्यकता है कि आप को और अधिक ताकत की जरूरत है। बस यही प्रक्रिया आपके वजन को बढ़ाना शुरू कर देगा।

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो सबसे पहले अधिक मेहनत करिए। जब आप मेहनत करेंगे और आपसे मेहनत नहीं होगी तब आपके मस्तिष्क को यह एहसास होगा कि आप कमजोर है और आपको अधिक ताकत की जरूरत है, जिसके लिए आपको भूख लग जाएगी और आप खाना खाएंगे।

जब आप रोजाना मेहनत करेंगे और आपके शरीर से ताकत घटती जाएगी। तब उस ताकत को पाने के लिए आपको अधिक भूख लगेगी और आप अधिक खाना खाएंगे। इस प्रक्रिया में जब आप अच्छा खाना खाएंगे, तो आपके शरीर को अधिक विटामिन मिलेगा। यह भी आपको एक खास बात का ध्यान रखने की जरूरत है।

जब आप अधिक मेहनत करते हैं, तो आपके शरीर की मांसपेशियां टूटने लगती हैं, जिसे दोबारा बनाने के लिए शरीर को प्रोटीन की आवश्यकता होती है। अर्थात अधिक मेहनत करने के बाद अगर आप अधिक प्रोटीन खाएंगे तो आपका वजन बढ़ने लगेगा और आपके शरीर में मांसपेशियां उभरकर नजर आने लगेंगे और आप पहले से ज्यादा खूबसूरत नजर आने लगेंगे।

वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

जैसा कि हमने आपको बताया अगर आप पर्याप्त मेहनत करके सही खाना खाएंगे, तो आपका शरीर खूबसूरत और आकर्षक बनता जाएगा, वजन भी बढ़ने लगेगा। अब आपको यह समझना होगा कि किस तरह का खाना खाने से शरीर में जल्दी मांस पेशियां बनती है।

वजन बढ़ाने के लिए नीचे बताए गए हैं व्यंजन को खास तौर पर रोजाना खाएं:

अंडा

अंडा वजन बढ़ाने के लिए बेहतरीन व्यंजन है। आप इसे कच्चा या उबाल कर खा सकते है। अंडा फैट और प्रोटीन का बेहतरीन मिश्रण होता है, जिसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। अधिक मेहनत करने के बाद जब आप अंडा खाएंगे तो आपकी मांस पेशियां तीव्रता से उभारने लगेंगी।

वजन बढ़ाने के लिए रोज सुबह आपको दो अंडे खाने चाहिए। अगर आप बहुत अधिक पतले हैं तो आपको सुबह और शाम दोनो टाइम अंडा खाना चाहिए। मगर याद रखें अंडा बहुत गर्म हो व्यंजन होता है, जिसे सही तरीके से बचाने के लिए आपको अधिक से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है।

आलू

जब कोई व्यक्ति पतला होता है तो इसका तात्पर्य है कि इससे शरीर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और मिनरल्स नहीं मौजूद है। इस कमी को पूरा करने के लिए आपको सबसे पहले अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट खाने की जरूरत है ताकि शरीर अपनी कमी को पूरा कर सके और उसके बाद प्रोटीन के सहारे आपके मांस पेशियों को बड़ा और खूबसूरत बना सके।

आलू एक ऐसा व्यंजन है, जिसमें बहुत अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। रोजाना आलू खाने से आपका शरीर बड़ी तेजी से शरीर में हुए विटामिन की कमी को पूरा कर पाएगा। आपने आज तक अपने शरीर को जिस विटामिन से दूर रखा, जिस वजह से आपके शरीर की हालत कमजोर ढांचे में बदल गई, उसे खत्म करने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में आलू खाना चाहिए।

दूध

दूध एकमात्र ऐसा व्यंजन है, जिसमें सभी प्रकार के विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं। इस वजह से यह बच्चों को दिया जाता है ताकि वह सुरक्षित और ताकतवर बन सके। आपको अपने वजन बढ़ाने की प्रक्रिया में दूध को अवश्य शामिल करना है।

याद रहे वजन बढ़ाने के लिए आप को अधिक से अधिक मात्रा में विटामिन और मिनरल खाने की जरूरत है। यह विटामिन और मिनरल आपको पर्याप्त मात्रा में दूध से मिल सकता है।

घी

घी हमारे आसपास मौजूद सबसे अधिक कैलोरी वाला कैलोरी वाला खाना है। अगर हम मात्रा की बात करें तो 100 ग्राम भी आपको 900 कैलोरी दे सकता है। घी में सिचुएटेड फैट होता है, जो आपके शरीर में वजन बढ़ने का मुख्य कारण होता है। जो व्यक्ति पतले होते है, उनके शरीर में इस सिचुएटेड फैट की मात्रा बहुत कम हो जाती है, जिस वजह से उन्हें कमजोरी होने लगती है।

यह भी पढ़े: ज्यादा सोने के नुकसान क्या है?, इसकी आदत कैसे छोड़े?

किसमिस

अगर आप वजन बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू करने जा रहे हैं तो अपने वजन बढ़ाने की प्रक्रिया रोजाना सुबह भीगे हुए किशमिश से करें। किसमिस अलग-अलग तरह के विटामिन और मिनरल्स से भरा हुआ एक बेहतरीन पोशाक व्यंजन है, जो आपके शरीर को अंदर से मजबूती देने का कार्य करता है। आप रोजाना रात को एक मुट्ठी किस्मिश भिगो दें और सुबह उस भीगे हुए किसमिस से नाश्ते की शुरुआत करे।

केला

वजन बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है रोजाना केला खाना। अगर आप रोज केला खाते हैं तो आपके शरीर में एक भरपूर खुराक जाती है, जो शरीर में विभिन्न प्रकार के विटामिन और मिनरल की जरूरत को पूरा करती है।

केला कई सालों से वजन बढ़ाने का एक बेहतरीन जरिया माना जाता है। अगर किसी व्यक्ति को खूबसूरत और मजबूत शरीर पाना है, तो उसे रोजाना दो केले खाने चाहिए।

हरी सब्जी

ऊपर बताई गई सभी चीजों का सेवन अगर आप करते हैं तो आपके शरीर में कुछ ऐसे व्यंजन का जाना भी आवश्यक है, जो आपको बीमारियों से बचा कर रखें ताकि इस प्रक्रिया में आपका शरीर बीमार न पड़ जाएं।

आपके शरीर को बीमार पड़ने से बचाने के लिए और इम्यूनिटी शक्ति को बढ़ाने के लिए हरी सब्जी एक बेहतरीन व्यंजन हो सकता है, आप किसी भी तरह के हरी सब्जी को खा सकते हैं। मुख्य रूप से बीन्स का सेवन करना चाहिए।

बादाम

बादाम भी वजन बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद व्यंजन माना जाता है। बादाम एक ऐसा व्यंजन है, जिसका सेवन आप दिन भर में कभी भी कर सकते है। अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इस प्रक्रिया की शुरुआत आपको रोजाना सुबह एक मुट्ठी बदाम खा कर करना चाहिए। वजन बढ़ाने के लिए बदाम खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि रात में आप बादाम को भिगोकर रख दें और सुबह उठकर उस बदाम को खाएं।

बटर

जब हम वजन बढ़ाने की बात करते हैं, तो उसमें हमें ऐसा खाना खाना चाहिए, जिसमें फैट की मात्रा हो क्योंकि जो व्यक्ति पतला होता है। उसके शरीर में फैट की मात्रा बहुत कम होती है।

बटर एक बहुत ही स्वादिष्ट और बेहतरीन खाना है, जिसे खाकर आप तुरंत अपना वजन बढ़ा सकते हैं। वजन बढ़ाने की प्रक्रिया में आपको रोजाना बटर का सेवन करना चाहिए।

नींद जरुर लें

अगर आप अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आपको यह समझना चाहिए कि नींद आप को स्वस्थ रखने और वजन बढ़ाने में बहुत काम आती है। आप जितना अधिक सोएंगे आपके शरीर को उतना आराम मिलेगा और जितना ज्यादा शरीर आराम करेगा। वह उतनी तेजी से टूटे हुए मांस पेशियों को दुबारा बना पाएगा। परिणाम स्वरूप आप उतने हट्टे इकट्ठे होते जाएंगे।

अगर आप रोजाना खूब खाना खाएं और सोएंगे तो आपका मोटापा बढ़ने लगेगा। हम यहां इसकी बात नही कर रहे, रोजाना खूब सारा खाना खाना और सोना केवल समय की बर्बादी है। इससे आपका शरीर स्वास्थ्य नहीं हो पाएगा आपको बहुत अधिक मेहनत करना है, जिससे आपके शरीर में दर्द हो।

जितना ज्यादा दर्द होगा, उतना ज्यादा मांस पेशियां टूटेंगे और जितना अच्छा खाना खाएंगे। उतना उन मांस पेशियों को दोबारा बनने में मदद मिलेगी और जितना ज्यादा आप सोएंगे। इतनी जल्दी आपकी मांसपेशियां मजबूत और शक्तिशाली रूप ले पाएंगे।

अर्थात अगर आप एक दुबले पतले व्यक्ति है, जो एक ताकतवर और खूबसूरत भारी वजन वाला शरीर पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। जिसके बाद आप अच्छा विटामिन भरा खाना खाए हैं और भरपूर नींद लें ताकि कम से कम समय में आप अपना वजन बढ़ा पाएं।

FAQ

वजन कब बढ़ता है?

जब आप बहुत अधिक मेहनत करते हैं तो आपकी मांस पेशियां टूट जाती है। जब हम अच्छा खाना खाते हैं और सोते हैं तो हमारी मांस पेशियां पहले से मजबूत हो जाती है और तब हमारा वजन बढ़ने लगता है।

क्या खाने से वजन बढ़ता है?

ज्यादा प्रोटीन खाने से वजन जल्दी बढ़ता है। इस वजह से प्रोटीन और फैट दोनों का अधिक सेवन करना चाहिए।

कम समय में वजन कैसे बढ़ाएं?

कम समय में वजन बढ़ाने के लिए ज्यादा मेहनत करे और अच्छा विटामिन वाला खाना खाएं, जिसके बाद आपको ज्यादा से ज्यादा आराम करने की आवश्यकता है। उसके बाद काफी कम समय में आप अपना वजन बढ़ा पाएंगे।

निष्कर्ष

हमने आज के इस लेख में आप सभी लोगों को वजन कैसे बढ़ाये? (Vajan Kaise Badhaye) के बारे में विस्तार पूर्वक से बेस्ट टिप्स प्रदान किये है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा प्रस्तुत किया गया वजन बढ़ाने पर यह टिप्स वाला आर्टिकल आप लोगों के लिए काफी ज्यादा यूज़फुल और हेल्पफुल साबित हुआ होगा।

अगर आपको वजन बढ़ाने से संबंधित हमारा यह लेख पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना भूले। अगर आपके मन में हमारे आज के इस लेख से संबंधित कोई भी सवाल या फिर कोई भी सुझाव है तो आप हमें कमेंट बॉक्स में अवश्य बताएं। हम आपके द्वारा दिए क्या प्रतिक्रिया का जवाब शीघ्र से शीघ्र देने का पूरा प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़े

सर्दी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

अखरोट खाने के फायदे और नुकसान

मखाने खाने के फायदे और नुकसान

रस्सी कूदने के फायदे, सही तरीका, समय और नियम

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment