Home > Education > भारत के पड़ोसी देश के नाम व उनकी राजधानी, पूरी जानकारी

भारत के पड़ोसी देश के नाम व उनकी राजधानी, पूरी जानकारी

भारत के प्रत्येक नागरिक को भारत के पड़ोसी देश और उनकी राजधानियां (Bharat ke Padosi Desh aur Rajdhani) की जानकारी होनी चाहिए। आपने अवश्य ही अपने देश भारत के पड़ोसी राज्य और उनकी राजधानी के बारे में कहीं पढ़ा या सुना होगा।

आपको बता दें कि सरकारी नौकरी की दृष्टि से भारत के पड़ोसी देशों के नाम और भारत के पड़ोसी देशों की राजधानी जानकारी रखना आवश्यक है, जिसे आज के लेख में सरल शब्दों में आपके समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

bharat ke padosi desh aur rajdhani

हम जहां रहते है, हमें अपने पड़ोसियों की जानकारी रखनी चाहिए ताकि खुद को सुरक्षित रखा जा सके। भारत की सीमा किन देशों के साथ मिलती है? या जो देश भौगोलिक दृष्टि से भारत के बाद आते है, उन्हें हम भारत के पड़ोसी देश कह सकते है, जिनके नाम और कुछ अन्य जानकारी आज के लेख में प्रस्तुत की गई है।

भारत के पड़ोसी देशों के नाम व उनकी राजधानी

भारत एक पेनिस्वेल देश है, अर्थात भारत तीन तरफ से पानी से घिरा हुआ है। इसलिए भारत की सीमा केवल उत्तर के तरफ देशों से मिलती है।

इसके अलावा समुद्री सीमा के बाद श्री लंका आता है, उसे भारत का पड़ोसी देश कहा जाता है। भारत एशिया के दक्षिणी क्षेत्र में आता है, जिसके चारों तरफ विभिन्न प्रकार के देश मौजूद हैं।

क्र. सं.पड़ोसी देश के नामराजधानी
1पाकिस्तानइस्लामाबाद
2अफ़गानिस्तानकाबुल
3चीनबीजिंग
4नेपालकाठमांडू
5भूटानथिंफू
6म्यांमारनैप्यीदा
7बांग्लादेशढाका
8श्री लंकाश्री जयवर्धनेपुरम कोटे
9मालदीवमाले
10इंडोनेशियाजकार्ता

भारत के पड़ोसी देशों के नाम और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

भारत देश के कुछ पड़ोसी है। भारत के प्रत्येक नागरिक को अपने पड़ोसी देशों के बारे में जानकारी होनी चाहिए। भारत के प्रत्येक पड़ोसी देश उसकी राजधानी और उससे जुड़ी कुछ खास बातों को नीचे सूचीबद्ध किया गया है, उन सबको ध्यानपूर्वक पढ़ें।

पाकिस्तान

पाकिस्तान भारत का पड़ोसी है, जो भारत से 1947 में अलग होकर बना है। जिस वजह से पाकिस्तान अपना आजादी दिवस 14 अगस्त 1947 को मनाता है।

pakistan flag

पाकिस्तान भारत के उत्तर पश्चिमी कोने में स्थित है। इस देश की सीमा भारत के विभिन्न राज्यों से सटी हुई है। इस देश के मुख्य भाषा उर्दू है। पाकिस्तान का सबसे बड़ा शहर कराची है।

राजधानीइस्लामाबाद
अधिकारिक भाषाएँउर्दू, अंग्रेजी
राज्य4
मुद्रापाकिस्तानी रुपया
संसदमजलिस-ए-शूरा
राष्ट्रीय पक्षीचकोर
राष्ट्रीय पशुमारखोर
राष्ट्रीय वृक्षदेवदार
राष्ट्रीय फलअमरूद (शीतकालीन), आम (ग्रीष्मकालीन)
राष्ट्रीय खेलफील्ड हॉकी
सीमा का नामरेडक्लिफ रेखा

अफगानिस्तान

अफगानिस्तान मध्य एशिया का एक देश है, जिसका कुछ हिस्सा भारत के जम्मू-कश्मीर से जुड़ता है। जिस वजह से इसे भारत का पड़ोसी देश माना जाता है।

AFGHANISTAN flag

भारत की अधिकांश चीज अफगानिस्तान में बिकती है, जिस वजह से यह देश भारत के लिए बाजार का काम करता है। अफगानिस्तान जनसंख्या की दृष्टि से 42वां और क्षेत्रफल की दृष्टि से 41वां बड़ा देश है। अफगानिस्तान का सबसे बड़ा शहर काबुल और वहां की मुख्य भाषा दारी है।

राजधानीकाबुल
मुद्राअफ़गानी
अधिकारिक भाषाएँदारी और पश्तो
संसदवोलेसी जिरगा (निचला सदन)
प्रांत34
राष्ट्रीय फलप्रूनस पर्सिका
राष्ट्रीय वृक्षअफगान पाइन
राष्ट्रीय पक्षीग्रे मोर-गोल्डन ईगल
राष्ट्रीय खेलबुज़कशी
राष्ट्रीय पशुहिमप्रदेशीय तेंदुआ
सीमाडूरंड रेखा

भारत में कुल राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

म्यांमार

यह अखंड भारत का एक हिस्सा है, जिसे प्राचीन इतिहास में भारत से अलग किया गया था। इसका पुराना नाम बर्मा है। सुभाष चंद्र बोस ने आजादी के लिए हिंदुस्तानी फौजियों को बर्मा में तैयार किया था। यह देश भारत के सेवन सिस्टर कहे जाने वाले राज्यों से जुड़ा हुआ है। इस देश की मुख्य भाषा बर्मी है।

myanmar flag
राजधानीनाएप्यीडॉ
संसदप्रतिनिधि सभा
मुद्राम्यान्मार क्यात
अधिकारिक भाषाबर्मी
राष्ट्रीय वृक्षGreen Peafowl
राष्ट्रीय पक्षीग्रे मोर-तीतर
राष्ट्रीय पशुबाघ
राष्ट्रीय फलPadauk
राष्ट्रीय खेलचिनलोन

नेपाल

भारत के उत्तर पूर्व कोने पर एक देश जिसका नाम नेपाल है। इस देश का सबसे बड़ा शहर काठमांडू है, जो इस देश की राजधानी है। नेपाल 800 किलोमीटर लंबा देश है।

Nepal flag

नेपाल का ऊपरी हिस्सा चीन के स्वशासित प्रदेश तिब्बत से जुड़ा हुआ है। इस देश की मुख्य भाषा नेपाली है। नेपाल में 85% लोग हिंदू है और जहां भगवान शिव के बहुत सारे मंदिर हैं, जिस वजह से इसे शिव का शहर भी कहा जाता है।

राजधानीकाठमांडू
मुद्रानेपाली रुपया
संसदनेशनल असेंबली
प्रांत7
अधिकारिक भाषानेपाली
राष्ट्रीय फूलरोडोडेंड्रन
राष्ट्रीय खेलवॉलीबॉल
राष्ट्रीय पशुगाय
राष्ट्रीय पक्षीहिमालयन मोनाल (लोपोफोरस इम्पेनेजस)
राष्ट्रीय वृक्षपीपल

नेपाल का इतिहास और रोचक तथ्य जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

इंडोनेशिया

भारत के पूर्व क्षेत्र में स्थित यह भारत का एक जुड़ा हुआ पड़ोसी है। इंडोनेशिया 40 करोड़ आबादी वाला देश है, जो इसे विश्व का चौथा सबसे अधिक आबादी वाला देश बनाता है।

Indonesia flag

यह देश विश्व की सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। इस देश की राजधानी जकार्ता है और इंडोनेशिया की मुख्य भाषा इंडोनेशियन है।

राजधानीजकार्ता
संसदपीपुल्स कंसल्टेटिव विधानसभा
अधिकारिक भाषाइंडोनेशियन
मुद्रारुपिया
प्रान्त35
राष्ट्रीय फलड्यूरियन फल
राष्ट्रीय खेलबैडमिन्टन
राष्ट्रीय वृक्षसागौन
राष्ट्रीय पक्षीगरुड़
राष्ट्रीय फूलजैस्मीनम सांबाक

चीन

एशिया का सबसे अधिक क्षेत्रफल वाला देश चीन को माना जाता है। भारत से उत्तर की तरफ से जुड़ा हुआ है। विश्व की सबसे बड़ी आबादी चीन में रहती है।

China flag

चीन की सभ्यता को विश्व की सबसे पुरानी सभ्यताओं में से एक माना जाता है। चीन की भाषा मदारनी विश्व में सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है, जिसे छठी शताब्दी से पहले खोजा गया था।

राजधानीबीजिंग
मुद्राश्रीलंकाई रुपया (LKR)
संसदनेशनल असेंबली
प्रांत26
अधिकारिक भाषाMandarin
राष्ट्रीय पक्षीरेड क्राउनड क्रेन
राष्ट्रीय फूलब्लू वाटर लिली
राष्ट्रीय वृक्षमेडन्हेर वृक्ष
राष्ट्रीय पशुजायंट पांडा
राष्ट्रीय खेलटेबल टेनिस
राष्ट्रीय फलकीवी फल
सम्पर्क वाले राज्यजम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश
सीमामैकमोहन रेखा

मालदीव

छूटी मनाने के लिए विश्व की सबसे खूबसूरत देशों में से मालदीव को एक माना जाता है। यह भारत का दक्षिण पड़ोसी है। यह देश बहुत सारे द्वीप समूह से मिलकर बना है।

Maldives flag

कुल 90000 वर्ग किलोमीटर में फैला यह देश 1100 से अधिक छोटे-छोटे द्वीपों के समूह से बना है, जिसमें 200 से अधिक दूरी पर बस्ती और शहर बसा हुआ है। इस देश की राजधानी और इस देश का सबसे बड़ा शहर माले है।

राजधानीमाले
अधिकारिक भाषाधिवेही
राज्य1
संसदपीपल्स मजलिस
मुद्रामालदीवियन रूफिया
राष्ट्रीय फलनारियल
राष्ट्रीय खेलफ़ुटबॉल
राष्ट्रीय वृक्षनारियल का पेड़
राष्ट्रीय पक्षीसफेद स्तन वाला वाटरहेन
राष्ट्रीय पशुयैलोफिन टूना

भूटान

यह एक छोटा सा राजतंत्र वाला देश है, जिसकी सुरक्षा भारत की जिम्मेदारी भारत के पास है। यह देश चीन और भारत की सीमा के बीच में पड़ता है।

Bhutan Flag

इसकी संस्कृति और सभ्यता में मुख्य रूप से तिब्बत की संस्कृति से परिभाषित है। भूटान पूरी तरह से पहाड़ी देश है। इस देश की मुख्य भाषा जोडखा है।

राजधानीथिम्पू
मुद्रानोंग्त्रुम (BTN)
अधिकारिक भाषाजोंगखा
उच्च सदनराष्ट्रीय परिषद
निचला सदननेशनल असेंबली
राज्य20
राष्ट्रीय पक्षीरेवेन
राष्ट्रीय वृक्षसाइप्रस
राष्ट्रीय पशुताकिन
राष्ट्रीय खेलतीरंदाजी
राष्ट्रीय फूलब्लू पॉपी

भारत के राज्य, राजधानी और स्थापना दिवस आदि के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहाँ क्लिक करें।

श्रीलंका

वर्तमान समय में बहुत अधिक कर्ज ले लेने की वजह से आर्थिक रूप से बर्बाद हो चुका है। श्रीलंका भारत के दक्षिण में स्थित है। भारत से हिंद महासागर में श्रीलंका की तरफ बढ़ने पर 31 किलोमीटर की दूरी पर यह देश स्थित है।

श्रीलंका की पूर्व राजधानी कोलंबो भारत से महज 80 किलोमीटर की दूरी पर है। लंका की वर्तमान राजधानी श्री जयवर्धनेपुरा कोट्टे है। यह देश मुख्य रूप से चाय का उत्पाद और टूरिज्म पर निर्भर है।

Sri Lanka Flag

इस देश का पुराना नाम सिलोन है। इस देश को 1972 में लंका का नाम मिला। 1978 में इसके नाम को दोबारा बदलकर श्रीलंका रख दिया गया।

राजधानीश्री जयवर्धनेपुरा कोट्टी
संसदParliamenthua
अधिकारिक भाषातमिल, सिंहल
मुद्राश्रीलंका का रुपया (LKR)
राज्य9
राष्ट्रीय फलकटहल
राष्ट्रीय खेलवॉलीबॉल
राष्ट्रीय वृक्षआइरनवुड
राष्ट्रीय पक्षीसीलोन
राष्ट्रीय फूलब्लू वाटर लिली

बांग्लादेश

भारत के पूर्व क्षेत्र में बंगाल की खाड़ी से जुड़ा हुआ यह देश बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है। बांग्लादेश में 16 करोड़ से अधिक लोग निवास करते हैं, जो इसे विश्व की आठवां सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बनाता है।

Bangladesh Flag

इस देश में 98% जनसंख्या बंगाली बोलती है। इस देश में सबसे अधिक मुस्लिम आबादी रहती है। बांग्लादेश विश्व का तीसरा सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है।

राजधानीढाका
मुद्राबांग्लादेशी टका
प्रांत8
अधिकारिक भाषाबंगाली
संसदजातीय संसद (बंगाली) और हाउस ऑफ़ द नेशन
राष्ट्रीय पशुरॉयल बंगाल टाइगर
राष्ट्रीय पक्षीओरिएंटल मैगपाई-रॉबिन
राष्ट्रीय वृक्षआम का पेड़
राष्ट्रीय खेलवॉलीबॉल
राष्ट्रीय फलकटहल
सीमारेडक्लिफ रेखा

भारत का सबसे करीबी पड़ोसी कौन है?

ऊपर बताई गई जानकारी को पढ़ने के बाद आप समझ पाए होंगे कि भारत चारों तरफ विभिन्न प्रकार के देशों से घिरा हुआ है। अगर हम सबसे करीबी पड़ोसी की बात करें तो पाकिस्तान सबसे करीबी पड़ोसी है।

क्योंकि 1947 में उस क्षेत्र को भारत से काटकर अलग किया गया और उसे एक देश की उपाधि दी गई। वर्तमान समय में पाकिस्तान की सीमा राजस्थान, गुजरात और पंजाब से मिलती है।

इसके अलावा द्वीप के क्षेत्र में अगर देखा जाए तो श्रीलंका भी भारत का सबसे करीबी पड़ोसी है, जिसकी दूरी भारत से महज 30 किलोमीटर है। हिंद महासागर में श्रीलंका की राजधानी भारत से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है।

इसके अलावा अगर हम भारत के समृद्ध पड़ोसी की बात करें तो चीन भारत का सबसे समृद्ध पड़ोसी है, जो विश्व स्तर पर एक सफल देश के रूप में देखा जाता है।

चीन व्यापारिक रूप में विश्व के सबसे बड़े और सफल देश में से एक है। चीन की व्यापारिक गतिविधियों ने विश्व भर में उसका नाम बिखेर रखा है। चीन के अलावा भारत का कोई भी पड़ोसी सफल या सजग नहीं है।

FAQ

भारत का सबसे करीबी पड़ोसी कौन है?

भारत का सबसे करीबी पड़ोसी पाकिस्तान है, जिसकी सीमा राजस्थान, गुजरात, पंजाब से लगती है।

भारत के पड़ोसी देश कौन है?

पाकिस्तान, अफ़गानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, म्यांमार, श्रीलंका और मालदीव भारत के पड़ोसी देश है।

भारत सबसे अधिक किस पड़ोसी देश से जुड़ा हुआ है?

अगर हम व्यापारिक और राजनीतिक दृष्टिकोण से बात करें तो भूटान से बहुत अधिक भारत का जुड़ाव है। क्योंकि उस देश की रक्षा भारतीय सेना की जिम्मेदारी है।

भारत-पाकिस्तान सीमा कितनी लंबी है?

भारत की सबसे लंबी सीमा भारत-पाकिस्तान सीमा है, जो लगभग 3300 किलोमीटर लंबी है।

भारत के पड़ोसी देश कितने हैं?

भारत के पड़ोसी देश 10 हैं।

निष्कर्ष

इस लेख में भारत के पड़ोसी देशों के नाम व उनकी राजधानी (Bharat ke Padosi Deshon ke Naam) के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की है। हमें उम्मीद है कि हमारे द्वारा दी गई यह जानकारी आपके लिए काफी ज्यादा हेल्प फूल और यूज़फुल साबित हुई होगी।

अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ और अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करना ना करें। इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

यह भी पढ़ें

एशिया में कितने देश है? (नाम व राजधानी)

भारत का सबसे ऊंचा बांध कौन सा है?

विश्व में कितने देश हैं?

दुनिया का सबसे बड़ा देश कौन सा है?

Related Posts

Leave a Comment