Home > Lifestyle > मक्का खाने के फायदे और नुकसान

मक्का खाने के फायदे और नुकसान

makka khane ke fayde aur nuksan

मक्का खाने के फायदे और नुकसान: बरसात का मौसम आते ही हमारे ध्यान में धीमी आंच पर भुने हुए मकई की खुशबू याद आने लगती है। बारिश के मौसम में मकई खाने का एक अलग ही मजा होता है।

यह काफी ज्यादा स्वादिष्ट होता है। इसके साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। क्योंकि मकई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। लेकिन हर चीज का फायदा और नुकसान दोनों ही होता है।

एक ओर जहां makka khane ke fayde हैं तो दूसरी ओर बहुत ज्यादा मकई का सेवन आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी साबित हो सकता है।

इस लेख में मक्का खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जानेंगे। साथ ही मक्के में पाया जाने वाला पोषक तत्व और मकई का सेवन कैसे करें? के बारे में भी जानेंगे।

मक्के में पाया जाने वाला पोषक तत्व

मक्के में कई तरह के पोषक तत्व और खनिज पाए जाते हैं, जिसके कारण यह हमारे शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है।

मक्के में लगभग 18% कार्बोहाइड्रेट होता है, 3% प्रोटीन होता है। लगभग एक प्रतिशत फैट होता है, वहीं 6% के करीब शुगर, फाइबर और पोटेशियम पाया जाता है।

इसके अलावा मक्के में कैल्शियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक, तांबा, आयरन जैसे कई खनिज तत्व पाए जाते हैं। मक्के में विटामिन C, विटामिन b1, विटामिन b2 और विटामिन b3 भी पाया जाता है। यह स्टार्च से भरपूर होता है।

मक्का खाने के फायदे

कोलेस्ट्रॉल कन्ट्रोल करता है

मक्के में फाइबर होता है, जो आपके शरीर के कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार साबित होता है। मक्के में फाइटोस्टेरोल भी पाया जाता है, जो शरीर में कोलेस्ट्रॉल की अधिकता को रोकता है।

मक्का पाचन सुधारने में मददगार

आपके डेली डाइट में मक्के का सेवन पाचन क्रिया को सुधारने में मददगार होता है। मक्के में फाइबर और विटामिन ए पाया जाता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है।

हड्डियों को स्वस्थ रखने में सहायक

शरीर के हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए विटामिन डी बहुत मददगार साबित होता है। मक्का विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत है।

विटामिन डी हड्डियों को कैल्शियम और फास्फेट के संचय को बढ़ावा देता है, जिससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती हैं। मकई में पाया जाने वाला फास्फोरस आपके दांतों को भी मजबूत करता है।

एनीमिया को ठीक करने में मददगार

एनीमिया बीमारी शरीर में आयरन की कमी के कारण होता है। आयरन शरीर में हीमोग्लोबिन उत्पन्न करने में मदद करता है, जो रक्त में ऑक्सीजन परिवहन करता है।

चूंकि मक्के में भरपूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। ऐसे में मक्के का सेवन आपके शरीर में आयरन के लेवल को मेंटेन करके रखता है।

वजन को कन्ट्रोल करने में सहायक

जो लोग अपने वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं, उन लोगों के लिए मक्का एक अच्छा डाइट हो सकता है। क्योंकि मक्के में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जिससे मक्के का सेवन करने से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती हैं।

ऐसे में आप अधिक मात्रा में भोजन का सेवन करने से बच सकते हैं। मक्के में कैलोरी और फैट भी बहुत कम होता है, जिसके कारण यह आपके वजन को बढ़ने नहीं देता।

टीबी की बीमारी में मददगार

मक्के का सेवन टीबी की बीमारी में राहत देता है। भुने हुए मकई को खाने से खांसी भी कम होती है।

उपरोक्त फायदे के अलावा मकई खाने के और भी कई तरह के फायदे हैं। मकई का सेवन यकृत की समस्या को दूर करता है, मकई का सेवन मुत्राशय से की सूजन को कम करता है। किडनी से पथरी को निकालने में भी मददगार साबित होता है।

जो लोग बवासीर से परेशान हैं, उन लोगों के लिए मकई एक अच्छा डाइट है। मकई का सेवन बवासीर जैसी समस्या को भी कम करता है।

यह भी पढ़े: सब्जा सीड्स के फायदे, उपयोग और नुकसान

मक्का खाने के नुकसान

  • एक ओर जहां मकई खाने के बहुत सारे फायदे हैं तो वंही मकई का अधिक मात्रा में सेवन आपके शरीर पर नकारात्मक प्रभाव भी डाल सकता हैं। अत्यधिक मात्रा में मक्का खाने से शरीर में कैलोरी बढ़ने लगती है, जो आपके वजन वृद्धि का कारण बन सकता है।
  • मक्का खाने से कुछ लोगों को खांसी या फिर गले में खराश की भी समस्या हो जाती है।
  • मक्का में ग्लूटेन होता है। ऐसे में अत्यधिक मात्रा में ग्लूटेन का सेवन पाचन में कठिनाई उत्पन्न कर सकता है।
  • कुछ लोगों को मक्का से विभिन्न तरह के एलर्जी हो जाती है जैसे कि त्वचा में खरोंच, लालिमा, आंखों में सूजन, खुजली आदि।
  • मक्का में शुगर होता है और मक्का खाने के बाद उसके छिलके हमारे दांतों में चिपक जाते हैं। ऐसे में आपके दांतों में कैविटी उत्पन्न हो सकती है और आपके दांतों को सडा सकता है। इसलिए मक्का खाने के बाद ब्रश कर लेना चाहिए।
  • मक्का में प्रचुर मात्रा में स्टार्च होता है। ऐसे में अत्यधिक मात्रा में मक्का खाने से आपके पेट में गैस हो सकता है, पेट फूल सकता है। यहां तक कि एसिडिटी की समस्या भी हो सकती है।
  • अत्यधिक मात्रा में मकई का सेवन डायबिटीज मरीजो के लिए हानिकारक हो सकता है। क्योंकि मक्के में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जिससे हमारे शरीर में शुगर लेवल बढ़ जाता है।

मकई का सेवन कैसे करें?

मकई को अगर आप अपने डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो इसे कई तरीके से खा सकते हैं। बहुत सारे लोग मकई को पका कर खाना पसंद करते हैं।

इसे कोयले या आग पर सीधे पका सकते हैं। इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए रोस्टेड मकई के ऊपर नींबू और नमक लगाकर खा सकते हैं।

इसके अलावा मकई को उबालकर भी खाया जाता है। उबले हुए मकई के दाने में बहुत सारे फायदे होते हैं। उसमें कार्बोहाइड्रेट और शुगर होते हैं, जिससे शरीर को बहुत ज्यादा ऊर्जा मिलती है।

इसके अलावा इसमें फाइबर, मिनरल्स एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो आपकी सेहत को बेहतर बनाता है। मकई की रोटी भी बना कर खा सकते हैं।

मक्के की रोटी ग्लूटेन फ्री होती है। ऐसे में जो लोग ग्लूटेन संबंधित समस्याओं से ग्रसित होते हैं, उनके लिए मक्के की रोटी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

निष्कर्ष

इस लेख में आपने मक्का खाने के फायदे और नुकसान के बारे में जाना। वैसे अगर आप संतुलित तरीके से मकई को अपने डाइट में शामिल करते हैं तो आपको इसके कई सारे फायदे देखने को मिलते हैं।

विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होने के कारण यह सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। बस ध्यान रहे की कोई भी चीज अत्यधिक मात्रा में नहीं होनी चाहिए।

हमें उम्मीद है कि यह मक्की की रोटी के फायदे और नुकसान से जुड़ी जानकारी आपके लिए मददगार साबित होगी। इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

दलिया खाने के फायदे और नुकसान

अखरोट खाने के फायदे और नुकसान

मखाने खाने के फायदे और नुकसान

सौंफ खाने के फायदे और नुकसान

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment