Home > Muhavara > आँखें नीची होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग

आँखें नीची होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग

आँखें नीची होना मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग (Aankhen neechee hona Muhavara ka Arth Aur Vakya Pryog)

आँखें नीची होना मुहावरे का अर्थ – लज्जा से गड़ जाना, लज्जित होना, शर्म से सर नीचा होना।

Aankhen neechee hona muhaavare ka arth – lajja se gad jaana, lajjit hona, sharm se sar neecha hona.

आँखें नीची होना मुहावरे का हिंदी में वाक्य प्रयोग

वाक्य प्रयोग: मोहन को परीक्षा में चोरी करने के आरोप में पुलिस पकड़ कर ले गई इसे देखकर उसके पिता की आंखें नीची हो गई।

वाक्य प्रयोग: राधा की चोरी पकड़ी गई जिसके कारण राधा की आंखें नीची हो गई।

वाक्य प्रयोग: रामा ने अपने बड़ों के साथ बुरा व्यवहार किया जिसका पता उसके माता-पिता को लगा और उसे जानकर उसके माता-पिता की आंखें नीची हो गई।

वाक्य प्रयोग: सीता ने दूसरे लोगों के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया कि सीता के मां को आंखें नीची करनी पड़ गई।

यहां हमने “आँखें नीची होना ” जैसे बहुचर्चित मुहावरे का अर्थ और उसके वाक्य प्रयोग को समझा। आंखें नीचे होना का अर्थ होता है कि लज्जित होना, शर्म से तार तार होना, शर्म से सर नीचा होना। जब कोई किसी काम को लेकर या फिर किसी घटना को लेकर शर्म से लिखित हो जाता है तो उसे आंखें नीचे करनी पड़ती है। इसलिए हमें ऐसा कार्य करना चाहिए जिसके वजह से ना हमें और ना ही हमें जाने वाले लोगों की आंखें नीची करनी पड़े।

मुहावरे का अपना एक भाग है प्रत्येक पाठ्यक्रम में, छोटी और बड़ी कक्षाओं में मुहावरे पढ़ाया जाता है, कंठस्थ किया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में यह एक मुख्य विषय के रूप में पूछा जाता है और महत्व दिया जाता है।

परीक्षा के दृष्टिकोण से मुहावरे बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में मुहावरे का अपना-अपना भाग होता है। चाहे वह पेपर हिंदी में हो या अंग्रेजी में यहां तक कि संस्कृत में भी मुहावरे पूछे जाते हैं।

मुहावरे कोई बहुत कठिन विषय नहीं है। यदि इसे ध्यान से समझा जाए तो याद करने की भी आवश्यकता नहीं होती है। इसे समझ समझ कर ही लिखा जा सकता है।

अन्य महत्वपूर्ण मुहावरे और उनका वाक्य प्रयोग

कलेजा धक् धक् करनाकूप मंडूक होना
आस्तीन का सांप होनाआम के आम गुठलियों के दाम
सौ सुनार की एक लोहार कीअपना उल्लू सीधा करना

1000+ हिंदी मुहावरों के अर्थ और वाक्य प्रयोग का विशाल संग्रह 

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment