Anand Ahuja Biography in Hindi: आनंद आहूजा यह नाम कुछ सालों पहले तक कोई नहीं जनता था लेकिन आज इस नाम को पूरी दुनिया जानती है। हालाँकि आनंद आहूजा एक बहुत बड़े उधमी है लेकिन यह चर्चा में उस वक्त आये जब इनका रिलेशन सोनम कपूर के साथ बना।

आज आनंद आहूजा सोनम कपूर के पति है और सोनम कपूर से शादी करने के बाद आनंद आहूजा के बारें में काफी लोग सर्च कर रहे हैं। तो आज इस आर्टिकल में आपको आनंद आहूजा कौन है? सोनम कपूर के साथ इनका प्रेम प्रसंग कैसे चला एवं इनके जीवन से जुड़ी सभी जानकारी हम इस आर्टिकल में साझा करने वाले हैं।
यहाँ हम जानेंगे कि आनंद आहूजा का बिज़नस क्या है, उनका बैकग्राउंड क्या है और ऐसा क्या जादू किया सोनम कपूर पर की आज सोनम कपूर इनकी वाइफ है। तो आप समझ सकते हैं कि आज आनंद आहूजा की जीवनी कितनी ख़ास और रोमांचक होने वाली है तो चलिए पढना शुरू करते हैं।
आनंद आहूजा का जीवन परिचय | Anand Ahuja Biography in Hindi
आनंद आहूजा परिचय बिंदु
नाम | आनंद आहूजा |
जन्म | 29 जुलाई 1983 |
पिता का नाम | सुनील आहूजा |
माता का नाम | बिना आहूजा |
दादा का नाम | हरीश आहूजा |
जन्म स्थान | नई दिल्ली, भारत |
व्यवसाय | बिजनेसमैन |
स्कूल | अमेरिकी दूतावास स्कूल, नई दिल्ली |
कॉलेज | वेस्टर्न स्कूल ऑफ़ द यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया, |
शैक्षिक योग्यता | MBA |
विवाह | विवाहित |
पत्नी का नाम | सोनम कपूर |
सम्पत्ति | 3000 करोड़ |
बहन का नाम | प्रियदर्शनी |
भाई का नाम | अनंत आहूजा एंव अमित आहूजा |
बिज़नस का नाम | वस्त्र ब्रांड भाने (Bhane) |
आनंद आहूजा का जन्म एंव परिवार
आनंद आहूजा का जन्म 29 जुलाई 1983 दिल्ली के एक सम्पन्न परिवार में हुआ इनके दादाजी हरीश आहूजा भारत की मशहूर कंपनी Shai Export के मालिक है। इनके पिता सुनील आहूजा कपड़ों के व्यापारी है। इनकी माता का नाम बिना आहूजा है। आनंद ने भी बड़े होकर अपने पिता के ही व्यापार को संभाला है और आज वह एक सफल उधमी के रूप में उभरे है। उनका दिल्ली में एक कपड़ों का शोरूम भी है। इनकी बहन का नाम प्रियदर्शनी और दो भाई है जिनका नाम अनंत आहूजा और अमित आहूजा है।
आनंद आहूजा शुरुआती शिक्षा
आनंद आहूजा ने शुरूआती पढाई अमेरिकी दूतावास स्कूल, दिल्ली से करी उसके बाद उन्होंने कॉलेज की पढाई वेस्टर्न स्कूल ऑफ़ द यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिल्वेनिया से पूरी करी। इनके पास MBA की डिग्री है। बिज़नस में अच्छी पकड़ होने के कारण इन्होने बिज़नस की पढाई भी करी है।
आनंद आहूजा करियर
आनंद ने पढाई पूरी करने के बाद अपने पिता के कपड़ों के व्यापार को आगे बढाने का काम किया। उनके पिता का वस्त्र ब्रांड भाने (Bhane) आज आनंद ही संभाल रहे है। वह इस कंपनी के डायरेक्टर के पद पर है। वहीं वह अपने दादा की कंपनी Shai Exports के मालिक भी है। इन सभी कामों के साथ उन्होंने अलग पहचान भी बनाई है।
इनका खुदकी एक VegNonVeg कंपनी है जो Multi Brand Sneaker स्टोर है। आनंद ने शुरुआती दौर में इस कंपनी में कम पैसा लगाया लेकिन उनको अच्छी सफलता मिली और आज यह कंपनी उन्हें काफी अच्छा प्रॉफिट दे रही है। हम आनंद को युवा उधमी कह सकते हैं।
आनंद आहूजा की वैवाहिक स्तिथि
पत्नी का नाम | सोनम कपूर |
शादी कब हुई | 8 मई 2018 |
आनंद आहूजा लोगों की नजर में उस वक्त आये जब सोनम कपूर के साथ उनका प्रेम-प्रसंग चला। सोनम के साथ आनंद आहूजा को देखने के बाद आनंद को काफी सुर्खियाँ मिली। इनका प्रेम-प्रसंग काफी समय तक चला। उसके बाद 8 मई 2018 को आनंद और सोनम कपूर ने शादी कर ली।
आज आनंद और सोनम दोनों एक-दुसरे के साथ काफी खुश है। सोनम के अनुसार आनंद वैसे ही है जैसा लाइफ पार्टनर उन्हें चाहिए था। इस बात में कोई दोहराह नहीं है कि आनंद आहूजा को इतनी पहचान सोनम कपूर के साथ शादी के बाद ही मिली है। हालाँकि वह अमीरों की लिस्ट में आते है लेकिन शादी से पहले आनंद आहूजा को इतनी पहचान नहीं मिली हुई थी।
आनंद आहूजा की शारीरिक बनावट
लम्बाई | 175cm |
वजन | 65 किलोग्राम |
शारीरिक माप | 39-31-12 |
आँखों का रंग | गहरा भूरा |
बालों का रंग | काला |
आनंद आहूजा की पसंदीदा चीजें
बॉलीवुड अभिनेता | ऋतिक रोशन |
अभिनेत्री | दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर |
भोजन | Acai Bowl |
सिंगर | जस्टिन टिम्बरलेक, फेरलेल विलियम्स, डेविड गुएट्टा और कोल्डप्ले |
खेल | बास्केटबॉल |
टीवी सीरियल | द फ्रेश प्रिंस ऑफ़ बेल-एयर |
जगह | न्यूयार्क, यूरोप |
शौक | घूमना-फिरना, जूतों का कलेक्शन करना, बास्केटबॉल खेलना |
रंग | काला-सफेद |
हॉलीवुड अभिनेता | विल स्मिथ, डेविड जोन्सन |
हॉलीवुड अभिनेत्री | ज्ञात नहीं |
आनंद आहूजा की कमाई
आनंद आहूजा तीन बिज़नस एक साथ संभालते है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार वह हर साल 450 मिलियन डॉलर कमाते है। यह भारतीय रुपयों में 3000 करोड़ रूपए होते है। अपने तीनो ही बिज़नस से आनंद आहूजा अच्छा प्रॉफिट कमाते है।
आनंद आहूजा का घर
आनंद आहूजा ने शादी से ठीक कुछ दिन पहले ही 173 करोड़ रूपए का दिल्ली में घर लिया था। सोनम कपूर ने अपने इन्स्टा अकाउंट पर घर की तस्वीरें भी शेयर की थी। इन तस्वीरों को देखकर घर किसी महल से कम नहीं लगता है।
निष्कर्ष
सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा की जीवनी हमने इस आर्टिकल में लिखी है। उनसे जुड़ी अनेक जानकारियां हमने यहाँ आपके साथ साझा करी है। आपको हमारा यह आर्टिकल कैसा लगा हमें जरुर बताएं। इससे जुड़ा अगर कोई सवाल है या कोई जानकारी हमसे रह गई है तो आप हमें कमेंट में लिख सकते हैं। ऐसे ही अच्छे आर्टिकल पढने के लिए साईट को बुकमार्क जरुर करें।
यह भी पढ़ें