Home > Lifestyle > लहसुन खाने के फायदे और नुकसान

लहसुन खाने के फायदे और नुकसान

Lahsun Khane Ke Fayde Aur Nuksan

Lahsun Khane Ke Fayde Aur Nuksan: भारतीय खाने में कई तरह के मसालों का प्रयोग होता है, जो औषधीय गुणों से भरपूर होता है। लहसुन का भी प्रयोग भारतीय रसोई में खाने का स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए होता है। लेकिन इसके साथ ही लहसुन शरीर के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है।

इस लेख में हम लहसुन खाने के फायदे और नुकसान (Lahsun Khane Ke Fayde Aur Nuksan) के बारे में जानेंगे।

लहसुन के फायदे

लहसुन का सेवन करना शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। यहां विस्तार से lahsun ke fayde जानते हैं:

हृदय के लिए फायदेमंद

लहसुन हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। लहसुन का सेवन धमनियों के सख्त होने की गति को धीमा कर देता है।

यह कोलेस्ट्रॉल को कम करने, रक्त परिसंचरण में सुधार और हृदय रोग को रोकने में मदद करता है। लहसुन दिल के दौरे या स्ट्रोक के जोखिम को भी कम करता है।

बीपी नियंत्रण में लाभदायक

लहसुन शरीर में ब्लड प्रेशर को बढ़ने से रोकता है। क्योंकि जब शरीर में ACE नामक एंजाइम का उत्पादन बढ़ता है तो इससे बीपी बढ़ता है और अंग्रेजी दवाइयां उस एंजाइम के उत्पादन को बंद करने में मदद करता है लेकिन वह शरीर के लिए हानिकारक भी होता है।

लहसुन में गामा ग्लूटामिलसीस्टीन नमक एक प्राकृतिक अवरोध पाया जाता है, जो धमनियों को चौड़ा करता है और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को भी रोकता है।

सर्दी और खांसी में लाभदायक

लहसुन का एंटीबायोटिक और एंटी वायरल गुण के कारण लहसुन सर्दी और खांसी में बहुत ही लाभदायक होता है। लहसुन का सेवन श्वसन संक्रमण की समस्या को भी कम करता है।

कवक और संक्रमण को रोकने में मददगार

शरीर में दाग-दाद जैसी समस्या होती है, उन लोगों के लिए लहसुन काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि लहसुन में शक्तिशाली एंटीफंगल का गुण पाया जाता है, जो फंगल संक्रमण को रोकता है।

दांत दर्द में लाभकारी

मनुष्य के शरीर में लगभग 500 से भी अधिक प्रकार की बैक्टीरिया पाई जाती है। कुछ बैक्टीरिया शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं, वहीं कुछ बैक्टीरिया हमारे शरीर के लिए हानिकारक होते हैं, जिसमें से एक बैक्टीरिया हमारे दांत को सडने का कारण बनता है।

लहसुन में एलिसिन नामक एक रसायन पाया जाता है, जो खराब बैक्टीरिया को रोकता है, जिससे दांत सडने या दांत के दर्द में राहत मिलता है। लहसुन शरीर में खराब बैक्टीरिया की आबादी को नियंत्रित करता है, उन्हें बढ़ने से रोकता है।

पाचन क्रिया में लाभकारी

पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने के लिए लहसुन बहुत ही प्रभावशाली औषधि है। यह शरीर में मौजूद घातक पदार्थ को खत्म करता है।

इसके साथ ही पाचन रस को भी बढ़ाता है, जिससे शरीर में पाचन क्रिया बहुत ही अच्छे से होती हैं। पाचन क्रिया सही रहने से शरीर अनेक बीमारियों से दूर रहता है।

कैंसर रोकने में मददगार

लहसुन कैंसर जैसे घातक बीमारियों को रोकने में भी सहायक होता है। लहसुन में कैंसर विरोधी गुण होते हैं। यह कैंसर के ट्यूमर में खून को जाने से रोकता है।

इसके साथ ही ट्यूमर के आकार को भी कम करने में सहायक होता है। लहसुन में एलिल सल्फर यौगिक पाया जाता है, जो कैंसर कोशिका को बढ़ने से रोकता है।

वजन कम करने में मददगार

लहसुन वजन को कम करने में मददगार होता है। चीनी और फास्ट फूड हमारे शरीर में अत्यधिक मात्रा में फेट जमा करते हैं, जिसके कारण हमारा वजन बढ़ जाता है।

लेकिन लहसुन हमारे शरीर में सैटीएटी हार्मोन को नियंत्रित करता है, जिससे लंबे समय तक हमें भूख नहीं लगती है और फिर फास्ट फूड खाने की इच्छा भी काम हो जाती हैं।

नियमित लहसुन का सेवन शरीर में norepinephrine बनाने में मदद करता है, जो शरीर में चयापचय की गतिविधियों को बढ़ाता है। इससे हमारे शरीर में इकट्ठे होने वाले फेट को तोड़ने में मदद मिलता है।

घाव को ठीक करने में लाभदायक

किसी भी तरह के घाव को ठीक करने में लहसुन का रस बहुत ही फायदेमंद होता है। प्रथम विश्व युद्ध के दौरान भी हजारों घायल लोगों की जान बचाने के लिए पर कच्चे लहसुन के रस को एंटीसेप्टिक के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

लहसुन में एलिसिन नामक रसायन पाया जाता है, जिसका एक अलग गंध होता है। इसके कारण यह एंटी कैंसर एजेंट के तौर पर काम करता है। यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करता है।

बैक्टीरिया, वायरस और आंतों के अंमिबा संक्रमण को रोकने में भी मददगार होता है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक गुण होने के कारण शरीर को कई सारी बीमारियों से दूर रखने में लहसुन लाभदायक होता है।

यह भी पढ़े

लहसुन के नुकसान

लहसुन का सेवन कई तरीको से शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन इसका सही इस्तेमाल न किया जाए तो इसका दुष्प्रभाव भी शरीर पर पड़ सकता है।

ऐसे में लहसुन खाने के नुकसान के बारे में भी जानकारी होना जरूरी है। lahsun ke nuksan निम्नलिखित है:

  • लहसुन का तासीर बहुत ही गर्म होता है। ऐसे में अत्यधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से पेट संबंधित कई सारी समस्या हो सकती है जैसे कि पेट खराब होना, गैस होना, पेट फूलना आदि।
  • लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट का गुण पाया जाता है। ऐसे में अत्यधिक मात्रा में लहसुन का सेवन लीवर में विषाक्त पदार्थों को जमा करता है, जिससे लीवर संबंधित गंभीर समस्या हो सकती है।
  • खाली पेट बहुत ज्यादा लहसुन खाने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा सीने में जलन की समस्या भी हो सकती है।
  • लहसुन में कुछ ऐसे कंपाउंड पाए जाते हैं, जिससे हमारे शरीर में गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग हो सकता है। अत्यधिक लहसुन का सेवन उल्टी और दस्त की समस्या उत्पन्न कर सकता है।
  • लहसुन में कुछ ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो खून को पतला कर देता है। ऐसे में अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन ब्लीडिंग की समस्या उत्पन्न कर सकता है।
  • कुछ रिसर्च के अनुसार अत्यधिक मात्रा में कच्चा लहसुन खाने से ब्लड प्रेशर कम होने लगता है, जिससे चक्कर आते हैं।

निष्कर्ष

उपरोक्त लेख में आपने लहसुन के फायदे और नुकसान (Lahsun Khane Ke Fayde Aur Nuksan) के बारे में जाना। लहसुन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद है अगर उचित मात्रा में लहसुन का सेवन करते हैं तब।

हमें उम्मीद है कि lahsun ke fayde aur nuksan की जानकारी आपके लिए फायदेमंद रही होगी। इस पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अन्य लोगों के साथ भी जरूर शेयर करें।

यह भी पढ़े

सौंफ खाने के फायदे और नुकसान

अखरोट खाने के फायदे और नुकसान

काली मिर्च के फायदे, उपयोग और नुकसान

दही खाने के फायदे और नुकसान, गुण

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment