Home > Featured > भारत के राष्ट्रपति कौन है? (1952 से 2023 तक सूची)

भारत के राष्ट्रपति कौन है? (1952 से 2023 तक सूची)

Bharat ke Rashtrapati Kaun Hai: क्या आपको पता है भारत का राष्ट्रपति कौन है? अगर आप भारत के निवासी है तो यह जानकारी आपके पास होनी ही चाहिए। राष्ट्रपति का पद ही एक ऐसा पद है, जिसकी चर्चा सिर्फ खास मौकों पर ही होती है। बहुत कम संख्या में लोगों को पता है कि भारत का राष्ट्रपति कौन है?

Bharat ke Rashtrapati Kaun Hai
Bharat ke Rashtrapati Kaun Hai

आज हम आपको देश के राष्ट्रपति के बारे में बताने जा रहे है। भारत देश को चलाने का पूरा भार प्रधानमन्त्री के पास होता है लेकिन भारत का सवोच्च पद राष्ट्रपति को ही माना गया है। क्योंकि राष्ट्रपति पद देश का मुखिया होने के साथ साथ इस देश का प्रथम नागरिक भी होता है।

दुनिया के सभी देशों में अपने राष्ट्रपति और प्रधानमन्त्री होते हैं लेकिन देश के संविधान के अनुसार इन सबकी शक्तियां अलग-अलग होती है। जैसे अमेरिका देश के राष्ट्रपति के पास सबसे अधिक शक्तियां होती है, वहीं भारत में सबसे अधिक शक्तियां प्रधानमन्त्री के पास होती है।

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now

भारत के राष्ट्रपति कौन है? (Bharat ka Rashtrapati Kaun Hai)

भारत में वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू हैं। भारत के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि कोई आदिवासी महिला भारत की राष्ट्रपति बनी है। द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद के शपथ को पूर्ण कर राष्ट्रपति पद को ग्रहण किया था। माननीय प्रतिभा पाटिल के बाद द्रौपदी मुर्मू भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनी है, जो कि जनजाति समुदाय से संबंध रखती हैं।

Draupadi Murmu Biography in Hindi

द्रौपदी मुर्मू बारे में अन्य विवरण

महामहिम द्रौपदी मुर्मू एक बहुत ही बहादुर महिला हैं, क्योंकि इनके घर में दुखों का पहाड़ टूट गया था फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत करती रही। द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई सन 2022 को राष्ट्रपति पद ग्रहण किया। इस खुशी के मौके पर द्रौपदी मुर्मू से मिलने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा साथ ही साथ भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मिलने गए थे।

2010 से लेकर 2014 के बीच उनके घर में 3 लोगों की मृत्यु हो गई थी, जिनमें से दो उनके बेटे थे तथा एक उनके पति थे। महामहिम द्रौपदी मुर्मू के बड़े बेटे का निधन 25 वर्ष की अवस्था में हो गया था। इनके बड़े बेटे के मृत्यु का राज आज भी पता नहीं चला है।

एक बार वह रात को घर देर से लौटे तो उन्होंने कमरे में देखा कि उनके बड़े बेटे लक्ष्मण मुर्मू की लाश पड़ी हुई है। उनके छोटे बेटे बिरंचि मुर्मू की मृत्यु एक रोड एक्सीडेंट में हो गई थी। उस वक्त उनकी उम्र 28 वर्ष थी। द्रौपदी मुर्मू के पति की मृत्यु 2014 में हुई।

यह भी पढ़े: द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय

नीचे हमने उन सभी राष्ट्रपतियों के नाम दिए हैं, जो भारत के राष्ट्रपति रह चुके हैं तथा साथ ही साथ उनके कार्यकाल के बारे में भी बताया है।

क्र.सं.राष्ट्रपति का नामकार्यकालअन्य विवरण
1.डॉ राजेंद्र प्रसाद13 मई 1952 से लेकर 13 मई 1962राजेंद्र प्रसाद हमारे भारत के दो बार प्रधानमंत्री रहे हैं।
2.डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन13 मई 1962 से लेकर 13 मई 1967डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का कार्यकाल बहुत छोटा रहा है। क्योंकि कार्यकाल के दौरान ही इनकी मृत्यु हो गई थी।
3.जाकिर हुसैन13 मई 1967 से लेकर 3 मई 1969
4.वाहनगिरी वेंकट गिरी3 मई 1969 से लेकर 24 अगस्त 1974
5.फखरुद्दीन अली अहमद24 अगस्त 1974 से लेकर 11 फरवरी 1977डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की बात यही एक ऐसे राष्ट्रपति थे, जिनका निधन कार्यकाल के दौरान ही हुआ है।
6.नीलम संजीव रेड्डी25 जुलाई 1977 से लेकर25 जुलाई 1982माननीय नीलम संजीव रेड्डी सबसे युवा राष्ट्रपति रहे हैं।
7.जैल सिंह25 जुलाई 1982 से लेकर25 जुलाई 1987
8.रामास्वामी वेंकटरमन25 जुलाई 1987 से लेकर 25 जुलाई 1992
9.शंकर दयाल शर्मा25 जुलाई 1992 से लेकर 25 जुलाई 1997
10.कोचरील रमन नारायणन25 जुलाई 1997 से लेकर25 जुलाई 2002
11.एपीजे अब्दुल कलाम25 जुलाई 2002 से लेकर 25 जुलाई 2007
12.प्रतिभा पाटिल25 जुलाई 2007 से लेकर 25 जुलाई 2012प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनी थी।
13.प्रणव मुखर्जी25 जुलाई 2012 से लेकर25 जुलाई 2017
14.रामनाथ कोविंद25 जुलाई 2017 से लेकर 25 जुलाई 2022
15.द्रौपदी मुर्मू25 जुलाई 2022 से लेकर वर्तमान तकद्रौपदी मुर्मू वर्तमान में राष्ट्रपति पद पर कार्यरत हैं।

भारत के राष्ट्रपति का वेतन कितना है?

पहले राष्ट्रपति का वेतन हर महीने के 1.50 लाख रुपये तक था। कई सरकारी पद ऐसे भी है, जिनका वेतन राष्ट्रपति से भी अधिक है। इन सबको देखते हुए भारत के पूर्व वित मंत्री अरुण जेटली द्वारा बजट में राष्ट्रपति को 1.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख तक कर दिया था।

फिर 2017 में राष्ट्रपति के वेतन को बिना टेक्स के 5 लाख रुपये कर दी गई है। इसके अलावा माननीय राष्ट्रपति को निवास, सुरक्षा, चिकित्सा, वाहन, दूरभाष आदि जैसी सुविधाएं मुफ्त में दी जाती है। इसके साथ ही जो लोग अपनी भागीदारी राष्ट्रपति के कार्यों में देते हैं, उनके लिए भी सरकार अलग से बजट देती है। इस बजट को व्यक्ति अपने हित के लिए खर्च कर सकते हैं।

FAQ

वर्तमान समय में भारत के राष्ट्रपति कौन है?

वर्तमान समय में भारत की राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू हैं।

राष्ट्रपति का वेतन कितना होता है?

भारत के राष्ट्रपति का वेतन ₹500000 प्रति महीने होता है।

भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति कौन थी?

भारत के प्रथम महिला राष्ट्रपति माननीय प्रतिभा पाटिल थी।

भारत के पहले उपराष्ट्रपति कौन थे?

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के पहले उपराष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति भी थे।

भारत में कुल कितने राष्ट्रपति रहे हैं?

वर्तमान समय की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर भारत में कुल 15 राष्ट्रपति रहे हैं।

निष्कर्ष

हमने अपने इस महत्वपूर्ण लेख में आपको भारत का राष्ट्रपति कौन है 2023 के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी प्रदान की है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरुर करें। यदि आपका इस लेख से जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

यह भी पढ़े

Follow TheSimpleHelp at WhatsApp Join Now
Follow TheSimpleHelp at Telegram Join Now
Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts