उंगलियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

Fingers Name in Hindi and English: दोस्तों आज हम बात करने जा रहे हैं शरीर के ऐसे अंग की जिनका हमारे जीवन व दैनिक दिनचर्या में विशेष योगदान है। आज यहां पर हम हाथों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त करने वाले है, जिसमें उंगलियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में से जुड़ी हर बातों पर प्रकाश डालेंगे।

एक हाथ मे पांच उंगलियां होती है और पांच ही दूसरे हाथ में होती है यानी कुल दस उंगलियां होती है। क्या आपको यह पता है कि हाथ की इन पांचों उंगलियों का क्या काम है और उंगलियों के नाम क्या-क्या है? तो आइए उंगलियों के नाम के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करते हैं।

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि उंगलियों के नाम हम सभी को स्कूल के समय बताए व सिखाये जाते हैं, बच्चों को भी आसानी से याद हो जाते हैं क्योंकि उनकी पुस्तकों में तस्वीर के साथ नाम दिए होते हैं। आइए उँगलिगों के विषय मे सामान्य और रोचक बातें जानते है।

उंगलियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (Fingers Name in Hindi and English)

मानव शरीर में हर अंग का एक निश्चित काम होता है। हमारे हाथ में चार उंगलियां होती हैं और एक अंगूठा होता है और इन चारों उंगलियों के अलग-अलग नाम होते हैं। आज के समय बहुत कम लोग ही इनके बारे में जानते होंगे, पर हमें अपने शरीर से जुड़ी हर कोशिकाओं के बारे में पूर्ण जानकारी होनी चाहिए।

उंगलियों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में

  1. अंगूठा (Thumb)
  2. तर्जनी उंगली (Index Finger)
  3. मध्यमा उंगली (Middle Finger)
  4. अनामिका उंगली (Ring Finger)
  5. कनिष्ठा उंगली (Little Finger)
Fingers Name in Hindi and English
Fingers Name in Hindi and English

अंगूठा (Thumb)

हम सबसे पहले हम अंगूठे की बात करते हैं। अंगूठा का योगदान बहुत ही जरूरी होता है, बिना अंगूठे के सपोर्ट के हम किसी भी वस्तु या चीज़ को उठा नही सकते हैं। तो आइए अंगूठे से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों पर बात करते हैं।

  • अंगूठे का आकार बाकी सभी उंगलियों से छोटा होता है।
  • अंगूठे का सीधा संबंध हमारे फेफड़ों से होता है।
  • अंगूठे की बनावट व आकार बाकी की उंगलियों से अलग होती है।
  • पश्चिम के देशों में अंगूठे के दिखाने का मतलब शुभकामनाएं देना और कुछ देशों में अंगूठा दिखाने का मतकब ठेंगा दिखाना भी होता है, जिसका मतलब उसे चिढ़ाना या उसके काम को करने से इंकार कर देना होता है।
  • पुराने समय के लोगों का मानना यह भी है कि आपके अंगूठे के अनुसार आपकी बौद्धिक क्षमता का आकलन किया जाता है। जैसे आपका अंगूठा पतला है तो आप का दिमाग सुचारू रुप से नहीं चलता और आपका अंगूठा विकसित है तो आपकी बौद्धिक क्षमता सुचारू रूप से कार्य करती है।

तर्जनी उंगली (Index Finger)

अंगूठे के जस्ट बगल वाली उंगली को जिसे हम Tarjani ungli कहते हैं और इंग्लिश में इसे Index Finger कहते हैं। इस उँगली का भी बहुत विशेष योगदान रहता है। उदाहरण के तौर में आप ले लीजिए जैसे आपको कलम पकड़नी है या आपको कुछ और कार्य करना होता तो इसका अहम योगदान रहता है। तो आइए इससे जुड़े कुछ तथ्यों पर बात करते हैं।

  • किसी व्यक्ति को दिशा दिखानी हो तो इसका प्रयोग करते हैं।
  • कुछ लोगों का यह भी मानना है कि अगर आपके पेट में दर्द हो रहा हो तो आप इस उंगली को हल्का-हल्का घिसे तो आपको पेट दर्द में थोड़ा सा आराम मिलता है। इसका कारण यह भी है कि यह उंगली आंत्र पथ (Intensial Tract) से भी जुड़ी होती है।
  • मध्यमा उंगली ही तर्जनी की सहयोगी उंगली है।
  • तर्जनी उंगली को इंग्लिश में Index Finger कहा जाता है।

मध्यमा उंगली (Middle Finger)

मध्यमा उंगली (Madhyma Ungli) की बात करें तो यह उंगली तर्जनी उंगली और अनामिका उंगली से थोड़ी बड़ी होती है। अंगूठे और तर्जनी उंगली की तरह इस उंगली का भी विशेष योगदान होता है। तो आइए मध्यमा उँगकी के बारे मे कुछ तथ्य जानते हैं।

  • यह हमारे हथेली की सबसे बड़ी उंगली होती है।
  • तर्जनी उंगली के बाद व हथेली की सबसे बीच की उंगली को मध्यमा उंगली कहा जाता है।
  • मध्यमा उंगली को इंग्लिश में Middle Finger कहते हैं।
  • मध्यमा उंगली (Middle Finger) को किसी को दिखाने से उसको बेइज्जत करना भी होता है।
  • ऐसा भी कहा जाता है कि अगर मध्यमा उँगली तर्जनी व अनामिका उंगली से १/२ इंच बड़ी होती है तो वो व्यक्ति गलत संगति व बुरी आदतों को जल्दी अपना लेता है और यह उंगली गांठदार हुई या थोड़ी से फूली हुई तो व्यक्ति स्वार्थी प्रवत्ति का होता है।

अनामिका उंगली (Ring Finger)

अब हम बात करेंगे रिंग फिंगर (Anamika Ungli) के विषय में। यह उंगली बीच की उंगली और सबसे छोटी वाली उंगली के बीच में होती है। अनामिका उंगली से जुड़ी कुछ मत्वपूर्ण बातों पर प्रकाश डालते हैं।

  • यह उंगली मध्यमा उंगली के बगल में होती है।
  • अनामिका उंगली (Ring Finger) में ही शादी व सगाई की अंगूठी पहनी जाती है।
  • Ring Finger का बहुत धार्मिक महत्व होता है, इस उँगली से टीका लगाया जाता है।

कनिष्ठा उंगली (Little Finger)

दोस्तों अब बात करते हैं आखिरी और हमारे हथेली की सबसे छोटी उंगली की जिसे हम हिंदी में कनिष्ठा उंगली (Kanistha Ungli) और इंग्लिश में Little Finger कहते हैं। आइए little finger की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करते है।

  • little finger हथेली की सबसे आखिरी उंगली होती है।
  • लोगों का यह मानना है कि अगर किसी के सर में दर्द हो रहा हो तो इस उंगली को हल्का हल्का दबाने से उसे आराम मिलती है।
  • यह उंगली अनामिका ऊंगली की सहयता करती है।
  • हथेली में little finger का भी विशेष योगदान होता है।

हमने क्या सीखा?

हमने यहां पर हथेली की पांचों उंगलियों के विषय में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की है। छोटी कक्षाओं में अधिकतर उंगलियों के नाम हिंदी और इंग्लिश में पूछे जाते है।

हम उम्मीद करते है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह जानकारी कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Read Also

इनका नाम राहुल सिंह तंवर है। इनकी रूचि नई चीजों के बारे में लिखना और उन्हें आप तक पहुँचाने में अधिक है। इनको 4 वर्ष से अधिक SEO का अनुभव है और 6 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे है। इनके द्वारा लिखा गया कंटेंट आपको कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आप इनसे नीचे दिए सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here