Home > Biography > शिंजो आबे का जीवन परिचय

शिंजो आबे का जीवन परिचय

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल पच्छिमी जापान में चुनावी कार्यक्रम में शिंजो आबे भाषण दे रहे थे कि उसी दौरान किसी ने उन पर गोली चला दी, जिसके बाद शिंजो आबे को दिल का दौरा पड़ा और वे जमीन पर गिर पड़े। उनके शरीर से खून बहने लगा।

उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, वह मौत से खूब लड़े लेकिन अपनी जान नहीं बचा पाए। अंत में उनकी मृत्यु हो गई। जापान के राजनीति के इतिहास में शिंजो आबे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में रहने वाले राजनेता है, जो साल 2006 से लेकर साल 2007 तक और साल 2012 से साल 2020 तक जापान के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किए।

Dr Gurpreet Kaur Biography In Hindi

इसके अतिरिक्त यह उदार लोकतांत्रिक दल के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किए और फिर कुछ समय तक यह विपक्ष के नेता भी रहे। आज के इस लेख में हम जापान के इसी 57वें प्रधानमंत्री शिंजो आबे के जीवन के बारे में जानने वाले हैं।

इस लेख में हम उनके प्रारंभिक जीवन, उनकी शिक्षा और उनके राजनीतिक सफर के बारे में जानेंगे। तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

शिंजो आबे का जीवन परिचय (जन्म, परिवार, शिक्षा, उम्र, राजनीतिक सफर, मृत्यु)

शिंजो आबे का प्रारंभिक जीवन

‘शिंजो आबे’ का जन्म जापान की राजधानी टोक्यो में 21 सितंबर 1954 को हुआ था। हालांकि उनका पंजीकृत निवास यामागुची प्रान्त के नागाटो में है। शिंजो आबे के पिता का नाम शिंटारो आबे है। इनके पिता जापान में लंबे समय तक विदेश मंत्री के रूप में और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख सदस्य के रूप में काम कर चुके हैं।

उनकी इनकी मां का नाम योको किशी है, जो जापान के पूर्व प्रधानमंत्री नोबोसुके किशी की बेटी है। हालांकि शिंजो आबे के पिता अब इस दुनिया में नहीं है। 1991 में उनकी मृत्यु हो गई थी। शिंजो आबे के पत्नी का नाम मात्सुजाकी है, जिससे शिंजो आबे ने 1987 में शादी किया था। हालांकि शिंजो आबे का कोई संतान नहीं है।

शिंजो आबे की शिक्षा

शिंजो आबे ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जापान के सेइकी एलीमेंट्री स्कूल से शुरू की। उसके बाद शिंजो ने अपनी हाई स्कूल की पढ़ाई सेइकी जूनियर हाई स्कूल और सेइकी सीनियर हाई स्कूल से की। उसके बाद शिंजो आबे ने सेइकी विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया और 1977 में वहां से राजनीति विज्ञान में स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद शिंजो आबे सार्वजनिक नीति का अध्ययन करने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित यूएससी सोल प्राइस स्कूल ऑफ पब्लिक पॉलिसी में प्रवेश लेने के लिए अमेरिका चले गए। वहां पर ये केवल तीन सेमेस्टर तक रुके, उसके बाद 1979 की शुरुआत में हीं जापान लौट आए।

शिंजो आबे का राजनीतिक सफर

उसके बाद इसी साल में अपनी करियर बनाने के लिए कोबे स्टील में शामिल हो गए। यहीं पर काम करते हुए धीरे-धीरे लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के सक्रिय सदस्य बने और फिर बाद में पार्टी के जनरल काउंसिल के अध्यक्ष के निजी सचिव के रूप में और महासचिव के रूप में भी काम करने को मौका मिला।

उसके बाद 1982 में शिंजो आबे ने कोबे स्टील छोड़ दिया और राजनीति के क्षेत्र में शामिल हो गए और फिर इसी साल में विदेश मामलों के मंत्री के सहायक कार्यकारी के पद पर नियुक्त हुए।

उसके बाद 1991 में इनके लिए बहुत दुखद समय आया। इस साल इनके पिता की मृत्यु हो गई। पिता की मृत्यु से यह बहुत ही डिप्रेशन में जा चुके थे। लेकिन फिर 1993 में ये यामागुची प्रांत के पहले जिले से सीट जीतकर प्रतिनिधि सभा में प्रवेश लिए।

उसके बाद शिंजो ने 1997 में 1997 में जापानी सोसाइटी फॉर हिस्ट्री टेक्स्टबुक रिफॉर्म’ का नेतृत्व किया। इसी साल इन्होंने  ‘इंस्टीट्यूट ऑफ जूनियर असेंबली मेंबर्स हू थिंक अबाउट द आउटलुक ऑफ जापान एंड हिस्ट्री एजुकेशन’ की स्थापना की।

2003 तक ये मुख्य कैबिनेट सचिव के रूप में कार्यभार संभाले।

उसके बाद यह 2006 में जापान के प्रधानमंत्री बने और 2007 तक के प्रधानमंत्री के पद पर रहे। उसके बाद फिर 2012 से 2020 तक इन्होंने प्रधानमंत्री के रूप में जापान की सेवा की। इस तरीके से जापान के इतिहास में शिंजो आबे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में रहने वाले नेता है।

इनके माता-पिता भी राजनीतिक परिवार से होने के कारण राजनीति के क्षेत्र में इनका इतिहास काफी प्रभावशाली रहा। शिंजो आबे ने बहुत कम उम्र में ही उन्होंने राजनीति में प्रवेश ले लिया था। 16 दिसंबर 2020 को शिंजो आबे ने खराब स्वास्थ्य के कारण प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया, जिनके जगह पर योशीहिदे सुगा जापान के प्रधानमंत्री बने।

FAQ

शिंजो आबे का जन्म कहां पर हुआ?

शिंजो आबे का जन्म जापान के टोक्यो शहर में 21 सितंबर 1954 को हुआ था।

शिंजो आबे का जापान के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यकाल कितने समय तक का रहा?

सबसे पहली बार शिंजो आबे साल 2006 में जापान के प्रधानमंत्री चुने गए और साल 2007 तक जापान के प्रधानमंत्री के पद पर रहे। उसके बाद फिर 2012 में यह जापान के प्रधानमंत्री बने और 2020 तक प्रधानमंत्री के पद पर रहे। इस तरह जापान के इतिहास में शिंजो आबे सबसे लंबे समय तक धानमंत्री के पद पर रहे।

शिंजो आबे के माता पिता का क्या नाम था?

शिंजो आबे के पिता का नाम शिंटारो आबे था, जो खुद भी एक राजनीतिज्ञ थे। जिन्होंने विदेश मंत्री और लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रमुख सदस्य के रूप में काम किया था। वहीं इनकी माता का नाम योको किशी था, जो जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की बेटी थी।

निष्कर्ष

आज के लेख में हमने आपको जापान के 57वें प्रधानमंत्री शिंजो आबे के जीवन के बारे में बताया, जो जापान के राजनीति के इतिहास में सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के पद पर रहने वाले राजनेता थे।

8 जुलाई 2022 को इनकी मृत्यु हो गई। हालांकि एक भाषण के दौरान इन पर गोली चलाई गई थी, इसके बाद अस्पताल में इन्हें भर्ती कराया गया और अस्पताल में इनकी मृत्यु हो गई।

आज के इस लेख में हमने आपको शिंजो आबे के जीवन से जुड़ी सारी बातें बताई, जिसमें आपने शिंजो आबे की प्रारंभिक जीवन, इनकी शिक्षा, इनके माता-पिता, इनके परिवार और इनकी राजनीति सफर के बारे में जाना।

हमें उम्मीद है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इस लेख को आप अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। लेख से संबंधित कोई भी प्रश्न या सुझाव हो तो आपने कमेंट में लिखकर जरूर बताएं।

यह भी पढ़े

सरदार वल्लभ भाई पटेल का जीवन परिचय

टीना डाबी का जीवन परिचय

द्रोपदी मुर्मू का जीवन परिचय

डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment