भारत के प्रधानमंत्री की सूची, नाम, कार्यकाल और राजनैतिक दल

Bharat ke Paryavaran Mantri List: हमारे भारत देश के आजाद होने के बाद से लेकर अब तक हमें कुल 15 प्रधानमंत्री देखने को मिल चुके है। जैसे कि आप सब को तो पता ही है कि हमारे देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू थे। लेकिन इनके बाद काफी प्रधानमंत्री आए और गये। भारत के प्रधानमंत्री कौन है, अभी तक रह चुके प्रधानमंत्री के कार्यकाल आदि के बारे में इस लेख में जानकारी शेयर कर रहे है।

Bharat ke Paryavaran Mantri List
Image: Bharat ke Paryavaran Mantri List

भारत के प्रधानमंत्री की सूची | Bharat ke Paryavaran Mantri List

भारत के प्रधानमंत्री की सूची (List of All Prime Minister of India in Hindi)

क्र. सं.नामकार्यकाल आरंभकार्यकाल समाप्तराजनैतिक दलशिक्षा
01जवाहरलाल नेहरू15 अगस्त, 194727 मई, 1964भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसहैरो स्कूल,
ट्रीनीटी कॉलेज, कैम्ब्रीज
02गुलजारीलाल नंदा27 मई, 19649 जून, 1964भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसइलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद
03लालबहादुर शास्त्री9 जून, 196411 जनवरी, 1966भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसकाशी विद्यापीठ, वाराणसी
04गुलजारीलाल नंदा11 जनवरी, 196624 जनवरी, 1966भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसइलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद
05इन्दिरा गान्धी24 जनवरी, 196624 मार्च, 1977भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसशांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल,
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, इंग्लैंड
06मोरारजी देसाई24 मार्च, 197728 जुलाई, 1979जनता पार्टीज्ञात नहीं
07चौधरी चरण सिंह28 जुलाई, 197914 जनवरी, 1980जनता पार्टीआगरा विश्वविद्यालय, आगरा
08इन्दिरा गान्धी14 जनवरी, 198031 अक्टूबर, 1984भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसशांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल,
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, इंग्लैंड
09राजीव गान्धी31 अक्टूबर, 19842 दिसम्बर, 1989भारती राष्ट्रीय कांग्रेसइलाहाबाद;
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, इंग्लैंड
10विश्वनाथ प्रताप सिंह2 दिसम्बर, 198910 नवंबर, 1990जनता दलइलाहाबाद विश्वविद्यालय;
पुणे विश्वविद्यालय
11चंद्रशेखर10 नवंबर, 199021 जून, 1991जनता दलइलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद
12नरसिंह राव21 जून, 199116 मई, 1996भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसओसमानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद;
मुंबई विश्वविद्यालय;
नागपुर विश्वविद्यालय
13अटल बिहारी वाजपेयी16 मई, 19961 जून, 1996भारतीय जनता पार्टीलक्ष्मीबाई कॉलेज, ग्वालियर;
डीएवी कॉलेज, कानपुर
14एच डी देवगौड़ा1 जून, 199621 अप्रेल, 1997जनता दलहसन, कर्नाटक
15इंद्रकुमार गुज़राल21 अप्रेल, 199719 मार्च, 1998जनता दलडीएवी कॉलेज, हैली कामर्स कॉलेज, लाहौर
16अटल बिहारी वाजपेयी19 मार्च, 199819 अक्टूबर, 1999भारतीय जनता पार्टीलक्ष्मीबाई कॉलेज, ग्वालियर;
डीएवी कॉलेज, कानपुर
17अटल बिहारी वाजपेयी19 अक्टूबर, 199922 मई, 2004भारतीय जनता पार्टीलक्ष्मीबाई कॉलेज, ग्वालियर;
डीएवी कॉलेज, कानपुर
18मनमोहन सिंह22 मई, 200422 मई, 2009भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसपंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ;
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय;
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
19मनमोहन सिंह22 मई, 200917 मई 2014भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसपंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ;
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय;
ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
20नरेन्द्र मोदी26 मई, 2014पद परभारतीय जनता पार्टीगुजरात विश्वविद्यालय,
गुजरात
Bharat ke Paryavaran Mantri List

पंडित जवाहर लाल नेहरू

पंडित जवाहर लाल नेहरू आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री चुने गए थे और 17 साल तक इस पद पर रहे। पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर 1889 को इलाहाबाद में हुआ था। नेहरू जी को शुरू से ही लिखने का शौक था और जो वो लिखते थे, वो धरोहर बन जाता था।

अपने जीवनकाल में नेहरू 9 बार जेल गये और उन्होंने वहाँ जेल में 3 किताबें भी लिखी। अगर बात की जाएं इनके प्रधानमंत्री बनने की तो बता दें कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को भारत के स्वाधीनता समारोह के साथ अपने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इनका प्रधानमंत्री का कार्यकाल 15 अगस्त वर्ष 1947 से लेकर 27 मई वर्ष 1964 तक रहा हैं।

गुलजारी लाल नंदा

गुलजारी लाल नंदा का जन्म 4 जुलाई 1898 में पंजाब के सियालकोट में हुआ था, जो उस समय पाकिस्तान का एक हिस्सा हुआ करता था। गुलजारी लाल नंदा एक महान राजनीतिज्ञ और अर्थशास्त्री थे, जिन्होंने भारत की राजनीति को करीबी से देखा था। यह भारत के दूसरे और चौथे प्रधानमंत्री रह चुके है। क्योंकि इन्होंने दो बार भारत देश के लिए प्रधानमंत्री की शपथ ली थी।

गुलजारी लाल नंदा दिल के काफी नेक थे और इन्होने बाकी राजनेताओं की तरह अपने पद का कभी गलत दुरपयोग नहीं किया था। इन्होने दिल से प्रधानमंत्री की कुर्सी में रहकर अपने देश की सेवा निष्ठा से की थी। अगर बात की जाएं इनके प्रधानमंत्री बनने की तो बता दें कि गुलजारी लाल नंदा जी ने प्रधानमंत्री की शपथ दो बार ली थी और उनका कार्यकाल मात्र 13-13 दिनों का ही रहा था, जो वर्ष 1964 में 27 मई से लेकर 9 जून तक और दूसरा कार्यकाल वर्ष 1966 में 11 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक का था।

लाल बहादुर शास्त्री

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी के एक गरीब परिवार में हुआ था। लाल बहादुर शास्त्री ने शुरू से ही अपने भारत देश के लिए कुछ करने का सपना दिल में ठान रखा थी। आपको हम बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री जब केवल मात्र 11 वर्ष के थे तभी से ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कुछ करने का मन बना लिया था।

छोटी सी उम्र में ही उन्होंने अपनी पढ़ाई को ही बीच में छोड़ दिया था और अपने देश की सेवा करने की सोच ली थी। अगर लाल बहादुर शास्त्री के प्रधानमंत्री के कार्यकाल की बात की जाए तो 9 जून 1964 से लेकर 11 जनवरी 1966 तक इन्होने प्रधानमंत्री बनकर भारत देश की सेवा की थी।

इंदिरा गाँधी

श्रीमती इंदिरा गाँधी का जन्म 19 नवम्बर 1917 को एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। श्रीमती इंदिरा गांधी को शुरू से ही स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रहने की आदत थी और उन्होंने उस समय बाल चरखा संघ की स्थापना की थी। वर्ष 1942 में इंदिरा गाँधी को जेल में डाल दिया गया था। वह वर्ष 1959 से लेकर वर्ष 1960 तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष थी और इसके बाद भी इन्होने काफी बड़े-बड़े पद पर रहकर अपने देश की सेवा की थी।

अगर श्रीमती इंदिरा गाँधी के प्रधानमंत्री के कार्यलय की बात की जाए तो इन्होने दो बार प्रधानमंत्री की शपथ ग्रहण की थी। इनका कार्यकाल 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक और उसके बाद 14 जनवरी 1980 से लेकर 31 अक्टूबर 1984 तक इन्होने प्रधानमंत्री पद पर रहकर भारत की सेवा की थी।

मोरारजी देसाई

मोरारजी देसाई का जन्म 29 फरवरी 1896 को भदेली गाँव, गुजरात में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनके पिता एक अध्यापक थे और माता एक घरेलू महिला थी। इनका बचपन काफी कष्टदायक रहा और एक समय परिवार को आर्थिक तंगी से भी गुजरना पड़ा था, जिसकी वजह से मोरारजी देसाई के पिता ने आत्महत्या कर ली थी।

लेकिन मोरारजी देसाई बहुत ही हिम्मत वाले व्यक्ति थे। इतनी परेशानी आने के बाद भी इन्होने हार नहीं मानी और अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए हुए ग्रेजुएशन करने के बाद मोरारजी देसाई जी ने सिविल की परीक्षा उतीर्ण की और 12 वर्षो तक डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्य किया।

लेकिन वर्ष 1929 में उन्होंने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में हिस्सा लिया। अगर मोरारजी देसाई के प्रधानमंत्री के कार्यकाल की बात की जाए तो 24 मार्च 1977 से लेकर 28 जुलाई 1979 तक इन्होंने प्रधानमंत्री बनकर भारत की सेवा की थी।

चौधरी चरण सिंह

चौधरी चरण सिंह का जन्म 23 दिसम्बर वर्ष 1902 को मेरठ, उत्तरप्रदेश के एक गाँव में हुआ था। चौधरी चरण सिंह का जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था और इनके पिता एक किसान थे। इनका बचपन काफी संघर्ष भरा रहा है। इसके बावजूद भी वर्ष 1923 में इन्होने विज्ञान से अपनी ग्रेजुएशन करी और फिर दो वर्षों के बाद वर्ष 1925 में कला स्नातकोत्तर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी।

वर्ष 1929 में चरण सिंह ने भारत के स्वतन्त्रता आन्दोलन में भाग लिया था और तब से ही इन्होने अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने का सपना देखा था। अगर चौधरी चरण सिंह के प्रधानमंत्री के कार्यकाल की बात की जाए तो 28 जुलाई 1979 से लेकर 14 जनवरी 1980 तक इन्होने प्रधानमंत्री बनकर भारत देश की सेवा की थी।

राजीव गाँधी

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को बम्बई में हुआ था। बता दें कि राजीव गांधी को राजनीति में अपना करियर बनाने में कोई रूचि नहीं थी। उन्हें फोटोग्राफी और रेडियो सुनने का भी काफी शौक था। साथ ही उन्हें हवाई जहाज उड़ाने का भी काफी शौक था। लेकिन समय बढ़ता गया और वर्ष 1980 में एक विमान दुर्घटना में उनके बड़े भाई संजय गाँधी की मौत हो गई थी।

इसके बाद राजीव गाँधी पर राजनीति में प्रवेश करने का जोर डाला गया और अपनी माँ को राजनीतिक कार्यो में सहयोग करने का दवाब बनाया गया। इसके बाद उन्होंने अपने देश की सेवा मन लगाकर की और जो भी देश के हित्त में निर्णय थे, उसे लेने में पीछे नहीं रहे। अगर राजीव गाँधी के प्रधानमंत्री के कार्यकाल की बात की जाए तो 31 अक्टूबर 1984 से लेकर 2 दिसंबर 1989 तक इन्होने प्रधानमंत्री बनकर भारत देश की सेवा की थी।

यह भी पढ़े: भारत के राष्ट्रपति कौन है?

विश्वनाथ प्रताप सिंह

विश्वनाथ प्रताप सिंह का जन्म 25 जून 1931 को इलाहाबाद के एक सम्पूर्ण परिवार में हुआ था। विश्वनाथ प्रताप सिंह इलाहाबाद में स्थित गोपाल विद्यालय इंटर कालेज के संस्थापक भी थे। वर्ष 1947 से लेकर वर्ष 1948 तक विश्वनाथ प्रताप सिंह वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज में छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे थे।

इसके बाद इन्होने राजनीति में प्रवेश किया और काफी पदों में रहकर देश की सेवा की। अगर विश्वनाथ प्रताप सिंह के प्रधानमंत्री के कार्यकाल की बात की जाए तो 2 दिसंबर 1989 से लेकर 10 नवंबर 1990 तक इन्होने प्रधानमंत्री बनकर भारत देश की सेवा की थी।

चंद्रा शेखर

चन्द्र शेखर का जन्म 17 अप्रैल वर्ष 1927 को उत्तर प्रदेश के एक गाँव में एक किसान परिवार में हुआ था। आपको हम बता दें कि चंद्रा शेखर वर्ष 1977 से लेकर वर्ष 1988 तक जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे थे। चंद्रा शेखर काफी कड़क किस्म के व्यक्ति थे और छात्र जीवन से ही वह राजनीति की ओर काफी आकर्षित थे।

अपने बेबाक बोल वचन के कारण वो काफी एक्टिव रहते थे और इसी की वजह से उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया था। इसके बाद इन्होने पीछे नहीं देखा और देश की सेवा में जी जान लगा दिया। अगर श्री चंद्रा शेखर के प्रधानमंत्री के कार्यकाल की बात की जाए तो 10 नवंबर 1990 से लेकर 21 जून 1991 तक इन्होने प्रधानमंत्री बनकर भारत देश की सेवा की थी।

पी.वी नरसिंह राव

पी.वी. नरसिंह राव का जन्म 28 जून 1921 को करीमनगर में हुआ था। ये काफी पढ़े लिखें राजनेता थे और अपने राजनेता कार्यलाय में इन्होने महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला था। वर्ष 1985 में पी. वी नरसिंह राव ने मानव संसाधन विकास मंत्री के रूप में पद भार संभाला था और देश की सेवा करने के लिए कोई भी कसर नहीं छोड़ी थी।

अगर श्री पी.वी नरसिंह राव के प्रधानमंत्री के कार्यकाल की बात की जाए तो 21 जून 1991 से लेकर 16 मई 1996 तक इन्होने प्रधानमंत्री बनकर भारत देश की सेवा की थी।

इनके बाद बाद जो भारत देश के प्रधानमंत्री बने उनके नाम है:

  • अटल बिहारी वाजपेयी (16 मई 1966 से लेकर 1 जून 1966 तक और 19 मार्च 1988 से लेकर 22 मई 2004 तक)
  • एच डी देवेगौड़ा (1 जून 1966 से लेकर 21 अप्रैल 1997 तक)
  • इन्दर कुमार गुजराल (21 अप्रैल 1997 से लेकर 19 मार्च 1998 तक)
  • डॉक्टर मनमोहन सिंह (22 मई 2004 से लेकर 26 मई 2014 तक)
  • नरेन्द्र मोदी (2014 से वर्तमान)

FAQ

भारत के पहले प्रधान मंत्री कौन थे?

भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू थे।

मोरारजी देसाई का जन्म कब हुआ?

मोरारजी देसाई का जन्म 29 फरवरी 1896 में हुआ था।

राजीव गाँधी कब से कब तक भारत देश के प्रधानमंत्री बने थे?

राजीव गाँधी 31 अक्टूबर 1984 से 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधानमंत्री बने थे।

पी. वी. नरसिंह राव का जन्म कब हुआ?

पी. वी. नरसिंह राव का जन्म 28 जून 1921 को हुआ था।

वर्ष 2023 में भारत के प्रधानमंत्री कौन है?

वर्ष 2023 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

निष्कर्ष

हमने अपने आज के इस लेख में आप सभी लोगों को भारत के प्रधानमंत्री की सूची (Bharat ke Paryavaran Mantri List) से संबंधित विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई आज की यह महत्वपूर्ण जानकारी आपके लिए काफी ज्यादा हेल्पफुल और यूज़फुल साबित हुई होगी।

यदि आपका इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। इस जानकारी को आगे शेयर जरूर करें।

यह भी पढ़े

इनका नाम राहुल सिंह तंवर है। इनकी रूचि नई चीजों के बारे में लिखना और उन्हें आप तक पहुँचाने में अधिक है। इनको 4 वर्ष से अधिक SEO का अनुभव है और 6 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे है। इनके द्वारा लिखा गया कंटेंट आपको कैसा लगा, कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। आप इनसे नीचे दिए सोशल मीडिया हैंडल पर जरूर जुड़े।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here