Home > Biography > मुनव्वर फारूकी का जीवन परिचय

मुनव्वर फारूकी का जीवन परिचय

Munawar Faruqui Biography In Hindi

मुनव्वर फारुकी जो कि बिग बॉस 17 के विजेता बने हैं। बिग बॉस में विजेता बनने से उनकी प्रसिद्धि और ज्यादा बढ़ गई है। लेकिन उससे पहले भी यह सोशल मीडिया पर जाने-माने चेहरे रह चुके हैं। क्योंकि मुनव्वर फारूकी स्टैंड अप कॉमेडी की दुनिया का एक जाना माना नाम है।

जिन लोगों को कॉमेडी देखना पसंद है, वे मुनव्वर फारूकी के बारे में पहले से ही जानते होंगे। वैसे मुनव्वर फारुकी आज इतना बेहतरीन जिंदगी जी रहे हैं। असल में यहां तक पहुंचने का इनका सफर काफी ज्यादा संघर्ष से भरा रहा।

17 साल की उम्र में अपने परिवार की सारी जिम्मेदारी ले लेना और बिग बॉस 17 में विजेता बनने तक की इनकी कहानी काफी ज्यादा रोचक है।

इस लेख में मुनव्वर फारूकी की बायोग्राफी (Munawar Faruqui Biography In Hindi) के जरिए इनके बारे में जानेंगे।

मुनव्वर फारूकी का जीवन परिचय (Munawar Faruqui Biography In Hindi)

नाममुनव्वर फारुकी
पेशास्टैंड अप कॉमेडियन, रैपर, लेखक
जन्म28 जनवरी 1992
जन्म स्थानजूनागढ़, गुजरात, भारत
गृह नगरडोंगरी ,मुंबई, महाराष्ट्र
धर्मइस्लाम
नागरिकताभारतीय
लंबाई(लगभग) 5 फीट 9 इंच
आंखों का रंगगहरा भूरा
वैवाहिक स्थितिविवाहित
कुल संपत्ति$1 मिलियन

मुनव्वर फारूकी का प्रारंभिक जीवन

मुनव्वर फारूकी का जन्म 28 जनवरी 1992 को गुजरात के जूनागढ़ शहर में एक सामान्य मुसलमान परिवार में हुआ था। इनके पिता पेशे से एक ड्राइवर थे। इनकी तीन बहने हैं, जिनमें से एक का नाम शबाना है।

2002 के गुजरात दंगे में इनका घर बर्बाद हो गया था। साल 2008 में जब इनकी माता ने सुसाइड कर लिया तो इनके पिता इन्हें और उनकी तीन बहनों को लेकर मुंबई में आकर बस गए थे। उसके बाद आगे की जिंदगी इनकी मुंबई में ही बीती।

मुनव्वर फारूकी का करियर

मुनव्वर फारुकी जब 17 वर्ष के थे, उसी समय इनके पिता की मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण घर की पूरी जिम्मेदारी इन पर आ गई थी। इसके साथ ही तीन बहनों की शादी की भी जिम्मेदारी इन पर थी।

इस कारण इन्हें 17 वर्ष की उम्र में ही छोटा बड़ा काम करके घर चलाना‌ पड़ रहा था। इन्होंने सबसे पहले एक बर्तन की दुकान पर काम करना शुरू किया था। दिन में यह काम करते थे और रात में कंप्यूटर कोर्स करते थे।

आगे चलकर ये ग्राफिक डिजाइनिंग का काम करने लगे। उसके बाद वन लाइनर लिखने का काम शुरू किए। आगे चलकर इन्हें पता चला कि स्टैंड अप नाम का भी कुछ चीज होता है और स्टैंड अप कॉमेडियन में यह आगे बढ़ सकते हैं। स्टैंड अप कॉमेडी में इनकी रुचि धीरे-धीरे बढ़ने लगी।

साल 2019 में इन्होंने अपना पहला स्टैंड अप कॉमेडियन शो का प्रदर्शन मुंबई के मलाड में किया था। 2020 में इन्होंने पहला टिकट शो मुंबई में खोला। 2020 में मुनव्वर फारूकी ने यूट्यूब पर अपना चैनल खोला था, जिस पर अब 4 मिलियन से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हो चुके हैं।

उस चैनल पर इन्होंने सबसे पहले “पॉलिटिक्स इन इंडिया” के नाम से अपना कॉमेडी वीडियो अपलोड किया था, जो कि काफी ज्यादा वायरल हुआ था। उस वीडियो के कारण यह काफी ज्यादा फेमस हुए थे।

2021 में इन्होंने यूट्यूब पर मुनव्वर फारूक 2.0 नाम से एक दूसरा यूट्यूब चैनल खोला, जिस पर वह वीडियो गेम की लाइव स्ट्रीमिंग अपलोड करते हैं।

साल 2022 में रियलिटी शो लॉकअप में भाग लिया था और उस शो का खिताब भी जीते थे। इन्हें कंगना रनौत से इस शो का विजेता ट्रॉफी मिली थी। इस शो को जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी की पापुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ गई।

मुनव्वर फारुकी का वैवाहिक जीवन

मुनव्वर फारूकी ने सबसे पहले अपने पर्सनल लाइफ के बारे में खुलासा लोकअप शो में किया था, जिसमें इन्होंने बताया था कि इनकी शादी हो चुकी है।

मुनव्वर फारूकी की शादी साल 2017 में जास्मीन नाम की महिला से हुई थी। इनका एक 6 वर्ष का लड़का भी है। दोनों के बीच में कुछ मतभेद होने के कारण साल 2022 में तलाक हो गया।

हालांकि इनका बेटा इन्हीं के साथ रहता है। इसी शो में मुनव्वर फारूकी का नाम नजला सीतासी नाम की लड़की से भी जोड़ा जा रहा था, जिसे इनका गर्लफ्रेंड बताया गया था। नजिला सीतासी इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर है, जिसे इन्होंने डेट किया था।

इसके बाद मुनव्वर फारूकी की एक और एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान ने इन पर आरोप लगाया था कि मुनव्वर एक साथ आयशा और नजीला को डेट कर रहे थे, जिसके बाद नजिला से साल 2023 में इनका ब्रेकअप हो गया।

मुनव्वर फारूकी बिग बॉस 17 के विजेता

मुनव्वर फारुकी बिग बॉस के 17 सीजन में शामिल हुए थे। अब तक यह शो काफी ज्यादा उतार चढ़ाव के साथ आगे बढ़ रहा था।

28 जनवरी 2024 को बिग बॉस 17 का फिनाले टेलीकास्ट हुआ, जिसमें बिग बॉस 17 के टॉप फाइव में अभिषेक कुमार, अंकिता लोखंडे, अरुण महा शेट्टी, मनारा चोपड़ा के साथ मुनव्वर फारूकी का भी नाम शामिल था।

आखिरकार इन पांचो खिलाड़ियों को पीछे करते हुए मुनव्वर फारूकी ने इस शो के विजेता का ट्रॉफी अपने नाम किया।

यह भी पढ़े: बिग बॉस सभी सीजन के विनर के नाम

मुनव्वर फारुकी से जुड़े विवाद

मुनव्वर मुनव्वर फारूकी धर्म और राजनीति से जुड़े कॉमेडी के कारण आए दिन किसी न किसी विवादों के कारण यह चर्चाओं में रहते हैं।

साल 2020 में इन्होंने अपने यूट्यूब चैनल के एक वीडियो पर हिंदू देवी देवताओं का मजाक उड़ाया था, जिसके कारण सोशल मीडिया पर इनके गिरफ्तारी की मांग जोरो से उठ रही थी। अंत में बढ़ते बवाल को देखकर मुनव्वर ने सबसे माफ़ी मांगी।

साल 2021 में इंदौर में अपने शो के दौरान भी इन्होंने हिंदू देवी देवता और गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी, जिसके कारण मुनव्वर फारूकी को गिरफ्तार किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद भी इन्हें काफी परेशानियां झेलनी पड़ी थी। 2 महीने में इनकी 12 से भी ज्यादा शो रद्द किए गए थे।

साल 2022 में एक बार फिर यह विवादों में घिरे थे जब हैदराबाद में इनका एक शो आयोजित होने वाला था। लेकिन क्षेत्र के एक नेता ने शो को आयोजित करने पर मुनव्वर को धमकी दी थी। लेकिन उसके बावजूद कड़ी सुरक्षा में इनका शो वहां पर आयोजित हुआ था। लेकिन एक ही हफ्ते में इनके 2 शो रद्द कर दिए गए थे।

मुनव्वर फारूकी की कमाई और कुल संपत्ति

साल 2023 में मुनव्वर फारूकी की कुल संपत्ति लगभग एक मिलियन डॉलर आंकी गई, जो कि भारतीय रुपए में तकरीबन 8 करोड़ रुपए होती है।

बात करें इनके वार्षिक कमाई की तो सालाना यह एक करोड़ से ज्यादा की कमाई करते हैं। वहीं 10 लाख से ज्यादा इनकी मासिक कमाई होती है।

मुनव्वर फारुकी के कमाई का मेन सोर्स कॉमेडी लाइव शो, ब्रांड एडवर्टाइजमेंट और यूट्यूब है। यह हर एक शो का लगभग 3 लाख से भी ज्यादा चार्ज करते हैं। यूट्यूब के जरिए हर महीने इनकी 8 लाख से भी ज्यादा कमाई होती है।

निष्कर्ष

इस पोस्ट में आपने बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारूकी जो कि एक स्टैंड अप कॉमेडियन है इनके जीवन परिचय (Munawar Faruqui Biography In Hindi) के बारे में जाना।

हमें उम्मीद है कि इस लेख के जरिए मुनव्वर फारूकी से जुड़े सभी प्रश्नों का जवाब आपको मिल गया होगा। इसे आगे शेयर जरुर करें।

यह भी पढ़े

एल्विस यादव का जीवन परिचय

सिद्धार्थ शुक्ला का जीवन परिचय

श्वेता तिवारी का जीवन परिचय

अमित भड़ाना का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment