Home > Biography > यश (केजीएफ) का जीवन परिचय

यश (केजीएफ) का जीवन परिचय

Yash Biography in Hindi: कन्नड़ फिल्म जगत के सुपरस्टार यश एक अभिनेता यानि एक्टर के साथ-साथ पार्श्व गायक भी है, मतलब कि एक्टिंग के साथ गाने भी गाते है। इनका जन्म का नाम नवीन कुमार गौड़ा है, लेकिन लोग पहचानते अपने स्टेज नाम यश से है। यश को 2014 में रिलीज हुई कन्नड़ फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज रामाचारी’ में रामाचारी की भूमिका ने प्रसिद्धि दिलाई।

Yash Biography in Hindi
Yash Biography in Hindi

आज हम यहां पर कन्नड़ अभिनेता नवीन कुमार गौड़ा (यश) की जीवनी (Naveen Kumar Gowda Biography in Hindi) के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। यदि आप यश का जीवन परिचय जानना चाहते हैं तो आप इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़े।

यश का जीवन परिचय (Yash Biography in Hindi)

पूरा नाम (yash full name)नवीन कुमार गौड़ा
उपनामयश
जन्म और स्थान8 जनवरी 1986, भुवनहल्ली, हसन (कर्नाटक)
माता-पिताअरुण कुमार (पिता), पुष्पा (माता)
भाई-बहिननंदिनी (बहिन)
पत्नीराधिका पंडित
बच्चेआयरा (बेटी), आयुष (बेटा)
स्कूलमहाजना हाईस्कूल (कर्नाटक)
पेशाकन्नड़ अभिनेता
डेब्यू फिल्मजंबाडा हुडुगी (2007)
धर्म और राष्ट्रीयताधर्म – हिन्दू, राष्ट्रीयता – भारतीय
Yash Actor Biography in Hindi

जन्म, परिवार और शिक्षा

यश का जन्म 8 जनवरी 1986 में भुवनहल्ली, हसन, कर्नाटक में हुआ था। इन्होने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई मैसूर के महाजना हाईस्कूल से की है और फिर एक्टिंग में दिल लागने की वजह से इन्होने बी॰वी॰ कारंत द्वारा स्थापित बेनाका थिएटर में एडमिशन लिया और वहाँ से अभिनय कौशल की औपचारिक शिक्षा प्राप्त की।

इनके पिता का नाम अरुण कुमार है और इनकी माँ का नाम पुष्पा है। यश की एक छोटी बहन है, जिसका नाम नंदिनी है। यश के पिता बीएमटीसी में एक ड्राइवर का काम करते है और दिलचस्प बात यह है कि यश इतने बड़े सुपरस्टार हो गये है तब भी वो अपनी नौकरी कर रहे है।

बीएमटीसी का पूरा नाम बैंगलोर मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन है। इनके पिता का कहना है कि मैंने यह नौकरी करते हुए यश को उसका सपना पूरा कराया है तो इसको कैसे छोड़ दूँ, यश की माँ एक गृहिणी है।

yash family
यश अपने परिवार के साथ (yash actor family)

नवीन कुमार गौड़ा (यश) का बचपन

नवीन कुमार का बचपन बहुत ही संघर्ष से बिता। इनके पिता बीएमटीसी में कार्य करते थे, जिसमें पिता को ज्यादा तनख्वाह नहीं मिलती थी। हालांकि यह मध्यम वर्गीय परिवार से थे लेकिन घर की आर्थिक स्थिति इतनी भी अच्छी नहीं थी कि यह बड़े सपने देख सके।

यही कारण है कि यश अपने इंटरव्यू में बताते हैं कि ये बचपन से ही बड़ी-बड़ी चीजों में ज्यादा रुचि नहीं रखते थे क्योंकि ये अपने पिता की कमाई को अहमियत देते थे। इंटरव्यू के दौरान इन्होंने बताया था कि इन्हें बचपन में टीवी देखने का काफी शौक था।

लेकिन घर में इतना पैसा था नहीं कि घर पर टीवी लाया जा सके, इसलिए ये पड़ोस के घर में जाकर टीवी देखा करते थे। ये अपने परिवार को काम में हाथ भी बटाया करते थे। यश ने गरीबी में अपना जीवन व्यतीत करते हुए इतनी सफलता हासिल की।

यश का वैवाहिक जीवन

यश की शादी राधिका पंडित से 9 दिसंबर 2016 को हुई है, राधिका खुद एक अभिनेत्री है। इन दोनों के 1 बेटा और 1 बेटी है। बेटी का नाम आयरा (जन्म दिसंबर 2018) और बेटे का नाम आयुष (जन्म अक्टूबर 2019) है।

yash family
यश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ

यश का करियर

इनका पहला टीवी शो नन्दा गोकुला था, जो एक कन्नड़ चैनल पर प्रसारित हुया था। उसी समय यश की मुलाक़ात राधिका पंडित से हुई और जहाँ दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। उसी रिलेशनशिप को आगे बढ़ाते हुए, उन्होने अगस्त 2016 में गोवा में सगाई की और 9 दिसंबर 2016 को विवाह के अटूट बंधन में बंध गए।

2004 में प्रसारित होने वाले उत्तरायण नाम के धारावाहिक से यश ने अपने अभिनय के करियर को शुरू किया। फिर अपने आगे के करियर में यश ने कन्नड़ के कुछ प्रसिद्ध चैनलों अपनी भूमिका निभाई इन चैनलों के नाम में शिवा, प्रीति इलादा मेले, नंदा गोकुला आदि शामिल है।

फिल्म जगत में यश ने पहली बार 2007 में जम्बाडा हुडुगी नाम की फिल्म में सहायक भूमिका के रोल में कार्य किया। इस फ़िल्म में यश का रोल बहुत छोटा होने के कारण यश को कुछ खास पहचान नहीं मिल पाई। इसके बाद 2008 में रिलीज हुई मोगीना मनसु फिल्म में यश ने मुख्य किरदार के रूप में कार्य किया, जो फिल्म सुपरहिट निकली।

बैंगलोर में एक थिएटर के अंदर इस फिल्म ने 100 दिन का समय भी पूरा कर लिया। यश को इस फिल्म में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड भी मिला।

यश ने इस फिल्म के बाद कई और सफल फ़िल्मों में अपने अभिनय की कला को दिखाया। इन फिल्मो में 2008 में मोडाला साला, 2011 में आई फ़िल्में नाटक, राजधानी, किरातका, 2012 में राजामौली, जानू, ड्रामा, लकी, 2013 में गुगली, 2014 में मिस्टर एंड मिसेस रामचारी, 2018 में KGF: चैप्टर – 1 जैसे नाम शामिल है।

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के अग्रणी अभिनेताओं में यश का नाम भी एक है। ड्रामा फिल्म 2012 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म मे से एक थी।

यश ने 2018 से पहले जितनी भी फिल्में की थी, उन फिल्मों से इन्हें मात्र कन्नड़ फिल्म जगत में ही लोकप्रियता हासिल हुई थी। अभी तक यें बॉलीवुड के दर्शकों और विभिन्न देशों के लोगों तक नहीं पहुंच पाए थे। लेकिन 2018 में आई इनकी फिल्म केजीएफ चैप्टर वन ने तो ऐसा धमाल मचाया, जिसने इन्हें पूरे भारत में लोकप्रिय बना दिया।

इस फिल्म के बलबूते इन्होंने बहुत ख्याति प्राप्त की। यहां तक कि देश विदेश में भी उन्होंने खूब नाम कमाया। इस फिल्म के बाद इन्हें लोग रॉकी के नाम से जाने लगे। केजीएफ चैप्टर वन में यश की शानदार किरदार के कारण यह फिल्म कन्नड़ सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

केजीएफ चैप्टर वन फिल्म इतनी प्रख्यात हुई कि केजीएफ चैप्टर 2 मूवी भी बना दी गई, जो 14 अप्रैल 2022 को रिलीज हुई।

यश की मूवी निम्न है (Yash Actor Movies List)

  • जंबाडाहुडुगी (2007)
  • मोगीना मनसु (2008)
  • रॉकी (2008)
  • कल्लारा सान्थे (2009)
  • गोकुल (2009)
  • मोडलसला (2010)
  • राजधानी (2011)
  • किरतका (2011)
  • लकी (2012)
  • जानु (2012)
  • ड्रामा (2012)
  • गुगली (2013)
  • राजा हुली (2013)
  • गजकेसरी (2014)
  • मिस्टर एंड मिसेस रामाचारी (2014)
  • मास्टरपीस (2015)
  • सांथू स्ट्रेट फॉरवर्ड (2016)
  • केजीएफ़ चैप्टर 1 (2018)
  • केजीएफ चैप्टर 2 (2022)

केजीएफ़ चैप्टर 1 में यश द्वारा निभाया गया रॉकी भाई का रोल पूरे भारत में फेमस हुआ। इस फिल्म ने पूरी कन्नड़ फिल्म जगत को हिला कर रख दिया और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।

शारीरिक संरचना

यश की आँखों का रंग भूरा और बाल का रंग काला है। यश की लंबाई 5’11’ है और वजन 75 किलो है। इनकी कमर 32 इंच की और सीना 42 इंच के साथ 14 इंच का डौला है। इनकी सूर्य राशि मकर है और इनके फेवरेट एक्टर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और एक्ट्रेस कटरीना कैफ है।

Yash Social Media Profile

Yash InstagramClick Here
Yash FacebookClick Here
Yash TwitterClick Here

नवीन कुमार गौड़ा (यश) वेतन

फिल्म अभिनेताओं का मासिक वेतन नहीं होता है, ये अपने फिल्म के अनुसार कमाई करते हैं। बात करें यश की तो आज कन्नड़ फिल्म के साथ-साथ पूरे भारत में एक जाने-माने अभिनेता बन चुके हैं।

ये हर फिल्म के लिए 7 करोड़ रुपए से भी ज्यादा फीस लेते हैं। अब तक इनका नेटवर्किंग लगभग ₹45 करोड़ से अधिक है। (मीडिया खबरों के अनुसार)

यश से जुड़े रोचक तथ्य

  1. एक टीवी धारावाहिक में यश और उनकी पत्नी राधिका पंडित ने भाई और बहन का किरदार निभाया था।
  2. यश एक पार्श्व गायक भी है और इन्होंने कई फ़िल्मों में अपनी यह कला दिखाई भी है।
  3. मोगिना मनसु नाम की फिल्म ने यश को वर्ष 2009 में सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के रूप में कन्नड़ फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  4. वर्ष 2013 में फिल्म ड्रामा और वर्ष 2014 में आई फिल्म गुगली के लिए यश को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का कन्नड़ फ़िल्मफ़ेयर अवार्ड्स साउथ से नामांकित किया गया।
  5. 2015 में SIIMA और फिल्मफेयर अवार्ड्स साउथ में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए यश को फिल्मफेयर पुरस्कार से नवाजा गया।

यश एक समाजसेवी के रूप में

जो लोग असल में लोगों की मदद करने में दिलचस्पी रखते हैं, वह अपनी मानवता का ढिंढोरा नहीं पीटते। बिल्कुल ऐसे ही कन्नड़ फिल्म के प्रसिद्ध अभिनेता यश भी हैं, जो फिल्म जगत में तो हीरो है ही लेकिन असल जिंदगी में भी यह हीरो की भूमिका निभाते हैं।

जानकारी से पता चला कि यश ने यश मार्ग फाउंडेशन नाम की एक संस्था बनाई है, जिसके जरिए यह जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। हालांकि बहुत से लोगों को इसके बारे में पता नहीं क्योंकि यश लोगों की मदद करने में भरोसा रखते हैं, इन्हें इसका प्रचार करना बिल्कुल भी पसंद नहीं।

इन बातों को मीडिया में बताकर यश महान नहीं बनना चाहते। इसके अतिरिक्त इन्होंने 5 करोड़ रुपए की लागत से एक झील का भी निर्माण करवाया है ताकि गरीब लोगों के पानी की जरूरतों को पूरा किया जा सके। यश के द्वारा जरूरतमंदों को की जाने वाली मदद सच में सराहनीय है। यही कारण है कि इनकी लोकप्रियता काफी ज्यादा है।

FAQ

यस की लंबाई कितनी है?

यस की लंबाई 5 फुट 11 इंच है।

यश की पहली मूवी कब रिलीज हुई थी?

जंबाडाहुडुगी करके यश की एक मूवी थी, जो 2007 में रिलीज हुई थी। यह इनकी पहली मूवी थी। इस मूवी में यें सहायक भूमिका में नजर आए थे।

यश की रोकी मूवी कब रिलीज हुई थी?

2008 में यश की रोकी मूवी रिलीज हुई थी।

यस के पिता क्या करते हैं?

यश के पिता का नाम अरुण कुमार है, जो बीएमटीसी में ड्राइवर का काम करते हैं। यश के इतने बड़े कलाकार होने के बावजूद इनके पिता अभी भी बीएमटीसी में काम कर रहे हैं।

यश की शादी कब हुई?

यस ने राधिका पंडित नाम की महिला से 2016 को सगाई की थी और 9 दिसंबर 2016 को इनका विवाह हुआ था। हालांकि यें अपनी पहली टीवी शो नंदगोकुला के दौरान ही अपनी पत्नी से पहली मुलाकात किये थे।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको कन्नड़ फिल्म जगत के मशहूर यश एक्टर यानी नवीन कुमार के जीवन के बारे में बताया। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह यश का जीवन परिचय (Yash Ka Jivan Parichay In Hindi) पसंद आई होगी, इसे आगे शेयर जरूर करें। आपको यह यश एक्टर बायोग्राफी कैसी लगी, हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

गंगूबाई काठियावाड़ी का जीवन परिचय

विजय कार्णिक का जीवन परिचय

विजय देवरकोंडा का जीवन परिचय

सोनू सूद का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Comment (1)

Leave a Comment