Home > Biography > पत्रकार मनीष कश्यप का जीवन परिचय

पत्रकार मनीष कश्यप का जीवन परिचय

Manish Kashyap Biography in Hindi: मनीष कश्यप एक पत्रकार है, जो बिहार की अर्थव्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था में हो रही खामियों और धांधलियों के बारे में सोशल मीडिया के जरिये लोगों तक पहुंचाते है।

अपनी सटीक रिपोर्टिंग के कारण सोशल मीडिया पर उन्हें काफी पसंद किया जाता है। वह बिहार में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ बोल रहे हैं।

Manish Kashyap Biography in Hindi
Image: Manish Kashyap Biography in Hindi

मनीष कश्यप का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी है, जिन्हें “बिहार का बेटा” कहा जाता है। मनीष कश्यप एक निडर और ईमानदार पत्रकार है। मनीष कश्यप सच तक न्यूज़ के संस्थापक हैं।

इस लेख में मनीष कश्यप का जीवन परिचय (Manish Kashyap Biography in Hindi) जानने के साथ ही उनके करियर, परिवार, शादी, नेटवर्थ आदि के बारे में भी विस्तार से जानकारी प्राप्त करेंगे।

पत्रकार मनीष कश्यप का जीवन परिचय (Manish Kashyap Biography in Hindi)

नाममनीष कश्यप
असली नामत्रिपुरारी कुमार तिवारी
जन्म और जन्मस्थान9 मार्च 1988, डुमरी महनवा, पश्चिमी चंपारण (बिहार)
पेशापत्रकार, यूट्यूबर
पिता का नामउदित कुमार तिवारी
भाई-बहनएक भाई
पत्नी का नामअविवाहित
शिक्षासिविल इंजीनियरिंग
स्कूल/कॉलेजसावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय, पुणे
जातिब्राह्मण
न्यूज चैनल नामसच तक न्यूज़
सम्पति63 लाख रुपये (अनुमानित)

मनीष कश्यप का जन्म और परिवार

मनीष कश्यप का जन्म एक मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार में 9 मार्च 1988 को बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के छोटे से गाँव डुमरी महनवा में हुआ था।

मनीष कश्यप के पिता का नाम उदित कुमार तिवारी है, जो भारतीय सेना में कार्यरत है और उनकी माता का नाम ज्ञात नहीं है, लेकिन वो एक कुशल गृहिणी हैं। इनके एक बड़े भाई है, जो किसी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते है।

मनीष कश्यप की शिक्षा

मनीष पढ़ने में बचपन से ही काफी तेज थे। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा अपने गाँव से ही हासिल की है।

12वीं तक गांव में पढाई करने के बाद आगे पढ़ने के लिए वो बाद में महाराष्ट्र चले गए। पुणे में उन्होंने सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की।

​​अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी करने के बाद मनीष अपने गृह राज्य बिहार लौट गए। उन्होंने आगे नौकरी करने के बजाय पत्रकारिकता में रूचि दिखाई।

एंकर अंजना ओम कश्यप का जीवन परिचय के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें।

मनीष कश्यप का करियर

एक पत्रकार के रूप में करियर

बिहार लौटने के बाद मनीष ने पत्रकारिकता को करियर के रूप में चुना। बिहार में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने के लिए और बिहार की अर्थव्यवस्था में कमियों और धांधली के बारे में लोगों तक जानकारी पहुंचाने के लिए उन्होंने सोशल मीडिया का सहारा लिया।

उन्होंने यूट्यूब पर 13 जुलाई 2018 को अपना न्यूज़ चैनल ”सच तक न्यूज़” लॉन्च किया और बिहार की स्थानीय जनता को स्कूलों, विश्वविद्यालयों और अस्पतालों में होने वाली समस्याओं पर वीडियो बनाना शुरू किया।

इस चेंनल के जरिये उन्होंने जातिवादी मुद्दे, गरीबी और बेरोजगारी जैसे कई अन्य मुद्दे भी उठाए।

राजनीतिक करियर

पत्रकारिता के अलावा मनीष कश्यप ने बिहार में साल 2020 के विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत चमकाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे।

उन्होंने चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। हालाँकि, उनके चुनाव को लेकर कुछ विवादों के चलते उन्होंने 9239 वोट से तीसरा स्थान हासिल किया।

उनका चुनावी घोषणा पत्र पूरे बिहार में सबसे ज्यादा चर्चा का कारण बना। उन्होंने कोर्ट से शपथ पत्र लेकर अपने घोषणापत्र में एक शपथ पत्र जारी किया था।

इस घोषणापत्र में लिखा था कि अगर वह अपने किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहे तो जनता उन पर मुकदमा कर सकती है। इतनी ईमानदार छवि होने के बावजूद उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।

मनीष कश्यप के विवाद

मनीष कश्यप एक ईमानदार पत्रकार है। साथ-साथ वो लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें कई बार विवादों का सामना करना पड़ा है। कई लोगों का कहना है कि वह कैमरे की आड़ में अधिकारियों से बदसलूकी करते हैं।

उनकी पत्रकारिता को लेकर विवाद

हाल ही में, लोगों ने उन पर पैसे ठगने का आरोप लगाया था। दरअसल बात यह थी कि मनीष विशेष बीमारी से पीड़ित बिहार के पटना के एक छोटे बच्चे अयांश की मदद कर रहा था।

इस छोटे बच्चे को एसएमए टाइप 1 नामक एक विशेष बीमारी है, जिसके लिए उन्हें 16 करोड़ रुपये के इंजेक्शन की जरूरत है। लेकिन अयांश के माता-पिता के पास उसके इलाज के लिए इतने पैसे नहीं है।

इसी के चलते वे लोगों से मदद की अपील कर रहे हैं। मनीष कश्यप ने अपने न्यूज चैनल के जरिए लोगों से अयांश की मदद करने की गुजारिश की, जिसके बाद लोगों ने उन पर अयांश के नाम पर पैसे ठगने का आरोप लगाया।

मनीष ने सबके सामने आकर कहा कि जो लोग किसी की मदद नहीं कर सकते, वो किसी के बारे में ऐसे बेबुनियाद आरोप लगाते हैं।

दक्षिण भारत में बिहारियों पर हमलों का कवरेज

तमिलनाडु में बिहार के प्रवासी मजदूरों पर हमले के फर्जी वीडियो और खबरें वायरल करने के आरोप में बिहार पुलिस ने यूट्यूबर मनीष कश्यप के खिलाफ एफआईआर दर्ज की।

एफआईआर के बाद मनीष कश्यप के सिर पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। इसके बाद मनीष कश्यप ने तेजस्वी यादव को खुली चुनौती दे दी। 2025 के चुनाव में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया जायेगा।

मनीष कश्यप की नेटवर्थ

मनीष कश्यप यूट्यूब चैनल चलाते है, इसलिए उनकी कमाई का मुख्य स्त्रोत गूगल एडसेंस है। मनीष कश्यप के पास टोटल 6 यूट्यूब चैनल है।

इसके साथ-साथ मनीष स्पॉन्सरशिप और ब्रांड एंडोर्समेंट के माध्यम से भी पैसे कमाते हैं। उनकी यूट्यूब चैनल सच तक न्यूज पर हर महीने 155-170 मिलियन व्यूज आते है, जिसके चलते उनकी यूट्यूब चैनल से कमाई $1,700 – $3,900 प्रति माह है।

उनकी अनुमानित वार्षिक आय रु 10.80 लाख से रु. 19.32 लाख तक हैं। मनीष कश्यप की कुल संपत्ति 63 लाख रुपये है, जो कि 82 हजार अमेरिकी डॉलर है।

मनीष कश्यप की शादी

मनीष खुद को एक क्रांतिकारी मानते है, जिसके चलते उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

साल 2023 की शुरुआत में मनीष कश्यप और भोजपुरी गायिका पूजा पांडे की कॉल रिकॉर्डिंग वायरल हुई थी, जिसके चलते दोनों के अफेयर की खबरें भी फैली थी। लेकिन पूजा पांडे ने एक इंटरव्यू में इस खबर को खारिज कर दिया।

FAQ

मनीष कश्यप के न्यूज़ चैनल का नाम क्या है?

मनीष कश्यप के न्यूज चैनल का नाम सच तक है।

मनीष कश्यप का जन्म कब हुआ था?

मनीष कश्यप का जन्म 9 मार्च 1988 को बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के छोटे से गाँव डुमरी महनवा में हुआ था।

मनीष कश्यप कोन सा अवॉर्ड मिला है?

मनीष कश्यप पत्रकारिता में उत्कृष्टता के लिए साल 2015 में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है।

मनीष कश्यप की पत्नी का क्या नाम है?

मनीष कश्यप खुद को एक क्रांतिकारी मानते है, इसलिए उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।

मनीष कश्यप की नेटवर्थ कितनी है?

एक रिपोर्ट के अनुसार मनीष की मासिक आय 10 लाख से अधिक है। मनीष की कुल संपत्ति 60 लाख रुपये से ज्यादा है।

निष्कर्ष

इस लेख में निडर और ईमानदार पत्रकार मनीष कश्यप की जीवनी (Manish Kashyap Biography in Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की है। साथ ही उनके करियर, परिवार, शादी, नेटवर्थ आदि के बारे में भी विस्तार से जाना।

हम उम्मीद करते हैं आपको यह लेख पसंद आया होगा, इसे आगे शेयर जरुर करें। यदि इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव है तो कमेंट बॉक्स में जरुर बताएं।

यह भी पढ़े

न्यूज़ एंकर चित्रा त्रिपाठी का जीवन परिचय

एंकर रुबिका लियाकत का जीवन परिचय

एंकर श्वेता सिंह का जीवन परिचय

मीनाक्षी जोशी का जीवन परिचय

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment