Home > Biography > महेश शेट्टी का जीवन परिचय

महेश शेट्टी का जीवन परिचय

Mahesh Shetty Biography in Hindi: नमस्कार दोस्तों आज हम आप सभी लोगों को बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने बहुत सी फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। यह एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जो कि सुशांत सिंह राजपूत केस के प्रमुख लोगों से संबंधित हैं। इन्होंने अपनी एक्टिंग प्रतिभा की वजह से वर्तमान समय में सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

हालांकि इन्होंने बहुत जैसी फिल्मों में काम किया है, जो कि हिट रही हैं, परंतु इन्हें इतनी प्रसिद्धि प्राप्त नहीं हुई। इस अभिनेता को फिल्म भुज: द गर्व ऑफ इंडिया में लक्ष्मण कार्तिक के किरदार को निभाने के लिए जाना जाता है।

Image: Mahesh Shetty Biography in Hindi

अब आप समझ गए होंगे, कि हम किसकी बात कर रहे हैं, जी हां! आपने बिल्कुल ही सही अनुमान लगाया हम बात कर रहे हैं, बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता महेश शेट्टी के बारे में। महेश शेट्टी एक ऐसे अभिनेता भी रहे हैं, जोकि सुशांत सिंह राजपूत के केस से जुड़े प्रमुख लोगों में से एक हैं। हम आप सभी लोगों को महेश शेट्टी के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

आज आप सभी लोगों को इस लेख में महेश शेट्टी कौन है? महेश शेट्टी का करियर, महेश शेट्टी का सुशांत सिंह राजपूत केस से संबंध इतिहास विषय पर जानकारी प्रदान करने वाले हैं। यदि आप महेश शेट्टी के जीवन परिचय के विषय में जानने के लिए इच्छुक है, तो कृपया इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

महेश शेट्टी का जीवन परिचय | Mahesh Shetty Biography in Hindi

महेश शेट्टी के विषय में संक्षिप्त जानकारी

नाममहेश शेट्टी
जन्म21 मई 1984
जन्म स्थानमहाराष्ट्र मुंबई
उम्र35 वर्ष
माताज्ञात नहीं
पिताज्ञात नहीं
वैवाहिक स्थितिविवाहित
पत्नीअनीशा कपूर
बहन1
पेशाअभिनेता
Mahesh Shetty Biography in Hindi

महेश शेट्टी कौन है?

महेश शेट्टी बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक अभिनेता हैं। महेश शेट्टी ने बहुत से पैसे फिल्मों में काम किया है, जो कि बहुत ही ज्यादा हिट रही और बॉक्स ऑफिस से अच्छा खासा बिजनेस भी किया, परंतु महेश शेट्टी को कोई विशेष प्रसिद्धि प्राप्त नहीं हुई। महेश शेट्टी को अजय देवगन की फिल्म भुज द गर्व ऑफ इंडिया से प्रसिद्धि प्राप्त हुई।

महेश शेट्टी को अपने बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग करने का काफी शौक था, जिसके कारण इन्होंने अपने बचपन से ही मॉडलिंग जगत में अपना करियर बनाने की सोची और अपने अच्छे भविष्य की खोज के लिए चल पड़े। महेश शेट्टी बहुत सी वेब सीरीज में भी काम कर चुके हैं।

महेश शेट्टी का जन्म

आइए अब हम जानकारी प्राप्त करते हैं, महेश शेट्टी के जन्म के विषय में। महेश शेट्टी का जन्म 21 मई 1984 ईस्वी में हुआ था। महेश का जन्म कहीं और नहीं बल्कि महाराष्ट्र के मुंबई में ही हुआ था। महेश शेट्टी वर्तमान समय में लगभग 35 वर्ष के हैं। महेश शेट्टी का जन्म मुंबई के ही एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। मुंबई में जन्म लेने के कारण इन्होंने मुंबई से बहुत कुछ सीखा और अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग के तौर पर की।

महेश शेट्टी का पारिवारिक संबंध

महेश शेट्टी के परिवार वाले मध्यमवर्गीय परिवार से अवश्य ही संबंधित थे, परंतु अपने परिवार की खुशियों के लिए काफी मेहनत भी करते थे। महेश शेट्टी के माता पिता ने उन्हें फिल्मी करियर चुनने के लिए काफी मदद की और इन्होंने शारीरिक एवं आर्थिक रूप से इनकी मदद भी की।

महेश शेट्टी के माता-पिता के विषय में अब तक इंटरनेट पर कोई भी विशेष जानकारी तो उपलब्ध नहीं है, परंतु इतना अवश्य पता है, कि इनके माता-पिता होटल में एक व्यवसाई के रूप में काम करते हैं। महेश शेट्टी की एक बड़ी बहन भी है, इनकी बड़ी बहन के विषय में भी इंटरनेट पर कोई विशेष जानकारी नहीं प्राप्त है। महेश शेट्टी हिंदू धर्म की मान्यताओं का ही पालन करते हैं।

महेश शेट्टी को प्राप्त शिक्षा

महेश शेट्टी को प्राप्त शिक्षा के विषय में अब तक किसी भी प्रकार की कोई विशेष जानकारी तो उपलब्ध नहीं है। ऐसा बताया जा रहा है, कि महेश शेट्टी अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे, परंतु इस बात में कितनी सच्चाई है, अब तक इसका कोई खुलासा नहीं हुआ है। जानकारी मिलते ही हम इस लेख को अवश्य अपडेट करेंगे।

महेश शेट्टी का व्यक्तिगत जीवन

महेश शेट्टी ने अनीशा कपूर से 20 नवंबर 2011 को विवाह किया। महेश शेट्टी की पत्नी अनीशा शेट्टी उर्फ अनीशा कपूर भी एक बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। ऐसा कहां जा रहा है, कि महेश शेट्टी और अनीशा शेट्टी का विवाह लव मैरिज था।

महेश शेट्टी और अनीशा शेट्टी ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे की डेट किया। महेश शेट्टी और अनीशा कपूर पहली बार  एक टीवी सीरियल की शूटिंग घर एक सपना के सेट पर मिले थे, इसी सेट पर इन दोनों को प्यार भी हो गया और इन दोनों ने बहुत से खास पल एक दूसरे के साथ बिताए बाद में विवाह भी किया।

महेश शेट्टी की शारीरिक बनावट

आयरन जानकारी प्राप्त करते हैं, महेश शेट्टी के शारीरिक बनावट के विषय में। महेश एक बहुत ही आकर्षक एवं हैंडसम अभिनेता हैं। इनका बॉडी फिटनेस बहुत ही ज्यादा स्ट्रांग है। महेश शेट्टी की लंबाई लगभग 5 फीट 8 इंच के आसपास है और यदि बात करे वजन की, तो इनका वजन लगभग 65 किलोग्राम है।

इन सभी के बाद महेश शेट्टी के बालों का रंग काला एवं आंखों का रंग भी काला ही है। महेश शेट्टी ज्यादातर लंबे बालों में ही नजर आते हैं। महेश शेट्टी के शरीर का रंग गोरा है और इन्होंने अपने शरीर पर कोई भी टैटू नहीं करवाया है।

Reed also

महेश शेट्टी का टीवी करियर

मैं शेट्टी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी मॉडलिंग में महारत हासिल करने के बाद इन्होंने टीवी सीरियल में काम करना शुरू कर दिया। इसी के साथ उन्होंने वर्ष 2008 में एक टेलीविजन धारावाहिक में सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे के साथ काम किया। इस टीवी धारावाहिक में इन्होंने निहाल बलराज का किरदार निभाया था। इस धारावाहिक का नाम किस देश में है मेरा दिल था और इस टीवी धारावाहिक को स्टार प्ले के सीरियल चैनल पर प्रसारित किया जा रहा था।

इसके बाद महेश शेट्टी ने वर्ष 2009 में आए बहुत ही मशहूर धारावाहिक घर एक सपना में अपना किरदार निभाया, इस धारावाहिक में इन्हें काफी महारत हासिल हुई, परंतु इन्हें हुआ प्रसिद्धि प्राप्त नहीं हुई, जो इन्हें चाहिए थी।

इसके बाद उन्होंने वर्ष 2010 में आए एक धारावाहिक केसरिया बालम आवो हमारे देश में काम किया, इस धारावाहिक में भी इन्हें कोई विशेष प्रसिद्धि हासिल नहीं हुई इसके बाद इन्होंने काफी निराशा भी महसूस की।

इन्होंने इसी वर्ष आए एक धारावाहिक (जोकि सहारा वन टीवी पर प्रसारित किया जा रहा था) में काम किया इस टीवी धारावाहिक का नाम परी था। महेश शेट्टी ने इस धारावाहिक में अभय दीवान के किरदार के रूप में लोकप्रिय भूमिका निभाई इस भूमिका के बाद से इन्हें पूरे देश में जाना जाने लगा।

इन सभी के बाद महेश शेट्टी ने वर्ष 2015 में एकता कपूर के एक टीवी शो में शामिल हुए। महेश शेट्टी ने इस फिल्म में एकता कपूर के साथ डोली शो ही अपर्णा दिक्षित और ऐसे ही कई जाने-माने अभिनेताओं के साथ भूमिका निभाई। इस टीवी धारावाहिक का नाम कलश था।

इसके बाद महेश शेट्टी ने अपना एक अभिनय प्रस्तुत किया, जो कि प्यार कोई हो जाए था। इस धारावाहिक में महेश शेट्टी ने काफी धमाकेदार भूमिका निभाई इस धारावाहिक से भी महेश व्यक्ति को थोड़ी बहुत प्रसिद्धि प्राप्त हुई।

इन सभी के बाद वर्ष 2019 में महेश शेट्टी ने बहुत ही मशहूर वेब सीरीज बी ओ एस एस: बाप आफ स्पेशल सर्विसेज में अपनी डिजिटल शुरुआत की। इस टीवी वेब सीरीज को अल्ट बालाजी नामक ओटीटी चैनल पर प्रसारित किया जा रहा था, इसलिए सीरीज के कारण महेश शेट्टी को काफी प्रसिद्धि प्राप्त हुई।

महेश शेट्टी का फिल्मी करियर

महेश शेट्टी ने बहुत सी ऐसी फिल्मों में काम किया, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस से काफी अच्छा बिजनेस भी किया, परंतु इन्हें कोई विशेष प्रसिद्धि प्राप्त नहीं हुई। महेश शेट्टी को लोकप्रियता तब मिलना शुरू हो गया, जब उन्होंने वर्ष 2016 में आई फिल्म बैंजो में अपनी भूमिका निभाई इस फिल्म को रवि जाधव के द्वारा निर्देशित किया जा रहा था।

महेश शेट्टी की प्रसिद्धि का मुख्य कारण वर्ष 2019 के आई फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया थी। महेश शेट्टी ने इस फिल्म में अजय देवगन के साथ किरदार निभाया और महेश शेट्टी को इस फिल्म में अजय देवगन के साथ किरदार निभाने में काफी गर्व महसूस हो रहा था। महेश शेट्टी के प्रसिद्धि का कारण यही फिल्म है।

महेश शेट्टी का सुशांत सिंह राजपूत केस से संबंध

जैसा कि हम सभी जानते हैं, वर्ष 2020 में महेश व्यक्ति ने अपने ही घर में खुदकुशी कर ली थी। पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अचानक निधन हो जाने के कारण फिल्म इंडस्ट्री को बहुत ही बड़ा झटका लगा था। इतना ही नहीं फिल्म इंडस्ट्री ने इस मामले की जांच पड़ताल के लिए गुहार भी लगाई।

इतना ही नहीं सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के साथ-साथ पांच अन्य लोगों को भी इस केस में अपराधी के रूप में प्राथमिकता दी। इसके अलावा महेश शेट्टी भी इस केस के एक हिस्सा बने, क्योंकि सुशांत ने इन्हें अपनी मौत से पहले मिलने के लिए बुलाया था। खबरें तो ऐसी फैलाई जा रही है, कि सुशांत सिंह राजपूत के मरने के बाद महेश शेट्टी उनके कमरे में प्रवेश भी करने वाले थे।

महेश शेट्टी सुशांत सिंह राजपूत के काफी करीबी मित्र थे। सुशांत सिंह राजपूत के सबसे अच्छे दोस्त होने के कारण महेश शेट्टी को इस मामले की जांच के लिए एक प्रमुख गवाह भी बनाया गया था।

महेश शेट्टी को प्राप्त पुरस्कार

वर्षपुरस्कार
2012-2013लायंस गोल्ड अवॉर्ड्स
2013जी गोल्ड अवार्ड
2013इंडियन टेली अवॉर्ड्स

महेश शेट्टी के विषय में रोचक तथ्य

  • महेश शेट्टी को यात्रा करना और यात्रा के दौरान नए-नए पोज में फोटो क्लिक करना काफी ज्यादा पसंद है।
  • महेश शेट्टी को मांसाहारी भोजन काफी ज्यादा पसंद है और इनका सबसे पसंदीदा डिश जापानी सुशी है।
  • महेश शेट्टी धूम्रपान और शराब नहीं पीते हैं।

महेश शेट्टी सोशल मीडिया

Mahesh Shetty InstagramClick Here
Mahesh Shetty FacebookClick Here
Mahesh Shetty TwitterClick Here
महेश शेट्टी कौन है?

बॉलीवुड अभिनेता

महेश शेट्टी की पत्नी का क्या नाम है?

अनीशा कपूर

महेश शेट्टी ने सबसे पहले अपने करियर की शुरुआत कब से किया था?

वर्ष 2008

महेश शेट्टी के प्रसिद्धि का कारण कौन सी फिल्म है?

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया

निष्कर्ष

हम उम्मीद करते हैं, कि आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह महत्वपूर्ण लेख “महेश शेट्टी का जीवन परिचय (Mahesh Shetty Biography in Hindi)” अवश्य ही पसंद आया होगा, यदि वाकई में आपको यह लेख पसंद आया हो, तो कृपया इसे शेयर करें और यदि आपके मन में कोई भी सवाल है, तो कमेंट बॉक्स में हमें अवश्य बताएं।

Reed also

Rahul Singh Tanwar
Rahul Singh Tanwar
राहुल सिंह तंवर पिछले 7 वर्ष से भी अधिक समय से कंटेंट राइटिंग कर रहे हैं। इनको SEO और ब्लॉगिंग का अच्छा अनुभव है। इन्होने एंटरटेनमेंट, जीवनी, शिक्षा, टुटोरिअल, टेक्नोलॉजी, ऑनलाइन अर्निंग, ट्रेवलिंग, निबंध, करेंट अफेयर्स, सामान्य ज्ञान जैसे विविध विषयों पर कई बेहतरीन लेख लिखे हैं। इनके लेख बेहतरीन गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं।

Related Posts

Leave a Comment