Home > Education > भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची

भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची

यहाँ पर भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची (Bharat Ke Uprashtrapati) विस्तार से शेयर की है। साथ में इनके कार्यकाल, फोटो, जीवनकाल, सम्बंधित पार्टी आदि की जानकारी भी शेयर की है।

भारत में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के अलावा एक और सर्वोच्च प्रतिष्ठित पद है, जिसे उपराष्ट्रपति के नाम से जाना जाता है। उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति के स्थान पर कार्य करता है।

अगर अचानक प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के तरफ से इस्तीफा आ जाए या उनमें से किसी की मृत्यु हो जाएँ तो ऐसी परिस्थिति में उपराष्ट्रपति उस कार्य को संभालता है।

bharat ke up rashtrapati ki suchi

उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति का सलाहकार होता है, जो बहुत ही आवश्यक पद है। भारत के प्रत्येक नागरिक को भारत के उपराष्ट्रपति की लिस्ट की जानकारी होनी चाहिए।

सबको पता होना चाहिए कि भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे? और किस प्रकार उपराष्ट्रपति बदलते चले गए और वर्तमान समय में भारत के उपराष्ट्रपति कौन हैं।

उपराष्ट्रपति पद के लिए योग्यता

उपराष्ट्रपति बनने के लिए निम्न योग्यता होना आवश्यक है:

  • भारत का नागरिक होना आवश्यक है।
  • उम्र 35 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
  • भारत सरकार या राज्य सरकार के अधीन कोई लाभकारी पद धारण नहीं किया हुआ होना चाहिए।
  • अनुच्छेद 66 (3) ग के अनुसार राजयसभा का सदस्य निर्वाचित होने के योग्य हो।

उपराष्ट्रपति का निर्वाचन कैसे होता है?

उपराष्ट्रपति का निर्वाचन लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों द्वारा किया जाता है। इस निर्वाचन प्रक्रिया में उम्मीदवार भी मत दे सकता है। उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में राज्य की विधान सभा के सदस्य मत नहीं दे सकते हैं।

उपराष्ट्रपति के कार्य क्या होते हैं?

उपराष्ट्रपति के पास कोई औपचारिक दायित्व नहीं होता है। उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति के इस्तीफे, मृत्यु की स्थिति में या अपदस्थीकरण की स्थिति में कार्य करता है। उपराष्ट्रपति राज्यसभा का सदस्य नहीं होता लेकिन वह राज्यसभा की अध्यक्षता करता है।

भारत के उपराष्ट्रपति कौन है

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ है, जिन्होंने 11 अगस्त 2022 से उपराष्ट्रपति का पद संभाला। यह भारत के 14वें उपराष्ट्रपति है 10 अगस्त 2022 को श्री वेंकैया नायडू का कार्यकाल पूरा होने के बाद इन्होने उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

उपराष्ट्रपति के लिए चुनाव में इनके सामने मार्गरेट अल्वा मैदान में थी। चुनाव में कुल 710 वोट हुए, जिनमें 528 वोट जगदीप धनखड़ को मिले।

उपराष्ट्रपति बनने से पहले यह पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के रूप में कार्यरत थे। इन्होंने भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उपराष्ट्रपति का चुनाव लड़ा।

भारत के उपराष्ट्रपतियों की सूची

क्र. सं.उपराष्ट्रपति का फोटोउपराष्ट्रपति का नामजीवनकालकार्यकाल (कब से कब तक)संबंधित पार्टीराष्ट्रपति
1Sarvepalli Radhakrishnanडॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन5 सितम्बर 1888 से 17 अप्रैल 197513 मई 1952 से 12 मई 1962डॉ. राजेंद्र प्रसाद
2Dr Zakir Hussainडॉ. जाकिर हुसैन8 फरवरी 1897 से 3 मई 196913 मई 1962 से 12 मई 1967डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
3V V Giriश्री वी.वी. गिरि (वराहगिरी वेंकट गिरी)10 अगस्त 1894 से 24 जून 198013 मई 1967 से 3 मई 1969डॉ. जाकिर हुसैन
4Gopal Swarup Pathakश्री गोपाल स्वरूप पाठक26 फ़रवरी 1896 से 4 अक्टूबर 198231 अगस्त 1969 से 30 अगस्त 1974वी वी गिरी,
फ़ख़रुद्दीन अली अहमद
5B D Jattiश्री बी डी ज़त्ति (बासप्पा दनप्पा जत्ती)10 सितंबर 1913 से 7 जून 200231 अगस्त 1974 से 30 अगस्त 1979भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसफ़ख़रुद्दीन अली अहमद,
नीलम संजीव रेड्डी
6Mohammad Hidayatullahश्री एम हिदायतुल्ला (मुहम्मद हिदायतुल्लाह)17 दिसम्बर 1905 से 18 सितंबर 199231 अगस्त 1979 से 30 अगस्त 1984नीलम संजीव रेड्डी,
ज्ञानी जैल सिंह
7Ramaswamy Venkataramanश्री आर वेंकटरमन (रामस्वामी वेंकटरमण)4 दिसंबर 1910 से 27 जनवरी 200931 अगस्त 1984 से 24 जुलाई 1987भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसज्ञानी जैल सिंह
8Dr. Shankar Dayal Sharmaडॉ. शंकर दयाल शर्मा19 अगस्त 1918 से 26 दिसंबर 19993 सितम्बर 1987 से 24 जुलाई 1992भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसरामस्वामी वेंकटरमण
9Kocheril Raman Narayananश्री के.आर. नारायणन (कोच्चेरी रामण नारायणन)27 अक्टूबर 1920 से 9 नवम्बर 200521अगस्त 1992 से 24 जुलाई 1997डॉ. शंकर दयाल शर्मा
10Krishan Kantश्री कृष्णकांत28 फरवरी 1927 से 27 जुलाई 200221 अगस्त 1997 से 27 जुलाई 2002जनता दलके आर नारायणन,
एपीजे अब्दुल कलाम
11Bhairon Singh Shekhawatश्री भैरों सिंह शेखावत23 अक्टूबर 1925 से 15 मई 201019 अगस्त 2002 से 21 जुलाई 2007भारतीय जनता पार्टीएपीजे अब्दुल कलाम
12Mohammad Hamid Ansariश्री मो. हामिद अंसारी (मोहम्मद हामिद अंसारी)1 अप्रैल 193711 अगस्त 2007 से 10 अगस्त 2017भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसप्रतिभा पाटिल,
प्रणब मुखर्जी,
राम नाथ कोविन्द
13M Venkaiah Naiduश्री एम. वेंकैया नायडु (मुप्पवरपु वेंकय्य नायुडु)1 जुलाई 194911 अगस्त 2017 से 10 अगस्त 2022भारतीय जनता पार्टीद्रौपदी मुर्मू,
राम नाथ कोविन्द
14Jagdeep Dhankharश्री जगदीप धनखड़18 मई 195111 अगस्त 2022 – वर्तमानभारतीय जनता पार्टीद्रौपदी मुर्मू

यह भी पढ़े: भारत के राष्ट्रपति की सूची (1947 – 2023)

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति की सूची

भारत में आजादी के बाद 1952 से उपराष्ट्रपति की प्रक्रिया शुरू की गई है। भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे।

जिनके नाम पर आज शिक्षक दिवस हर साल 5 सितंबर को मनाया जाता है। अगर आप भारत के उपराष्ट्रपति अन्य लोगों की सूची देखना चाहते है तो नीचे बताई गई जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति के रूप में 1952 से 1957 तक कार्यरत रहे। इसके बाद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हुए।

यह भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में प्रथम उपराष्ट्रपति का कार्यकाल संभाल रहे थे। इनके राजनीतिक योगदान की वजह से उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया है।

जाकिर हुसैन

भारत के दूसरे उप-राष्ट्रपति के रूप में जाकिर हुसैन को जाना जाता है। 1962 से 1967 तक भारत के दूसरे उप-राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत रहे। इन्होंने भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के नेतृत्व में उपराष्ट्रपति का कार्यभार संभाला।

वीवी गिरी

यह भारत के तीसरे उपराष्ट्रपति थे मगर 1 साल भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में कार्य करने के बाद भारत के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत हुए।

3 मई 1969 को इन्होंने उप राष्ट्रपति की कुर्सी छोड़ दी। उन्होंने राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के नेतृत्व में 1 साल कार्य किया।

गोपाल स्वरूप पाठक

भारत के चौथे उपराष्ट्रपति के रूप में गोपाल स्वरूप पाठक को जाना जाता है। उनका राजनीतिक करियर बहुत अच्छा रहा। कुल 5 साल तक राष्ट्रपति वीवी गिरी के नेतृत्व में इन्होंने उपराष्ट्रपति का कार्यभार संभाला। इनका कार्यकाल 1969 से 1974 तक रहा।

बीडी जट्टी

भारत के पांचवें उप राष्ट्रपति के रूप में बीडी जट्टी को जाना जाता है। यह पहले नेता थे, जो किसी पार्टी से संबंध रखते थे और कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखते हुए इन्होंने अली अहमद और नीलम संजीवा रेड्डी के नेतृत्व में उप राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला।

मोहम्मद हिदायतुल्लाह

भारत के छठे उपराष्ट्रपति के रूप में मोहम्मद हिदायतुल्लाह को जाना जाता है। यह किसी भी पार्टी से संबंध नहीं रखते थे। यह एक स्वतंत्र नेता थे और नीलम संजीव रेड्डी और ज्ञानी जैल सिंह के नेतृत्व में उन्होंने उपराष्ट्रपति का कार्यभार संभाला।

रामस्वामी वेंकटरमण

वेंकटरमण को हम भारत के साथ में उपराष्ट्रपति के रूप में जानते है। यह भारतीय कांग्रेस के पार्टी से ताल्लुक रखते थे और राष्ट्रपति ज्वेल सिंह के नेतृत्व में इन्होंने उपराष्ट्रपति का कार्यभार 2 साल के लिए संभाला। इन्होने भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में 1984 से 1987 तक कार्य किया है।

शंकर दयाल शर्मा

शंकर दयाल शर्मा भारत के उप राष्ट्रपति के रूप में कार्यरत थे। उन्होंने 5 साल तक उप राष्ट्रपति का कार्यभार राष्ट्रपति रामस्वामी वेंकटरमण के नेतृत्व में संभाला है। शंकर दयाल भारत के प्रचलित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से ताल्लुक रखते थे।

के आर नारायण

भारत के नवे उप राष्ट्रपति के रूप में के आर नारायण भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रचलित नेता के रूप में सबके समक्ष आए थे। भारत के राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा के नेतृत्व में 5 साल तक इन्होंने उप राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला है।

कृष्णकांत

भारत के दसवें उपराष्ट्रपति थे, जिन्होंने जनता दल के एक प्रचलित नेता के आर नारायण के राष्ट्रपति बनने पर उनके नेतृत्व में उप राष्ट्रपति का कार्यभार 5 साल तक संभाला।

भैरों सिंह शेखावत

भैरों सिंह भारत के 11वें उप राष्ट्रपति थे। उन्होंने 2002 में एपीजे अब्दुल कलाम के नेतृत्व में उपराष्ट्रपति का पद संभाला था। यह भारतीय जनता पार्टी से ताल्लुक रखते थे और उनके एक प्रमुख नेता थे।

मोहम्मद हामिद अंसारी

डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्णा के बाद एक प्रचलित उपराष्ट्रपति के रूप में सामने आए मोहम्मद हामिद अंसारी भारत के 12वें उपराष्ट्रपति थे। जो 10 साल तक भारत के उपराष्ट्रपति रहे और इन्होंने प्रतिभा पाटिल और प्रणब मुखर्जी जैसे प्रमुख राष्ट्रपति के नेतृत्व में अपना कार्य किया।

मुप्पवरपु वेंकय्य नायुडु

भारत के 13वें उपराष्ट्रपति के रूप में मुप्पवरपु वेंकय्य नायुडु को जाना जाता है। जिन्होंने 2017 में उप राष्ट्रपति की कुर्सी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नेतृत्व में संभाली।

जगदीप धनखड़

जगदीप धनखड़ के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने 11 अगस्त 2022 से उपराष्ट्रपति का पद संभाला। यह भारतीय जनता पार्टी से सम्बन्ध रखते हैं। यह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्व में काम कर रहे हैं।

FAQ

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति कौन थे?

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन थे, जो आगे चलकर भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने।

भारत के उपराष्ट्रपति कौन है?

जगदीप धनखड़ के 14वें उपराष्ट्रपति के रूप में जाना जाता है, जिन्होंने 11 अगस्त 2022 से उपराष्ट्रपति का पद संभाला। यह भारतीय जनता पार्टी से सम्बन्ध रखते हैं।

उपराष्ट्रपति का क्या कार्य होता है?

उप राष्ट्रपति प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के बीच की सबसे अहम कड़ी होती है। अगर राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री में किसी को इस्तीफा देना पड़ा या उनकी अचानक मृत्यु हो गई तो उनके स्थान पर उपराष्ट्रपति कार्यरत होता है। इसके अलावा उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति का एक प्रमुख सलाहकार होता है।

भारत के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति कौन है?

भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ है।

सबसे ज्यादा समय तक उपराष्ट्रपति कौन बना?

मोहम्मद हामिद अंसारी और डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत में सबसे ज्यादा दिन तक उपराष्ट्रपति के पद पर कार्यरत रहे हैं। दोनों भावी राजनेता ने अपने जीवन के 10 साल उपराष्ट्रपति के पद को दिया है।

उपराष्ट्रपति कौन चुनता है?

उपराष्ट्रपति का चुनाव राज्यसभा और लोकसभा में बैठे मंत्रियों के द्वारा किया जाता है। उनमें से जिन मंत्री को सबसे ज्यादा वोट मिलता है, उन्हें उपराष्ट्रपति के पद पर विराजमान किया जाता है। भारत में अधिकांश बार देखा गया है कि उपराष्ट्रपति ही आगे चलकर राष्ट्रपति के पद पर विराजमान हो जाते है, मगर ऐसा कोई नियम नहीं है ऐसा अधिकांश पर देखा गया है।

निष्कर्ष

अगर ऊपर बताई गई सभी जानकारियों को पढ़ने के बाद आप भारत के उपराष्ट्रपति की सूची (bharat ke uprashtrapati ka naam) को समझ पाए है। साथ ही भारत में किस तरह अलग-अलग विभिनता वाले लोग उपराष्ट्रपति के पद पर कार्यरत हुए हैं और उन्होंने देश को किस प्रकार संचालित किया है। इसके बारे में हमने आज के लेख में विस्तार पूर्वक जानकारी देने का प्रयास किया।

अगर ऊपर बताई गई सभी जानकारियों को पढ़ने के बाद आप भारत के उपराष्ट्रपति (bharat ke uprashtrapati) के बारे में समझ पाए हैं, तो इसे अपने मित्रों के साथ साझा करें। उपराष्ट्रपति के बारे में आपके पास अगर कोई प्रश्न है, तो उसे कमेंट में पूछना ना भूलें।

यह भी पढ़े

भारत के राष्ट्रपति कौन है? (1952 से 2023 तक सूची)

भारत के रक्षा मन्त्री कौन है? (1947 से 2023 तक सूची)

भारत के प्रधानमंत्री की सूची, नाम, कार्यकाल और राजनैतिक दल

भारत के पड़ोसी देश के नाम व उनकी राजधानी, पूरी जानकारी

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment