Home > Information > आपके सांसद को लाखों में मिलती है सैलरी, साथ में मिलती है कई अन्य सुविधाएँ

आपके सांसद को लाखों में मिलती है सैलरी, साथ में मिलती है कई अन्य सुविधाएँ

Sansad ki Salary Kitni Hoti Hai

Sansad ki Salary Kitni Hoti Hai: भारत के संविधान के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को सरकारी एडमिशन के अनुसार सैलरी और सुविधाएं दी जाती है, जिसके लिए बदले में वह देश के प्रति काम करते हैं।

ऐसे ही सांसद भी है, जो देश की तरक्की के लिए नए-नए कानूनों को बनाते हैं। जिसको लेकर वह जनता की आवाज सदन तक पहुंचाने का काम करतें हैं। इसके लिए उन्हें संविधान में सैलरी का प्रावधान रखा गया है।

इस लेख में सांसद की सैलरी कितनी है? (MP Salary Per Month), सांसद का क्या काम होता है?, सांसद को मिलने वाली सुविधाएं आदि के बारे में जानेंगे।

सांसद का क्या काम होता है?

सांसद का सबसे मुख्य काम जनता के प्रति किए गए अपने वादों को पूरा करना होता है। जिसमें वह उन्हें अच्छी सुविधा, विकास कार्य, शिक्षा से संबंधित इत्यादि प्रकार की सुविधा, जोकि सरकार की तरफ से उन्हें मुहैया करवाई जाए। उन सभी समस्याओं को लेकर वह सदन के पट पर जनता की आवाज को जोर-शोर से उठाते है।

इसके अलावा राष्ट्रपति पद और उपराष्ट्रपति पद को चुनने के लिए भी सांसद अपने मताधिकार का इस्तेमाल करता है। इसके उपरांत सदन में जितने भी संविधान के अनुसार बदलाव किए जाने हैं या नये कानून बनाए जाने हैं, उसमें भी एक सांसद अहम भूमिका निभाता है, जिसके लिए वह सदन के अंदर वोट करने का अधिकार पाता है।

यह भी पढ़े: सांसदों को सस्पेंड क्यों किया जाता है?, क्या है नियम

सांसद की सैलरी कितनी है? (Sansad ki Salary Kitni Hoti Hai)

भारतीय संविधान के अनुसार राज्यसभा और लोकसभा सदनों के सदस्यों को अधिनियम 1954 के तहत ₹1,00,000 रुपये सैलरी अंशदान के रूप में प्रदान की जाती है। इसके अलावा उन्हें पेंशन अलग से दी जाती है।

मोदी सरकार के दौरान अधिनियम 1954 में बदलाव करते हुए अब सांसदों की सैलरी हर 5 वर्ष के बाद ऑटोमेटेकली ही बढ़ जाती है। जिसके लिए उन्हें सदन में किसी भी तरह का कोई भी प्रस्ताव लाने की अनुमति नहीं रह जाती।

सांसद को मिलने वाली सुविधाएं

एक सांसद को और भी बहुत प्रकार की सुविधाएं मिलती है। जिसमें मेडिकल भत्ता, ट्रैवल ट्रांसपोर्ट खर्चा, टेलीफोन की सुविधा और सदन कार्रवाई में भाग लेने के लिए अलग से भत्ते मिलते हैं।

जिनमें टेलीफोन करने के लिए ₹50,000, ट्रांसपोर्ट ट्रैवल के लिए ₹16 प्रति किलोमीटर, अपने क्षेत्र के रूप में ₹70,000 और सदन कार्रवाई में भाग लेने के लिए ₹60,000 भत्ते के रूप में अलग से दिये जाते है।

यह भी पढ़े

IAS और IPS किसको मिलती है ज्यादा सैलरी, कौन होता है ज्यादा पावरफुल?

किसान क्रेडिट कार्ड लोन न चुकाने पर क्या होगा?, क्या हो जाएगी जेल!

चुनाव आचार संहिता क्या है और इसमें किन-किन चीजों पर पाबंदी लगती है?

साधु-संन्यासी क्यों पहनते हैं भगवा कपड़े?, 99% लोगों को नहीं पता इसकी वजह

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment